Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • बीजेपी सांसद ने दीवार पर हरे रंग के ऊपर किया भगवा पेंट

    बीजेपी सांसद ने दीवार पर हरे रंग के ऊपर किया भगवा पेंट

    महाराष्ट्र के पुणे में एक हरे रंग की दीवार को BJP राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भगवा रंग में रंग दिया. इससे वाकयुद्ध शुरू हो गया. मेधा कुलकर्णी ने अपने इस कदम को सही ठहराते हुए दावा किया कि शहर में दीवारों को जानबूझकर हरे रंग में नहीं रंगा जाना चाहिए. वहीं उद्धव गुट की नेता सुषमा अंधारे ने मेधा कुलकर्णी का कड़ा विरोध किया.

  • 11वीं के छात्र अभिनव की हत्या

    11वीं के छात्र अभिनव की हत्या

    मेरठ में 11वीं के छात्र अभिनव की हत्या

    अभिनव ने दोस्त के मोबाइल से उसकी गर्लफ्रेंड का न्यूड फोटो चुराया और गर्लफ्रेंड को भेजकर ब्लैकमेल करने लगा

    गर्लफ्रेंड ने ये बात बॉयफ्रेंड को बताई

    बॉयफ्रेंड, अभिनव को काली नदी के पास ले गया और हथौड़े से मार डाला

  • प्रयागराज – महाकुम्भ से पहले हुआ ‘कुम्भ’ का जन्म

    प्रयागराज – महाकुम्भ से पहले हुआ ‘कुम्भ’ का जन्म

    प्रयागराज -महाकुम्भ से पहले हुआ ‘कुम्भ’ का जन्म,

    महाकुम्भ के सेंट्रल हॉस्पिटल में हुई पहली डिलीवरी,

    महाकुम्भ मेला क्षेत्र के परेड में स्थित अस्थाई अस्पताल में महिला ने दिया बालक को जन्म,

    चिकित्सकों ने बच्चे का नाम रखा कुम्भ,

    बच्चे को सकुशल जन्म देने के बाद जच्चा बच्चा को स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज में किया गया शिफ्ट,

    महाकुम्भनगर के सेंट्रल हॉस्पिटल में रविवार को चिकित्सकों ने पहले डिलीवरी कराने में सफलता प्राप्त की। सेंट्रल हॉस्पिटल में डॉक्टर गौरव दुबे के नेतृत्व में तीन चिकित्सकों की टीम ने मिलकर महिला का प्रसव कराया। महाकुम्भ मेला के नोडल चिकित्सा स्थापना डॉक्टर गौरव दुबे ने बताया कि महाकुम्भनगर में यहां सेंट्रल हॉस्पिटल में पहले बालक का जन्म हुआ है। 20 वर्षीय महिला सोनम को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे का वजन 2.4 किलो है। सेंट्रल हॉस्पिटल में डॉक्टर गौरव के नेतृत्व में डॉक्टर नूपुर और डॉक्टर वर्तिका ने यह सफल ऑपरेशन किया है। उन्होंने बताया कि जच्चा और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं। दोनों को सेंट्रल हॉस्पिटल से सुरक्षित एम्बुलेंस के माध्यम से स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि महाकुम्भ मेला क्षेत्र के परेड में स्थापित अस्थाई अस्पताल में पहली बार डिलीवरी की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। यहां लेबर रूम भी स्थापित किया गया है।

  • कांग्रेस विधायक उमा थॉमस स्टेडियम VIP गैलरी से नीचे गिरीं

    कांग्रेस विधायक उमा थॉमस स्टेडियम VIP गैलरी से नीचे गिरीं

    केरल में कांग्रेस विधायक उमा थॉमस स्टेडियम VIP गैलरी से नीचे गिरीं, जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोटे आई. उन्हें वेटिंलेटर पर रखा गया है. जांच में पता चला कि उनके मस्तिष्क में चोट लगी है और कई पसलियां टूटी हैं.

  • महाकुंभ में पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए बुलेट प्रूफ और सुविधाजनक डोम तैयार

    महाकुंभ में पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए बुलेट प्रूफ और सुविधाजनक डोम तैयार

    प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए पहली बार डोम सिटी बसाई जा रही है। यह डोम सिटी न सिर्फ भारत में अपनी तरह की अनोखी है, बल्कि फाइव स्टार होटलों को भी पीछे छोड़ने की तैयारी में है।
    बुलेटप्रूफ, फायरप्रूफ और पारदर्शी डोम में एक रात रुकने का किराया लाख रुपए से ज्यादा है। इन डोम्स की खासियत यह है कि आप रिमोट से इसकी छत के पर्दे हटाकर आसमान में चमकते तारों का आनंद ले सकते हैं। अरेल क्षेत्र में बनाई गई इस डोम सिटी में 22 बड़े स्ट्रक्चर हैं, जो जमीन से 15 फीट ऊंचाई पर बनाए गए हैं।
    डोम सिटी में हर डोम को बेडरूम और ड्राइंग रूम दोनों के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। महाकुंभ के इस नए आकर्षण को लेकर बुकिंग जबरदस्त हो रही है। यह अनुभव एक राजा-महाराजा की कोठी में ठहरने जैसा अहसास देगा।

  • दो गज जमीन भी दिल्ली में नहीं मिली’, नरसिम्हा राव के भाई ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    दो गज जमीन भी दिल्ली में नहीं मिली’, नरसिम्हा राव के भाई ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    “दो गज जमीन भी दिल्ली में नहीं मिली’, नरसिम्हा राव के भाई ने कांग्रेस पर साधा निशाना, सोनिया गांधी को लेकर कह दी ये बात”

    न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव के भाई मनोहर राव ने कहा, “कांग्रेस को 20 साल पीछे देखना चाहिए कि उन्होंने अपने नेता पीवी नरसिम्हा राव को कितना सम्मान दिया.
    यहां तक ​​कि सोनिया गांधी भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुईं.
    कांग्रेस ने उनके लिए अब तक एक भी प्रतिमा नहीं बनवाई और न ही उन्हें भारत रत्न दिया.
    आप अपनी औपचारिकताएं पूरी करें, फिर बीजेपी से शिकायत करे निश्चित रूप से डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जमीन देगी. यहां तक कि कांग्रेस ने नरसिम्हा रावजी के लिए एआईसीसी कार्यालय के द्वार भी नहीं खोले.”

    ‘ नहीं मिली थी दो गज जमीन’
    उन्होंने कहा, “पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन हुआ, इसका दुख है. वो 10 साल पीएम रहे. इससे पहले पीवी नरसिम्हा राव की कैबिनेट में वित्त मंत्री थे. उनको फ्री हैंड देकर उस वक्त जो भारत में स्थिति थी उसको मैनेज किया था. उस दौरान पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह ने गुरु शिष्य की तरह काम किया और बहुत विकास किया.”

    कांग्रेस के आरोपों पर उन्होंने कहा, “कांग्रेस के लोग बीजेपी से शिकायत कर रहे हैं कि मनमोहन सिंह का ठीक तरह से अंतिम संस्कार नहीं किया. उनको पीछे मुड़कर देखना चाहिए कि मनमोहन सिंह की सरकार में उनके गुरु पीवी नरसिम्हा राव को क्या सम्मान दिया था.
    2 गज की जमीन दिल्ली में नहीं मिली. आज मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और पूरी कैबिनेट थी लेकिन पीवी नरसिम्हा के समय कौन आया था, सोनिया गांधी भी नहीं आई थीं. वो हैदराबाद तो आ सकती थीं.”

    मनोहर राव ने आगे कहा, “पीवी नरसिम्हा की एक प्रतिमा तक नहीं लगाई. अपनी सरकार में भारत रत्न भी नहीं दिया. मनमोहन सिंह को लेकर आरोप लगा रहे हैं. आपने क्या किया? पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्रियों को सम्मान दिया है और उनका भी सम्मान किया जाएगा. आपने तो कांग्रेस ऑफिस का गेट तक नहीं खोला था, इससे ज्यादा बद्तमीजी और क्या हो सकती थी.”

  • गूगल मैप की वजह से फिर एक कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

    गूगल मैप की वजह से फिर एक कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

    उत्तर प्रदेश के हाथरस में इस बार गूगल मैप की वजह से एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. सूचना पर पहुंची जंक्शन पुलिस ने रेस्क्यू कर कार सवारों को सुकुशल निकाला. वहीं, कार सवारों का कहना है कि इस हाईवे के संबंध में प्रशासन को गूगल मैप को सही कराना चाहिए, ताकि कोई और हादसा न हो. जानकारी के मुताबिक, थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र में नवनिर्मित हाईवे पर गूगल मैप की वजह से हादसा हुआ है. मथुरा से बरेली जाते समय एक कार चालक को गूगल मैप ने इस हाईवे पर साफ रास्ता दिखाया था. गूगल मैप पर रास्ता देखकर गाड़ी चला रहा कार सवार हादसे का शिकार हो गया. बंद हाईवे पर यह कार मिट्टी के टीले से टकरा गई, जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार घायल हो गया.

     

  • BHU में मनु स्मृति जलाने का प्रयास करने वालों पर एक्शन

    BHU में मनु स्मृति जलाने का प्रयास करने वालों पर एक्शन

    BHU में मनु स्मृति जलाने का प्रयास करने वालों पर एक्शन, 3 छात्राएं और 10 छात्र गिरफ्तार,

     बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी मनुस्मृति पर विवाद छिड़ा है।

     यहां कुछ छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के बीच मनुस्मृति पर चर्चा को लेकर जमकर हंगामा हुआ।

     इस बीच ग्रंथ को जलाने के प्रयास भी हुआ। पुलिस ने 13 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।

     

     

     

  • महिला सम्मान योजना’ के लिए रजिस्ट्रेशन की जांच

    दिल्ली : ‘महिला सम्मान योजना’ के लिए रजिस्ट्रेशन की जांच.

    LG ने मुख्य सचिव को दिए जांच के आदेश

    योजना में महिलाओं को हर महीने 2100 देने का वादा

    सरकार से बाहर के लोग कैसे डेटा ले रहे हैं : LG

    डेटा की गोपनीयता को भंग किया जा रहा है : LG.

     

     

  • एम्स की छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना

    एम्स की छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना

    संवाददाता : शिशिर श्रीवास्तव, निष्पक्ष टुडे

    गोरखपुर : एम्स गोरखपुर में कल शुक्रवार की रात्रि को एक शर्मनाक घटना हुई, एम्स गोरखपुर में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ एम्स गोरखपुर में पर काम करने वाले सतपाल यादव नाम के गार्ड ने छेड़खानी की गंदी हरकत की यह घटना एम्स के गेट नंबर 4 के पास हुई, गॉड सतपाल यादव छात्र को जबरदस्ती खींचकर झाड़ियां में ले जाने का प्रयास करने लगा, छात्रा के शोर मचाने पर अन्य छात्र मौके पर आ गए और वहां पर तैनात दूसरे गार्ड भी पहुंच गए, मामले को जानकर छात्रों ने वहां पर घटना के विरोध में खूब हंगामा किया, इसी बीच वहां पर उपस्थित कुछ गार्डों ने छेड़खानी की हरकत करने वाले अपने साथी सतपाल यादव को भगा दिया,
    इसके बाद आक्रोशित छात्र धरने पर बैठ गए,
    एम्स थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई, देर रात 12:30 पर गार्ड को हिरासत में ले लिया गया और पुलिस के कार्यवाही के आश्वासन देने के बाद ही छात्रो ने अपना धरना खत्म किया,
    पीड़ित छात्रा ने बताया कि “शुक्रवार की रात्रि 9:00 बजे मैं गेट नंबर 4 से हॉस्टल के तरफ जा रही थी वहां पर गार्ड सतपाल यादव खड़ा था उसने मुझे देखकर कमेंट करना शुरू कर दिया जिसे मैं इग्नोर कर आगे बढ़ने लगी लेकिन तभी उसने मेरा पीछा करना शुरू कर दिया और सुनसान स्थान देखकर मेरा हाथ पकड़ कर मुझे झाड़ियों की तरफ खींचना शुरू कर दिया और मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा, मैं शोर मचाने लगी तभी वहां पर अन्य छात्र पहुंच गए, पीड़िता ने आगे बताते हुए कहा कि वहां पहुंचे छात्रों ने गार्ड को पकड़ लिया, इसी बीच वहां अन्य कई गार्ड पहुंच गए और उन्होंने अपने साथी आरोपी गार्ड को वहां से भगा दिया।
    छेड़खानी की इस घटना के बाद जब आक्रोशित छात्र धरने पर बैठ गए थे तो उन्हें मनाने के लिए एम्स गोरखपुर के कई पदाधिकारी पहुंचे साथ ही पुलिस भी पहुंची छेड़खानी की हरकत करने वाले गार्ड और उसे भगाने वाले गार्डों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर छात्र खड़े रहे छात्रों का बढ़ता आक्रोश देखकर पुलिस ने देर रात पिपराइच से छेड़खानी करने वाले गार्डन सतपाल यादव को हिरासत में ले लिया, तब जाकर छात्रों का आक्रोश कुछ शांत हुआ और उन्होंने धरना खत्म किया,
    थाना एम्स में आरोपी गार्ड के खिलाफ बीएस की धारा 74 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, एम्स के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विकास श्रीवास्तव ने एम्स थाने में गार्ड के खिलाफ शुक्रवार की रात एफआईआर दर्ज करवाई है,
    एम्स के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अजय सिंह ने कहा है की छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना की सूचना मिली है। गार्ड को पुलिस ने पकड़ लिया है यह गंभीर मामला है, दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा। गॉड उपलब्ध कराने वाली कंपनी से भी जानकारी ली जाएगी।
    गोरखपुर के एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने इस संबंध में बताया कि,” थाना क्षेत्र एम्स में कल यह सूचना मिली कि एम्स कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ एम्स कॉलेज में काम करने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड के द्वारा छेड़खानी की गई है, यह सूचना प्राप्त होते ही तुरंत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं तहरीर प्राप्त करके सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रेषित है।”