Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर को आया हार्ट अटैक
भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी और जैश सरगना मौलाना मसूद अजहर को हार्ट अटैक आया है. वह अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में छिपा बैठा था. यहीं पर उसे हार्ट अटैक आया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दौरा पड़ने के फौरन बाद मसूद अजहर को अफ्गानिस्तान से पाकिस्तान ले जाया गया. उसे कराची के संयुक्त सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक हृदय रोग विशेषज्ञ इस्लामाबाद से कराची पहुंच रहे हैं. मसूद अजहर को खोस्त प्रांत के गोरबाज क्षेत्र के जरिए पाकिस्तान भेजा गया था. उसे जल्द ही रावलपिंडी के किसी बड़े अस्पताल में भर्ती किया जा सकता है. पाकिस्तान की इस हरकत से साफ पता चलता है कि उसने आतंकी मसूद अजहर को खुली छूट दे रखी है.
बता दें कि आतंकी मौलाना मसूद अजहर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का फाउंडर है. वह भारत का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी है. सितंबर साल 2019 में भारत ने अजहर और लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज मुहम्मद सईद को UAPA के तहत ‘आतंकवादी’ घोषित किया था. बता दें कि दिसंबर साल 1999 में काठमांडू से कंधार तक की फ्लाइट को हाईजैक किया गया था, जिसमें यात्रियों के बदले आतंकी मसूद को मुक्त किया गया था.
-

भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। 92 वर्षीय डॉ. मनमोहन सिंह को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद गुरुवार की शाम को एम्स, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। एम्स नई दिल्ली ने मनमोहन के निधन की पुष्टि करते हुए न्यूज बुलेटिन जारी करते हुए कहा, “अत्यंत दुःख के साथ हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की सूचना देते हैं। उन्होंने 92 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वे उम्र से संबंधित बीमारियों के कारण उपचाराधीन थे और 26 दिसंबर 2024 को घर पर अचानक बेहोश हो गए थे। घर पर ही उन्हें तुरंत पुनर्जीवित करने के उपाय शुरू किए गए। उन्हें रात 8:06 बजे एम्स, नई दिल्ली के मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारत के सभी नेताओं ने इनकी मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया।
-

अंजुमन इस्लामिया की नई कमेटी को वक्फ बोर्ड ने दी मान्यता
अंजुमन इस्लामिया की नई कमेटी को वक्फ बोर्ड ने दी मान्यता,
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने अंजुमन इस्लामिया की नई कमेटी को मान्यता दी है। इसकी वैधता तीन वर्ष के लिए निर्धारित है। तुर्कमानपुर पटवारी टोला के अहमद अनस (अनस चौधरी) को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।
वक्फ अंजुमन इस्लामिया बोर्ड के अभिलेख में वक्फ संख्या सात से 21, 113 से 120, 53 व 100 गोरखपुर में स्थित है। बताया जा रहा है कि वक्फ का संचालन करने वाली कमेटी कई वर्षों से ऑडिट और नवीनीकरण नहीं कराया था। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अजीज अहमद ने 13 दिसंबर को नई कमेटी घोषित की है।
इसमें तुर्कमानपुर पटवारी टोला के अहमद अनस (अनस चौधरी) को अध्यक्ष, तुर्कमानपुर के ही मोहम्मद फारूक को उपाध्यक्ष, यहीं के नूरुल हक को सचिव, सिकंदर को उप सचिव बनाया गया है। हाफिज बदरुद्दीन, सरफराज हसन व सन्नू को सदस्य नामित किया गया हैं। यह कमेटी तीन साल के लिए मान्य बताई गई है
-

शाहपुर वार्ड के पूर्व पार्षद ने नगर निगम अधिकारियों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
गोरखपुर। शाहपुर वार्ड के पूर्व पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह ने मंगलवार को नगर निगम में अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह से मुलाकात कर दो अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
पूर्व पार्षद ने आरोप लगाया कि नगर निगम में आउटसोर्सिंग से नियुक्त वाहन ड्राइवरों की तैनाती में लाखों रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। साथ ही सफाई कर्मचारियों से अवैध वसूली का भी आरोप लगाया। उन्होंने ‘संभव’ कार्यक्रम के दौरान भी अपनी शिकायत अपर नगर आयुक्त के समक्ष रखी।
अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने कहा कि जिन अधिकारियों पर आरोप लगाए गए हैं, उनसे जवाब मांगा जाएगा और मामले की जांच की जाएगी।
-

यूपी:47 उपद्रवी हुए गिरफ्तार और 91की हुई पहचान
उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा के सिलसिले में मंगलवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस तरह इस मामले में अब तक 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 91 लोगों की पहचान की गई है. इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीश चंद्र ने बताया कि मंगलवार को गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शोएब, सुजाउद्दीन, राहत, मोहम्मद आजम, अजहरुद्दीन, जावेद और मुस्तफा के रूप में हुई है. इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. इसके लिए कई टीमें गठित की गई हैं. इस हिंसा के सिलसिले में 11 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. संभल में 19 नवंबर से तनाव बना हुआ है.
-

एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादी
पीलीभीत में एनकाउंटर में मारे जाने वाले तीनों खालिस्तानी आतंकवादियों की शिनाख्त हुई.
-
300 फीट गहरी खाई में गिरा भारतीय सेना का ट्रक, कई जवान घायल
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में 300 फीट गहरी खाई में गिरा भारतीय सेना का ट्रक, कई जवान घायल,
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को भारतीय सेना का एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, पुंछ में सेना का ट्रक 300 फीट गहरी खाई में गिर गया है। हादसे में कई जवानों के जख्मी होने की खबर है।
-

सरेंडर करने से पहले पुलिस से बचने की लगाई गुहार
उत्तर प्रदेश (UP) में हुए बड़े पुलिस एनकाउंटर ने एक नए मोड़ को जन्म दिया. अभिनेता मुश्ताक खान और कॉमेडियन सुनील पाल के किडनैपर अंकित पहाड़ी ने सरेंडर करने से पहले यूपी पुलिस से बचने की गुहार लगाई. इस घटना ने मीडिया और सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. यह मामला और भी दिलचस्प तब हो गया, जब किडनैपर ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर करते हुए
‘योगी जी मुझे माफ कर दो, यूपी पुलिस से बचा लो’
कहते हुए गिड़गिड़ाया. उसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.अंकित पहाड़ी ने आखिरकार बिजनौर पुलिस स्टेशन में जाकर सरेंडर कर दिया. यह वही किडनैपर है, जिसने कॉमेडियन सुनील पाल और अभिनेता मुश्ताक खान का अपहरण किया था. इससे पहले, पुलिस ने अंकित के गैंग के प्रमुख सदस्य लवली पाल को गिरफ्तार किया था. लवली पाल की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी रखी थी.
-

मानवता को शर्मसार करने वाली खबर
भोपाल से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने मानवीयता को शर्मसार कर दिया है. यहां एक बेटा-बहू अपनी बूढ़ी और बीमार मां को घर में बंद कर दूसरे शहर चला गया. पीछे से भूखी-प्यासी मां ने दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार, बेटा अरुण मानसिक रुप से कमजोर है. अरुण ने अपने भाई को फोन कर बताया कि वो घर पर ताला डाल सपरिवार उज्जैन आ गया है. मां की स्थिति से वाकिफ बड़े भाई ने किसी को मां को देखने के लिए घर भेजा तो पता चला कि मां दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं.








