Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • खूबसूरत महिला का हलाला करने के चक्कर में मौलवियों के बीच खून-खच्चर, बिछी 12 लाशें

    खूबसूरत महिला का हलाला करने के चक्कर में मौलवियों के बीच खून-खच्चर, बिछी 12 लाशें

    खूबसूरत महिला का हलाला करने के चक्कर में मौलवियों के बीच खून-खच्चर, बिछी 12 लाशें,

    नई दिल्ली। पड़ोसी देश बांग्लादेश पिछले कई महीनों से वैश्विक मीडिया में छाया हुआ है। पहले वहां शेख हसीना सरकार का तख्तापलट होता है, इसके बाद अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा ने पूरी दुनिया का ध्यान बांग्लादेश की ओर खींचा।इस बीच बांग्लादेश से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां कटालूल्ल इलाके में एक महिला का हलाला करने के चक्कर में लाशें बिछ गई हैं।
    खातून के लिए भिड़े मौलवी,
    सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की मानें तो एक खातून (महिला) का हलाना होना था। महिला के परिवार वाले उसे एक मौलवी के पास लेकर गए। मौलवी के पास हलाला के लिए कई लोग संपर्क में थे, इस दौरान उसने एक शख्स को इसके लिए चुना। इस दौरान दूसरे मौलवियों की नजर महिला पर पड़ी। 12 लोगों ने गंवाई अपनी जान बताया जा रहा है कि खूबसूरत महिला को देखकर दूसरे मौलवी भी जिद पर अड़ गए कि उन्हें हलाला करना है। इस दौरान मौलवियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते लाठी डंडों की बौछार होने लगी। इस दौरान 12 लोगों की मौत हो गई।

     

  • गृहमंत्री अमित शाह ने ली सीएम भजन लाल शर्मा से हादसे की जानकारी, गहरा दुख जताया

    गृहमंत्री अमित शाह ने ली सीएम भजन लाल शर्मा से हादसे की जानकारी, गहरा दुख जताया

    जयपुर: गृहमंत्री अमित शाह ने ली सीएम भजन लाल शर्मा से हादसे की जानकारी, गहरा दुख जताया ,सरकार ने हेल्प लाइन नंबर जारी किए,

    जयपुर: जयपुर, अजमेर रोड पर सुबह हुए भीषण गैस टैंकर ब्लास्ट में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मृतकों में से केवल तीन की ही पहचान हो पाई है। जिला प्रशासन ने मृतकों की पहचान के लिए बायोमैट्रिक मशीनों की मदद ली है। हादसे ने पूरे क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर दिया है।

    भयानक आग और भारी नुकसान,

    एलपीजी टैंकर में धमाके के बाद आग ने तेजी से आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। आग में 30 ट्रक, सात कारें, सवारियों से भरी दो बसें, दो ऑटो और सात बाइकें जलकर खाक हो गईं। घटनास्थल पर चारों तरफ सिर्फ राख और क्षतिग्रस्त वाहन दिखाई दे रहे हैं।

    50 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती,

    हादसे में घायल लोगों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल और अन्य पांच स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, कई घायलों की हालत गंभीर है। चिकित्सा विभाग द्वारा घायलों के इलाज के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

    सीएम और होम मिनिस्टर ने ली जानकारी,

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया और राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से बात कर हादसे की जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

    हेल्पलाइन नंबर जारी,

    पुलिस और प्रशासन ने हादसे के बाद घायलों और मृतकों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की है। इस भयावह हादसे के बाद प्रशासन ने घटना की गहराई से जांच के आदेश दिए हैं। शुरुआती जांच में यह संकेत मिला है कि टैंकर को टक्कर मारने वाले ट्रक से यह हादसा हुआ। जांच टीम हादसे के कारणों और जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान कर रही है।

    जयपुर पुलिस के हैल्प लाइन नंबर,

    9166347551, 8764688431, 7300363636
    कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट हेल्पलाइन नंबर
    0141.2204475, 0141.2204476, 0141. 2204463
    एसएमएस हेल्पलाइन नंबर
    0141 2518208, 0141 25184 12

     

  • बीएचयू की छात्रा होटल की तीसरी मंजिल से गिरी

    बीएचयू की छात्रा होटल की तीसरी मंजिल से गिरी

    वाराणसी : बीएचयू की छात्रा होटल की तीसरी मंजिल से गिरी,

    गंभीर हालत में छात्रा को ट्रामा सेंटर में किया भर्ती,

    छात्रा दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने गई थी बनारस,

    छात्रा अपने दोस्त फुरकान के साथ होटल में ठहरी थी,

    पुलिस ने साथी युवक फुरकान को हिरासत में लिया,

    छात्रा प्रियंका मूल रूप से बांदा की रहने वाली।

  • संभल बवाल में पुलिस का नया एक्शन: अब रडार पर आरोपियों के करीबी, 200 से ज्यादा निशाने पर

    संभल बवाल में पुलिस का नया एक्शन: अब रडार पर आरोपियों के करीबी, 200 से ज्यादा निशाने पर

    संभल बवाल के फरार आरोपियों के करीबी पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस इनके जरिये आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है। आरोपियों के 200 से ज्यादा करीबी और संपर्क में रहने वाले लोगों के मोबाइल का सीडीआर पुलिस ने निकलवाया है। जिससे पता चल सके कि यह लोग कहां बातचीत कर रहे हैं। साथ ही उनके बैंक खातों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।24 नवंबर की सुबह संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान जमकर बवाल हुआ था, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई थी। अब तक इस मामले में 12 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। तीन महिला समेत 41 आरोपी जेल भेज में बंद हैं। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें यूपी के अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार तक दबिश दे चुकी हैं।इसके बाद भी फरार आरोपियों के बारे में पुलिस को पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल का सीडीआर निकलवाया तो पता चला कि घटना के बाद से आरोपी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों की डिटेल भी निकलवाई, जिससे पता चल सके कि आरोपियों ने कहीं डेबिट या क्रेडिट कार्ड का तो इस्तेमाल नहीं किया। इसके बावजूद सफलता नहीं मिल पाई। अब पुलिस ने बवाल के आरोपियों के करीबियों का सीडीआर या काॅल डिटेल रिकाॅर्ड निकलवाया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि 200 से ज्यादा लोगों का सीडीआर निकलवाकर जांच की जा रही है कि आरोपी उनके संपर्क में तो नहीं हैं। इसके अलावा खुफिया तंत्र की ओर से भी आरोपियों के करीबी और संपर्क में रहने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है।

    https://youtu.be/seAnK4czvqU?si=GvoRqpSuF2yY2Utm

  • पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज किया मामला, इन Shorts में केस हुआ दाखिल

    पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज किया मामला, इन Shorts में केस हुआ दाखिल

    FIR on Rahul Gandhi: दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज किया मामला, इन धाराओं में केस हुआ दाखिल,

    संसद भवन परिसर में धक्कामुक्की मामले में राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं कांग्रेस द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस अभी विचार कर रही है। यह मामला भाजपा की सांसद बांसुरी स्वराज, हेमंग जोशी और अनुराग ठाकुर की शिकायत पर संसद मार्ग थाने में दर्ज किया गया है। बता दें कि बाबासाहेब आंबेडकर से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष और सत्तापक्ष के सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

    संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 117 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना), 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने का कार्य), 131 (आपराधिक बल का प्रयोग), 351 (आपराधिक धमकी) और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

  • शहबाज़ शरीफ की इंटरनेशनल बेइज्जती, दुनिया में 90% भिखारी पाकिस्तानी

    शहबाज़ शरीफ की इंटरनेशनल बेइज्जती, दुनिया में 90% भिखारी पाकिस्तानी

    शहबाज़ शरीफ की इंटरनेशनल बेइज्जती, दुनिया में 90% भिखारी पाकिस्तानी,

    नो-फ्लाई लिस्ट में पाकिस्तान के 4000 भिखारी,

    शहबाज सरकार ने चार हजार भिखारियों को नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दिया है, पाकिस्तान ने ये कदम सऊदी अरब और दूसरे खाड़ी देशों की चेतावनी के बाद उठाया है..रिपोर्ट के मुताबिक अरब देशों ने पाकिस्तान से कहा था कि वो अपने यहां से ऐसे लोगों को ना भेजे जो धार्मिक यात्रा की वीजा पर आकर भीख मांगते हैं.

    विदेशी फंड के रहमोकरम पर सरकार चला रहे शहबाज शरीफ के लिए कंगाली बहुत भारी पड़ गई है. कंगाल पाकिस्तान में महंगाई का ग्राफ इतना ज्यादा ऊपर जा चुका है कि रोटी के लिए गरीबों को भीख तक मांगनी पड़ रही है और ये भिखारी सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं.. बल्कि पूरी दुनिया में फैले हुए हैं. पाकिस्तान के लिए भिखारियों के बढ़ते नंबर ने शहबाज सरकार की इंटरनेशनल बेइज्जती करा दी है. पाकिस्तान के भिखारी लंबे समय से सऊदी अरब के लिए बड़ी समस्या बने हुए हैं. आर्थिक तंगी और बढ़ती महंगाई के कारण कई पाकिस्तानी उमरा और हज यात्रा के बहाने सऊदी अरब पहुंचते हैं और वहां भीख मांगते हैं. इस कारण मक्का, मदीना और जेद्दा जैसे शहरों की सड़कों पर बड़ी संख्या में पाकिस्तानी भिखारी दिखते है. सऊदी अरब समेत कई देशों की चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने 4,300 भिखारियों को नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दिया है.

    अब भिखारियों को सऊदी भेजने से रोकने के लिए पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने ‘उमराह एक्ट’ लाने करने का फैसला किया है.. इसका मकसद उमराह वीजा दिलाने में मदद करने वाली ट्रैवल एजेंसियों को रेग्युलेट करना और उन्हें कानूनी निगरानी के तहत लाना है. आपको जानकार हैरानी होगी कि दुनियाभर में गिरफ्तार होने वाले 90% भिखारी पाकिस्तानी मूल के होते हैं..इसीलिए सितंबर में कई देशों ने पाकिस्तान को धमकी दी थी कि अगर उसने भिखारियों को भेजना बंद नहीं किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • अवैध निर्माणों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, जनता ने जताया विरो

    अवैध निर्माणों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, जनता ने जताया विरो

    गोरखपुर के खरैया पोखरा के सुंदरीकरण में बाधक अवैध निर्माणों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, जनता ने जताया विर

    गोरखपुर के नगर निगम की टीम भारी पुलिस फोर्स के साथ शाहपुर थाना क्षेत्र के खरैया पोखरा के सुंदरीकरण में बाधक अवैध निर्माणों को तोड़ने के लिए बुधवार को 12:00 बजे के करीब पहुंची

    तीन माह पूर्व नगर निगम और तहसील प्रशासन की संयुक्त पैमाइश में 1.55 एकड़ क्षेत्रफल में 15 लोगों का अवैध कब्जा मिला था, जिसमें 6 लोगों ने पक्का निर्माण कर लिया था

    अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रवर्तन दल ने निर्माण कार्य को रोकने के साथ ही बाकायदा लाउडस्पीकर के जरिए पूर्व में ही अतिक्रमण हटाने के लिए घोषणा की थी

    बुधवार को भारी पुलिस फोर्स के साथ जब टीम अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने पहुंची तो लोगों ने जमकर विरोध किया

    कुछ लोग नगर निगम और प्रवर्तन दल की टीम के विरोध में सड़क पर लेट गए और कुछ बुलडोजर के आगे लेट कर विरोध जताने लगे

    इसके बावजूद भारी पुलिस फोर्स और प्रवर्तन दल की टीम ने बल प्रयोग करते हुए लोगों को वहां से हटाया और अतिक्रमण व अवैध निर्माण को गिरा दिया

    भारी पुलिस फोर्स और प्रवर्तन दल के साथ आलाधिकारियों की मौजूदगी की वजह से लोगों के विरोध का कोई फायदा नहीं हुआ प्रवर्तन दल की टीम पूरी एक्शन में दिखाई दी

    पुरुष के साथ महिलाओं ने भी प्रवर्तन दल के आगे हाथ-पैर जोड़े, लेकिन उनकी एक नहीं और खरैया पोखरा के सुंदरीकरण को लेकर चल रही कार्रवाई का कोई खास विरोध नहीं कर सका

     

    https://youtube.com/shorts/Xs5XcS39XNs?si=yG49mpzaOIHyuZJf

  • चर्चा में प्रीति जिंटा का आज का ट्विटर संदेश

    चर्चा में प्रीति जिंटा का आज का ट्विटर संदेश

    प्रीति जिंटा का आज का ट्विटर संदेश बहुत ही चर्चा में है जो कहता है कि,
    “आप जिस देश में रहते है उसे सपोर्ट करें या फिर उस देश में चले जाएं जिसको आप सपोर्ट करते है ।”

    The actress Priti Zinta took to her X, and wrote, “ *Support the country you live in or live in the country you support.*
    #ThoughtForTheDay”.

  • दिल्ली में बीयर बार में बिकने से बची तो राजस्थान में चार लाख में बेची गई

    दिल्ली में बीयर बार में बिकने से बची तो राजस्थान में चार लाख में बेची गई

    गोरखपुर:दिल्ली में बीयर बार में बिकने से बची तो राजस्थान में चार लाख में बेची गई,

    सहजनवां के टिकरिया मिनवा की रीता देवी (43) राजस्थान में बंधक बनाने वाले के चंगुल से राजस्थानी पोशाक में (घाघरा-लुगरी) भागी थीं। ताकि अगर कोई पीछा करता तो उसकी पहचान करने में मुश्किल हो। इसमें वह कामयाब भी रहीं। रीता ने बताया कि संतकबीरनगर से उसे सूर्यकुंड बिलंदपुर की राजमति नाम की महिला धोखे से बेहोश कर ले गई थी। जब होश आया तो दिल्ली स्टेशन के पास थी।

    दिल्ली में पहले एक बार में बेचने की कोशिश की गई थी,
    बताया कि दिल्ली स्टेशन पर दो मुस्लिम युवक और महिलाएं भी आरोपी राजमति के साथ मौजूद थी। उसे पहले दिल्ली के एक बार में सात लाख रुपये में बेचने का प्रयास किया गया। विरोध पर उनकी डील टूट गई। इसके बाद राजस्थान के सिकर जिले के एक गांव में चार लाख रुपये में बेच दिया गया। वहां एक कमरे में साथ में 15 साल की किशोरी भी बंद थी। उसने बताया कि वह गुप्ता परिवार से है। उसके पांच भाई हैं। एक महिला धोखे से उसे यहां लाकर बेच दिया है। किसी तरह मुझे घर पहुंचा दो।

    साथ में बनाई थी भागने की योजना,
    रीता ने बताया कि किशोरी ने साथ में भागने की योजना बनाई थी। बंधक बनाने वाले व्यक्ति के मायके में शादी थी। इस दौरान हम लोग साथ में निकले। मैं तो मौका देखकर भाग गई। लेकिन किशोरी भाग नहीं सकी। इसके बाद से उसका पता नहीं है।

    एक व्यक्ति से कराई गई थी कोर्ट मैरिज,
    रीता ने बताया कि गांव में ही एक व्यक्ति से उसका कोर्ट मैरिज भी कराया गया था। दिखाने के लिए यह सब किया गया था। वहां पर रोज खाना बनाना और बकरी चराने का काम कराया जाता था। कई लोगों से घर पर बात कराने के लिए कहा, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। घर जाने के लिए कहने पर कहते थे कि 10 लाख रुपये दो तब जाने देंगे। मैंने यह भी कहा कि घरवालों से बात कराओ रुपये मांग लूंगी। लेकिन वे बात नहीं कराए।

    बेटी को भी बेचना चाहती थी महिला,
    रीता ने बताया कि खलीलाबाद में काम करने वाली लड़कियों और महिलाओं पर राजमति की नजर रहती थी। मुझसे भी अचानक आकर बातचीत शुरू की। उसने मेरी बेटी के बारे में पूछा तो बताया कि वह 20 साल की है। उसने तुरंत मोबाइल नंबर मांग लिया। बेटी के मोबाइल पर कॉल कर 50 हजार रुपये की नौकरी दिलाने की लालच दी थी। लेकिन बेटी ने इसके बाद मोबाइल बंद कर लिया। वह बेटी को भी बेचना चाहती थी।

    बहुत दौड़ा फिर मिली पत्नी,
    रीता के पति दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि पत्नी के अचानक लापता होने के बाद पुलिस बहुत खोजबीन नहीं कर रही थी। इसी बीच एक दिन पत्नी की कॉल आई। पता चला कि वह राजस्थान में है। इसके बाद संतकबीर नगर पुलिस को सारी बातें बताईं। सर्विलांस की मदद से लोकेशन आया तो पहले खुद ही जाकर तलाश की। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। चार माह तक दौड़ने के बाद पत्नी के भागने की वजह से ही उसे खोज सका हूं।

  • महिला तस्कर खुसफुसाती हैं- “ऑर्डर दो…” ,फिर मंडी पहुंच जाती है चीन के लहसुन की बड़ी खेप

    महिला तस्कर खुसफुसाती हैं- “ऑर्डर दो…” ,फिर मंडी पहुंच जाती है चीन के लहसुन की बड़ी खेप

    महिला तस्कर खुसफुसाती हैं- “ऑर्डर दो…” ,फिर मंडी पहुंच जाती है चीन के लहसुन की बड़ी खेप,

    गोरखपुर: महानगर के साहबगंज मंडी में नेपाल से सटे इलाकों से चीन के लहसुन की सप्लाई हो रही है। महराजगंज बड़ा केंद्र है। सिद्धार्थनगर सीमा की ओर से भी तस्करी हो रही है। सोमवार को मंडी की करीब आधी दुकानों पर चीन का लहसुन बिक रहा था। दुकानों पर देसी और चीनी दोनों लहसुन रखा था। चीन का लहसुन बेचने वाले एक व्यापारी ने बताया कि यह साइज में बड़ा होता है और इसको छीलना भी आसान है।

    मंडी में चीन वाला लहसुन धड़ल्ले से बिक रहा है। अपने फायदे के लिए धंधेबाज आपकी सेहत से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। नेपाल से होकर आ रहे इस लहसुन की धंधेबाजी के नेटवर्क में महिलाएं भी शामिल हैं। ये महिलाएं झोलों में सैंपल लेकर मंडी में पहुंच रही हैं। वे कहती हैं- बड़ी खेप का ऑर्डर दो..। ऑर्डर देते ही प्राइवेट गाड़ी से लहसुन पहुंच जाएगी।

    साहबगंज मंडी में नेपाल से सटे इलाकों से चीन के लहसुन की सप्लाई हो रही है। महराजगंज बड़ा केंद्र है। सिद्धार्थनगर सीमा की ओर से भी तस्करी हो रही है। सोमवार को मंडी की करीब आधी दुकानों पर चीन का लहसुन बिक रहा था। दुकानों पर देसी और चीनी दोनों लहसुन रखा था। चीन के लहसुन को बेचने वाले एक व्यापारी ने बताया कि यह साइज में बड़ा होता है और इसको छीलना भी आसान है। देखने में यह साफ-सुथरा लगता है और सस्ता भी है, जिससे आसानी से बिक जाता है। चीन का लहसुन जल्दी खराब भी नहीं होता। वहीं, देसी लहसुन महंगा होने की वजह से जल्दी नहीं बिकता।

    सूत्रों ने बताया कि चीन का लहसुन चोरी-छिपे मंडी में पहुंचाया जाता है। नेपाल बॉर्डर से सटे इलाकों की रहने वाली महिलाएं एक झोले में करीब 10 से 15 किलो लहसुन लेकर आती हैं। वे नकहा तक ट्रेन से आती हैं, उसके बाद ऑटो से मंडी में आती हैं। फिर उसे दुकानों पर बेच देती हैं। उनको यह भी पूछ लेती हैं कि यदि ज्यादा मात्रा में लहसुन चाहिए तो सप्लाई भी हो जाएगी।
    जो भी व्यापारी ऑर्डर देता है, उसके लिए सुबह के समय एक बड़ी कार में बोरे में लहसुन रखकर पहुंचा दिया जाता है। कार में माल लाने की वजह से किसी को शक भी नहीं होता और बोरे उतर जाते हैं।

    मंडी में रोजाना आ रहीं चार से पांच गाड़ियां,
    साहबगंज मंडी के एक व्यापारी ने बताया कि सुबह के समय चीन का लहसुन लेकर चार से पांच गाड़ियां आ रही हैं। एक गाड़ी में करीब ढाई से तीन क्विंटल तक लहसुन रहता है। इसको ये चुपके से उतारकर चले जाते हैं। आम कार देखकर किसी को इन पर शक भी नहीं होता।

    80 से 100 रुपये के अंतर के चलते चीन का लहसुन देसी पर हावी,

    साहबगंज मंडी की करीब 50 प्रतिशत दुकानों में यह लहसुन बेचा जा रहा है। मंडी में रोजाना करीब 12 क्विंटल चीन के लहसुन की खपत हो रही है। साहबगंज मंडी में यह लहसुन 240 से 260 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। देसी लहसुन 320 रुपये से 400 रुपये तक बिक रहा है।
    80 से 100 रुपये सस्ता और साफ-सुथरा दिखने की वजह से लोग इसे जमकर खरीद भी रहे हैं। साहबगंज मंडी में चीन का लहसुन 240 से लेकर 260 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। यदि किसी को ज्यादा मात्रा में लेनी है तो चीन के लहसुन की कीमत 220 रुपये तक भी लग जा रही है।

    चीन के लहसुन से बिक्री प्रभावित,
    बाजार में चीन का लहसुन काफी आम हो गया है। इससे वे व्यापारी परेशान हैं, जो देसी लहसुन बेचते हैं। लहसुन के थोक कारोबारी पवन सिंह ने बताया कि चीन के लहसुन की वजह से मंडी में काम खराब हो गया है। देसी लहसुन की बिक्री काफी प्रभावित हो गई है।

    खुलेआम ठेलों और फुटकर दुकानों पर चीन का लहसुन बेचा जा रहा है। चूंकि यह देसी लहसुन से सस्ता है, इसकी वजह से आसानी से बिक जा रहा है। ऐसे में देसी लहसुन बेचने वाले दुकानदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। चीन के लहसुन की बिक्री पर रोक लगाना चाहिए।

    महेवा सहित विभिन्न जगहों से चीन का लहसुन मंगवाकर व्यापारी बेच रहे हैं। इस पर कमेटी का कोई अधिकार नहीं है। चीन का लहसुन कैसे आ रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए: उमेश मद्धेशिया, अध्यक्ष, साहबगंज किराना कमेटी,

     

    प्रवीण कुमार अवस्थी, सचिव, महेवा :- “चीन के लहसुन की बिक्री के बारे में जानकारी नहीं है।हम लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ छापा मारा था, जिसमें चीन का लहसुन नहीं मिला था। अगर चीन का लहसुन मंडी में बिक रहा है तो खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जांच करेगी। जांच में दोषी पाए जाने पर मंडी द्वारा फर्म का लाइसेंस निरस्त कर उसपर कार्रवाई की जाएगी। “