Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • जयपुर में उत्कर्ष कोचिंग संस्थान की छह छात्राएं रविवार को अचानक बेहोश हो गयीं|

    जयपुर में उत्कर्ष कोचिंग संस्थान की छह छात्राएं रविवार को अचानक बेहोश हो गयीं|

    जयपुर में उत्कर्ष कोचिंग संस्थान की छह छात्राएं रविवार को अचानक बेहोश हो गयीं|  मामला गैस लीकेज का बताया गया. बदबू फैलने से स्टूडेंट्स की तबीयत बिगड़ने लगी. स्टूडेंट्स को आनन फानन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. कोचिंग में गैस लीकेज की खबर से हड़कंप मच गया. कोचिंग के छात्रों में भगदड़ मच गयी. गैस लीकेज की सूचना नगर निगम को दी गयी. मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने जांच पड़ताल की.

  • गोरखपुर: तीन मंजिला इमारत में भीषण आग, त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

    गोरखपुर: तीन मंजिला इमारत में भीषण आग, त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

    गोरखपुर के कैंपियरगंज इलाके में बीती रात एक तीन मंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। इमारत में स्थित कपड़ों और ज्वेलरी की दुकानों का लाखों का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, प्रशासन की मुस्तैदी और फायर ब्रिगेड की तेज़ कार्रवाई से समय रहते एक बड़ा हादसा टाल दिया गया।
    आग लगने के दौरान इमारत की ऊपरी मंजिलों पर कुछ लोग फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। प्रशासन ने त्वरित निर्णय लेते हुए इलाके को खाली कराया और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    बड़ा नुकसान, लेकिन जनहानि से बचाव

    हालांकि, आग में सोने-चांदी के गहनों और कपड़ों सहित करीब 25 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया, लेकिन किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फंसे हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया,

    पुलिसकर्मियों का साहस सराहनीय

    आग बुझाने की प्रक्रिया के दौरान पुलिसकर्मी विवेक कुमार ने अपनी जान की परवाह किए बिना राहत कार्यों में हिस्सा लिया और घायल हो गए। उनका यह साहसिक कदम प्रशासन की प्रतिबद्धता और जनता के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

    आग का कारण जानने के लिए जांच जारी

    फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं और स्थिति की बारीकी से समीक्षा की जा रही है।

    प्रभावितों को मिलेगा हरसंभव सहयोग

    घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम रोहित मौर्य समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उचित मुआवजा एवं सहायता का आश्वासन दिया।

  • संभल में बड़े एक्शन की तैयारी, कल मिले मंदिर में एसपी संग पूजा के बाद डीएम ने बताया पूरा प्लान

    संभल में बड़े एक्शन की तैयारी, कल मिले मंदिर में एसपी संग पूजा के बाद डीएम ने बताया पूरा प्लान

    संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के बाद जिला प्रशासन एक्टिव है। हिंसा वाले इलाके में बड़े पैमाने पर छापेमारी कर गैरकानूनी कार्यों पर नकेल कसी जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को यहां एक हजार साल पुराने मंदिर को चार दशक बाद खोला गया। अब जिला प्रशासन बड़े एक्शन की तैयारी कर रहा है। उसके निशाने पर अब यहां के कूप, पुरवे, सराय और तीर्थ हैं। डीएम ने हिंसा वाले इलाके में चल रही कार्रवाई और प्लान का समझाया। इसके साथ ही कल खोले गए मंदिर में रविवार को खुद डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी बिश्नोई ने पूजा पाठ की। दशकों बाद खुले शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने मथुरा से लाए लड्डू प्रसाद के रूप में चढ़ाए।

    डीएम ने कहा कि यहां पर चार तरह की कार्रवाईकी जा रही है। पहला यह है कि जो शुरुआत में ही बताया गया कि संभल में 19 कूप, 36 पुरवे, 52 सराय और 68 तीर्थ हैं। इनकी खोज करने में पूरी टीम लगी हुई है। दूसरा जो अस्थायी अतिक्रमण नालियों आदि पर किया गया है, उन्हें हटाया जा रहा है। स्थायी अतिक्रमण को नोटिस देने के बाद पूरी प्रक्रिया के तहत हटाया जाएगा। तीसरा बिजली चोरी के खिलाफ एक्शन है। बिजली चोरी में अभी तक पांच करोड़ का एसेसमेंट बनाया गया है। बिजली चोरी रोकने केलिए आर्मड केबल लगाया जा रहा है। चौथा प्लान गैरकानूनी गतिविधियों पर एक्शन की तैयारी है।

    वहीं, कल मिले मंदिर को लेकर डीएम ने बताया कि वहां पर सीसीटीवी लगा दिए गए हैं। पुलिस टीम भी सुरक्षा में लगा दी गई है। अतिक्रमण को लेक डीएम ने कहा कि कोई भी तालाब सार्वजनिक संपत्ति होती है। सुप्रीम कोर्ट भी कहता है कि इनकी सुरक्षा बहुत जरूरी है। जिसने भी तालाब पर अतिक्रमण किया है उन्हें नोटिस देकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

  • मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन

    मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन

    मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है. वो पिछले कुछ सालों से हृदय संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे. जाकिर हुसैन को 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था.

  • गाजा में स्कूल और रिफ्यूजी कैंप पर (आई डी फ) का हवाई हमला

    गाजा में स्कूल और रिफ्यूजी कैंप पर (आई डी फ) का हवाई हमला

    इजरायली सेना ने गाजा सिटी में एक स्कूल पर हवाई हमले किए, जिसमें सात फिलिस्तीनियों की मौत हो गई. इसके साथ ही आईडीएफ ने केंद्रीय शहर दीर ​​अल-बलाह में चल रही नगर पालिका की बैठक को भी निशाना बनाया, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई. इस तरह कुल 17 लोगों की मौत हो गई है|

    https://youtube.com/shorts/CPYo_3KXeFo?si=7kJaC1P-WiTOO8wX

  • गोरखपुर में पुलिस की जबरदस्त कार्रवाई, कुख्यात बदमाश सरफराज मुठभेड़ में ढेर, शहर में दहशत फैलाने वाले अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    गोरखपुर में पुलिस की जबरदस्त कार्रवाई, कुख्यात बदमाश सरफराज मुठभेड़ में ढेर, शहर में दहशत फैलाने वाले अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    शहर में अपराध का पर्याय बने कुख्यात बदमाश सरफराज को आखिरकार गोरखपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। यह वही सरफराज है, जो गोरखपुर के अलग-अलग इलाकों में अपना आतंक मचा चुका था और अब पुलिस के लिए चुनौती बन चुका था। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस निर्णायक मुठभेड़ ने साबित कर दिया कि गोरखपुर में अपराधियों का अब कोई ठिकाना नहीं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश सरफराज को गोली लगी, और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।

    पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे सरफराज और उसका साथी

    रविवार की सुबह, गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामपुर नयागांव में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सरफराज और उसके साथी किसी बड़ी आपराधिक साजिश को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी टीम ने इलाके की घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को रोकने की कोशिश की, सरफराज और उसका साथी पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए भाग खड़े हुए।

    लेकिन गोरखपुर पुलिस की तत्परता के सामने ये बदमाश ज्यादा देर नहीं टिक सके। पुलिस ने बिना समय गवाएं जवाबी फायरिंग की और सरफराज को घायल कर गिरा लिया। घायल बदमाश को पकड़कर पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा, वहीं उसका साथी मौके से फरार हो गया।

    सरफराज: अपराध जगत का खौफनाक नाम, जिस पर 16 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज

    सरफराज का नाम गोरखपुर के अपराधी गिरोहों में सबसे खतरनाक और कुख्यात नाम के रूप में लिया जाता है। इस पर 16 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट, डकैती, चोरी, और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे घिनौने अपराध शामिल हैं।

    6 दिसंबर को गोरखपुर के पैडलेगंज में पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े फायरिंग करने की घटना ने पुलिस के लिए एक और बड़ी चुनौती खड़ी कर दी थी। सरफराज और उसके साथियों ने पहले एक युवक के साथ विवाद किया, फिर तमंचा निकालकर गोलियां चला दीं। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी, जिससे पुलिस को बदमाशों की पहचान करने में मदद मिली।

    6 दिसंबर की फायरिंग: एक और आपराधिक वारदात की साजिश

    6 दिसंबर को पैडलेगंज स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने के बाद बदमाशों ने एक युवक से मामूली विवाद के बाद गोलियां चला दीं। इस हमले में युवक बाल-बाल बच गया। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी थी।

    बरामदगी: पुलिस ने किया कुख्यात बदमाश सरफराज के पास से खतरनाक हथियार बरामद

    गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सरफराज के पास से .32 बोर का एक तमंचा, चार जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। यह हथियार उसकी आपराधिक गतिविधियों की गंभीरता और खतरनाक मंशा को उजागर करता है। पुलिस का मानना है कि सरफराज और उसका गिरोह बड़ी आपराधिक साजिश रचने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस की सूझबूझ और तत्परता ने उनकी मंशा पर पानी फेर दिया।

    सरफराज के खिलाफ दर्ज गंभीर मामले: एक खौफनाक अपराधी की लिस्ट

    1. हत्या और हत्या का प्रयास

    2. लूट और डकैती

    3. मादक पदार्थों की तस्करी (NDPS Act)

    4. अवैध हथियारों का कब्जा

    5. हत्या, बलवा और आतंक फैलाने के मामले

    6. चोरी और चोरी के मामलों में अपराधीकरण

    7. गला घोंटने और अपहरण के मामले

    सरफराज ने गोरखपुर के साथ-साथ अन्य जिलों में भी आतंक मचाया हुआ था। उसके खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे उसकी दहशत और घिनौने अपराधों को बयान करते हैं।

    पुलिस की सख्त कार्रवाई: अपराधियों के लिए सख्त संदेश

    गोरखपुर पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि शहर में कानून का राज है और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सरफराज को गिरफ्तार कर यह सख्त संदेश दिया है कि गोरखपुर अब अपराधियों के लिए सुरक्षित नहीं है। गोरखपुर पुलिस की जवाबी कार्रवाई ने अपराधियों के मनोबल को तोड़ दिया है और यह साबित कर दिया कि अब अपराधी नहीं, बल्कि पुलिस की सत्ता चलेगी।

    फरार साथी पर पुलिस का शिकंजा: जल्द होगा गिरफ्तारी

    वहीं, पुलिस को उम्मीद है कि सरफराज का फरार साथी भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। गोरखपुर पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई से अब इस गैंग का सफाया करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, और यह उम्मीद की जा रही है कि अपराधी जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होगा।

    शहरवासियों को मिली राहत: पुलिस की सख्ती से अपराधी अब बुरी तरह से घेरेंगे

    गोरखपुर के लोग अब पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सरफराज जैसे कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी ने उनके दिलों में एक नई उम्मीद और विश्वास का संचार किया है। शहर में अब लोगों का विश्वास कानून और पुलिस व्यवस्था पर और मजबूत हुआ है।

  • सरसो के खेत में लावारिस हालत में मिली बाइक, पुलिस ने लिया कब्जे में

    सरसो के खेत में लावारिस हालत में मिली बाइक, पुलिस ने लिया कब्जे में

    रविवार सुबह सहजनवां थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी घघसरा के अंतर्गत नगर पंचायत घघसरा के वार्ड नं. 2 अमर सिंह नगर के दरूआ गांव के पास सरसो के खेत में लावारिस हालत में एक एच एफ डिलक्स बाइक पाई गई । बताया गया कि सुबह जब ग्रामीण खेत देखने गए, तो उन्होंने देखा कि एक बाइक खेत में पड़ी हुई थी, लेकिन वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था । ग्रामीणों ने इसकी जानकारी एक-दूसरे को दी और फिर पुलिस को सूचित किया । पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक की जांच की ।
    चौकी प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बाइक के मालिक का पता चल गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

  • काव्यमेव जयते सम्मान से सम्मानित हुए निनाद

    काव्यमेव जयते सम्मान से सम्मानित हुए निनाद

    बड़हलगंज क्षेत्र के सिधुआपार गाँव निवासी युवा गीतकार डॉ निर्भय निनाद को रविवार की शाम मंगलम साहित्य महोत्सव में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक इंद्रेश कौशिक जी महाराज(कामाख्या धाम), अंतरराष्ट्रीय कवि सर्वेश अस्थाना एवं मुकुल महान हाथों काव्यमेव जयते सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान निनाद को उनके साहित्यिक कृतियों के लिए दिया गया। इसके पूर्व में भी निर्भय को साहित्य के क्षेत्र में दर्जनों पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। निर्भय की इस उपलब्धि पर विधायक राजेश त्रिपाठी, सिद्धपीठ मदरिया के उत्तराधिकारी श्रीश दास, चेयरमैन प्रीति उमर, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, जनसेवा महामंत्री सन्तोष जायसवाल, व्यापारी नेता श्रीकांत सोनी, सुनील दुबे, डॉ सत्यम तिवारी, कवि दिनेश बावरा, अभय निर्भीक, संगम मिश्र आदि ने बधाई दी।

  • भाजपा बूथ अध्यक्षों का हुआ अभिनन्दन

    भाजपा बूथ अध्यक्षों का हुआ अभिनन्दन

    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक चुनावों के क्रम में नरहरपुर स्टेट मण्डल के नव निर्वाचित बूथ अध्यक्षों का रविवार को पार्टी का पटका पहना अभिनंदन किया गया।_उपस्थित बूथ अध्यक्षों व पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए चुनाव अधिकारी जिला उपाध्यक्ष गोरखपुर मनोज शुक्ल ने कहा कि केन्द्र व भाजपा सरकारों की जन-कल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुँचाने वाले बूथ के वीर योद्धाओं का अभिनन्दन है।2027 का भार आपके कंधों पर है। बिना आपके सफलता सम्भव नहीं है। अतः आप सभी पूरी तैयारी के साथ अभी से लग जाएं।नव-नियुक्त बूथ अध्यक्ष गण को पटका के साथ मुख्यमन्त्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के हस्ताक्षर का अभिनन्दन-पत्र दिया गया।
    इस अवसर पर राजीव पाण्डेय वरिष्ठ भाजपा नेता चिल्लूपार, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गोरखपुर चन्दन पांडेय,मंडल अध्यक्ष नरहरपुर सुनील कुमार सिंह, महामंत्री आनन्द त्रिपाठी व मनोज गुप्ता, गंगा सागर शाही, निकेत प्रताप शाही,विशाल सिंह, महेंद्र सिंह, शैलेंद्र पांडेय ,शक्ति केंद्र संयोजक बृजेश वर्मा, प्रेम प्रकाश सिंह, जय प्रकाश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष आमोद गौड़, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय यादव, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा धर्मेंद्र तिवारी,पूर्व मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा अजीत राव, सुनील तिवारी, राधेश्याम सिंह, नहसू नरायन शर्मा,जयनरायन पाण्डेय ,दुर्गेश सोनी,ओमप्रकाश तिवारी,इन्द्र भूषण त्रिपाठी,दुर्गेश यादव,राजन सिंह,अनूप सिंह, शिवाजी सिंह,अजय शाही, संजय मिश्रा,पप्पू निषाद,विनय पांडेय ,मुकेश गुप्ता,जयनरायन तिवारी,रजनीश त्रिपाठी, रामानुज तिवारी,बृजेश त्रिपाठी, शुभम त्रिपाठी,बंता सिंह समेत मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष,वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी व शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे।

    https://youtube.com/shorts/dS2o9KTLWno?si=X9PrQ6dT7tyrDkr8

  • ऑल इंडिया स्माल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन (आइसना) की मासिक बैठक हुआ संपन्न

    ऑल इंडिया स्माल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन (आइसना) की मासिक बैठक हुआ संपन्न

    गोरखपुर । 15 दिसंबर 24 दिन रविवार को ऑल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स एसोसिएशन (आइसना) की मासिक बैठक चौधरी चरण सिंह नलकूप निरीक्षण भवन (डाक बंगला) रेलवे स्टेशन रोड गोरखपुर के मीटिंग हॉल में सम्पन्न हुई।
    बैठक में संस्था की माह जनवरी 2024 में पुनः सदस्यता नवीनीकरण एवं जनवरी में होने वाले संस्था के पुनर्गठन व विस्तार पर चर्चा की गई।
    बैठक की अध्यक्षता श्री रामकृष्ण पट्टू जी एवं संचालन श्री सतीश चंद्र शुक्ल जी ने किया।
    बैठक को संबोधित करते हुए संस्था के संरक्षक डॉक्टर मुमताज खान ने कहा कि गंम्भीर बीमारी से पीड़ित पत्रकार साथी के लिए एक सहायता कोष बनाने का सुझाव दिया ।
    बैठक को संबोधित करते हुए संस्था अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि संगठन सदैव लघु समाचार पत्रों एवं पत्रकारों के हितों के लिए शासन प्रशासन से समय-समय पर पत्राचार के माध्यम से समस्याओं को उठाने का काम करती है।
    बैठक में श्री रामकृष्ण पट्टू ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाए जिससे किसी भी समस्या को आसानी से हल किया जा सके।
    बैठक का संचालन करते हुए डॉक्टर सतीश चंद्र शुक्ला ने कहा कि पत्रकारों को अपनी लेखनी और अपने आचरण से समाज में जन जागरूकता का संचार करना चाहिए ।
    बैठक में श्री करूण गोरखपुरी ने कहा कि हमारा संगठन आने वाले दिनों में जनहित की कुछ समस्याओं को लेकर प्रशासन से निराकरण के लिए बात करेगा।
    बैठक को संबोधित करते हुए डॉक्टर जवाहरलाल निगम ने कहा कि सदस्य व पत्रकार किसी भी अखबार या संगठन की रीढ़ होता है।
    बैठक में मुख्य रूप से श्री उमेश चंद्र मिश्र,श्री राम कृष्ण पट्टू, डॉ मुमताज खान श्री करुण गोरखपुरी, डा० जवाहर लाल निगम ,श्री दिनेश कुमार श्रीवास्तव ,श्री गौरव श्रीवास्तव, सैयद अकील अहमद, श्री सतीश चंद्र शुक्ल, श्री कमलेश मणि त्रिपाठी, श्री संजय कुमार मिश्र ,श्री आशुतोष कुमार, श्री सूर्य प्रकाश गुप्ता, श्री लाडले, श्री विवेक कुमार , श्री सुरेन्द्र पांडेय,सहित अन्य संपादक प्रकाशक एवं पत्रकार भी  उपस्थित रहे।

    https://youtube.com/shorts/vX8kDoW9mTQ?si=cdAR2p_mQE9pBzH2