Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • गायों के कंकाल के अवशेष देख भड़के गौ भक्त

    गायों के कंकाल के अवशेष देख भड़के गौ भक्त

    मथुरा में मिले गायों के कंकाल , अवशेष देख भड़के गौ भक्त, मथुरा-वृंदावन मार्ग जाम, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा,

    मथुरा स्थित थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत PMB के जंगलों में दर्जनों मृत गाय के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे गौ भक्तों ने मथुरा वृन्दावन मार्ग के दोनों ओर मृत गायों के अवशेष रखकर रोड को बिल्कुल जाम कर दिया। सड़क पर बैठे गौ भक्तों ने गौशाला संचालकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। गौ भक्तों ने आरोप लगाया कि गौशाला संचालक मृत गायों के अवशेषों को भूमि में दबाने की बजाये यहां जंगल में फिंकवा देते हैं। जिसके चलते मृत गायों की दुर्दशा हो रही है। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने जब मृत गायों की स्थिति को देखा तो उनसे आने वाली गंध के कारण उन्हें नाक पर रुमाल रखना पड़ा ।
    आक्रोशित गौ भक्त कल सुबह 10 बजे से थाना जैंत की नयति पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित मथुरा वृन्दावन रोड पर जाम लगाकर बैठ गए। अधिकारियों के लाख समझाने के बाबजूद भी दोपहर के तीन बजे तक वे लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे और जाम लगाये रहे। गौ भक्त दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

  • अल्लू अर्जुन हैदराबाद की चंचलगुडा सेंट्रल जेल से हुए रिहा

    अल्लू अर्जुन हैदराबाद की चंचलगुडा सेंट्रल जेल से हुए रिहा

    पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान महिला की मौत के मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन जेल से रिहा हो गए हैं. एक्टर के पिता और ससुर उन्हें लेने हैदराबाद के चंचलगुडा सेंट्रल जेल पहुंचे हैं. अल्लू अर्जुन को कल ही इस मामले में जमानत मिल गई थी, लेकिन इसके बाद भी उन्हें रात जेल में ही गुजारनी पड़ी

    https://youtube.com/shorts/BUYnUZdnp30?si=wOc1xvdz4dnqhu7_

  • ताल कंदला जल्द ही प्रमुख मनोरंजन स्थल बनने जा रहा है

    गोरखपुर-कुशीनगर फोरलेन के नजदीक स्थित ताल कंदला जल्द ही प्रमुख मनोरंजन स्थल बनने जा रहा है.
    गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) ने यहां एक आधुनिक वाटर पार्क के निर्माण की योजना बनाई है. यह प्रोजेक्ट पब्लिक,प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर 10 एकड़ भूमि पर विकसित होगा, जिससे क्षेत्र को पर्यटन और मनोरंजन के लिए नया आयाम मिलेगा.
    इस वाटर पार्क को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप डिजाइन किया जाएगा. लगभग 4 से 5 एकड़ में लेटेस्ट वाटर स्लाइड्स, थ्रिलिंग राइड्स और बच्चों के लिए विशेष ज़ोन बनाए जाएंगे. शेष भूमि का उपयोग पार्किंग, फूड कोर्ट और अन्य सुविधाओं के लिए किया जाएगा. सेफ्टी, हाइजीन और क्राउड मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि हर उम्र के विजिटर्स को शानदार अनुभव मिल सके.

  • बिहार सरकार ने आलोक राज को हटाकर विनय कुमार को बनाया नया डीजीपी

    बिहार सरकार ने आलोक राज को हटाकर विनय कुमार को बनाया नया डीजीपी

     

    बिहार सरकार ने आलोक राज को हटाकर विनय कुमार को बनाया नया डीजीपी, जानिए कब तक रहेगा इनका कार्यकाल

    राजबिंदर सिंह भट्टी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद आलोक राज बने थे डीजीपी, साढे तीन महीने में ही सरकार ने हटाया,

    पटना:बिहार के पुलिस महकमें में फिर एक बदलाव किया गया है। बिहार सरकार ने डीजीपी पद से आलोक राज को हटाकर विनय कुमार को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। गृह विभाग ने शुक्रवार की देर शाम इसकी अधिसूचना जारी की है। विनय कुमार अब तक पुलिस भवन निर्माण निगम के डीजी के पद पर तैनात थे। अधिसूचना के तहत विनय कुमार अगले दो साल तक बिहार के डीजीपी पद पर बने रहेंगे। राज्य सरकार ने मौजूदा डीजीपी आलोक राज को पुलिस भवन निर्माण निगम में भेज दिया है। राज्य सरकार ने मौजूदा डीजीपी आलोक राज को पुलिस भवन निर्माण निगम में भेज दिया है। वह निगम के डीजी के साथ-साथ सीएमडी बनाये गये हैं। डीजीपी राजबिंदर सिंह भट्टी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के कारण यह पद खाली हुआ था। इसके बाद आलोक राज को 30 अगस्त 2024 को बिहार का डीजीपी बनाया गया था। हालांकि उस समय भी विनय कुमार का नाम डीजीपी पद के लिए सबसे आगे माना जा रहा था, लेकिन बिहार सरकार ने आलोक राज को डीजीपी की जिम्मेदारी दी थी। अब साढे तीन महीने में ही उनकी छुट्टी कर दी गयी है।

    https://youtu.be/BUYnUZdnp30?si=aJxoPO2_WR5q0WOr

     

  • दुर्घटना में बाईक सवार बुजुर्ग की मौत, हत्या का आरोप

    दुर्घटना में बाईक सवार बुजुर्ग की मौत, हत्या का आरोप

    गोला क्षेत्र के गोला-कौडीराम मार्ग पर देवकली के पास अपनी बहु गुडिया के साथ बाईक से गोरखपुर जा रहे गोला क्षेत्र के धौरहरा निवासी झिनकू दुबे (62) को एक स्कारपियो गाड़ी ने जोर से ठोकर मार दी। जिससे वे बहू के साथ सड़क पर गिर कर घायल हो गए। घायल झिनकू को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त उनकी मौत रास्ते में ही हो गयी। वहीं बहु का इलाज चल रहा है। पीड़ित के तरफ से खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दिया गया था।

    परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप,
    गोला क्षेत्र के धौरहरा गांव के झिनकू अपनी बहू को बाइक से लेकर किसी मुकदमे में न्यायालय जा रहें थे बताया जाता है कि सुबह जैसे ही देवकली गांव के पास पहुंचे उसी दौरान पीछे से स्कार्पियो गाड़ी ने जोर का ठोकर मार दी जिससे वे सड़क पर गिर गए। वहीं आरोप है कि गाड़ी धौरहरा के ग्राम प्रधान की है और उसमें चार लोग सवार थे। और उन लोगों ने ठोकर मारने के बाद राड से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया था जिसकी वजह से झिनकू की मौत हो गयी।

    ग्राम प्रधान से मृतक का चलता है विवाद,
    प्राप्त जानकारी के मुताबिक वर्तमान ग्राम प्रधान रामेश्वर दुबे व मृतक झिनकू के परिवार से किसी मामले को लेकर लेकर बीते दीपावली के दिन मारपीट हो गया था जिसमें मृतक के तहरीर पर प्रधान के भाईयों व पिता पर मुकदमा पंजीकृत है। कुछ दिनों बाद प्रधान के पिता के द्वारा एक तहरीर देकर मृतक के उपर मारपीट का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद मृतक के उपर भी पुलिस के द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया था। 12 दिसंबर को मृतक की पत्नी के द्वारा प्रधान के भाईयों के उपर एक बार फिर एक मामले में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। पुलिस दोनों पक्षों का चालान भी कर चुकी हैं। वहीं विवाद बढने के बाद से मृतक गांव पर नहीं थे दो दिन पहले गांव आएं थ|

    मृतक के तीन पुत्र चन्द दुबे, अभय दुबे और राहुल दुबे रोजगार के चक्कर में बाहर रहते हैं। सूचना पर सभी घर के लिए रवाना हो गये है,
    ग्राम प्रधान रामेश्वर दुबे ने कहा कि यह आरोप निराधार हैं, हम गुजरात मे हैं,
    आरोपों की पुलिस के द्वारा निष्पक्ष रूप से जांच की जाए,
    प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि हमें कोई तहरीर अभी नहीं मिली है, जांच चल रही है। तहरीर मिलेगा तो मुकादम पंजीकृत किया जाएगा।

    https://youtu.be/PLBZwUAlXgo?si=9eBSMKpJcnIVJvmi

  • खण्ड शिक्षा अधिकारी बड़हलगंज मनोजीत राव होंगे  सम्मानित

    खण्ड शिक्षा अधिकारी बड़हलगंज मनोजीत राव होंगे सम्मानित

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) : निपुण भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के पांच शिक्षा अधिकारियों को शनिवार को मरकरी हॉल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा।खंड शिक्षा अधिकारी बड़हलगंज मनोजीत राव को भी उनके बेहतरीन योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

    वर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी बड़हलगंज मनोजीत राव अपने बेहतर कार्य शैली व स्वच्छ छवि के साथ अपनी एक अलग पहचान लोगों के बीच बनाई है।इनकी मेहनत व लगन के बल पर बड़हलगंज के प्राथमिक स्कूलों की दशा में आमूल चूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सरकारी स्कूल बच्चों के नामांकन, उपस्थिति, कायाकल्प से बेहतर हुए तो वहीं प्राइवेट स्कूलों को शासन की मंशा के अनुसार संचालित किए जाने पर पूरा जोर दिया। इसके पूर्व जनपद सुल्तानपुर में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य किया जिसके लिए उन्हें शनिवार को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोजीत राव की इस उपलब्धि पर बड़हलगंज के शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है और उन्हें बधाई दी है।बधाई देने वालों में शिक्षक संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय नारायण राय दिग्गू , जिला संगठन मंत्री अभय कुमार राय, आलोक राय, कमलेश राय, दयाशंकर यादव, हरेंद्र कुमार भैंसहट, सुनील पांडेय लखनापार, कमल उपाध्याय,अमित कुमार सिंह डेरवा, क्रांति लाल यादव, बीआरसी सहायक विपुल कुमार राय एवं समस्त स्टॉप सहित शिक्षक व शिक्षिकाएं शामिल हैं।

    https://youtu.be/PLBZwUAlXgo?si=zCUL7fIq_tnKXPWq

  • सरयू अमृत महोत्सव में 21की शाम बहेगी कविता की धार

    सरयू अमृत महोत्सव में 21की शाम बहेगी कविता की धार

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे):- सरयू अमृत महोत्सव के अंतर्गत फ़िराक़ गोरखपुरी के स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन 21 दिसम्बर की शाम शहीद स्मारक मुक्तिपथ पर शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा। उक्त जानकारी देते हुए कवि सम्मेलन मुख्य संयोजक डॉ निर्भय निनाद ने बताया कि कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवि अपनी कविताओं का पाठ करेंगे। जिसमें इटावा के गौरव चौहान(लपेटे में नेता जी टीवी फेम), लखनऊ से अभय निर्भीक, बाराबंकी से विकास बौखल, गोरखपुर से डॉ चेतना पाण्डेय, प्रियंका गुप्ता एवं स्थानीय कवि अपनी कविताओं से महोत्सव को गुंजयमान करेंगे।

    https://youtu.be/jt88uUPsTJo?si=9IFJ_oVV_S8-BXv2

  • संध्या थिएटर मामले में पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया

    संध्या थिएटर मामले में पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया

    फिल्म ‘पुष्पा 2’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में धूम मचा रही है

    इस बीच सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पर बड़ी कार्रवाई हुई है. हैदराबाद के संध्या थिएटर मामले में पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. 4 दिसंबर को फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक 35 साल की महिला की मौत हो गई थी. पुलिस ने इस घटना के लिए अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन पर मामला दर्ज किया था. अब इस मामले में अल्लू अर्जुन गिरफ्तार हुए हैं.

  • रेलवे पुलिस को स्क्रैप चोरी के मामले में मिली बड़ी सफलता

    रेलवे पुलिस को स्क्रैप चोरी के मामले में मिली बड़ी सफलता

     

    गोरखपुर :रेलवे पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पिछले 1 महीने से स्क्रैप की हो रही चोरी में 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,डेढ़ ट्राली माल बरामद,

    पकड़े गए ज्यादातर अभियुक्त युवा है जो बाइक की किस्त और अपने शौक पूरा करने के लिए करते थे यह काम,

    गोरखपुर में रेलवे पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पिछले 1 माह से ज्यादा समय से हो रही स्क्रैप और फिक्स प्लेट की चोरी में लिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर हजारों रुपए का स्क्रैप बरामद किया है। अभियुक्तों को शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

    रेलवे पुलिस पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से हो रहे स्क्रैप और फिक्स प्लेट की चोरी को लेकर परेशान थी। लगातार रेलवे का कीमती सामान चोरी हो रहा था और आरपीएफ को इसकी भनक तक नहीं लग पा रही थी। लेकिन गुरुवार की रात आरपीएफ की टीम ने छापेमारी करते हुए कुल 6 अभियुक्तों को मौके से और दो को वांछित मांनते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों में 4 बिहार के चंपारण जिले के निवासी हैं। जो गोरखपुर के विभिन्न क्षेत्रों में रहकर छोटा-मोटा काम करते हैं। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी का कहना है। कि इनका सरगना संदीप गुप्ता नामक एक कबाड़ी है जो चोरी के माल को खरीदना था। पकड़े गए ज्यादातर अभियुक्त 18 से 20 साल की उम्र के हैं।

    प्रभारी का कहना है कि पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया है कि सभी बाइक की किश्त और अपने शौक पूरा करने के लिए यह काम करते हैं। इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के भी तलाश है। शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष इन सभी को पेश किया जाएगा। उनके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरपीएफ के इस ऑपरेशन सफलता को इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद और बृजेश प्रजापति सीआईबी के नेतृत्व में उप निरीक्षक पप्पू यादव, प्रियंका सिंह, हेड कांस्टेबल हरे राम गुप्ता, कांस्टेबल हरि गोपाल एवं निर्भय सिंह सहित 14 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है।

    https://youtu.be/5D8PE-BKnWw?si=gQDaTVhIAG_Tbj9C

  • लव, सेक्स और धोखा डार्लिंग, लव सेक्स और धोखा

    लव, सेक्स और धोखा डार्लिंग, लव सेक्स और धोखा

     

    नए नवेले आईपीएस मोहसिन खान इसी चक्कर में फंस गए. सोच रहे होंगे वर्दी की पॉवर है तो कुछ भी कर लेंगे, कोई बाल भी न उखाड़ पाएगा,लेकिन बेचारे कैरियर के शुरुआती दौर में लव और सेक्स के खेल में ऐसे उलझे हैं कि रास्ता नजर नहीं आ रहा, नौबत गिरफ्तारी और जेल की आ गई है, इस घटनाक्रम से पहले तक आईपीएस मोहसिन खान बतौर एसीपी कानपुर ने तैनात थे, खान साहब आईआईटी कानपुर से साइबर क्राइम और क्रिमिनोलॉजी की पढ़ाई (पीएचडी) भी कर रहे हैं. वहीं पर एक रिसर्च स्कॉलर से नैना लड़ गए. बातचीत से मेलजोल और फिर प्यार. न जाने कब दो दिल एक जान से मामला आगे बढ़ गया. कई महीने तक मौज-मस्ती चलती रही. खान साहब की आईपीएस की नौकरी और आईआईटी छात्रा का भी भविष्य उज्जवल.जबरदस्त कॉम्बिनेशन.. गाड़ी, बंगला, बैंक बैलेंस, नौकर-चाकर, भौकाल.. यानि लाइफ सेटल..
    यही सोचकर छात्रा ने शादी बनाने की सोची तो पता चला खान साहब तो पहले से ही निकाह किए बैठे हैं.. खान साहब छात्रा से सच छिपाकर पहला पहला प्यार है वाला नाटक खेल रहे थे.. घर में पत्नी की जी हुजूरी करते थे और फील्ड में आईआईटी छात्रा को शादी के ख्वाब दिखाकर उसका शोषण करते थे.. छात्रा की तो जिंदगी बर्बाद हो गई. भविष्य अंधेरे में डूब गया.. उसने खान साहब के खिलाफ रेप समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है. फिलहाल, शासन ने आईपीएस महोदय की इस करतूत को गंभीरता से लेते हुए उन्हें कानपुर से हटाकर पुलिस हेडक्वार्टर से अटैच कर दिया है. साथ ही कानपुर की एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना के नेतृत्व में एसआईटी का गठन भी किया गया है. एसआईटी पूरे मामले की जांच कर रही है. बुरे फंसे आईपीएस महोदय।

    https://youtu.be/jt88uUPsTJo?si=gILdEOtG99wrPrFv