Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • विधानसभा सत्र को लेकर सर्वदली बैठक

    विधानसभा सत्र को लेकर सर्वदली बैठक

    विधानसभा सत्र को लेकर सर्वदली बैठक कल

    विधानसभा सत्र की कार्यवाही को सुचारू चलाने को लेकर होगी बैठक

    सीएम योगी और सभी दलों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

    यूपी बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक कल

    विधानसभा सत्र से पहले बीजेपी और सहयोगी दलों के विधायकों की होगी बैठक

    विधानसभा सत्र में सत्र चलने को लेकर बनेगी रणनीति

    https://youtube.com/shorts/dS2o9KTLWno?si=XhahhNIvBHLiMrcK

  • स्पाइसजेट ने गोरखपुर हवाई अड्डे पर पुनः प्रचालन किया प्रारंभ

    स्पाइसजेट ने गोरखपुर हवाई अड्डे पर पुनः प्रचालन किया प्रारंभ

    गोरखपुर:लंबे इंतजार के बाद स्पाइसजेट ने गोरखपुर हवाई अड्डे पर पुनः प्रचालन शुरू कर दिया है। 31 जनवरी 2024 को गोरखपुर से अपना संचालन बंद करने वाली स्पाइसजेट ने 15 दिसंबर 2024 से एक बार फिर से दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ान सेवाएं शुरू की हैं। गोरखपुर हवाई अड्डा पूर्वांचल, नेपाल और बिहार के सीमावर्ती जिलों के यात्रियों के लिए एक प्रमुख हवाई संपर्क केंद्र है।

    स्पाइसजेट के प्रचालन का विस्तार,
    स्पाइसजेट के पुनः प्रचालन के साथ गोरखपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले जहाजों की संख्या 16 से बढ़कर 20 हो गई है। वर्तमान में गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद सहित प्रमुख शहरों के लिए उड़ान सेवाएं उपलब्ध हैं।

    दिल्ली और मुंबई सेक्टर की उड़ानों का विवरण,
    दिल्ली-गोरखपुर-दिल्ली (बोइंग 737):
    आगमन:163 व्यस्क, 2 बच्चे (कुल 165 यात्री)
    प्रस्थान:155 व्यस्क, 5 बच्चे (कुल 160 यात्री)

    मुंबई-गोरखपुर-मुंबई (बोइंग 737):
    आगमन:180 व्यस्क, 6 बच्चे (कुल 186 यात्री)
    प्रस्थान:188 व्यस्क, 2 बच्चे (कुल 190 यात्री)

    यात्रियों का उत्साह:
    प्रचालन के पहले दिन ही स्पाइसजेट की उड़ानों में यात्रियों की संख्या लगभग पूर्ण रही। यह गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के बीच स्पाइसजेट की लोकप्रियता को दर्शाता है।

    एयरपोर्ट अधिकारियों की शुभकामनाएं:
    कार्यवाहक निदेशक, विमानपत्तन रजनीश कुमार पाराशर ने स्पाइसजेट की पूरी टीम और ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि समय पर सेवाएं और निश्चित समय सारिणी से यात्री सुविधाओं में सुधार होगा। सहायक महाप्रबंधक (संचार) विजय कुमार ने स्पाइसजेट के स्टेशन प्रबंधक यशवंत सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रचालन गोरखपुर वासियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

    स्पाइसजेट के इस पुनः प्रचालन से गोरखपुर का राष्ट्रीय हवाई संपर्क और मजबूत हुआ है, जो क्षेत्रीय विकास और पर्यटन को बढ़ावा देगा।

  • मुठभेड़ में पकड़ा गया शाहपुर का हिस्ट्रीशीटर सर्फराज

    मुठभेड़ में पकड़ा गया शाहपुर का हिस्ट्रीशीटर सर्फराज

     

    गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र में मुठभेड़ में पकड़ा गया शाहपुर का हिस्ट्रीशीटर सर्फराज,

    रामगढ़ताल क्षेत्र में पेट्रोल भराने के विवाद में पेट्रोल पंप के पास चलाई थी गोली,

    गोरखनाथ की तरफ लोकेशन मिलने पर एसओजी टीम गिरफ्तार करने पहुंची,

    पुलिस टीम पर बदमाश ने किया फायर, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली।

  • महाकुंभ-2025: कर्नाटक में योगी के मंत्रियों ने रोडशो का किया नेतृत्व, जनता को दिया त्रिवेणी स्नान का निमंत्रण

    महाकुंभ-2025: कर्नाटक में योगी के मंत्रियों ने रोडशो का किया नेतृत्व, जनता को दिया त्रिवेणी स्नान का निमंत्रण

    बेंगलुरु में आयोजित रोडशो का मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और नरेंद्र कुमार कश्यप ने किया नेतृत्व

    कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को महाकुंभ का दिया न्योता

    बेंगलुरु, 14 दिसंबर। योगी सरकार प्रयागराज महाकुंभ-2025 को भारतीय संस्कृति और एकता का वैश्विक प्रतीक बनाने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में शनिवार को बेंगलुरु में आयोजित भव्य रोड शो के माध्यम से वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और जनता को महाकुंभ का न्योता दिया। उन्होंने महाकुंभ को भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक चेतना का सबसे बड़ा पर्व बताते हुए इसे दिव्य, भव्य और डिजिटल बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

    इस दौरान पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्रियों ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन में 45 करोड़ श्रद्धालुओं, साधु-संतों और पर्यटकों के आगमन की संभावना है। इसे स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है और तीन लाख पौधों का रोपण किया गया है। स्वास्थ्य सुविधाओं में 100-बेड का अस्पताल, आईसीयू और विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की जा रही है।

    डिजिटल महाकुंभ के तहत आरएफआईडी रिस्टबैंड, जीपीएस ट्रैकिंग, स्मार्ट पार्किंग और एआई चैटबॉट जैसी तकनीकें लागू की जाएंगी। 44 घाटों पर पुष्प वर्षा, 15.25 किमी लंबे रिवर फ्रंट का निर्माण और सीसीटीवी आधारित भीड़ प्रबंधन जैसी व्यवस्थाएं मेले को ऐतिहासिक बनाएंगी।

    मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह आयोजन ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना का उत्सव होगा। उन्होंने इसे भारतवर्ष की विविधता में एकता का जयघोष बताया|

     

    https://youtu.be/5D8PE-BKnWw?si=eughtvRau39SlllI

  • दाग धुलने की ओर, सख्ती ने अपराधियों की कमर तोड़ी

    दाग धुलने की ओर, सख्ती ने अपराधियों की कमर तोड़ी

    साइबर क्राइम का गढ़ ‘जामताड़ा’: दाग धुलने की ओर, सख्ती ने अपराधियों की कमर तोड़ी,

    207 गिरफ्तार, 3500 फर्जी सिम ब्लॉक, और अब नंबर आएगा जेल का!

    झारखंड का जामताड़ा, जो कभी देशभर में साइबर अपराध का पर्याय बन गया था, अब धीरे-धीरे अपने इस कलंक को धोने की राह पर है। पुलिस की बढ़ती सख्ती और नवीनतम तकनीकों के उपयोग से जिले में साइबर अपराधों का ग्राफ तेजी से गिर रहा है। हालात यह हैं कि जामताड़ा, जो एक समय साइबर अपराध के मामलों में शीर्ष पर था, अब राज्य के अन्य जिलों से भी पीछे रह गया है।

    2024: साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 207 गिरफ्तारियां

    जामताड़ा जिले में राज्य का पहला साइबर थाना खुलने के बाद से पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। वर्ष 2024 में अब तक 207 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने इनके कब्जे से 27 लाख रुपए नकद, 609 मोबाइल फोन, और रिकॉर्ड 3500 फर्जी सिम कार्ड भी जब्त किए हैं।

    डीएसपी स्तर के अधिकारियों की तैनाती और लगातार छापेमारी के चलते अपराधियों का नेटवर्क ध्वस्त हो रहा है। पुलिस का दावा है कि जिले में साइबर अपराध के मामलों में इस साल भारी गिरावट देखी गई है।

    साइबर अपराधों में 2024 में गिरावट: केवल 74 शिकायतें दर्ज

    जामताड़ा साइबर थाना से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 में अब तक केवल 74 साइबर अपराध के मामले दर्ज हुए हैं। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में काफी कम है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों पर लगातार दबाव बनाए रखने और फर्जी सिम कार्ड बंद करने के कारण यह संभव हो सका है।

    दृष्टि और प्रतिबिंब ऐप: अपराधियों तक पहुंचने का नया हथियार

    साइबर अपराधियों को पकड़ने में दृष्टि और प्रतिबिंब ऐप पुलिस के लिए गेमचेंजर साबित हो रहे हैं। ये ऐप पुलिस को अपराधियों की लोकेशन का सटीक विवरण देते हैं, जिससे तुरंत कार्रवाई संभव हो पाती है।

    इन ऐप की मदद से अन्य जिलों और राज्यों से पकड़े गए अपराधियों की जानकारी भी तुरंत साझा की जा रही है, जिससे मामले की तह तक जाने में मदद मिल रही है।

    साइबर अपराधियों को अदालत से सजा

    इस वर्ष पुलिस न केवल अपराधियों को पकड़ने में बल्कि उन्हें सजा दिलाने में भी सफल रही है। हाल ही में नारायणपुर के पांच साइबर अपराधियों को 2018 के एक मामले में दोषी ठहराया गया। इसी तरह, जामताड़ा थाना कांड संख्या 38/17 के चार आरोपियों को अदालत ने दोषी करार दिया है।

    वेब सीरीज़ से मिली पहचान, अब सख्ती से बदल रहा चेहरा

    नेटफ्लिक्स पर 2020 में रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ जामताड़ा: सबका नंबर आएगा ने इस जिले की पहचान साइबर अपराध के गढ़ के रूप में स्थापित कर दी थी। हालांकि, अब पुलिस और प्रशासन की सख्ती के कारण जामताड़ा इस छवि को बदलने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

    जामताड़ा: अब ‘कैपिटल ऑफ साइबर क्राइम’ नहीं

    3500 फर्जी सिम ब्लॉक: फर्जी पहचान पर लिए गए सिम कार्ड अब पुलिस के निशाने पर हैं।

    609 मोबाइल फोन जब्त:अपराधियों के संचार माध्यमों को खत्म करने की कोशिशें रंग ला रही हैं।

    207 गिरफ्तार:लगातार दबिश के कारण अपराधियों का गढ़ अब कमजोर पड़ रहा है।

    जामताड़ा, जो कभी साइबर अपराध का केंद्र माना जाता था, अब पुलिस की सख्ती और आधुनिक तकनीकों की मदद से एक नई पहचान की ओर बढ़ रहा है। अपराधियों की गिरफ्तारियों और फर्जी सिम कार्ड बंद होने से साफ संकेत मिलते हैं कि आने वाले समय में जामताड़ा साइबर क्राइम के दाग को पूरी तरह मिटाने में सफल होगा।

  • यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ में मारा गया शूटर अनिल उर्फ सोनू मटका

    यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ में मारा गया शूटर अनिल उर्फ सोनू मटका

    मेरठ:यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ में मारा गया शूटर अनिल उर्फ सोनू मटका,

    दिवाली की रात(31 अक्टूबर 2024) को शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में की थी चाचा भतीजे की हत्या,

    मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़।

  • गरीबों की सेवा हेतु सरकार प्रतिबद्ध– प्रदीप कुमार शुक्ल

    गरीबों की सेवा हेतु सरकार प्रतिबद्ध– प्रदीप कुमार शुक्ल

    पाली ब्लॉक के जाल्लेपार में निराश्रित, असहायों को भीषण ठंड से बचने के उद्देश्य हेतु 600 कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में विधायक प्रदीप कुमार शुक्ल ने गरीबों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण किया । उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा करीब असहाय निर्धन और विकलांग को ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया जा रहा है ।
    विधायक ने कहा की आने वाले समय में ठंड का प्रकोप और ज्यादा बढ़ाने की संभावना है । जिसके कारण प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम के तहत पहले से ही सुरक्षा के लिए गरीबों निसहाय लोगों को कंबल वितरण किया जा रहा है । प्रतिवर्ष सर्दी का मौसम आते ही जरूरतमंदों को शीतलहर से बचाव के लिए सरकार एक परंपरा के अनुरूप निशुल्क कंबल वितरण के कार्यक्रम करती है । सरकार की कोशिश है कि पात्र असहाय वर्ग के लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके । इस अवसर पर एसडीएम दीपक कुमार गुप्ता, तहसीलदार राकेश कनौजिया, नायाब तहसीलदार भान प्रताप सिंह, प्रधान राम सिंह, शिवचरण प्रसाद, मनोज सिंह, अनुराग मिश्रा, सुनील निगम, नीरज उपाध्याय समेत ग्रामीण उपस्थित रहे ।

    https://youtu.be/YL9fNPXX-FE?si=8QaOqzpGZ2477Bqg

  • राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2024 का हुआ आयोजन

    राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2024 का हुआ आयोजन

    इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आईटीएम) और इंस्टिटूशन्स ऑफ इंजीनियर्स गोरखपुर लोकल सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2024 का आयोजन 14 दिसंबर को भव्य रूप से संपन्न हुआ । यह कार्यक्रम आईटीएम के प्रांगण में आयोजित किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न संकायों के छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।
    कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर-पूर्व रेलवे के मुख्य विद्युत अभियंता राजेश गुप्ता ने दीप प्रज्वलन के साथ किया । अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा, “ऊर्जा संरक्षण केवल पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि समाज और अर्थव्यवस्था के सतत विकास के लिए भी अत्यावश्यक है ।”
    मदन मोहन मालवीय एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष इं जे. बी. राय ने कहा, “ऊर्जा संरक्षण में युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है ।
    डॉ. पवन कुमार मिश्रा, वरिष्ठ निदेशक, सीआईडीसी, नई दिल्ली ने कहा, “नवीकरणीय ऊर्जा ही भविष्य का आधार है ।”
    कार्यक्रम में आयोजित प्रदर्शनी ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता का प्रमुख केंद्र बनी । प्रदर्शनी में सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, और ऊर्जा कुशल उपकरणों जैसे मॉडलों और प्रोटोटाइप को प्रदर्शित किया गया । इसमें छात्रों ने ऊर्जा संरक्षण से संबंधित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए । कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मण्डल के द्वारा प्रथम, द्वितीय इब तृतीय स्थान पर चयनित छात्रों को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया ।
    संस्थान के निदेशक और इंस्टिटूशन्स ऑफ इंजीनियर्स गोरखपुर लोकल चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. एन. के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “ऊर्जा संरक्षण दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे जीवन में जागरूकता का एक संदेश है ।
    इस अवसर पर फार्मेसी के निदेशक डॉ पी डी पंडा, इं एम डब्लू बेग, इं के पी सिंह, डॉ नरेन्द्र सिंह, डॉ आर पी सिंह, डॉ निधि गुप्ता, डॉ ए आर त्रिपाठी, डॉ आर एल श्रीवास्तव,विनीत राय, डॉ आशुतोष गुप्ता सहित संस्थान के सभी शिक्षकगण एवं समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रही ।

    https://youtube.com/shorts/_KNU_2bgtHc?si=qhF5y1R-Mr3YKuZq

  • पुष्पा 2 के अभिनेता अल्लू अर्जुन के घऱ पंहुचते ही भावुक हुईं उनकी पत्नी

    पुष्पा 2 के अभिनेता अल्लू अर्जुन के घऱ पंहुचते ही भावुक हुईं उनकी पत्नी

    पुष्पा2 के अभिनेता अल्लू अर्जुन के घऱ पंहुचते ही भावुक हुईं उनकी पत्नी,अल्लू अर्जुन के गले लिपटकर रोने लगीं.

    इस भावुक समय पर अल्लू भी भावुक हो गए और उनकी आँखों में भी पत्नी और बच्ची को देखकर आंसू आ गए..

    राजनीतिक सड़यंत्र में आप किसी निर्दोष को जेल भेजेंगे तो इसके परिणाम कतई अच्छे नहीं होंगे, जानकारों का कहना है कि तेलंगाना सरकार की जड़ें हिलाने का काम भविष्य में @alluarjun कर सकते हैं।

  • उत्तर प्रदेश के संभल में बंद पड़े हुए एक मंदिर को फिर से खोला गया है

    उत्तर प्रदेश के संभल में बंद पड़े हुए एक मंदिर को फिर से खोला गया है

    उत्तर प्रदेश के संभल में बंद पड़े हुए एक मंदिर को फिर से खोला गया है,

    नगर हिंदू सभा के संरक्षक विष्णु शरण रस्तोगी का दावा है कि 1978 के बाद मंदिर को फिर से खोला गया है।

     

    https://youtube.com/shorts/BUYnUZdnp30?si=DjeJbB2mqLLc1fPk