Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • युवाओं को रोजगार देने की बजाय उन्हें इजरायल भेजा जा रहा है

    युवाओं को रोजगार देने की बजाय उन्हें इजरायल भेजा जा रहा है

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस की एक नेत्री फिलिस्तीन का बैग लेकर घूम रही थी और हम यूपी के नौजवानों को इजरायल भेज रहे हैं. सीएम योगी की इसी बात पर प्रियंका गांधी ने पलटवार किया और कहा कि उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार देने की बजाय उन्हें इजरायल भेजा जा रहा है और वहां वो लोग बंकरों में छुपकर जान बचा रहे हैं. अपने युवाओं को रोजगार के लिए युद्ध क्षेत्र में झोंक देना शर्म की बात है।

  • सपा अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट कर एक देश एक चुनाव को बताया जुमला

    सपा अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट कर एक देश एक चुनाव को बताया जुमला

    लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर एक देश एक चुनाव को बताया जुमला,

    कहा, ‘व्यक्तिगत स्तर पर ‘एक’ का भाव, अहंकार को जन्म देता है’,

    लोकतांत्रिक संदर्भों में ‘एक’ शब्द ही अलोकतांत्रिक- अखिलेश

    लोकतंत्र बहुलता का पक्षधर होता है – अखिलेश यादव,

    ‘ एक’ की भावना में दूसरे के लिए स्थान नहीं होता – अखिलेश,

    एक का भाव सत्ता को तानाशाही बना देता है- अखिलेश यादव,

    ‘एक देश-एक चुनाव’ का फैसला लोकतंत्र के लिए घातक,

    ये देश के संघीय ढांचे पर भी एक बड़ी चोट,

    लोकतांत्रिक व्यवस्था को ही पलटने का षड्यंत्र,

    एक तरह से संविधान को खत्म करने का षड्यंत्र,

    इससे राज्यों का महत्व भी घटेगा और राज्यसभा का भी,

    भाजपा वाले राज्यसभा को भी भंग करने की मांग करेंगे,

    ‘राज्यसभा’ की निरंतरता का संवैधानिक प्रावधान है,

    दिखावटी चुनाव केवल सत्ता पाने का जरिया बन जाएगा,

    दरअसल ये भी ‘नारी शक्ति वंदन’ की तरह एक जुमला है।

  • महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ में ‘नाथ पंथ का अफगानिस्तान में प्रभाव’ विषय पर परिचर्चा

    महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ में ‘नाथ पंथ का अफगानिस्तान में प्रभाव’ विषय पर परिचर्चा

    गोरखपुर डीडीयू स्थित महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ में सोमवार को ‘नाथ पंथ का अफगानिस्तान में प्रभाव’ विषय पर एक महत्वपूर्ण परिचर्चा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र की रिसर्चर अनुश्री ने अफगानिस्तान में नाथ पंथ पर किए गए अपने शोध और अनुभवों को साझा किया, जो आकर्षण का केंद्र रहे।

    डीडीयू के कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. राजवन्त राव ने परिचर्चा की शुरुआत करते हुए नाथ पंथ के पश्चिमी भारत, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में विस्तार पर ऐतिहासिक और पुरातात्विक संदर्भों में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गोरखनाथ के समय को 9वीं सदी से पूर्व नहीं रखा जा सकता और नाथ पंथ शैव एवं बौद्ध परंपरा के समन्वय का परिणाम है।

    रिसर्चर अनुश्री ने अफगानिस्तान में नाथ पंथ के प्रमुख केंद्रों जैसे गजनी, नागरहाल और काबुल का उल्लेख करते हुए बताया कि वहां के पश्तून मुसलमानों में नाथ पंथ के प्रति गहरी श्रद्धा है। उन्होंने यह भी बताया कि तालिबान ने बौद्ध स्थलों को नष्ट किया, लेकिन नाथ पंथ के मंदिरों और स्थलों को सुरक्षित रखा।

    आईक्यएसी के निदेशक प्रो. सुधीर श्रीवास्तव, डॉ. पद्मजा सिंह और किशोर टोकेकर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। गोरक्षनाथ शोधपीठ के उप निदेशक डॉ. कुशलनाथ मिश्र ने स्वागत किया, और सहायक निदेशक डॉ. सोनल सिंह ने आभार ज्ञापित किया।

    इस अवसर पर सहायक ग्रंथालयी डॉ. मनोज द्विवेदी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. हर्षवर्धन सिंह, अतुल, रवि, अवधेश, चिन्मयानंद मल्ल आदि उपस्थित रहे।

  • 2.70 करोड़ की जालसाजी: हैदराबाद की महिला पर शिकंजा, गोरखपुर पुलिस करेगी पूछताछ

    2.70 करोड़ की जालसाजी: हैदराबाद की महिला पर शिकंजा, गोरखपुर पुलिस करेगी पूछताछ

    गोरखपुर में नाइन कंपनी के मालिक अमर तुलस्यान के जीएम रमेश कुमार से 2.70 करोड़ रुपये की साइबर जालसाजी में हैदराबाद की एक महिला का नाम सामने आया है। 14 नवंबर को रमेश ने महिला के आईसीआईसीआई बैंक खाते में 1.80 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे। महिला ने पुलिस पूछताछ में दावा किया कि ट्रेडिंग के दौरान एक व्यक्ति ने लालच देकर उसके खाते का इस्तेमाल किया।

    पुलिस ने पहले दिन 13 नवंबर को यश बैंक खाते में भेजे गए 90 लाख रुपये की जांच में तेलंगाना के जगित्याल जिले से दो आरोपियों रमेश और अल्ले सत्यम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब गोरखपुर साइबर अपराध थाना हैदराबाद जाकर महिला और उसके पति से पूछताछ करेगा।

    पुलिस का शक है कि इस जालसाजी का मास्टरमाइंड कंबोडिया में बैठकर कैरियर के जरिए देशभर में धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा है। फिलहाल मास्टरमाइंड पुलिस की पकड़ से दूर है। मामले की जांच जारी है।

  • बनारस-माधो सिंह-प्रयागराज रेल खंड पर गंगा नदी पर बने पुल संख्या-111 से गुजरती हुई 22436 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस

    बनारस-माधो सिंह-प्रयागराज रेल खंड पर गंगा नदी पर बने पुल संख्या-111 से गुजरती हुई 22436 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस

    22436 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ने एक नई उपलब्धि दर्ज की है। यह रेल सेवा अब बनारस-माधो सिंह-प्रयागराज रेल खंड पर स्थित गंगा नदी पर बने पुल संख्या-111 से होकर गुजरने लगी है। वंदे भारत एक्सप्रेस की यह यात्रा एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो यात्रा के समय को कम करने के साथ-साथ यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक सफर प्रदान करेगा।

    यह ट्रेन उच्च गति, अत्याधुनिक सुविधाओं और स्वचालित सिस्टम से सुसज्जित है, जो यात्रियों को एक शानदार अनुभव प्रदान करती है। इस नई रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत से न केवल वाराणसी और दिल्ली के बीच यात्रा को और तेज़ी मिलेगी, बल्कि इससे दोनों शहरों के बीच रेल यातायात को भी बेहतर बनाया जाएगा।

    यह विकास रेलवे विभाग द्वारा यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे दोनों प्रमुख शहरों के बीच यात्रा अधिक सुगम और आरामदायक हो सके।

  • 46 साल पहले संभल में हुए दंगे की फाइल फिर से खुलने जा रही है

    46 साल पहले संभल में हुए दंगे की फाइल फिर से खुलने जा रही है

    46 साल पहले संभल में हुए दंगे की फाइल फिर से खुलने जा रही है,

    विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद ये फ़ैसला हुआ है. संभल में 29 मार्च 1978 को दंगा हुआ था. दंगा कई दिनों तक चला था. दो महीने तक शहर में कर्फ़्यू लगा रहा. 184 लोगों की जान इस दंगे में चली गई थी. इस दंगे में 169 मुकदमें दर्ज हुए थे।
    मुरादाबाद के कमिश्नर आंजनेय सिंह ने कल संभल के डीएम राजेन्द्र पेनसिया से दंगे से जुड़े सभी रिकार्ड अपने पास मंगाए है. सूत्र बताते हैं कि कुछ लोगों की शिकायतों पर फिर से कई केस खोले जा सकते हैं. इस मामले में कमिश्नर आंजनेय सिंह ने आज मीटिंग भी बुलाई है।

  • सिर्फ एक कॉल से पकड़ी गई निकिता

    सिर्फ एक कॉल से पकड़ी गई निकिता

    एक कॉल से पकड़ी गई निकिता सिंघानिया, फिर कैसे उसी ने मां और भाई को पकड़वाया अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में बेंगलुरु पुलिस ने कई दिनों के बाद उसकी पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा और साले अनुराग को अरेस्ट किया था। निकिता सिंघानिया और उसके परिवार के लोगों को हिरासत में लेने के लिए बेंगलुरु पुलिस की टीम जौनपुर भी पहुंची थी, लेकिन ताला ही लटका मिला था।इसके बाद पुलिस ने तीन दिन में पेशी का नोटिस वहां चस्पा कर दिया था। इसके साथ ही तीनों की तलाश भी तेज कर दी थी। निकिता और उसके परिवार वालों को पकड़ने में पुलिस को इसलिए दिक्कत आ रही थी क्योंकि उन लोगों ने अपने फोन ही बंद कर लिए थे। ये तीनों लोग वॉट्सऐप कॉल पर ही रिश्तेदारों और अन्य लोगों से बात करते थे ताकि लोकेशन ट्रेस न हो सके।

    इसी बीच निकिता सिंघानिया ने एक चूक कर दी। उसने गलती से फोन कॉल एक रिश्तेदार को कर दी और पुलिस को उसकी लोकेशन पता चल गई। यह लोकेशन गुरुग्राम के रेल विहार के एक पीजी की थी। वह यहां पीजी पर रहने के लिए आई थी। पुलिस यहां पहुंची तो निकिता सिंघानिया मिल गई। फिर पुलिस ने कहा कि अपनी मां और भाई को कॉल करिए। निकिता सिंघानिया ने मां और भाई को कॉल किया तो पुलिस वहां भी पहुंच गई। ये दोनों लोग प्रयागराज के झूंसी में ठहरे थे। इन तीनों को अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

    पुलिस सूत्रों का कहना है कि निकिता के चाचा की भी तलाश की जा रही है। फिलहाल निकिता और अतुल सुभाष के 4 साल के बच्चे की तलाश की जा रही है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है कि वह कहां है। अब तक मिली सूचना के अनुसार निकिता और उसके परिवार ने किसी रिश्तेदार के यहां बच्चे को रखा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि निकिता और उसके मां और भाई को अरेस्ट करके बाद चैलेंज था कि कैसे बेंगलुरु ले जाया जाए। वजह यह कि लोग पहचान जाते तो बेवजह ही खबरें बनतीं। अंत में पुलिस ने देर रात की फ्लाइट ली और चुनकर ऐसा वक्त चुना ताकि ज्यादा भीड़ न रहे।

    पैसे की चाह वाले आरोप पर क्या बोली निकिता सिंघानिया

    निकिता और उसकी मां निशा एवं भाई अनुराग का मेडिकल परीक्षण कराया गया। फिर इन्हें जेल में भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि निकिता ने दावा किया है कि उसने कभी अतुल सुभाष का उत्पीड़न नहीं किया। निकिता ने कहा कि यदि मुझे पैसे की ही चाह होती तो कभी उसका घर नहीं छोड़ती। गौरतलब है कि अतुल सुभाष ने बेहद गंभीर आरोप लगाए थे और 80 मिनट का वीडियो शेयर कर फांसी लगा ली थी। अतुल ने 24 पन्नों का एक लेटर भी शेयर किया था। उस पत्र में अतुल ने अपनी आखिरी इच्छा जाहिर की थी कि मेरे बेटे को दादा और दादी को सौंप दिया जाए। वही उसको अच्छी परवरिश दे सकते हैं।

    https://youtube.com/shorts/vX8kDoW9mTQ?si=dxGvf_i30uSmpjbO

  • हम ना बटेंगे और न कटेंगे

    हम ना बटेंगे और न कटेंगे

    आप चाहते हैं कि आपके पर्व और त्योहार तो शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाएं… आपके संभल में तो सिया सुन्नी का भी विवाद हुआ था.. 1976 में पूरा विवाद तो शिया सुन्नी का था ..उस समय जमा मस्जिद की कब्जे को लेकर के इसी बात का विवाद था..आप लोग इस सच पर धूल मत डालिए और लखनऊ का सिया सुन्नी विवाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार के समय ही समाप्त हुआ था… आप लोग तो यहां पर सिया और सुन्नी को भी लड़ाते थे क्योंकि आपकी तो शुरू से ही राजनीति थी बांटने की..और फिर कटवाने की और इसलिए फिर हमने कहा कि ना बटेंगे न कटेंगे …हम ना बटेंगे और न कटेंगे

  • आईजीएल द्वारा अपने उत्पाद का भारत में सर्वोच्च उत्पादन और प्रेषण का कीर्तिमान बनाया

    आईजीएल द्वारा अपने उत्पाद का भारत में सर्वोच्च उत्पादन और प्रेषण का कीर्तिमान बनाया

    इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड के बिज़नेस हेड एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश डिस्टिलरी एसोसिएशन एस के शुक्ल के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आईजीएल द्वारा अपने उत्पाद का भारत में सर्वोच्च उत्पादन एवं बिक्री करने का कीर्तिमान बनाया गया है । विगत नवंबर, 2024 माह में आईजीएल ने 2459641 पेटी का उत्पादन और 2474700 पेटी का बिक्री करके भारत की पहली डिस्टिलरी बन गयी है । उक्त अवसर पर आईजीएल के बिज़नेस हेड एस के शुक्ल एवं प्लांट हेड शैलेन्द्र पांडेय द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कर्मयोगियों को पुरुष्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया और सभी को बधाई देकर, निरन्तर नए नए कीर्तिमान को स्थापित करने के लिए आग्रह किया । उक्त अवसर पर प्लांट हेड शैलेन्द्र पांडेय ने सभी कर्मयोगियों को बधाई दिया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि नवम्बर माह में हमने पेटियों के सर्वोच्च उत्पादन एवं बिक्री करने के साथ ही सर्वोच्च टेट्रा पैक का उत्पादन लगभग 11 करोड़ एवं बिक्री 11.13 करोड़ करने का भी कीर्तिमान बनाया है और अगले वर्ष 2025 में इस उत्पादन और बिक्री के आंकड़ों से भी अधिक उत्पादन और बिक्री किया जायेगा । कार्यक्रम का संचालन दशरथ मिश्र ने किया और व्यवस्था अखिलेश कुमार शुक्ल द्वारा किया गया । उक्त कार्यक्रम में अनिरुद्ध सिंह, शैलेश चंद, आशीष गुप्ता, धर्मेंद्र मलिक, सुनील कुमार, शिवानी शर्मा, रजनीकान्त पांडेय, सुजय राय, मनीष शाही, आनन्द सिंह एवं अन्य आईजीएल के कर्मयोगी उपस्थित रहे ।

    https://youtube.com/shorts/vX8kDoW9mTQ?si=3hsNOcYA1LMZ2MSw

  • एक जंगली हाथी ने मचाया उत्पात

    एक जंगली हाथी ने मचाया उत्पात

    ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में रविवार को एक जंगली हाथी के हमले में दो बहनों की दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना बोनाई वन विभाग के टामदा रेंज के कांटापल्ली गांव में हुई. मृतकों की पहचान 12 साल की सामिया मुंडा और 3 साल की चांदनी मुंडा के रूप में हुई है. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हादसे के वक्त दोनों बहनें अपने कच्चे मकान में सो रही थीं.

    हाथी ने मकान का एक हिस्सा तोड़ दिया. जिस वक्त हाथियों ने हमला किया उस समय घर में मौजूद अन्य सदस्य हाथी को देखकर जान बचाने के लिए भाग गए, लेकिन सो रही बच्चियां अफरातफरी के बीच वहीं छूट गईं. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक जंगली हाथी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.