Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-
एम्स के गवर्निंग बॉडी ने डॉ. कुमार सतीश रवि के प्रकरण में सुनवाई से किया इन्कार
गोरखपुर एम्स की गवर्निंग बॉडी (जीबी) ने एनाटमी विभाग के पूर्व प्रमुख डॉ. कुमार सतीश रवि के मामले में किसी प्रकार की सुनवाई से इन्कार कर दिया है। अब इस मामले में एम्स प्रशासन हाई कोर्ट के आदेश के बाद ही कोई फैसला लेगा, जिससे मामला फिलहाल ठंडे बस्ते में चला गया है।
डॉ. कुमार सतीश रवि को 20 सितंबर को एम्स से बर्खास्त कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने इस निर्णय के खिलाफ कैट और एनसीएससी में याचिका दायर की थी। 28 अक्टूबर को एनसीएससी ने आदेश दिया कि डॉ. रवि के मामले की निष्पक्ष समीक्षा की जाए और मामले को प्राथमिकता के आधार पर गवर्निंग बॉडी और इंस्टीट्यूट बॉडी की बैठक में रखा जाए, साथ ही उन्हें संस्थान में पुनः बहाल किया जाए।
वहीं, एम्स के अधिवक्ता विद्यानाथ शुक्ल ने बताया कि हाई कोर्ट ने 10 दिसंबर को एनसीएससी के आदेश पर स्थगन आदेश जारी कर दिया था। एम्स के कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. अजय सिंह ने पुष्टि की कि डॉ. रवि का मामला अब हाई कोर्ट में लंबित है और इस पर किसी प्रकार का फैसला नहीं लिया जाएगा।
-
लापता दो किशोरियां दिल्ली में मिलीं
सहजनवा क्षेत्र से लापता दो किशोरियां दिल्ली में मिलीं,
गोरखपुर सहजनवा क्षेत्र के एक गांव से शनिवार को लापता दो किशोरियां दिल्ली में मिलीं। उनकी तलाश कर रहे परिजनों को रविवार को एक किशोरी ने मां के मोबाइल पर फोन कर बताया कि वह दिल्ली में है। इसके बाद परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
शनिवार सुबह दोनों किशोरियां लापता हो गईं, और शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रविवार को थाने में तहरीर दी गई, जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी। एक महिला की मदद से एक किशोरी ने फोन कर यह जानकारी दी। परिजन अब दिल्ली रवाना हो गए हैं, लेकिन दोनों किशोरियां पूछताछ में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही हैं।
-

विदेश भेजने के नाम पर ठगी: सात युवकों से साढ़े तीन लाख रुपये की वसूली, केस दर्ज
गोरखपुर पीपीगंज थाना क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर सात युवकों से साढ़े तीन लाख रुपये ठगे गए। आरोप है कि फिरोज अली और कासिम अंसारी ने 50-50 हजार रुपये लेकर पासपोर्ट भी रख लिया, लेकिन वादा पूरा नहीं किया। पीड़ितों की शिकायत पर एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-

शुभम यादव गैंग पंजीकृत, 9 बदमाश शामिल
गोरखपुर: रामगढ़ताल फायरिंग मामला: शुभम यादव गैंग पंजीकृत, 9 बदमाश शामिल,
रामगढ़ताल में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 9 बदमाशों के गैंग को पंजीकृत किया गया। सरगना शुभम यादव समेत सभी आरोपियों की पहचान। पुलिस जांच जारी।
-

यूको बैंक के हेड कैशियर मोहम्मद कलीम के खिलाफ पांचवां मामला दर्ज
गोरखपुर: शाहपुर स्थित यूको बैंक के हेड कैशियर मोहम्मद कलीम के खिलाफ शनिवार को बेलघाट थाने में पांचवां केस दर्ज किया गया है। यह केस शाहपुर की निवासी गुड्डी देवी की तहरीर पर दर्ज किया गया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि 13 नवंबर को उन्होंने बैंक में रुपये जमा करने के लिए कलीम को 85 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद कलीम ने उन्हें जमा रसीद भी दी, लेकिन पासबुक प्रिंट करवाने पर पता चला कि रुपये उनके खाते में जमा ही नहीं हुए। बैंक जाकर रसीद की जांच की गई तो वह फर्जी निकली।
गुड्डी देवी ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले मोहम्मद कलीम पर कई अन्य लोगों के खातों से भी पैसे हड़पने का आरोप लगा है। इनमें शाहपुर निवासी अलीमुद्दीन और उनकी पत्नी के खाते से 1.80 लाख, कुरावल निवासी रामाशंकर के खाते से 3.50 लाख, शाहपुर की अफसाना के खाते से तीन लाख और मीरपुर के दयानंद का 3.48 लाख रुपये हड़पने की शिकायत दर्ज कराई गई है।
केस दर्ज होने के बाद से आरोपी हेड कैशियर मोहम्मद कलीम और उनका भाई फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
-

लेडी कांस्टेबल ने बताया अपना दर्द , बोली- ‘थानेदार नाइट ड्यूटी लगाकर
Up: लेडी कांस्टेबल ने बताया अपना दर्द , बोली- ‘थानेदार नाइट ड्यूटी लगाकर….’ अफसर रह गए सन्न,
कानपुर: 25 लाख का सोना हड़पने के मामले मे सस्पेंड होकर हाल ही में बहाल हुए कानपुर के रेलबाजार थाना के थानेदार रहे दरोगा विजय दर्शन पर रेलबाजार थाना में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है की महिला सिपाही की हर दिन नाईट ड्यूटी लगाकर उसका सेक्सुवल हैरेसमेंट कर रहे थे।
फिलहाल जांच कमेटी बन गई है। 15 दिन बाद आरोपी दरोगा के बयान होने की बात कही गई है।
-

विधान परिषद में डॉक्टर-सिपाही विवाद मामला गूंजा, डिप्टी सीएम ने दी जांच का भरोसा
गोरखपुर: गैस्ट्रो सर्जन डॉ. अनुज सरकारी और यूपी पुलिस में सिपाही के बीच अक्तूबर माह में हुए विवाद का मामला शुक्रवार को विधान परिषद में बीजेपी एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने जोरदार तरीके से उठाया।
डिप्टी सीएम का आश्वासन*
डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने एमएलसी के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि शिकायत की जांच कराई गई थी, जिसमें डॉक्टर और उनकी क्लीनिक में किसी प्रकार की अनियमितता नहींपाई गई। हालांकि, एमएलसी की मांग पर अब डीजी हेल्थ स्तर से मामले की दोबारा जांच कराई जाएगी।
विधान परिषद अध्यक्ष की टिप्पणी*
विधान परिषद अध्यक्ष कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि यदि मामले में डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज करने की जरूरत है, तो उसे अवश्य दर्ज कराया जाए।एमएलसी का आरोप*
एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि संतकबीर नगर के एक दलित सिपाही ने अपनी पत्नी के इलाज के लिए डॉक्टर से संपर्क किया था। अल्ट्रासाउंड शुल्क को लेकर सवाल करने पर डॉक्टर और उनके गार्डों ने सिपाही के साथ मारपीट की। अगले दिन जब सिपाही पीआरबी टीम के साथ वार्ता करने गया, तब उसे फिर से पीटा गया।सीसीटीवी में कैद घटना
एमएलसी ने कहा कि यह घटना सीसीटीवी में कैद है, लेकिन पुलिस ने सिपाही की शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। डिप्टी सीएम ने मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। -

लावारिस खड़ी कार से मिला 52 किलो सोना और 10 करोड़ कैश
भोपाल के जंगल में लावारिस खड़ी मिली इनोवा कर से “52 किलो सोना” मिला है और साथ ही “10 करोड़ कैश” भी मिला है,
कार पर RTO लिखा है और ये गाड़ी किसी चेतन के नाम पर रजिस्टर्ड है।
-

विधायक अभय सिंह पर हत्या के प्रयास के मामले में दो जजों का अलग अलग फैसला
Breaking News, लखनऊ: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से विधायक अभय सिंह पर हत्या के प्रयास के मामले में दो जजों का अलग अलग फैसला आया है,
जस्टिस मसूदी ने विधायक अभय सिंह को 3 वर्ष की सजा सुनाई।
जस्टिस अभय श्रीवास्तव ने अभय सिंह विधायक को बरी करने का फैसला दिया।
यह प्रकरण अब चीफ जस्टिस की बेंच में जाएगा। क्योंकि ऑर्डर में दोनों जजों का निर्णय अलग अलग है।
वर्ष 2010 में हत्या के प्रयास के एक मामले में गोसाईगंज अयोध्या के समाजवादी पार्टी के बागी विधायक अभय सिंह नामजद हुए थे। उसी में ये निर्णय आया है।
अगर 3 वर्ष की सजा कायम रही तो अभय सिंह की विधायकी चली जाएगी। अभय सिंह माफिया और आपराधिक छवि के नेता हैं जिनके खिलाफ गंभीर अपराधों के मुकदमे हैं।







