Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

नए साल के पहले दिन रिकॉर्ड 7.43 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन
उमड़ा आस्था का सैलाब,
नए साल के पहले दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में एक दिन में दर्शनार्थियों के आने का रिकॉर्ड बना है। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, बुधवार को 7.43 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए हैं। इतने श्रद्धालु सावन के किसी सोमवार को भी दर्शन-पूजन करने नहीं आए थे। 1 जनवरी 2024 को 7.14 लाख श्रद्धालु ही काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे।
हर-हर महादेव शंभू काशी विश्वनाथ गंगे… का जयकारा लगाते हुए भक्तों की टोली नए साल के पहले दिन बाबा विश्वनाथ के दर्शन को पहुंची। सुबह से देर शाम तक गंगा के तट से मंदिर की चौखट तक डेढ़ किलोमीटर लंबी श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मंदिर प्रशासन ने रात 11 बजे तक का आंकड़ा जारी किया तो रिकॉर्ड बन गया। पहली बार एक दिन में 7.43 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई।
मंदिर प्रशासन के मुताबिक, मंगला आरती समाप्त होने तक श्रद्धालुओं की कतार मंदिर के दोनों तरफ लग गई थी। एक कतार बांसफाटक के आगे गोदौलिया चौराहे तक पहुंच गई तो, दूसरी कतार गेट नंबर चार से होकर चौक थाने के आगे तक लगी रही। मंगला आरती समाप्त होने के बाद जैसे ही मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खुले तो हर-हर महादेव, जय श्री काशी विश्वनाथ का जयकारा लगाते हुए श्रद्धालुओं की टोली धाम में प्रवेश करने लगी। दिन चढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की कतार बढ़ने लगी। ऐसा लग रहा था कि सावन के सोमवार की तरह ही श्रद्धालु दर्शन करने आए हैं। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए ही मंदिर में महाशिवरात्रि और सावन जैसा प्रोटोकॉल लागू किया गया।
मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर में सारे इंतजाम किए गए। भीड़ के प्रबंधन के लिए सेवादारों को लगाया गया। शांतिपूर्ण ढंग से श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए।चार साल के दौरान एक जनवरी को आए श्रद्धालु,
1 जनवरी 2022 – 5 लाख
1 जनवरी 2023 – 5.50 लाख
1 जनवरी 2024 – 7.35 लाख
1 जनवरी 2025 – 7.43 लाख -

तेजस्वी सूर्या के घर बजेगी शहनाई, कौन हैं शिवश्री स्कंदप्रसाद जिनके संग भाजपा सांसद लेंगे सात फेरे
तेजस्वी सूर्या के घर बजेगी शहनाई, कौन हैं शिवश्री स्कंदप्रसाद जिनके संग भाजपा सांसद लेंगे सात फेरे,
भाजपा के युवा और चर्चित सांसद तेजस्वी सूर्या जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि बेंगलुरु दक्षिण से लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या की शादी चेन्नई की मशहूर गायिका और भरतनाट्यम कलाकार शिवश्री स्कंदप्रसाद से होगी। हालांकि, इस खबर पर तेजस्वी सूर्या की ओर से कोई आधिकारिक बयान अभी तक जारी नहीं किया गया है, लेकिन इसे लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई हैं।
खबरों के मुताबिक, तेजस्वी सूर्या और शिवश्री स्कंद प्रसाद के परिवारों ने मुलाकात कर शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस शादी में राजनीति और कला के क्षेत्र के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। तेजस्वी सूर्या अपनी राजनीतिक सक्रियता और तेजतर्रार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं, जबकि शिवश्री आर्ट के क्षेत्र में काफी मशहूर हैं। उनकी शादी को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म हैं मगर अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि तेजस्वी सूर्या इस खबर की औपचारिक पुष्टि कब करेंगे।
-

मस्जिद के अवैध हिस्से को मुस्लिम समाज ने खुद ही तोड़ दिया
बरेली के मीरगंज के तिलमास गांव में तालाब की जमीन पर बने मस्जिद के अवैध हिस्से को मुस्लिम समाज ने खुद ही तोड़ दिया है,
‘X’ पर शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच की, जिसमें अतिक्रमण की पुष्टि हुई,
मस्जिद कमेटी ने विवाद टालने के लिए वजू खाना और अन्य अवैध निर्माण हटाए,
इलाके में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
-

ऐसे लोगों को 3 साल तक नहीं मिलेगा सिमकार्ड, ब्लैकलिस्ट करेगी सरकार, सूची बनाने की तैयारी
साइबर फ्रॉड का सामना कर रहे देशभर के लाखों मोबाइल यूजर्स को राहत देने के लिए सरकार ने पूरी तरह कमर कस ली है. साथ ही ऐसे व्यक्तियों की सूची तैयार करने के लिए कदम उठाए गए हैं, जो अब नए सिम कार्ड के लिए पात्र नहीं होंगे. यानी वह अब नया सिम नहीं खरीद सकेंगे.
दरअसल, दूरसंचार विभाग (DoT) ने नए सिम कार्ड नियमों के तहत सख्त उपायों को लागू करना शुरू कर दिया है. हाल ही में, TRAI द्वारा शुरू किए गए अभियान का उद्देश्य फर्जी कॉल और एसएमएस की समस्या से निपटना है. अधिकारी इस संबंध में सख्त एक्शन लागू करने के लिए तैयार हैं.
तीन साल तक का बैन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किसी और के नाम पर सिम कार्ड प्राप्त करने या धोखाधड़ी वाले मैसेज भेजने वाले व्यक्ति पर सख्त एक्शन लिया जाएगा. साथ ही ऐसे अपराधियों को साइबर सुरक्षा के लिए खतरे के रूप में कैटेग्राइज किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक ऐसे यूजर्स को तीन साल तक के प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है.
फेक मैसेज भेजना भी दंडनीय अपराध
नए नियमों के तहत, किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर सिम कार्ड लेना अपराध माना जाता है और फेक मैसेज भेजना भी दंडनीय अपराध माना जाता है. 2025 से, इन अपराधियों के नाम एक ब्लैकलिस्ट में जोड़े जाएंगे, जिसे सभी दूरसंचार ऑपरेटरों के साथ शेयर किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके नाम से फिर से कोई सिम कार्ड जारी न हो.
ब्लैकलिस्ट किए गए लोगों के सिम कार्ड ब्लॉक कर दिए जाएंगे और उन्हें छह महीने से लेकर तीन साल तक की अवधि के लिए नया कनेक्शन लेने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा.सरकार ने इन साइबर सुरक्षा नियमों के तहत व्यक्तियों का एक संग्रह बनाने का फैसला किया है.एक बार सूची तैयार हो जाने के बाद, इन यूजर्स को नोटिस भेजा जाएगा, जिसमें सात दिनों के भीतर जवाब देने की आवश्यकता होगी.
सार्वजनिक हित से जुड़े मामलों में सरकार बिना किसी पूर्व सूचना के कार्रवाई कर सकती है. परिणामस्वरूप, शख्स छह महीने से तीन साल तक नया सिम कार्ड नहीं खरीद सकेगा. इन साइबर सुरक्षा रेगूलेशन की आधिकारिक घोषणा नवंबर में की गई थी, जिसमें अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई नए प्रावधान पेश किए गए थे.
इंडिया टीवी के मुताबिक सरकार इसे लागू करने के लिए ऐसे व्यक्तियों का एक भंडार बना रही है. साथ ही अपराधियों को 7-दिन के रेस्पांस टाइम के साथ नोटिस प्राप्त होंगे. -

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पलटी बस, 18 लोगों की मौत, 35 घायल
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के अटॉक जिले में फतेह झांग इंटरचेंज के समीप आज सोमवार सुबह बस के पलट जाने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 35 लोग घायल हो गए। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार रेस्क्यू 1122 ने एक बयान में कहा कि वाहन एक युटोंग बस थी जो मियांवाली से रावलपिंडी जा रही थी। बचाव सेवा को सुबह 8:08 बजे एक दुर्घटना के बारे में अलर्ट मिला, जिसके बाद छह वाहनों और 14 बचावकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया। बयान में कहा गया है कि घायलों को अटक के तहसील मुख्यालय अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है।
-

महाकुंभ में ‘मजहबी दुकान’ नहीं चलेगी ‘बंटोगे तो कटोगे’ पर महाकुंभ से महामुहिम
महाकुंभ में ‘मजहबी दुकान’ नहीं चलेगी! ‘बंटोगे तो कटोगे’ पर महाकुंभ से महामुहिम
महाकुंभ में पहले भाईजान की एंट्री पर बैन..
अब मुस्लिम दुकानदारों का शटर डाउन… संत समाज ने दो टूक संदेश दे दिया… सनातन के महाकुंभ में गैरमजहबी दुकान बर्दाश्त नहीं क्योंकि संत समाज को इस बात का डर है कि जिस तरह थूक जिहाद,., पेशाब जिहाद…जैसे कांड सामने आए… अगर मुस्लिम दुकानदारों को एंट्री दी गई तो पवित्र महाकुंभ में भी वही दोहराया जा सकता है. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा कि लाखों की संख्या में हमारे संत महात्मा यहां आएंगे जब ऐसे व्यक्ति यहां चाय की दुकान खोलेंगे जूस की दुकान खोलेंगे परचून की दुकान खोलेंगे फूलों की दुकान खोलेंगे क्योंकि इनके मदरसों में तालीम दी जाती है, ऐसे लोग हमारा धर्म भ्रष्ट करने आएंगे।
यानी अखाड़ा परिषद और संत समाज ने थूक जिहादी भाईजान के मंसूबों पर पानी फेर दिया.. हालांकि इससे उन मुस्सिम दुकानदारों का भी नुकसान होगा… जो ईमानदारी से अपनी दुकान चलाते हैं.. हिंदुओं के खिलाफ एजेंडा चलाने वाले किसी भी गैरमजहबी को एंट्री महाकुंभ में नहीं मिलेगी… वहीं दूसरी तरफ संत समाज ने महाकुंभ से ही वक्फ बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया इसके लिए 27 जनवरी को महाकुंभ में धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा जिसमें 4 शंकराचार्य और 13 अखाड़ों के प्रमुख शामिल होंगे। धर्म संसद में सनातन बोर्ड का प्रस्ताव भी पारित होगा संत समाज ने महाकुंभ में वक्फ के खिलाफ होर्डिंग्स लगाकर इसका ऐलान भी कर दिया… यानी योगी के बंटोगे तो कटोगी वाली मुहिम को अब संत समाज अंजाम तक पहुंच की तैयारी कर चुका है।
-

कांबली नहीं चुका पायें मोबाइल मरम्मत के 15 हजार रूपए
विनोद कांबली की आर्थिक हालत दुनिया के सामने उजागर हो चुकी है. अब खुलासा हुआ है कि इस 52 वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर के पास पिछले 6 महीनों से फोन नहीं है क्योंकि वो आईफोन के रिपेयर के लिए 15,000 रुपये की रकम चुकाने में नाकाम रहे हैं. रकम ना चुकाने के एवज में दुकान के मालिक ने कांबली से फोन वापस ले लिया है, जिसके कारण कई महीनों से वो फोन के जरिए किसी से संपर्क नहीं साध पा रहे हैं.विनोद कांबली अभी ठाणे के आकृति अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है.
-

एक ट्रक पर लदा प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली
एक ट्रक पर लदा 27 क्विंटल प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त। दो तस्कर गिरफ्तार। गुप्त सूचना पर सिधवलिया थानाध्यक्ष हरेराम ने बराहीमा टोल टैक्स के समीप एनएच 27 पर की कार्रवाई। मत्स्य पदाधिकारी के समक्ष प्रबंध मांगुर मछली को किया गया विनष्ट। एसपी ने दी जानकारी।
-

खत्म हुआ बीपीएससी अभ्यार्थियों का आंदोलन, प्रशांत किशोर के लिए छात्रों ने लगाए ‘चोर-चोर’ के नारे
पटना में बीपीएससी (Bihar Public Service Commission) अभ्यर्थियों का प्रदर्शन खत्म हो गया है. पटना में पिछले 12 दिनों से बीपीएससी (Bihar Public Service Commission) 70वीं की संयुक्त परीक्षा को पूरी तरह से रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी था. बीपीएससी के अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर बुधवार को दिन भर धरना-प्रदर्शन किया, जिसके बाद रात आठ बजे पटना पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज किया.
रविवार को प्रशांत किशोर के समर्थन में हजारों अभ्यर्थी पटना के गांधी मैदान में इकट्ठा हुए और बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू किया. प्रदर्शनकारियों ने ‘बीपीएससी परीक्षा रद्द करो’ के नारे लगाए और इसका विरोध किया. इसके बाद, दिन में लगभग 4 बजे, प्रशांत किशोर के नेतृत्व में छात्र मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने के लिए जेपी गोलम्बर पहुंचे. हालांकि, कुछ समय बाद प्रशांत किशोर प्रदर्शन स्थल से निकल गए, जबकि प्रदर्शनकारी छात्र मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने के लिए घंटों इंतजार करते रहे. इस बीच, पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया गया. पुलिस के इस कदम से प्रदर्शनकारियों में गुस्सा फैल गया और वे ‘चोर-चोर’ के नारे लगाने लगे, आरोप लगाते हुए कि प्रशांत किशोर ने उनका साथ छोड़ दिया और उन्हें अकेला छोड़ दिया.









