Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

पिस्टल निकाल कर ,लड़के पर रोब झाड़ते दरोगा जी
गोरखपुर: पादरी बाजार के एक नजदीकी मैरिज हाउस के पास गाड़ी खड़ी करने को लेकर एक लड़के ने मना कर दिया कि यहां पर गाड़ी ना खड़ी करें मेरे घर के लोग अभी आए नहीं है , उस पर दरोगा जी को गुस्सा आ गया और गाली देते हुए उसके घर में घुस गए वहां पर मौके पर मौजूद लोगों ने मौके की रिकॉर्डिंग शुरू कर दी और देखा की ब्लैक कोट, व्हाइट शर्ट पहने युवक जो हाथ में पिस्तौल लहराते हुए लड़के को घर से बाहर खींच रहा हैं और अपने आप को पुलिस वाला बता रहा हैं।
मामला जो भी हो बिना वर्दी के पिस्तौल निकाल कर किसी को डराना और रौब झाड़ना स्थानीय लोगों को नागवार लगा ,और लोगों ने जब इसका विरोध किया तो धमकी देते हुए वें पुलिस चौकी पर चले गए और अन्य पुलिस वालों के साथ वापस आकर उसे जबरन ले जाने की कोशिश करने लगे , स्थानीय लोगों ने हाथ में पिस्टल देखकर ज्यादा विरोध नहीं किया और वें लोग उस 18 वर्षीय लड़के को पुलिस चौकी उठा ले गए। उस लड़के को यह नहीं पता था कि यह एक दरोगा जी हैं, उसने उन्हें गाड़ी खड़ा करने को मना कर दिया और इस बात पर दरोगा जी को गुस्सा आ गया, जिसकी वजह से वें युवक को पुलिस चौकी उठा ले गए।
-

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान, यात्रियों से लिया गया फीडबैक

गोरखपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) गोरखपुर संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में इस अभियान को अंजाम दिया गया।
इस दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया और टिकटिंग एरिया की बारीकी से जांच की गई। अभियान में जीआरपी और आरपीएफ की टीमों के साथ-साथ बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की भी तैनाती की गई थी। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी संदिग्ध व्यक्तियों और सामानों की जांच की।
यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने कहा कि यह अभियान यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने और गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए किया गया। अभियान के दौरान सुरक्षा उपकरणों और तैनात बलों ने रेलवे स्टेशन के हर कोने की गहन जांच की।यात्रियों से मिला सकारात्मक फीडबैक
चेकिंग अभियान के दौरान यात्रियों से उनकी यात्रा संबंधी अनुभव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फीडबैक भी लिया गया। यात्रियों ने सुरक्षा प्रबंधों की सराहना की और इस तरह के अभियानों को नियमित रूप से आयोजित करने का सुझाव दिया।चेकिंग के दौरान एसपी जीआरपी संदीप कुमार मीणा के साथ इंस्पेक्टर जीआरपी विजय प्रताप सिंह वी रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी दशरथ मौजूद रहे।
-

25 जनवरी की रात्रि को दिखेगा शानदार खगोलीय संरेखण/ ग्रहीय परेड
25 जनवरी 2025 की रात्रि को दिखेगा शानदार खगोलीय संरेखण/ ग्रहीय परेड।
खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए एक शानदार खगोलीय घटनाओं का रोमांच चल रहा है,
यदि आप खगोलप्रेमी हैं और खगोल विज्ञान में रुचि है तब इसमें रुचि रखने वालों के लिए यह महीना कुछ ख़ास संयोजन लेकर आया है,
वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला ( तारामण्डल ) गोरखपुर के खगोल विद अमर पाल सिंह ने बताया कि इस माह जनवरी 2025 के दौरान घटित हो रहा है ग्रहीय संरेखण, जिसमें आप एक साथ छह ग्रहों को देख सकते हैं, जिसे खगोल विज्ञान की भाषा में ग्रहीय संरेखण कहा जाता है , सामान्य भाषा में इसे ग्रहीय परेड भी कहा जाता है,
क्या होता है ग्रहीय संरेखण _ खगोल विद अमर पाल सिंह ने बताया कि जब रात्रि के दौरान आकाश में कुछ ग्रह एक साथ नज़र आते हैं तो इसे ग्रहीय संरेखण कहा जाता है जिस दौरान तीन या चार ग्रह दिखाई देते हैं तो उसे लघु संरेखण कहा जाता है जब चार से छह ग्रह एक साथ दिखाई देते हैं तो इसे बृहद संरेखण कहा जाता है और यदि इस ज्यादा या सौर मण्डल के सभी ग्रह एक साथ दिखाई देते हैं तो इसे बृहत्तर संरेखण कहा जाता है जोकि 396 अरब वर्षों में सिर्फ़ एक बार ही घटित होता है, यह एक बहुत ही दुर्लभतम खगोलीय और बड़ा संरेखण होता है,
कब और कितने ग्रह दिखाई देंगे इस बार के ग्रहीय संरेखण/ प्लैनेट परेड में _ खगोल विद अमर पाल सिंह ने बताया कि 25 जनवरी को होने वाले ग्रहीय संरेखण में आप छह ग्रहों को देख सकते हैं, जिनके नाम निम्नानुसार हैं शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, और अरुण ब बरुण ग्रह, इनमें से चार ग्रहों को बड़ी आसानी से अपनी साधारण आंखों से ही देख सकते हैं 1 _शुक्र ग्रह, 2_मंगल ग्रह, 3_ बृहस्पति ग्रह, 4_ शनि ग्रह, जिनको आप अपने अपने घरों से ही बिना किसी ख़ास उपकरण की सहायता से ही देख सकते हैं, और आप सूर्यास्त के लगभग 45 मिनट्स बाद या शाम को लगभग 07 बजकर 30 मिनिट्स से ही शुक्र और शनि ग्रह को दक्षिण पश्चिम दिशा में देख सकते हैं और कई स्थानों से तो शुक्र ग्रह और शनि ग्रह को रात्रि 12 बजे तक भी देखा जा सकता है, बृहस्पति ग्रह को दक्षिण पूर्व दिशा में और मंगल ग्रह को आप पूर्व दिशा में देख सकते हैं, यह संरेखण तीन घंटे तक अच्छे से देखा जा सकता है जब तक कि शुक्र ग्रह और शनि ग्रह अस्त नहीं हो जाएंगे,
खगोल विद अमर पाल सिंह ने बताया कि वैसे तो यह खगोलीय संरेखण 21 जनवरी 2025 से ही दिखना शुरू हो गया है, लेकिन 25 जनवरी 2025 को अपने महत्तम पर है, और 31 जनवरी 2025 तक अच्छे तरीके से देखा जा सकता है, और साथ ही यह संरेखण कुछ ग्रहों का आगे पीछे होकर 13 फ़रवरी 2025 तक भी देखा जा सकता है, लेकिन इस के लिए एक शर्त है कि मौसम स्वच्छ ब साफ़ और आकाश में भी ज़्यादा प्रकाश प्रदूषण नहीं होना चाहिए, और किसी साफ़ अंधेरे वाले स्थान पर सावधानीपूर्वक जाकर आसानी से ही देख सकते हैं, लेकिन यदि आप ,अरूण ग्रह और वरुण ग्रह को भी देखना चाहते हैं तो बरुण ग्रह , शुक्र ग्रह और शनि ग्रह के ठीक ऊपर दिखाई देगा, और अरुण ग्रह , बृहस्पति ग्रह के ऊपर दिखाई देता हुआ नज़र आयेगा, लेकिन बुद्ध ग्रह इस खगोलीय संरेखण के दौरान दिखाई नहीं देगा, अरुण ब बरुण ग्रहों को देखने के लिए आपको किसी ख़ास दूरबीन या बाईनाकुलर्स से ही देखना होगा, जिनमें से इतने ग्रह एक साथ कम ही दिखाई देते हैं जोकि प्रत्येक वर्ष भी नहीं दिखाई देते हैं,
क्या होता है प्लैनेट परेड _खगोल विद अमर पाल सिंह ने बताया कि इस खगोलीय घटना को वैसे तो प्लैनेटरी एलाइनमेंट या ग्रहीय संरेखण कहा जाता है जब सौर मण्डल के कई ग्रह एक साथ दिखाई देते हैं,लेकिन वास्तविक तौर से ग्रह किसी सीधी रेखा में न होकर एक दीर्घवृत्ताकार कक्षा में सूर्य का परिभ्रमण करते हुए एक तरफ़ होते हुए एलिप्टिकल प्लेन ( दीर्घ वृत्तीय प्लेन) के निकट होते हैं , जोकि आकाश में यह एक रेखा में दिखाई देते हैं, लेकिन यह एक रेखा में होते नहीं हैं, इसे ग्रहीय संरेखण और प्लैनेट परेड भी कहा जाता है,सौजन्य : अमर पाल सिंह, खगोलविद, वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला ( तारामण्डल) ,गोरखपुर ,उत्तर प्रदेश।
-

गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी
गोरखपुर । गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के चुनावों भारी मतों से भारी मतों से जीत हासिल करते हुए रितेश मिश्रा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, वही भूपेंद्र द्विवेदी ने उपाध्यक्ष पद का चुनाव जीता।
इनके साथ ही मंत्री पद के लिए दावेदार रहे पंकज श्रीवास्तव ने जीत हासिल करते हुए मंत्री पद पर अपनी दावेदारी निश्चित कर लीं। कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए राजीव पाण्डेय, विवेक और परमात्मा विजयीं रहें।
अब इन प्रत्याशियों की जीत के साथ ही गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस एसोसिएशन को नई कार्यकारिणी मिल रही हैं।
-

भंडारा में जोरदार धमाके के बाद गिरी ऑर्डनेंस फैक्ट्री की छत, मलबे में कई लोग दबे
महाराष्ट्र: भंडारा में जोरदार धमाके के बाद गिरी ऑर्डनेंस फैक्ट्री की छत, मलबे में कई लोग दबे
भंडारा स्थित आयुध कारखाने में आज सुबह कई विस्फोट होने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में एक के बाद एक कई धमाके हुए जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। बचाव कार्य जारी है।
-

पंजाब का रहने वाला है महाकुंभ में आग की जिम्मेदारी लेने वाला खालिस्तानी
पंजाब का रहने वाला है महाकुंभ में आग की जिम्मेदारी लेने वाला खालिस्तानी,
महाकुंभ में आग लगने की जिम्मेदारी लेने वाला खालिस्तानी आतंकी संगठन KZF का सदस्य फतेह सिंह बागी पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है। पीलीभीत एनकाउंटर में ढेर किए गए 3 खालिस्तानियों का बागी ही हैंडलर था। उसके पिता, दादा और भाई सेना में थे। परिजन के मुताबिक जगजीत 10 साल से विदेश में रह रहा है। वह पढ़ाई के लिए UK गया था, जहां 8 साल पहले उसने दूसरी जाति में शादी कर ली, जिसके चलते उसे बेदखल कर दिया गया।
-

ट्रम्प के शपथ ग्रहण में दिखा खालिस्तानी आतंकी पन्नू
ट्रम्प के शपथ ग्रहण में दिखा खालिस्तानी आतंकी पन्नू,
डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में देश-दुनिया के कई मेहमान और नेता भी शामिल हुए। इनमें भारत का मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भी नजर आया। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शपथ ग्रहण के समय पन्नू खालिस्तानी जिंदाबाद के नारे लगा रहा था। पन्नू ने दावा किया है कि उसे ट्रम्प गुट ने आमंत्रित किया था, जबकि मीडिया ने कहा कि उसने अपने संपर्क के जरिए टिकट खरीदा था।
-

नौसड़ पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता
गोरखपुर ब्रेकिंग: नौसड़ पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता
गोदाम का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को गीड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी का माल किया बरामद,
विगत दिनों गीड़ा थाना क्षेत्र के कोलिया स्थित वाडा सेल्स कॉरपोरेशन के गोदाम का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।पुलिस ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए,तत्काल मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में लगी हुई थी।
गीडा थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नौसढ़ शुभम श्रीवास्तव ने मुखबिर की सूचना पर बाघागाड़ा फोरलेन के पास से घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों में विजय कुमार सिंह पुत्र परशुराम सिंह बरई पट्टी थाना नौतन जनपद सिवान बिहार, राकेश गुप्ता उर्फ रोमित पुत्र शंकर शाह निवासी अहवर शेख थाना मझौलिया जनपद पश्चिमी चंपारण बेतिया बिहार और सुजीत कुमार पुत्र अर्जुन शाह निवासी पुरुषोत्तमपुर थाना मझौलिया जनपद पश्चिमी चंपारण बिहार का रहने वाला है।
पुलिस ने चोरो की निशानदेही पर चोरी किये हुए 50 कार्टून माल को बरामद किया गया है।
आपको बता दे कि नौषड़ क्षेत्र के दक्षिण कोलिया में वाडा सेल्स कॉरपोरेशन नाम की गोदाम का ताला तोड़कर विगत 12 जनवरी की रात्रि में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।इस दौरान गोदाम में रखे हुए के JQR ब्रांड के कार्टून में पैक जूते चुरा लिए गए थे. जिसके संबंध में गोदाम मालिक द्वारा थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया गया था।पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए,मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल तीनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में चोरी किये गए।जूतों को बरामद करने में सफलता पाई है।चोरी किये हुए और माल और शेष बचे चोरी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई हैं।घटना के सफल अनावरण में चौकी प्रभारी नौषड़ शुभम श्रीवास्तव,प्रशिक्षित महिला उप निरीक्षक आंचल, हेड कांस्टेबल प्रेम बहादुर, हेड कांस्टेबल,शैलेंद्र यादव, कांस्टेबल वीरेंद्र यादव, कांस्टेबल राजेश चौधरी और कांस्टेबल भीम पटेल ने अहम योगदान निभाया है।
-

एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार की इलाज दौरान हुई मौत
लख़नऊ ब्रेकिंग: यूपी के शामली एनकाउंटर में घायल एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार की इलाज दौरान हुई मौत
एनकाउंटर में सुनील कुमार के पेट में लगीं थीं तीन गोलियां।
ऑपरेशन में गाल ब्लेडर को हटाना पड़ा, बड़ी आंत का कुछ हिस्सा काट कर निकालना पड़ा, बीते 24 घंटे खतरे से बाहर नहीं हुए थे इंस्पेक्टर सुनील कुमार
iccu(itensive critical care unit) में किया गया था भर्ती
एक गोली लिवर पार करके पीठ में अटक गई है, जिसे छोड़ दिया गया है।ठोकिया एनकाउंटर में आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल से सब इंस्पेक्टर बने थे सुनील कुमार।
गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हैं एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार शामली में हुए एनकाउंटर में इंस्पेक्टर सुनील कुमार के पेट में लगी थी तीन गोलियां
यूपी STF ने एक साथ चार बदमाशों को मंगलवार को मार गिराया था।










