Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-
एक दर्जन मंत्रियों की होगी छुट्टी, मुस्लिम चेहरे की होगी एंट्री, मोदी कैबिनेट में बड़े बदलाव की इनसाइड स्टोरी
पीएम मोदी के काम करने की अपनी एक शैली रही है, जब वें गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे, तब भी साल के खत्म होने के बाद मंत्रियों के काम का वार्षिक रिव्यू लेते थे।
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने वाले हैं। PM मोदी अपने कैबिनेट में बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। कैबिनेट विस्तार का समन आ गया है। खबर तो ये भी आ रही है कि एक दर्जन से ज्यादा मंत्रियों की छुट्टी होने जा रही है। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि एक मुस्लिम शख्स को कैबिनेट में जगह दी जाएगी। अभी पूरे मंत्रिमंडल में एक भी मुस्लिम चेहरा नहीं है। PM मोदी के काम करने की अपनी एक शैली रही है। जब वो गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे तब भी साल के खत्म होने के बाद मंत्रियों के काम का वार्षिक रिव्यू लेते थे। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम को लेकर अटकलें अभी भी जारी हैं और हाल ही में PM मोदी के तीसरे कार्यकाल से पहले संभावित मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक PM मोदी ने अपने मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा शुरू कर दी है। हाल ही में हुई मंत्रिस्तरीय बैठकों में जिस तरह से लंबित मुद्दों को सुलझाया गया, उससे लगता है कि मंत्रिमंडल में बदलाव की संभावना है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रियों को उनके काम के बारे में स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
-
सलमान खान को धमकी देने वाला मिला, 412 किलोमीटर दूर से भेजा था ‘मौत का संदेश’
अदाकार सलमान खान एक बार फिर धमकियों को लेकर चर्चा में हैं. कल 14 अप्रैल को मुंबई के वर्ली ट्रैफिक डिपार्टमेंट के व्हाट्सएप नंबर पर एक अनजान नंबर से एक्टर को धमकी दी गई है, जिसमें एक्टर को जान से मारने और उनकी कार को बम से उड़ाने के बारे में कहा गया है. ऐसी धमकी मिलने के बाद से एक्टर की सुरक्षा पहले से काफी ज्यादा बढ़ा दी गई है. धमकी कहां से आई और किसने दी इस मामले में जांच चल रही है. अब इस मामले में एक बड़ी अपडेट सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, सलमान खान को धमकी देने वाले लड़के की पहचान हो गई है. लड़का गुजरात के वड़ोदरा का रहने वाला है, जो कि 26 साल का है. इसके साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि उस लड़के की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. लड़के के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, सलमान खान को धमकी देने वाले लड़के का नाम मयंक पंड्या है. मयंक पंड्या के परिवार वालों ने पूछताछ के दौरान यह बताया है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि पिछले 11 साल से उसका इलाज भी चल रहा है. कहा जा रहा है कि जल्द ही वो लड़का और उनका परिवार मुंबई आकर अपना स्टेटमेंट दर्ज कराएंगे.
-
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो सिखों समेत 10 आतंकवादी गिरफ्तार
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस ने दो सिखों समेत 10 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के आतंकवाद-निरोधी विभाग (CTD) के प्रवक्ता के अनुसार, पंजाब के विभिन्न इलाकों में अभियान के दौरान 10 आतंकवादियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी आतंकवादी साजिश को नाकाम कर दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘गिरफ्तार आतंकवादियों में दो पाकिस्तानी सिख सूरज सिंह और बादल सिंह शामिल हैं। दोनों सिखों को रावलपिंडी से गिरफ्तार किया गया है। वे पंजाब के ननकाना साहिब जिले से हैं और जेय सिंध मुत्ताहिदा महाज के सक्रिय सदस्य हैं। यह एक अलगाववादी राजनीतिक पार्टी है, जो सिंध प्रांत को पाकिस्तान से अलग किये जाने की वकालत करती है।” प्रवक्ता ने आगे कहा कि पिछले सप्ताह प्रांत के विभिन्न जिलों में खुफिया सूचना के आधार पर 189 अभियान चलाए गए और 10 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया तथा हथियार, विस्फोटक और अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई।
-

युवती से दुष्कर्म की साजिश में महिला अरेस्ट
मेरठ। लोन दिलाने का झांसा देकर दोस्त की गाड़ी में ले गई थी युवती।
नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दोस्त नवीन से कराया था रेप
रेप की अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल करती रही
आरोपी नवीन को पहले ही भेजा जा चुका है जेल
सोफिया पर शहर में कई स्पा सेंटर चलाने का आरोप
3 महीने पहले 18 वर्षीय युवती ने किया था केस दर्ज
थाना मेडिकल पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर कोर्ट में किया पेश। -

रहस्यमय हालात में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज क्षेत्र के फरसाड़ ग्राम पंचायत के धुधुरी गांव में 23 वर्षीय पिंकी गौड़ पत्नी विशाल गौंड़ ने रहस्यमय हालात में अपने कमरे मे फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिंकी के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मौके से विवाहिता का मोबाइल कब्जे में लिया है। बताया जाता है कि फांसी लगाने के पहले पिंकी ने मोबाइल में कुछ रिकार्ड किया हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसा लगता है कि विवाहिता ने पति से विडिओ पर लाइव होकर फांसी लगाई हैं। घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने निरीक्षण कर साक्ष्य लिया। सीओ मनोज कुमार व नायब तहसीलदार
जयप्रकाश, कोतवाल चंद्रभान सिंह ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली।
*एक साल पूर्व हुई थी शादी*
आशंका है कि पति से बातचीत करते करते समय ही महिला ने लगाई है फांसी,
गगहा थाना क्षेत्र के सखरुआ गांव निवासी रामबली उर्फ अशोक गौड़ की पुत्री पिंकी की शादी 18 फरवरी, 2024 को बड़हलगंज क्षेत्र के धुधुरी निवासी जवाहर गौड़ के पुत्र विशाल गौड़ के साथ हुई थी। सोमवार की दोपहर पिंकी ने पति विशाल से बात करने के बाद फांसी लगा ली। पिंकी की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। पति विशाल चार माह पूर्व कमाने के लिए मुंबई गया हैं। कोतवाल चंद्रभान सिंह ने कहा कि सूचना पर पहुची पुलिस को पिंकी फंदे से लटकी मिली। किसी ने तहरीर नही दी है।
-

‘घर में घुसकर जान से मार देंगे’, सलमान खान को फिर मिली धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस
महाराष्ट्र ब्रेकिंग। सिने एक्टर सलमान खान को एक बार फिर धमकी मिली है।
मुंबई के वर्ली ट्रैफिक विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भेजी गई है।
जिसमें एक्टर के घर में घुसकर जान से मारने की बात कही गई हैं।
इतना ही नहीं सलमान खान की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई है. वर्ली पुलिस स्टेशन में फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस जांच में जुटी।
-

डॉ चिन्मय पांड्या ने कि ओम बिरला जी सौजन्य भेंट
नई दिल्ली। अप्रैल 2025 अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने हाल ही में लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिरला जी से सौजन्य भेंट की।
इस आत्मीय मुलाकात में डॉ. पंड्या जी ने पूज्य पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित ‘युग निर्माण सत्संकल्प’ एवं ‘नवयुग का संविधान’ पुस्तक उन्हें भेंट की और अनुरोध किया कि इस प्रेरणादायी संदेश को देश के सांसदों तक पहुँचाया जाए।
उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को अगस्त 2025 में देव संस्कृति विश्वविद्यालय एवं Future of Life Institute (USA) के संयुक्त तत्वावधान में प्रस्तावित AI एवं अध्यात्म विषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागी बनने का निमंत्रण भी दिया।
श्री ओम बिरला जी ने सत्संकल्प की भावना की सराहना की और भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रसार में गायत्री परिवार के योगदान की प्रशंसा की। यह भेंट राष्ट्र निर्माण, आध्यात्मिक मूल्यों और नीति-निर्माण के समन्वय की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल रही।
-

अभिनेता पर हमला करने वाले ने किया बड़ा खुलासा
तीस हजार के लिए किया सैफ अली खान पर हमला, बांग्लादेशी आरोपी ने किया बड़ा खुलासा,
बॉलीवुड अभिनेात सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हमला हुआ था। एक्टर पर अटैक करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया था। अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट आया है।
-

सड़क पर बैठकर मिठाई खाएंगे 5 लाख मुसलमान, वक्फ पर ममता के मंत्री की खुलेआम धमकी
ममता बनर्जी के मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी ने कहा कि आने वाले दिनों में कोलकाता में 50 जगहों पर 10-10 हजार मुसलमान बैठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2000 लोग ही ट्रैफिक जाम के लिए काफी हैं।






