Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

शादी के 2 दिन बाद ही कैश ज्वैलरी लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन
ब्रेकिंग न्यूज़: कानपुर में 62 साल के दूल्हे की नई दुल्हन बनी ‘लुटेरी क्वीन !” शादी के दो दिन बाद कैश-ज्वेलरी समेत फरार
कहते हैं प्यार अंधा होता है, but कानपुर में ये शादी दिमाग सुन्न कर गई !
62 वर्षीय COD से रिटायर्ड हरिश शुक्ला ने 45 साल की पूजा से आर्य समाज मंदिर में की थी शादी। दो दिन सास-ससुर की सेवा कर, चाय-नाश्ता कराते हुए जब दुल्हन ने भरोसा जीत लिया… तो तीसरे दिन बाय-बाय कर गई !
तीन लाख के ज़ेवर और दो लाख कैश लेकर दुल्हन हुई फरार!
अब बेचारे दूल्हा जी पहुंच गए चौकी—जहां उन्होंने बताया कि ये वही महिला है जो नौकरी के वक्त पड़ोस में पूजा करती थी।पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन मोहल्ले में चर्चा जोरों पर है – “कहां से आई थी ये लुटेरी दुल्हन ?”
-

मुर्शिदाबाद घटना की हो एनआईए से जांच: राजेश
वक्फ कानून के विरोध की आड़ में संपूर्ण बंगाल में जिस प्रकार की हिंसा की आग में जलाया जा रहा है। हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है, राष्ट्र विरोधी और हिंदू विरोधी तत्वों को तत्व अपने षड्यंत्रों को क्रियान्वित करने की खुली छूट दी जा रही है। इन सब के विरोध में पूज्य संत शैलेश जी संजय जी महाराज के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता आज सड़क उतारे और ममता सरकार को बर्खास्त करने एवं हिंदू विरोधियों के विरोध में नारा लगाते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे वहां पर उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित विज्ञापन जिला अधिकारी महोदय के द्वारा प्रेषित किया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेश जी ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंदुओं की नृशंस हत्या, उपद्रव, आगजनी, हिंसा, लूटपाट और बड़े पैमाने पर पलायन की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए आज कहा है कि विरोध प्रदर्शन तो देश भर में होते हैं लेकिन, हिंसा और हिंदुओं पर हमले व्यापक पैमाने पर बंगाल में ही क्यों होते हैं! उन्होंने मुर्शिदाबाद की संपूर्ण घटना की राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए से जांच की मांग करते हुए कहा कि मालदा में राहत शिविरों में रहने को मजबूर हिंदू समाज की सहायता के लिए आगे आने वाली संस्थाओं को सेवा से रोकना भी एक अमानवीय कृत्य है।इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की कि हिंदुओं पर जगह-जगह हो रहे जिहादियों के हमलों पर मौन साधे राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यह तो कहती हैं कि ये हमले पूर्व नियोजित थे जिनमें विदेशी बांग्लादेशियों का हाथ है और यह मामला अंतरराष्ट्रीय है किंतु, फिर भी वे घटना की NIA से जांच की मांग क्यों नहीं करतीं? हमारा मानना है कि पीड़ित हिंदुओं को न्याय मिलना चाहिए और हमलावर जिहादियों को कठोर दंड। जिनकी संपत्ति लूटी गई है, जलाई गई है या खंडित की गई है उसकी अविलंब भरपाई हो और राज्य में हिंदुओं को सुरक्षा मिले।
उन्होंने आगे कहा कि किसी ना किसी मुद्दे पर देश भर में विरोध प्रदर्शन तो होते ही रहते हैं किंतु, उन प्रदर्शनों के नाम पर हिंदुओं पर हमले और उनकी नृशंस हत्याएं पिछले कुछ वर्षों में बंगाल में एक चलन सा बन गई है। यह सरकारी उदासीनता व ऐसे अतिवादी और सामाजिक तत्वों को सत्ताधारी दल के प्रत्यक्ष या परोक्ष समर्थन के बिना संभव नहीं है। अतः इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि विरोध चाहे किसी से भी हो प्रदर्शकारी हिंदुओं को ही टारगेट क्यों करते हैं?
विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री शीतल एवं विभाग बजरंग दल संयोजक विनोद मिश्र जिला अध्यक्ष ज्योती नरायण सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि मुर्शिदाबाद से मालदा में निर्वासित जीवन जीने को मजबूर हिंदू समाज की दुखती रग़ पर मरहम लगाने या उन्हें सांत्वना देने की बात तो दूर, सरकार द्वारा उन पीड़ित हिंदू बहन, बेटियों, बच्चों, बुजुर्गों व अन्य लोगों की सहायतार्थ जो समाज सेवी संगठन आगे आए थे, उनको भी खाना, पानी, भोजन या अन्य प्रकार की जीवन की जरूरी सुविधा देने का प्रयास कर रहे थे, उस पर भी शासन का कहर टूट पड़ा। कल से उनको भी सहायता करने से शासन ने मना कर दिया गया है। वे कहते हैं कि राहत सामग्री हमें दो। हम सामग्री बाटेंगे। यह किस तरह का व्यवहार है? क्या यह मानवीय जीवन मूल्यों से एक खिलवाड़ नहीं! यदि शासन को खुद ही बांटना होता तो फिर समाज सेवी संस्थाएं को आगे ही क्यों आना पड़ता।
प्रांत प्रचार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी, गोरखपुर उत्तरी जिले के अध्यक्ष विष्णु प्रताप एवं दक्षिणी जिले के अध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से कहा किअनेक ऐसे पीड़ित परिवारों को, सरकार अपनी कमी छुपाने के लिए, जबरन मुर्शिदाबाद वापस भेज रही है। जबकि परिवार कह रहे हैं कि जब तक वहां पर केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था न हो हमारा जीवन खतरे में है। हम जान जोखिम में डाल कर वहां नहीं जाएंगे। किंतु, राज्य सरकार द्वारा हिंदुओं को जबरन उन भेड़ियों के सामने फेंकना क्या उन्हें जीते जी मारने जैसा नहीं? अपने इस निर्णय पर राज्य सरकार पुनर्विचार करे।
उपस्थित लोगों को पूर्व महापौर सत्या पांडेय उपाध्यक्षा अंजना जी भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय अध्यक्षा अमिता जी महानगर के संगठन मंत्री सोमेश जी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री संजीत जी जिला सह मंत्री दिव्य प्रताप जी, मुकेश गौड़ जी, अमरदीप जी, दीपक गुप्ता, रागिनी जायसवाल रूप रानी मनोरमा पाल, सूर्या श्रीवास्तव, प्रभाकर सिंह जी अनिल पासवान जी, आशुतोष, विनोद शुक्ला जी, गोविंद वर्मा राहुल यादव, नरेंद्र द्विवेदी, विकाश यादव, राजीव कुमार, रामकिशन निषाद, आयुष कुमार, गोविंद साहनी, नरेंद्र द्विवेदी राजीव कुमार दीपक गुप्ता, प्रभाकर सिंह अनिल पासवान समेत भारी संख्या में विश्व में परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
News courtesy: दुर्गेश त्रिपाठी, प्रांत प्रचार-प्रसार प्रमुख।
-

‘बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाओ: मिथुन चक्रवर्ती
‘बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाओ…’,ममता के खिलाफ मिथुन चक्रवर्ती ने खोला मोर्चा; केंद्र से की सेना भेजने की मांग..!
१. मुर्शिदाबाद समेत कई जिलों से हिंसा की दिल दहलाने वाली तस्वीर सामने आ रही है।
२. इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।
३. मिथुन चक्रवर्ती ने गृह मंत्री अमित शाह से गुजारिश की है कि…
*पश्चिम बंगाल में 2 महीने के लिए सेना तैनात की जाए। इसके बिना राज्य में कभी निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकेंगे।*
-

राज गौरव सिंह ने जेईई-मेंस में हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि
देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों जैसे एनआईटी, आईआईआईटी आदि में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई-मेंस के दूसरे सेशन का परीक्षा परिणाम आज रात 12:00 बजे की आसपास एनटीए द्वारा जारी किया गया, जिसमें गोरखपुर के छात्र राज गौरव सिंह 99. 979 परसेंटाइल तथा सामान्य वर्ग में 397 रैंक के साथ ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। ज्ञात हो कि जेईई मेंस के प्रथम सेशन के परीक्षा में भी राज गौरव सिंह 99.95 परसेंटाइल प्राप्त करके पूर्वांचल में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। राज गौरव सिंह के परिवार से वार्ता करने पर पता चला की इनकी सारी पढ़ाई लिखाई गोरखपुर जनपद की है, तथा इन्होंने इसी वर्ष 12वीं की भी परीक्षा सीबीएसई बोर्ड से दे रखी है।
राज गौरव सिंह के पिता डॉ. सत्यपाल सिंह गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर है तथा इनकी माता रेनू सिंह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका थी, इन्होंने बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी।
-

12 साल की मासूम दलित बच्चीं को वहशी – दरिंदा ले गया उठाकर
आगरा (Uttar Pradesh ) में महज 12 साल की बच्ची, जो रात को सो रही थी अपने घर में…, तभी एक दरिंदा आया और उसे उठा ले गया।
आगरा में एक 12 साल की मासूम दलित किशोरी के साथ एक दरिंदे ने रात के अंधेरे में घिनौना कार्य किया।
सोते वक्त यह हैवान मासूम को उठाकर ले गया और देवस्थान की चारदीवारी के पीछे उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
सुबह देवस्थान की जमीन पर खून के निशान देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
सीसीटीवी फुटेज में वह किशोरी को ले जाता दिखा है और आरोपी की पहचान कर ली गई है।
-

चलें जाओं नहीं तो मोबाइल तोड़ दूंगी: गुस्से में सास
अलीगढ़ की “सास” सपना और उसके दामाद राहुल के रिश्ते को लेकर 2 दिन तक काउंसिंल चली।
सपना राहुल के साथ रहने को आमादा थी और फिर अंततः उसी के साथ चली भी गई।
मीडिया से दोनों बहुत नाराज है !
मामला;
सपना की बेटी की शादी राहुल से होनी थी, इंगेजमेंट हो चुकी थी और शादी की तारीख 16 अप्रैल तय हो गई थी
इसी बीच बातों-बातों में सपना को राहुल से “लव” हो गया. यह “लव स्टोरी” इतना आगे चली गई कि सपना राहुल के साथ घर से फरार हो गई अपनी बेटी की जिंदगी की परवाह किए बगैर।पुलिस ने उन्हें नेपाल बिहार बॉर्डर से बरामद किया था।
-

अनुराग कश्यप ने दिया ब्राह्मण समाज को लेकर विवादित बयान, शिकायत दर्ज
अनुराग कश्यप के ब्राह्मण समाज को लेकर दिए गए बयान के बाद से हर जगह बवाल मचा हुआ है. अनुराग के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है. अनुराग ने अपनी बात रखने के लिए एक पोस्ट किया था जिसे पढ़कर लोग भड़क उठे. उसी पोस्ट पर किसी शख्स को जवाब देते हुए अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण पर काफी अभद्र बात तक कह दी, जिसे लेकर डायरेक्टर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं. लेकिन अब अनुराग ने माफी मांग ली है.
बॉलीवुड डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप का विवादों से पुराना नाता रहा है. इस बार वो ब्राह्मण समाज के निशाने पर हैं अपने एक बयान को लेकर. अनुराग ने प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की फिल्म फुले को सेंसर बोर्ड की तरफ से सजेस्ट किए गए कट्स के बाद हुए विवादों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. इसके बाद अनुराग ने ब्राह्मण समाज को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया, जिसके बाद से उनको सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है. भारी बवाल के बीच अनुराग ने अपनी बात के लिए माफी मांग ली है.
अनुराग ने बवाल के बीच अपने सोशल मीडिया इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट किया. उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में लिखा, ‘ये मेरी माफी है, उस पोस्ट के लिए नहीं, जो मैंने किया बल्कि उस एक लाइन के लिए, जिसे आउट ऑफ कंटेक्स्ट निकालकर हेट फैलाया जा रहा है. कोई भी बयान मेरी बेटी, फैमिली, दोस्त और कॉलीग्स को मिल रही रेप और कत्ल की धमकियों से बड़ा नहीं है. कही हुई बात वापस नहीं ली जा सकती, और ना लूंगा. मुझे गाली देनी है दो.
अनुराग ने आगे लिखा, ‘मेरे परिवार ने ना कुछ कहा है ना कहता है, इसलिए अगर मेरी माफी ही चाहिए तो ये लो मेरी माफी. ब्राह्मण लोग, औरतों को बक्श दो, इतने संस्कार तो शास्त्रों में भी हैं, सिर्फ मनुवाद में नहीं हैं. आप कौन से ब्राह्मण हो ये तय कर लो, बाकी मेरी तरफ से माफी.’ बता दें कि अनुराग ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा था कि धड़क 2 की स्क्रीनिंग में सेंसर बोर्ड ने बोला कि सरकार ने भारत में कास्ट सिस्टम खत्म कर दिया है. उसी आधार पर संतोष भी इंडिया में रिलीज नहीं हुई. अब ब्राह्मण को दिक्कत है फुले से. जब कास्ट सिस्टम नहीं तो काहे का ब्राह्मण. अनुराग कश्यप के इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. अनुराग के बयान पर बीजेपी के सदस्य और बिग बॉस में नजर आ चुके तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने उनपर FIR की मांग की थी.
-

संभल के डिप्टी एसपी अनुज चौधरी को पुलिस की जांच में क्लीनचिट
लखनऊ: एसपी कानून व्यवस्था की जांच आख्या में मिली क्लीन,
संभल जिले के अफसरों और लोगों के भी बयान हुए दर्ज,
सीओ का सम्मान करने वाली समिति के पदाधिकारियों के बयान भी हुए दर्ज,
होली को लेकर सीओ अनुज चौधरी के बयान पर मिली क्लीनचिट,
पीस कमेटी की बैठक के दौरान अनुज चौधरी ने कहा था ,होली साल में एक दिन आती है जुमा 52 दिन आता है,अगर सिवैया खिलानी है तो गुजिया भी खानी पड़ेगी।
इन बयानों को लेकर अमिताभ ठाकुर ने पुलिस आचरण नियमावली के उल्लंघन की शिकायत की थी।
शिकायतकर्ता के आरोपों के अनुसार नहीं मिले साक्ष्य,
एसपी कानून व्यवस्था ने जांच के बाद CO अनुज चौधरी को क्लीन चिट दी।
-

सीलमपुर में युवक की चाकू मार कर हत्या, इलाके में फैला तनाव
दिल्ली के सीलमपुर इलाके में सांप्रदायिक तनाव का माहौल है. बीती रात कुणाल नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई.
हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और कई हिंदू परिवारों ने अपने घरों के बाहर ‘हिंदू पलायन’, ‘योगी जी मदद करो’ जैसे पोस्टर पोस्टर लगाए हैं.









