Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • आतंकवादियों ने कर दी हत्या, 5 दिन पहले ही हुई थी शादी

    आतंकवादियों ने कर दी हत्या, 5 दिन पहले ही हुई थी शादी

    ये भारतीय नौसेना अधिकारी, लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (आयु 26 वर्ष) और उनकी पत्नी हिमांशी की तस्वीर है, जो कोच्चि में तैनात थे, जब वह छुट्टी पर पहलगाम थे। वह हरियाणा के निवासी थे और हाल ही में 16 अप्रैल यानि पांच दिन पहले उनका विवाह हुआ था।

    हम सबकी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं। यह घटना आतंकवाद के क्रूर चेहरे को और भी अधिक उजागर करती है, और हमें यह याद दिलाती है कि हम सभी को इस प्रकार की हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए।

  • शिक्षक पिता की दोनों बेटियों ने आईएएस परीक्षा में लहराया परचम

    शिक्षक पिता की दोनों बेटियों ने आईएएस परीक्षा में लहराया परचम

    उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के असोहा ब्लाक के गांव अजयपुर के मूलत: निवासी व 27 साल से दिल्ली में रह रहे शिक्षक राघवेंद्र कुमार मिश्रा की दो बेटियोंं ने आइएएस की परीक्षा में सफलता हासिल की है।

    बड़ी बेटी सौम्या मिश्रा ने पीसीएस में सफल होकर 2021 में बतौर एसडीएम प्रशिक्षण पूरा किया और इस समय वह मिर्जापुर जनपद में एसडीएम हैं। एसडीएम रहते ही उन्होंने आइएएस के लिए लगातार प्रयास किए। जिसके बाद चौथे अटेंप्ट में उन्होंने आल इंडिया आईएएस की लिस्ट में 18वीं रैंंक हासिल कर ली। वहीं इनसे तीन साल छोटी बहन सुमेघा मिश्रा ने अपने दूसरे अटेंप्ट में आईएएस परीक्षा पास की। सुमेघा को 253 वीं रैंक हासिल हुई है।

  • जहां प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांच का मिलन होता है, में मंगलवार को गोलियों की गूंज के साथ चारों तरफ खून बिखरा

    जहां प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांच का मिलन होता है, में मंगलवार को गोलियों की गूंज के साथ चारों तरफ खून बिखरा

    धरती के स्वर्ग में शर्मसार हो गई इंसानियत, चारों तरफ बिखरा खून, सिर्फ इंसान का ही नहीं बल्कि इंसानियत और कश्मीरियत का भी हैं।

    आतंकियों ने चुन-चुन कर गैर मुस्लिमों पर ऐसे गोलियां बरसाई, जैसे कोई बच्चा अपने आंगन में खेलता है। किसी से नाम पूछा, किसी से उसका पहचानपत्र मांगा। अगर किसी को जिंदा छोड़ा तो सिर्फ अपनी आपबीती की कहानी सुनाने के लिए।

    एक नवविवाहिता मैदान में खून से लथपथ पड़े अपने पति के सिर को अपनी गोद मे लिए बैठी थी। उसने जब स्थानीय लोगों को अपनी तरफ आते देखा तो एक उम्मीद में उनकी तरफ भागी। पास जाकर बोली, मेरे पति को बचा लो। उसने कहा कि मैं और मेरे पति यहां पर बैठकर भेल खा रहे थे।

    इस बीच आतंकी आते हैं और कहते हैं ये मुस्लिम नहीं लग रहे, इन्हें मार दो और मेरे पति को गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने उसे दिलासा देते हुए कहा कि घबराओ मत, अब हम आ गए हैं। यह सुनने के बाद वह फिर अपने पति के पास जा पहुंची और उसे उठाने का प्रयास करने लगी।

    एक अन्य महिला ने रोते हुए कहा कि मेरे पति को बचा लो…वो वहां पर पड़े हैं। वहीं एक अन्य महिला अपने घायल पति को कुर्सी पर बैठाए हुए थी। उसने घोड़े वालों को देखते ही प्लीज से बचा लों।

  • अगर हमला हमास के तरीके से है , तो जवाब इजरायल से भी खतरनाक तरीके से दिया जाए

    अगर हमला हमास के तरीके से है , तो जवाब इजरायल से भी खतरनाक तरीके से दिया जाए

    बहुत हो गया…!

    अब भयानक बदला लेने का समय है।

    अब समय आ गया है कि सीमा के दोनों ओर इन आतंकवादियों के हर सुरक्षित ठिकाने को मलबे में बदल दिया जाए, बिल्कुल उसी तरह जिस तरह इस्राएल ने ग़ाज़ा में किया है, उसी तरह कश्मीर खाली कराया जाए।

    अब कोई बातचीत नहीं।

    केवल बदला… बहुत भयानक बदला…!!!
    जिस तरह इस्राइल ने ग़ाज़ा में लिया है, और ले रहा है।

  • संयुक्त बार असोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश लखनऊ के प्रति निधि मण्डल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

    संयुक्त बार असोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश लखनऊ के प्रति निधि मण्डल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

    लखनऊ। संयुक्त बार असोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश लखनऊ का एक प्रतिनिधि मंडल आज दिनांक २२-०४-२०२५ को उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं के समक्ष आ रही वर्तमान समस्याओं के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाक़ात किया। प्रतिनिधि मंडल द्वारा माननीय मुख्यमंत्रीजी के साथ वर्तमान परिदृश्य में अधिवक्ताओं के समक्ष आ रही कई समस्याओं के बारे में विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया गया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संयुक्त बार एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्रीमान रवींद्र कुमार सिंह जी द्वारा किया गया। प्रतिनिधि मंडल में संयुक्त बार एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के महासचिव श्रीमान आनंद श्रीवास्तव जी दि फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या के अध्यक्ष श्रीमान सूर्य नारायण सिंह सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन गोरखपुर के अध्यक्ष श्रीमान भानु प्रताप पाण्डेय जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद के निवर्तमान महामंत्री श्रीमान दिनेश चंद्र पांडे जी उपस्थित रहे। संघ के अध्यक्ष श्रीमान रवींद्र कुमार सिंह जी ने पत्रकारों से बताया कि हम लोगों ने माननीय मुख्यमंत्रीजी के समक्ष 5 सदस्यीय एक माँग पत्र दिया है जिसको मुख्य मंत्री महोदय जी द्वारा गंभीरतापूर्वक लिया गया है और जल्द ही उक्त समस्याओं की बाबत निराकरण हेतु ठोस आश्वासन प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री जी द्वारा बताया गया कि हमारी सरकार अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण हेतु कोई भी क़दम उठाने से पीछे नहीं हटेगी। अधिवक्ताओं की प्रमुख माँगो में से एक अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम के बारे में सरकार विचार कर रही है आशा है जल्द ही प्रदेश के अधिवक्ताओं को न्याय मिलेगा। प्रतिनिधि मण्डल द्वारा अधिवक्ताओं के बैठने के लिए स्थायी चेंबर एवं वाहन पार्किंग, समस्त न्यायालय कक्षों में CCTV कैमरा, अधिवक्ताओं के मृत उपरांत उनके परिवार जनों को न्यूनतम 10 लाख रुपया सहायता धनराशि, प्रदेश के समस्त अधिवक्ताओं को आयुष्मान योजना के तहत आच्छादन तथा विधान परिषद में अधिवक्ताओं के लिए अधिकाधिक सीट आरक्षित कर उपलब्ध कराए जाने के संबंध में मुख्यमंत्रीजी से निवेदन किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा संयुक्त बार एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के द्वारा अधिवक्ताओं के हित में किए जा रहे पहल एवं प्रयास की सराहना की गई और कहा गया कि सरकार अधिवक्ता हित में सदैव संयुक्त बार एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के साथ मिलकर काम करने का प्रयास करती रहेगी। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह मेरठ, भानु प्रताप पांडेय अध्यक्ष बार एसोसिएशन गोरखपुर, सूर्य नारायण सिंह अध्यक्ष फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या, महासचिव श्री आनंद श्रीवास्तव आज़मगढ़, पूर्व महामंत्री जिला अधिवक्ता संघ प्रयागराज श्री दिनेशचन्द्र पांडे जी उपस्थित थे।

  • उत्तर प्रदेश के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को मिली एनओसी

    उत्तर प्रदेश के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को मिली एनओसी

    उत्तर प्रदेश कैडर दो वरिष्ठ IPS अफसरों को केंद्रीय प्रत्युक्ति जाने के लिए मिली NOC,

    अखिल कुमार पुलिस आयुक्त कानपुर,

    आनंद स्वरूप अपर पुलिस महानिदेशक पीएचक्यू।

  • फ़िल्म ‘दास्तान चांदनी की’ से तीन हीरोइन संग भोजपुरी में धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं, ‘प्रमोद सोनी’

    फ़िल्म ‘दास्तान चांदनी की’ से तीन हीरोइन संग भोजपुरी में धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं, ‘प्रमोद सोनी’

    भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर में जहां एक से बढ़कर एक संपूर्ण पारिवारिक फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है। वहीं बैक टू बैक फिल्में टीवी चैनल पर परिवार के साथ देखी जा रही हैं। ऐसे में बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रतिभाशाली अभिनेता प्रमोद सोनी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं। वे अपनी पहली फिल्म में ही एक साथ भोजपुरी की टॉप की तीन हीरोइन के साथ सिल्वर स्क्रीन पर फुल धमाल मचाने वाले हैं।

    बता दें कि जाने माने फिल्म निर्देशक दिलावेज खान के कुशल निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म ‘दास्तान चांदनी की’ में नवोदित हीरो प्रमोद सोनी बतौर हीरो दर्शकों के बीच अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी की टॉप थ्री एक्ट्रेस पाखी हेगड़े, काजल यादव और यामिनी सिंह जलवा बिखेरने वाली हैं। साथ ही राम सुजान सिंह, विजया लक्ष्मी सिंह, मनोज द्विवेदी, अयाज खान, प्रिया शर्मा तथा सुदीप पांडेय पॉवरफुल भूमिका में दिखाई देंगे।

    गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की पावन धरती भगवान राम की जन्म भूमि अयोध्या के मूल निवासी ‘प्रमोद सोनी’ बहुमुखी प्रतिभाशाली अभिनेता हैं। उन्होंने बाकायदा एक्टिंग और डांस की ट्रेनिंग लेकर फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने का मन बनाया। यही वजह है कि प्रमोद सोनी बतौर हीरो अपनी पहली भोजपुरी फिल्म ‘दास्तान चांदनी की’ के रिलीज होने से पहले ही सुर्खियां बटोरने लगे हैं। वह जितने अच्छे एक्टर हैं, उतने ही कुशल डांसर भी हैं। वे फिल्मों के साथ-साथ भोजपुरी म्यूजिकल वीडियो एल्बम में भी अपना भरपूर समय दे रहे हैं। बतौर अभिनेता उनका पहला होली गीत ‘फागुन में रंग बरसे’ ऑडियंस के बीच आ चुका है, जिसे बहुत सारा प्यार मिला और दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद उनका नवरात्रि में देवी गीत ‘मां का सजा है दरबार’ भी रिलीज हुआ, जिसमें उन्हें मां जगत जननी जगदंबा का आशीर्वाद मिला और लोगों ने उनकी खूब सराहना की। वह आगे भी फिल्मों और म्यूजिकल वीडियो एल्बम में नजर आते रहेंगे। इतना ही नहीं बतौर हीरो प्रमोद सोनी जल्द ही चार भोजपुरी फिल्म और दो हिंदी फिल्म में फुल टू धमाल मचाते हुए दिखेंगे।

  • यूपीएससी 2024 परिणाम घोषित: प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया टॉप, 1009 अभ्यर्थियों का चयन

    यूपीएससी 2024 परिणाम घोषित: प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया टॉप, 1009 अभ्यर्थियों का चयन

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस बार प्रयागराज की शक्ति दुबे ने अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। आयोग ने कुल 1009 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए सफल घोषित किया है।

    टॉपर्स की सूची:

    1. शक्ति दुबे

    2. हर्षिता गोयल

    3. डोंगरे अर्चित पराग

    4. शाह मर्गी चिराग

    5. आकाश गर्ग

    6. कोमल पूनिया

    7. आयुषी बंसल

    8. राज कृष्ण झा

    9. आदित्य विक्रम अग्रवाल

    10. मयंक त्रिपाठी

    कुल 1129 पदों के लिए हुई थी परीक्षा
    UPSC ने वर्ष 2024 की सिविल सेवा परीक्षा 1129 रिक्त पदों के लिए आयोजित की थी। इनमें से 180 पद भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), 55 पद भारतीय विदेश सेवा (IFS), 147 पद भारतीय पुलिस सेवा (IPS) तथा शेष पद केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप ‘क’ एवं ‘ख’) के लिए थे।

    श्रेणीवार चयनित अभ्यर्थी

    सामान्य श्रेणी: 335

    ईडब्ल्यूएस: 109

    ओबीसी: 318

    एससी: 160

    एसटी: 87

    241 उम्मीदवार अनंतिम सूची में, 1 का परिणाम रोका गया
    आयोग ने स्पष्ट किया है कि 241 अभ्यर्थियों की सिफारिश अनंतिम रूप से की गई है। वहीं एक अभ्यर्थी का परिणाम फिलहाल स्थगित रखा गया है।

    15 दिन बाद आएंगे मार्क्स

    लिखित परीक्षा (सितंबर 2024) और साक्षात्कार (जनवरी-अप्रैल 2025) के आधार पर यह परिणाम घोषित किया गया है। उम्मीदवारों की मार्कशीट लगभग 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

    रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड

    1. UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.gov.in पर जाएं।

    2. “UPSC CSE 2024 Final Result” लिंक पर क्लिक करें।

    3. हिंदी या अंग्रेजी में उपलब्ध पीडीएफ डाउनलोड करें।

    4. सूची में अपना नाम और रोल नंबर खोजें।

    5. भविष्य के लिए परिणाम को सुरक्षित रखें।

    पिछले वर्ष की तुलना में चयनित अभ्यर्थियों की संख्या

    2023 में कुल 1016 अभ्यर्थी चयनित हुए थे, वहीं इस वर्ष यह संख्या 1009 रही।

    “शक्ति दुबे को बधाई!”

    सिविल सेवा परीक्षा जैसी कठिन प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शक्ति दुबे को पूरे देश से बधाइयाँ और शुभकामनाएँ मिल रही हैं। यह सफलता प्रेरणादायक है और आने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक मिसाल है।

  • लड़की ने बॉयफ्रेंड से मंगेतर को करवाया किडनैप और पिटवाया जमकर

    लड़की ने बॉयफ्रेंड से मंगेतर को करवाया किडनैप और पिटवाया जमकर

    छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने ही मंगेतर को किडनैप करने की साजिश बना डाली. हालांकि मंगेतर किसी तरह बदमाशों के चुंगल से भाग निकला. फिर भागा-भागा सीधा पुलिस थाने पहुंचा. उसे जो कहानी सुनाई उससे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. अब कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवती के साथ 2 और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला जामुल इलाके का है.

    बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में पूरी प्लानिंग के साथ अपने मंगेतर का अपहरण करवाया था. पुलिस ने अब प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर का अपहरण कराने वाली युवती सहित 3 गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया है. आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित मंगेतर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. लड़की मंगेतर से शादी नहीं करना चाहती थी.

  • आधी रात शादीशुदा प्रेमिका के घर बंद बक्से मे निर्वस्त्र हालत मे मिला युवक.. खूब हुई धुनाई

    आधी रात शादीशुदा प्रेमिका के घर बंद बक्से मे निर्वस्त्र हालत मे मिला युवक.. खूब हुई धुनाई

    यूपी के आगरा मे आधी रात शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर उसके घर पहुंचे प्रेमी की जबरदस्त धुनाई हुई। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

    दरअसल परिवार के सो जाने के बाद महिला ने अपने प्रेमी को घर मे बुला लिया था। कमरा बंद करके दोनों इश्क लड़ा रहे थे .. इस बीच महिला के पति की आँख खुल गई.. उसने गेट खुलावाया तो कमरे मे पत्नि मिलीं। पति को शक हुआ तो बक्से मे प्रेमी बंद था। निर्वस्त्र अवस्था मे युवक को देख महिला के पति का पारा गर्म हो गया। उसे पीटकर पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

    इसलिए कहते हैं कि वह बुलाती है मगर जाने का नही…!