Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • बीएलए लड़ाकों ने बलूचिस्तान के कलात क्षेत्र में पाकिस्तानी सैन्य चौकी पर कब्जा किया

    बीएलए लड़ाकों ने बलूचिस्तान के कलात क्षेत्र में पाकिस्तानी सैन्य चौकी पर कब्जा किया

     

    बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के लड़ाकों ने बलूचिस्तान के कलात क्षेत्र में एक पाकिस्तानी सैन्य चौकी पर कब्जा कर लिया है। यह घटना बलूचिस्तान में चल रहे अलगाववादी आंदोलन के बीच हुई है, जिसमें बीएलए पाकिस्तानी सरकार और सेना के खिलाफ लड़ रही है।

  • अवैध रूप से संचालित हो रहा था फैक्ट्री, जांच करने पहुंची 6 सदस्यीय टीम

    अवैध रूप से संचालित हो रहा था फैक्ट्री, जांच करने पहुंची 6 सदस्यीय टीम

    “सीएम ने मामले को लिया संज्ञान में, जांच करने पहुंची टीम”

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    औद्योगिक विकास प्राधिकरण गीडा सेक्टर 13 में स्थित टोटल फास्ट फूड फैक्ट्री में हुए भीषण हादसे के दौरान 8 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। वहीं मुख्यमंत्री ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कर रिपोर्ट मांगा है। जिसके लिए 6 सदस्यी टीम गठित की गई है।

    बृहस्पतिवार को 6 सदस्यीय टीम में एडीएम पुरुषोत्तम दास गुप्ता, ओएसडी गीडा अनुपम मिश्रा, एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीएफओ गोरखपुर संतोष कुमार राय, सहायक निदेशक कारखाना अमित कुमार सिंह, सहायक निदेशक कारखाना गोरखपुर एस के विश्वकर्मा, गीडा सेक्टर 13 स्थित टोटल फास्ट फूड फैक्ट्री पहुंच कर जांच किया। जांच के दौरान गैस लीकेज का मामला प्रकाश में आ रहा था, जिसमें पत्तल और दोना का निर्माण कराया जा रहा था। फैक्ट्री का रजिस्ट्रेशन नहीं है। जिसकी विधिक रिपोर्ट भेजी जाएगी।

  • सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल गया सुदीप न्योपाने का शव, पहलगाम आतंकी हमले में हुई थी मृत्यु

    सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल गया सुदीप न्योपाने का शव, पहलगाम आतंकी हमले में हुई थी मृत्यु

    “शोक श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता”

    सोनौली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले मारे गये नेपाल के सुदीप न्योपाने का शव गुरुवार की सुबह सात बजे सोनौली सीमा पर पहुंचा, जहां से शव को नेपाल प्रशासन ने अपने सुपुर्द लेते हुए उसे रूपन्देही जिला के बुटवल उपनगर पालिका वार्ड 14 में स्थित सुदीप न्योपाने के घर ले गई। शव के बुटवल पहुंचते ही शोक व श्रद्धांजलि देने वालों की भारी भीड़ उमड़ी।

    27 वर्षीय सुदीप नेपाल में इंजीनियर की पढ़ाई कर रहा था। बीते शनिवार को वह अपनी मां रिमाकला, बहन सुष्मा व बहनोई युवराज काफ्ले के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने निकला था।

    मंगलवार को वह पहलगाम में आतंकियों की गोली का शिकार हो गया। भारतीय प्रशासन उसके शव को कश्मीर से दिल्ली, लखनऊ व गोरखपुर तक हवाई मार्ग से लाई। फिर गोरखपुर से एंबुलेंस द्वारा उसके शव को सोनौली सीमा होते हुए बुटवल लें गई। साथ में उनकी मां , बहन व बहनोई भी थे, जो कश्मीर में हुए आतंकी हमले अपने घर के चिराग को बूझ जाने से सदमे में थे और उनका रो-रो कर बुरा हाल था।

    रूपन्देही के एसपी रंजीत सिंह राठौर ने बताया सुदीप के शव बुटवल पहुंचा दिया गया है। उसका अंतिम संस्कार त्रिवेणी घाट पर करने की तैयारी है।

  • सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के चार सहयोगियों को पकड़ा

    सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के चार सहयोगियों को पकड़ा

     

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से सेना के जवान अलर्ट मोड पर हैं।

    इस घटना में शामिल 5 आतंकियों की पहचान हो गई है, जिसमें 3 पाकिस्तानी और 2 कश्मीरी नागरिक शामिल है। बांडीपोर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के चार ओवर ग्राउंड वर्कर पकड़े हैं।

    फिलहाल भारतीय सेना द्वारा जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सेना के जवान आतंकियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चला रहे हैं।

  • पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर लगा प्रतिबंध

    पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर लगा प्रतिबंध

    अब भारत के टुकड़ों पर नहीं पलेंगे हानिया आमिर , फवाद खान जैसे पाक कलाकार। फिल्म फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। फवाद खान की फिल्म “अबीर गुलाल” की रिलीज को रोकने के लिए कदम उठाया जा सकता है । यह फिल्म 9 मई को रिलीज होने वाली थी ।

  • फिलिस्तीन के राष्ट्रपति ने हमास को कहा कुत्ता

    फिलिस्तीन के राष्ट्रपति ने हमास को कहा कुत्ता

    फिलिस्तीन की प्रतिरोध समूह हमास को फिलिस्तीन के राष्ट्रपति ने बड़ा झटका दिया है. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने हमास को ‘कुत्तों की औलाद’ कहा है और समूह से हथियार छोड़ने और इजराइली बंधकों की रिहाई का आह्वान किया है. उन्होंने गाजा पट्टी पर हो रहे इजराइली नरसंहार को रोकने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया. उन्होंने कहा कि बंधकों के वजह से इजराइल को गाजा पट्टी पर हमला करने का बहाना मिल गया है.

    बुधवार को रामल्लाह से टेलीविजन पर दिए गए भाषण में अब्बास ने कहा, “कुत्तों की औलादों, बंधकों को रिहा करो और इजराइल के जस्टिफिकेशन को बंद करो.” वहीं इजराइल ने नरसंहार के आरोपों को खारिज करते हुए इस बात पर जोर दिया है कि वह गाजा में आत्मरक्षा के लिए युद्ध लड़ रहा है और उसका निशाना हमास है.

  • गीडा स्थित फैक्ट्री में गैस सिलेंडर विस्फोट, सात गंभीर रूप से घायल

    गीडा स्थित फैक्ट्री में गैस सिलेंडर विस्फोट, सात गंभीर रूप से घायल

    संवाददाता – एस. पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा के गीडा सेक्टर 13 में स्थित एक फैक्ट्री में गैस सिलेंडर के विस्फोट होने से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह फैक्ट्री फास्ट फूड, चाऊमीन आदि बनाने का काम करती थी। घायलों को तत्काल सीएचसी पिपरौली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल ने सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा।
    घायलों में उमर फारुख (30 वर्ष), शोएब (35 वर्ष), मुबारक (20 वर्ष), मोहम्मद माजिद (25 वर्ष), लड्डू (25 वर्ष), बिलाल (38 वर्ष), और ईशा (21 वर्ष)। सभी अररिया, बिहार के निवासी हैं। सूत्रों के अनुसार, फैक्ट्री किराए पर चल रही थी और वहां कमर्शियल सिलेंडर की जगह घरेलू सिलेंडर का उपयोग हो रहा था, जो हादसे का कारण हो सकता है।
    मौके पर तहसीलदार सहजनवा राकेश कनौजिया, क्षेत्राधिकारी गीडा रत्नेश्वर सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना गीडा विजय सिंह, पिपरौली चौकी प्रभारी संतोष सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम सहजनवा दीपक कुमार गुप्ता, एसीईओ डॉ. आरडी पाण्डेय, ओएसडी अनुपम मिश्रा, एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव, थाना प्रभारी गीडा आशना चौधरी, और गीडा फायर स्टेशन के अफसर सरोज सिंह ने स्थिति का जायजा लिया।
    पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घरेलू सिलेंडर के उपयोग ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर किया है। प्रशासन ने फैक्ट्री के संचालन और लाइसेंस की जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय लोगों में हादसे को लेकर आक्रोश है, और वे सुरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन की मांग कर रहे हैं।
    हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की लापरवाही को सामने ला दिया। प्रशासन ने घायलों के बेहतर इलाज का आश्वासन दिया है और मामले की गहन जांच की बात कही है।

  • इमरजेंसी अलर्ट पर पूरा पाकिस्तान !

    इमरजेंसी अलर्ट पर पूरा पाकिस्तान !

    पाकिस्तान की सेना बंकर में छिपी..!

    १. लाहौर, कराची, पेशावर, रावलपिंडी, इस्लामाबाद हाई अलर्ट पर!

    २. POK समेत पाकिस्तान के कई प्रमुख शहरों को अलर्ट पर रखा गया है।

    ३. पाकिस्तानी पोस्ट पर नहीं दिखाई दे रहे पाकिस्तान रेंजर्स के जवान।

    ४. पहलगाम के जंगलों में इंडियन आर्मी का सर्च ऑपेरशन लगातार जारी है।

    सेना को खुली छूट, आतंकियों को देखते ही गोली मारने के आदेश।

  • भीषण आग से 65 झोपड़ियां बनीं राख की ढेर !

    भीषण आग से 65 झोपड़ियां बनीं राख की ढेर !

    लखनऊः रूक-रूक कर फटते रहे गैस सिलेंडर, दो किमी दूर से दिख रहीं थीं लपटें।

     लखनऊ के केसरी खेड़ा इलाके में बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग।

     आग लगते ही धधकने लगीं झोपड़ियां, रसोई गैस सिलेंडरों और बाइक के पेट्रोल टंकियों के फटने से हुए धमाकों से दहल उठा इलाका।

     आग को काबू में करने के लिए मौके पर जूझ रहीं हैं एक दर्जन दमकल गाड़ियां।

     प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मंगलवार की रात करीब 3 बजे बिजली के पोल की लाइन में हुई शार्ट सर्किट के अंगारे से हुई है घटना।

  • मध्य अफ्रीका के देश कांगो में कांगो नदी में हुए एक भीषण नाव हादसे में 148 लोगों की मौत

    मध्य अफ्रीका के देश कांगो में कांगो नदी में हुए एक भीषण नाव हादसे में 148 लोगों की मौत

     

    रॉयटर्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस दर्दनाक घटना में अब तक 148 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 300 से अधिक यात्री अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। यह भयावह हादसा तब हुआ, जब यात्रियों से खचाखच भरी एक लकड़ी की मोटरबोट एचबी कोंगोलो में अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनटों में पलट गई। नाव मतानकुमु बंदरगाह से बोलोंबा क्षेत्र की ओर जा रही थी। नाव में करीब 500 लोग सवार थे।