Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

दुःखद मेरठ के लालकुर्ती थाने के कसेरूखेड़ा चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार की सड़क हादसे में मौत
लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर बुधवार तड़के 3:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दरोगा और हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। जबकि महिला सिपाही घायल हो गई। आगरा के रहने वाले दरोगा प्रदीप कुमार (36), प्रयागराज हासिमपुर के रहने वाले हेड कांस्टेबल अभय (32) और यही की रहने वाली आरक्षी रूपा कार से लखनऊ जा रहे थे। जिगना गांव के पास अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। सभी को घायल अवस्था में सीएससी जगतपुर पहुंचाया गया जहां पर दरोगा और हेड कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया गया। जगतपुर पुलिस का कहना है कि दरोगा प्रदीप कुमार की तैनाती मेरठ, हेड कांस्टेबल की लखनऊ और महिला सिपाही की तैनाती नोएडा में है। हादसे की जांच कराई जा रही है।
-

जंगी माहौल, तबीयत खराब; PAK पीएम शहबाज शरीफ अस्पताल में भर्ती.गुप्त दस्तावेज से बीमारी का खुलासा..!
१. ऐसा लगता है कि LoC पर तनावपूर्ण माहौल देख कर पाकिस्तानी पीएम डर गए हैं।
२. उनके गुप्त दस्तावेज लीक हो गए हैं।
३. जिस बीमारी की वजह वो अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
उसको लेकर भी मजाक बनना तय है। लीक हुए दस्तावेज में उनकी बीमारी का जिक्र भी है।
-

यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर पर हुआ देशद्रोह का मुकदमा
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विवादित वीडियो शेयर कर फंसी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के बाद अब लखनऊ यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर पर भी देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है. भाषा विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ माद्री काकोटी पर हसनगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. डॉ माधुरी काकोटी पर देशद्रोह, राष्ट्रीय अखंडता को नुकसान पहुंचाने, धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, लोक शांति भंग करने और आईटी एक्ट में मामला दर्ज हुआ है.
एफआईआर के मुताबिक डॉ काकोटी की योजना देश में दंगे करवाने की है. डॉक्टर काकोटी की पोस्ट पाकिस्तानी मीडिया चैनल भी शेयर कर रहे हैं. डॉक्टर काकोटी पर भगवा आतंकवादी जैसे आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग का भी आरोप लगा है. डॉ माधुरी काकोटी पर देशद्रोह, राष्ट्रीय अखंडता को नुकसान पहुंचाने, धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, लोक शांति भंग करने और आईटी एक्ट में मामला दर्ज हुआ है. एफआईआर दर्ज कर थाना हसनगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
-

फिर भागीं सास दूल्हे के संग
ब्रेकिंग न्यूज़: यूपी। गोंडा में फिर चली ‘सास भाग गई दूल्हे संग’ की कहानी।नया ट्रेंड बन गया है शादी का मैदान।गोंडा के खोड़ारे क्षेत्र में बस्ती के युवक की शादी तय थी, पर दुल्हन नहीं, दूल्हा सास को भगा ले गया।बातचीत के दौरान दूल्हे का दिल दुल्हन पर नहीं, होने वाली सास पर आ गया।अयोध्या के एक मंदिर में दूल्हे और सास के विवाह की चर्चा जोरों पर।महिला के परिजनों ने खोड़ारे थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई, पुलिस छानबीन में जुटी।अब सोशल मीडिया पर मचा बवाल “दुल्हन छोड़ो, सास के संग भागों।
-

कांग्रेस ने ‘PM गायब’ पोस्टर वाला पोस्ट किया डिलीट, BJP ने गजवा-ए-हिंद से की थी तुलना
कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गायब बताने वाला पोस्ट हटा दिया है। इस पोस्टर को जारी करने के बाद कांग्रेस चौतरफा घिर गई थी।
-

सीएम सिटी गोरखपुर में दिल्ली की महिला डॉक्टर के परिवार संग करोड़ों की ठगी
गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): गोरखपुर प्रदेश में कानून-व्यवस्था सुधारने के सरकार के दावों के बीच गोरखपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली निवासी महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि कुछ प्रभावशाली लोगों ने झूठे मुकदमे दर्ज कराकर उनके परिवार से करोड़ों रुपये की अवैध वसूली की है।
दिल्ली के नजफगढ़ निवासी डॉक्टर खुशबू ने गोरखपुर के एसपी सिटी को शिकायत पत्र सौंपकर बताया कि तीन लोगो ने मिलकर ऊंची पहुंच का दुरुपयोग कर उनके और उनके परिजनों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए।
डॉ. खुशबू ने आरोप लगाया कि उनके पिता अजीत सिंह के खिलाफ थाना तिवारीपुर में केस संख्या 231/23 दर्ज कराया गया। आरोपियों ने धमकाकर एक करोड़ रुपये वसूले, जो उनकी मां मुकेश लता और नानी ने प्लॉट बेचकर व एफडी तुड़वाकर अदा किए।
पीड़िता के अनुसार, 11 जनवरी 2024 को उनके पिता को हापुड़ बुलाकर गिरफ्तार कराया गया और धोखे से बैंक से पांच चेक निकलवाए गए। बाद में इन्हीं चेकों के आधार पर थाना मैदान गली, अमरोहा में केस संख्या 149/24 दर्ज कराया गया।
पीड़िता ने बताया कि जब उनकी मां ने इस घटनाक्रम की शिकायत की, तो आरोपियों ने द्वारका नॉर्थ (दिल्ली) पुलिस के अधिकारियों से संपर्क कर झूठी शिकायत करवाई, जिसके चलते केस संख्या 490/24 दर्ज हुआ।पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर आरोप
डॉ. खुशबू ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके पिता अजीत सिंह के रिश्तेदार – अरविंद कुमार और रूबी – के खिलाफ भी फर्जी केस दर्ज कराए। आरोप है कि थाना तिवारीपुर के एक दरोगा ने उनके पिता पर 8 करोड़ रुपये देने का दबाव बनाया, अन्यथा और झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी दी।
बाद में चौरीचौरा थाने में केस संख्या 186/25 भी दर्ज कराया गया। पीड़िता का कहना है कि अलग-अलग माध्यमों से व्हाट्सऐप कॉल कर उनके परिवार को धमकाया गया और करोड़ों रुपये की डिमांड की गई।
डॉ. खुशबू ने आरोप लगाया कि इस पूरे फर्जीवाड़े में कुछ पुलिसकर्मी की भूमिका भी संदिग्ध है, जिसकी निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है। -

भगवान विष्णु के छठें अवतार भगवान परशुराम चिरंजीवी हैं
ब्यूरो प्रभारी- संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर
खजनी। गोरखपुर विष्णु भगवान के छठें अवतार, ब्राह्मण शिरोमणि भगवान परशुराम जी का हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के साथ परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाता है, जो इस साल 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। भगवान परशुराम विष्णु भगवान के छठे अवतार ऋषि जमदग्नि और रेणुका के पुत्र थे, जो की चिरंजीवी है ।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि भगवान परशुराम महेंद्र पर्वत पर निवास करते हैं। वर्तमान में महेंद्र पर्वत उड़ीसा के गजपति जिले के परालाखेमुंडी में मौजूद है। भगवान परशुराम को अष्ट चिरंजीवियों में से एक मानते हैं। भगवान परशुराम का फरसा झारखंड के गुमला जिले में टांगीनाथ धाम में गड़ा हुआ है। यह स्थान राजधानी रांची से लगभग 150 किलोमीटर दूर है। मान्यता है कि इस धाम के एक मंदिर में परशुराम का फरसा मौजूद है, जो खुले आसमान के नीचे है। लेकिन उस पर आज तक जंग नहीं लगी है और यह भी मानते हैं कि परशुराम कलयुग में धरती पर मौजूद है । पुराणों में भगवान परशुराम को विष्णु के दसवे अवतार कल्कि को शस्त्र विद्या प्रदान करने वाले गुरु के रूप में बताया गया है।
परशुराम जी का नाम राम था लेकिन भगवान शिव द्वारा परशु नामक अस्त्र मिलने के बाद उन्हें भगवान शिव ने ही परशुराम नाम दिया। वे भगवान शिव के शिष्य थे और महाभारत काल के वीर योद्धाओं भीष्मपितामह, द्रोणाचार्य और कर्ण को अस्त्र-शास्त्रों की शिक्षा देने वाले गुरु, शास्त्र एवं शस्त्र के धनी भगवान परशुराम है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार परशुराम भृगु वंश में जन्मे थे परशुराम जी को शास्त्रों की शिक्षा दादा ऋतिक पिता जमदग्नि तथा शस्त्र चलाने की शिक्षा अपने पिता के मामा राजर्षि विश्वामित्र और भगवान शंकर से प्राप्त की थी ब्रह्मास्त्र समेत विभिन्न दिव्यास्त्रों के संचालन में वे पारंगत थे। परशुराम जी के धनुष का नाम पिनाक था , यह धनुष भगवान शिव का ही था । सतयुग में जब एक बार गणेश जी ने परशुराम जी को शिव दर्शन से रोक लिया तो रुष्ट परशुराम ने उन पर परसों प्रहार कर दिया जिससे गणेश जी का एक दांत नष्ट हो गया और वह एक दंत कहलाए। त्रेता युग में जिसे परशुराम जी ने राजा जनक को दिया था जिसे भगवान राम ने सीता स्वयंवर में इस धनुष को तोड़ा था।
द्वापर युग में उन्होंने ही असत्य वाचन करने के दंड स्वरूप कर्ण को सारी विद्या विस्मृति हो जाने का श्राप दिया था ।
उन्हें महान योद्धा के रूप में जाना जाता है वह अपने क्रोध और न्याय के लिए प्रसिद्ध है। माना जाता है कि पिता के शरीर पर 21 घाव एवं अपनी माता को पति वियोग में सती हुआ देखकर भगवान परशुराम ने प्रतिज्ञा ली कि वह इस वंश का सर्वनाश करेंगे और परशुराम जी ने सहस्त्रार्जुन राजा और इसके पुत्र और पोत्रों का वध किया था उन्होंने 21 बार क्षत्रियों का संहार किया। उन्होंने क्षत्रियों के अत्याचार और दुर्व्यवहार के खिलाफ युद्ध किया और उन्हें नष्ट कर दिया, क्योंकि उनका मानना था कि वे धर्म और न्याय के लिए खतरा थे।
भगवान परशुराम ने धर्म और न्याय की स्थापना के लिए जीवन भर संघर्ष किया। न्याय के पक्षधर होने के कारण भगवान परशुराम जी बाल अवस्था से ही अन्याय का निरन्तर विरोध करते रहे।
उन्होंने दीन-दुखियों, शोषितों और पीड़ितों की निरंतर सहायता एवम् रक्षा की है इसलिए लोग इन्हें कल्याणकारी भगवान के रुप में भी जाना जाता है।उन्होंने 21 बार इस पृथ्वी का परिक्रमण किया, जिसमें 108 शक्तिपीठ एवं तीर्थों की स्थापना भी की। -

भारत में फिर किया पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब
पहलगाम हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब किया है.
संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थाई प्रतिनिधि योजना पटेल ने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक इंटरव्यू के दौरान आतंकवाद का समर्थन करने और उसकी फंडिंग करने की बात स्वीकार की है.
-

रक्षा मंत्री ने दी प्रधानमंत्री को सेना के तैयारीयों की जानकारी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को भारतीय सेना की तैयारियों की दी जानकारी…!
सूत्रों के मुताबिक राजनाथ सिंह ने कहा, किसी भी एक्शन के लिए तैयार है हमारी तीनों सेना, भारतीय सेनाओं का जोश हाई है।









