Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

    शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

    गोरखपुर। पादरी बाजार क्षेत्र के शताब्दी पुरम कॉलोनी में 3 मई, शनिवार की दोपहर को शार्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई, जिससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना देने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाने पर सफलता पाई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पादरी बाजार क्षेत्र के फातिमा बाईपास स्थित शताब्दी पुरम कॉलोनी में रवि प्रताप सिंह का मकान हैं। शनिवार की दोपहर को वह अस्वस्थ होने के कारण घर पर थे, उनकी पत्नी सुनीता देवी अपनी पुत्री के साथ पड़ोस में गई हुई थीं। इसी दौरान बिजली के शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई और घर का सारा सामान जलने लगा। पति के शोर मचाने पर उनकी पत्नी पहुंची और स्थानीय लोगों व पार्षद प्रतिनिधि सुधीर यादव की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही शाहपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम  मौके पर पहुंच गई और लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। रवि प्रताप सिंह की पत्नी सुनीता सिंह ने बताया कि लगभग 2 लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया हैं।

  •  टोलप्लाजा मारपीट मामले में दोनों पक्ष के 8 लोग गिरफ्तार, बस में तोड़फोड़ और यात्रियों से मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल

     टोलप्लाजा मारपीट मामले में दोनों पक्ष के 8 लोग गिरफ्तार, बस में तोड़फोड़ और यात्रियों से मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल

    गीडा थानाक्षेत्र के तेनुआ टोल प्लाजा पर बस में तोड़फोड़ व यात्रियों से मारपीट का मामला।

    गोरखपुर। 2 मई की दोपहर 12 बजे के आसपास हुई थी घटना, पुलिस ने एक पक्ष के;

    1- धीरज कुमार पुत्र दीनानाथ निवासी तेनुआ थाना गीडा जनपद गोरखपुर
    2. विशाल सिंह पुत्र धर्मराज निवासी बांसगांव थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
    3. सुनील पुत्र रामजियावन निवासी मझारिया थाना खजनी गोरखपुर
    4. महेश शाही पुत्र स्व0 विलाश शाही निवासी बेरौना थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया
    5. संतोष कुमार पुत्र राम लखन निवासी तेनुआ थाना गीडा जनपद गोरखपुर

    BNS की धारा 115(2),125,324,351(3),352 तहत दर्ज हुआ पहले पक्ष के 5 आरोपियों पर मुकदमा।

    द्वितीय पक्ष का नाम व पता-

    1. आशुतोष कुमार (बस परिचालक) पुत्र दुर्गानंद निवासी करनपुर थाना सुपौल जिला सुपौल बिहार
    2. गंगा राम (बस चालक) पुत्र स्वर्गीय वासुदेव निवासी बिल्ली थाना निर्मली जिला सुपौल बिहार
    3.पप्पू कुमार साहनी (यात्री) पुत्र रामबलिस्ट साहनी ग्राम अजबीनगर थाना महमदपुर जिला गोपालगंज बिहार को किया गिरफ्तार,

    BNS की धारा 115(2), 125, 324, 351(3), 352 के तहत दूसरे पक्ष के 3 आरोपियों पर मामला हुआ दर्ज।

     आज दोपहर 12 बजे दिल्ली से बिहार जा रही बस को तेनुआ टोल प्लाजा पर ओवर लोडिंग चेक करने की बात को लेकर टोल प्लाजा कर्मियों व बस कर्मचारियों के बीच कहा सुनी हुई।

    टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा बस कर्मचारियों व यात्रियों के साथ मार-पीट की गई।

     तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोकत पंजीकृत किया गया।

  • पाकिस्तान ने खोला अटारी-वाघा सीमा द्वारा

    पाकिस्तान ने खोला अटारी-वाघा सीमा द्वारा

    “भारत से अपने नागरिकों को वापस लेना किया शुरू”

    पाकिस्तान ने शुक्रवार को अटारी-वाघा सीमा के द्वार फिर से खोल दिए।

    जिससे भारत में फंसे अपने नागरिकों की वापसी की अनुमति मिल गई।

    गुरुवार को सीमा बंद रही, जिससे कई पाकिस्तानी नागरिक भारतीय सीमा में फंस गए।

  • ममता हुई शर्मसार, नवजात बच्चे को विद्युत के केबल पर फेका, पुलिस ने शव को किया बरामद

    ममता हुई शर्मसार, नवजात बच्चे को विद्युत के केबल पर फेका, पुलिस ने शव को किया बरामद

    सहजनवा क्षेत्र में नवजात का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, मौके पर पुलिस मौजूद।

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर )

    सहजनवा थाना क्षेत्र में ममता को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है। सहजनवा नगर पंचायत के वार्ड नं 7 लुचूई में नवजात का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं आसपास के लोगो द्वारा दबी जुबान में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लेकिन एक बार फिर किसी मां ने अपनी ममता को कलंकित करने काम किया है। वही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच पड़ताल में लग गई है। सूत्रों की माने तो शुक्रवार को भोर में 4 बजे के करीब कलंकित महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने के बाद उसे एक छत पर फेकने की कोशिश की गई होगी। जो विद्युत केबल पर चला गया होगा। बच्चे की उम्र 4 माह बताई जा रही है। घटना वाले स्थान पर भारी संख्या में किरायेदार रहते है। जिसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।

    इस दौरान थानेदार महेश कुमार चौबे ने कहा कि नवजात का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। और आगे की जांच की जा रही है।

  • बॉम्बे होटल पर गीडा प्रशासन की बड़ी कारवाई, होटल को किया सीज

    बॉम्बे होटल पर गीडा प्रशासन की बड़ी कारवाई, होटल को किया सीज

    “होटल संचालक देह व्यापार में पहले जा चुका है जेल ,बेटा चल रहा फरार”

    “गीडा प्रशासन पर प्रश्नचिन्ह ? एक सीज क्या बाकी हुए डील”

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    गीडा प्रशासन ने बॉम्बे होटल को सीज कर बड़ी कारवाई की है। जिससे गीडा के अन्य होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है। बॉम्बे होटल संचालक अजय कुमार सिंह और बेटा शिवम सिंह के खिलाफ पुलिस ने देह व्यापार में मुकदमा दर्ज कर होटल संचालक को जेल भेज दिया, जबकि बेटा पुलिस के पकड़ से अभी भी बाहर है।

    शुक्रवार को गीडा प्रशासन और गीडा पुलिस की टीम सीज की कार्रवाई करने बॉम्बे होटल पहुंची थी। जैसे ही अधिकारी सीज करने की कारवाई शुरू किए तो होटल संचालक की पत्नी और बेटी अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाती नजर आई। लेकिन प्रशासन ने एक नहीं सुनी और होटल को अवैध निर्माण का हवाला देते हुए सीज करते हुए नोटिस चस्पा किया।

    अब सवाल उठता है कि गीडा प्रशासन ने दो माह पूर्व 29 होटलों के खिलाफ अवैध निर्माण कराने की नोटिस चस्पा किया था। क्या गीडा प्रशासन ने एक ही होटल पर कारवाई कर अन्य को खुली छूट तो नहीं दे दिया है।

    इस दौरान एसडीएम अनुपम मिश्रा, नायब तहसीलदार सहजनवा दुर्गेश चौरसिया, सीनियर सिविल गीडा अजय राय, सीनियर विद्युत गीडा सत्यपाल भाटी, जेई शैलेश सिंह, सिविल प्रबंधक समिति मयंक लेखपाल अनमोल सिंह मौजूद थे।

  • डिजिटल खतौनी करने के लिए 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक एनआईसी ने खतौनी प्रक्रिया किया था बंद

    *रियल टाइम खतौनी,वरासत नामांतरण कराने में आम जनमानस को नाकों चने चबाने पर हो रहे मजबूर*

    *लॉगिन करने पर अब आ रहा एरर कर्मचारी हो रहे परेशान*

    *खतौनी मेंटेनेंस के बाद भी नामांतरण की प्रक्रिया में दिक्कतें आना चिंता का विषय*

    *आम जनता हो रही हलकान परेशान एनआईसी लखनऊ नहीं उठा रही कोई कारगर कदम*

    गोरखपुर। राजस्व परिषद एनआईसी के द्वारा आमजनमानस के सुविधा को लेकर डिजिटल खतौनी करने के लिए 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक एनआईसी द्वारा खतौनी मेंटेनेंस करने के लिए खतौनी प्रक्रिया को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया 22 अप्रैल को 10 मिनट के लिए नामांतरण खतौनी सहित आम जनता के लिए एनआईसी द्वारा खोला गया उन 10 मिनट के दौरान ना किसी को खतौनी दी गई ना ही किसी प्रकार का नामांतरण किया गया ना ही वरासत किया गया ना ही अन्य कार्य किया जा सका तब से आम जनता हलकान परेशान हो रही किसी भी व्यक्ति का ना नामांतरण हो रहा ना ही खतौनी वितरण किया जा रहा।
    खतौनी मेंटेनेंस के बाद भी नामांतरण की प्रक्रिया में दिक्कतें आने से जनता परेशान है। खतौनी मेंटेनेंस के बाद भी, नामांतरण की प्रक्रिया में देरी या कठिनाइयाँ अभी भी आ रही हैं। कुछ लोगों को संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में दिक्कतें आ रही हैं। भूलेख कंप्यूटरीकरण प्रणाली में आ रही दिक्कतो चकबंदी/ सर्वे से तहसील में आए ग्रामों का कंप्यूटरीकृत खतौनी तैयार करने पर खाता का कार्य खतौनी लॉगिन से होता था किंतु वर्तमान में खतौनी लॉगिन पर एरर आ रहा जिससे कार्य बाधित हो रहा तथा ग्राम खतौनी प्रिंट नहीं निकाल पा रहा जिससे आम जनता हाल बेहाल है ग्राम खतौनी का प्रिंट खतौनी लॉगिन व रियल टाइम खतौनी लॉगिन में पूर्व में आता था किंतु वर्तमान में यह ऑप्शन रियल टाइम खतौनी लॉगिन में प्रदर्शित नहीं हो रहा जिससे जनता परेशान हो रही रियल टाइम खतौनी लॉगिन में ई परवाना पर डिजिटल हस्ताक्षर नहीं हो पा रहा रियल टाइम खतौनी लॉगिन में तहसील एडमिनिस्ट्रेटिव लॉगिन में ई परवाना वापस , ग्राम खतौनी प्रिंट नहीं हो रहा रियल टाइम खतौनी लॉगिन में तहसील क्युटेशन लॉगिन में ई परवाना वरासत व ई परवाना ग्राम खतौनी में मृतक व विक्रेता का विवरण उन गाटों में नहीं आ रहा है जिनमें अंश निर्धारण नहीं हुआ है तथा सुरक्षित करने पर एरर आ रहा है जिन गाटो का अंश निर्धारण है तथा मृतक का केवल वारिस है सुरक्षित करने पर एरर आ रहा है। रियल टाइम खतौनी लॉगिन तहसील क्यूटेसन लॉगिन में 38_6 के आदेश का पालन उन गाटों में नहीं हो पा रहा है जिसमें अंश निर्धारण नहीं हुआ है। अब इन सभी दिक्कतों के निस्तारण करने के लिए जिलाधिकारी गोरखपुर सदर तहसील प्रशासन राजस्व परिषद को मेल पर मेल कर रहा लेकिन आ रही दिक्कतों के समाधान करने के लिए एनआईसी लखनऊ किसी प्रकार का ठोस कारगर कदम नहीं उठा रहा की आ रही दिक्कतों का समाधान हो सके और आम जनता के समस्याओं का समाधान हो सके बरहाल जब तक इन आ रही समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता आम जनता हाल बेहाल परेशान होती रहेगी अब देखना है कि इन समस्याओं का समाधान कब तक होता है खतौनी मेंटेनेंस के बाद भी नामांतरण की प्रक्रिया में दिक्कतें आना चिंता का विषय है। प्रशासन को इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए और इसे हल करने के लिए उचित उपाय करने चाहिए।

  • आकाशीय बिजली की चपेट में आने एक बच्चे की मौत, दूसरा घायल

    आकाशीय बिजली की चपेट में आने एक बच्चे की मौत, दूसरा घायल

    “अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से डाक्टर गायब, एसडीएम ने जमकर लगाई फटकार”

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवां, ( गोरखपुर ) ।

    बिजली गिरने से दो बच्चे घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर होने पर सीएचसी सहजनवां से जिला अस्पताल किया गया रेफर।

    सहजनवां थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव के सत्येंद्र पुत्र महेंद्र (12 वर्ष) और सौरव पुत्र शत्रुध्न (13 वर्ष) आज सुबह बारिश के दौरान गांव के बगीचे में आम बीनने गए थे। काफी देर होने पर जब घर वाले खोजबीन किए तो, पता चला कि बगीचे में दोनों अचेत अवस्था में पड़े हुए है। आना फानन में परिजन दोनों को सहजनवां सीएचसी लेकर आए। जहां हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सौरभ (13 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल बच्चे सतेंद्र की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि तेज आवाज के साथ बिजली गिरी है उसी के चपेट में दोनों बच्चों आ गए है। घटना की जानकारी मिलने पर सीएचसी सहजनवां के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे एसडीएम तो देखा कि तैनात डॉक्टर गायब है। जिस पर उन्होंने देर से पहुंचे डाक्टर की जमकर क्लास ली। और हिदायत दिए कि इस तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी।

  • सड़क हादसा, ट्रेलर और रोडवेज बस में टक्कर, महिला की मौत

    सड़क हादसा, ट्रेलर और रोडवेज बस में टक्कर, महिला की मौत

    “ट्रेलर में पीछे से भिड़ी रोडवेज बस, 5 घायल”

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    गीडा थाना क्षेत्र के बाघगाड़ा गोरखपुर-वाराणसी हाईवें पर गुरुवार को भोर में करीब 5:20 बजे हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए।

    मृतका की पहचान प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा निवासी रिंकी सिंह पत्नी अरुण सिंह के रूप में हुई है। हादसे में उनके पुत्र 18 वर्षीय आदर्श सिंह घायल हैं।

    प्रयागराज से दोहरीघाट डिपों की बस गोरखपुर आ रही थी। नौसड़ चौकी क्षेत्र के बाघागाड़ा पहुंचने पर वहां खड़ी ट्रालर में बस पीछे से टकरा गई। बताया जा रहा है कि बस के चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। बस का बायां हिस्सा ट्रेलर में रगड़ते हुए उसके बराबर तक आ गया। बायीं ओर बैठी महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से दो लोगों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

    *हादसे से मच गई चीख-पुकार*

    यह हादसा सुबह लगभग 5 बजकर 20 मिनट पर हुआ। बस की ट्रेलर में टक्कर के साथ ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। अपने गंतव्य से लगभग 19 किलोमीटर दूर यह हादसा हुआ। कुछ यात्री सो रहे जबकि कुछ अब उतरने की तैयारी में जुट गए थे। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और लोगों को बाहर निकाला।

    *शादी में शामिल होने आ रही थी महिला*

    महिला गोरखपुर में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने आ रही थी। साथ में दो बच्चे भी थे। देवरिया निवासी रीतेश पुत्र सत्यदेव भी इस हादसे में घायल हुए हैं। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • अल्लाह संघर्ष की स्थिति को टालने में मदद करें..!

    अल्लाह संघर्ष की स्थिति को टालने में मदद करें..!

    पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का नया बयान आया सामने।

     पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच संघर्ष कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

    एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ईश्वर संघर्ष की स्थिति को टालने में मदद करें।

    ख्वाजा आसिफ ने कहा है भारत के साथ संघर्ष की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

  • डांट से आहत बेटे ने फंदे से लटककर दी जान, बेटे की मौत के बाद मां-बहन ने भी खाया जहरीला पदार्थ

    डांट से आहत बेटे ने फंदे से लटककर दी जान, बेटे की मौत के बाद मां-बहन ने भी खाया जहरीला पदार्थ

    मोहित के पिता अंगद कन्नौजिया की 10 वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। इसके बाद मोहित मुंबई में चाचा और बड़े पिता के साथ रहकर काम करने लगा था। एक सप्ताह पूर्व ही वह गांव लौटा था। बुधवार सुबह वह मां और बहन के साथ हरपुर चौराहे पर दवा लेने जा रहा था। रास्ते में रुपयों को लेकर मां से कहासुनी हो गई, जिस पर मां ने उसे डांट दिया। इससे आहत होकर मोहित घर लौट गया और मां को फोन करें आत्महत्या करने की बात की

    हरपुर बुदहट क्षेत्र के कूचडेहरि गांव की है घटना

    गोरखपुर : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कूचडेहरि गांव में बुधवार को एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। मां की डांट से आहत होकर 20 वर्षीय युवक मोहित कन्नौजिया ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बेटे को फंदे से लटकता देख मां कौशिल्या देवी और 14 वर्षीय बहनं सुप्रिया ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। बीआरडी मेडिकल कालेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने बहन को मृत घोषित कर दिया, जबकि मां की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, मोहित का शव फंदे से नीचे उतरवाने के बाद पुलिस पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    दोनों की हालत गंभीर देख पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

    मां और बहन के घर पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे और दरवाजा मोहित कन्नौजिया फाइल फोटो तोड़कर देखा तो मोहित फंदे से लटक चुका था। बेटे की मौत देख मां कौशिल्या ने जहरीला पदार्थ खा लिया। यह देख सुप्रिया ने भी वही कदम उठा लिया। दोनों की हालत गंभीर होता देख पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस और ग्राम प्रधान को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मां-बेटी को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उन्हें बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज पहुंचने पर डाक्टर ने सुप्रिया को मृत घोषित कर दिया, जबकि कौशिल्या की हालत गंभीर बनी हुई है।

    हरपुर-बुदहट कूचडेहरि के एक छोटे से घर में सन्नाटा पसरा है, जो किसी तूफान के गुजरने के बाद आता है। पति की मौत के बाद एक मां ने अपने इकलौते बेटे में जीने की वजह ढूंढ ली थी। बेटे ने भी कम उम्र में जिम्मेदारियों का बोझ उठाते हुए मुंबई जाकर कमाने लगा था। हर महीने पैसे भेजकर घर का खर्च संभालता, वहन से कहा था कि वह उसकी शादी धूमधाम से करेगा। लेकिन बुधवार को मां की एक डांट ने ऐसा तूफान ला दिया जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। बेटे ने खुद को कमरे में बंद कर फंदे से झूल गया। जब मां और बहन ने देखा, तो चीखें पड़ोस तक गूंज उठीं। मां और बहन का दिल इस मंजर को सह न सका और दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल आते-आते बेटी की भी मौत हो गई। अब अस्पताल के बेड पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही बेसूघ मां की आंखों से बहते आंसू उस दर्द की गवाही दे रहे हैं, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा
    सकता।

    कूचडेहरि, के हरिलाल के तीन बेटे थे। गंगा सागर, अंगद कन्नौजिया और रवि। गंगा सागर औरं रवि परिवार के साथ मुंबई में रहकर काम करते थे। अंगद परिवार के साथ गांव पर रहते हुए मां और पिता की देखभाल करता था। लेकिन नशे की लत से अंगद की मौत, 10 वर्ष पहले हो गई। इसके बाद उसकी पत्नी कौशिल्या देवी, 18 वर्षीय बेटा मोहित और बेटी सुप्रिया गांव पर रहने लगे।

    गांव पर पूरा परिवार अभी एक साथ रहता है। पिता की मौत के बाद बेटा मोहित भी बड़े पिता और चाचा के साथ मुंबई चला गया। गांव पर मां, बेटी अपने सास-ससुर की देखभाल करने लगे। तीन महीने पहले कोशिल्या की सास की मौत होने पर मुंबई से पूरा परिवार आया था। काम होने के बाद वापस गया तो बेटा मोहित भी चला गया। एक सप्ताह पहले किसी काम से वह घर आया और बुधवार को मां की डांट के बाद इस तरह का कदम उठाया कि पूरा परिवार कुछ ही पलों में समाप्ती की कगार पर पहुंच गया। हालांकि मां का उपचार बीआरडी मेडिकल कालेज में चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    घटना की सूचना मिलने पर गंगा सागर और रवि परिवार समेत मुंबई से घर के लिए रवाना हो गए हैं। इस हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। घर पर बुजुर्ग हरिलाल की ग्रमीण देखभाल कर रहे है। वहीं बीआरडी में पहुंचे रिश्तेदार कौशिल्या के पास है।