Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • पाकिस्तानी सांसद ने कहा: “अगर जंग हुई तो मैं भाग जाऊंगा”

    पाकिस्तानी सांसद ने कहा: “अगर जंग हुई तो मैं भाग जाऊंगा”

    पाकिस्तान को भारत की तरफ से संभावित सैन्य हमले का डर सता रहा है. पाकिस्तान ने सीमा से लगे क्षेत्रों में अपने सैनिकों को तैनात करना भी शुरू कर दिया है. पाकिस्तान के कुछ नेता भारत को परमाणु हमले की धमकी दे रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान के एक सांसद का बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वह ये कह रहा हैं कि “अगर जंग हुई तो मैं भाग जाऊंगा”. युद्ध की संभावना के बारे में अटकलों के बढ़ने के बीच पाकिस्तानी राजनेता शेर अफजल खान मारवात से पूछा गया कि इस मामले में वह क्याa करेंगे? पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्य मारवात से एक रिपोर्टर ने पूछा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ जाता है तो क्या वह लड़ेंगे?

    इस सवाल के जवाब में अफजल खान मारवात ने कहा कि अगर युद्ध बढ़ता है, तो मैं इंग्लैंड चला जाऊंगा. यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. अब पाकिस्तान के लोग कह रहे हैं कि हमारे सांसद को ही देश की सेना पर यकीन नहीं है?

  •  तुर्की का युद्धपोत TCG BÜYÜKADA कराची बंदरगाह पर पहुंचा

     तुर्की का युद्धपोत TCG BÜYÜKADA कराची बंदरगाह पर पहुंचा

    बताया  गया ‘सद्भावना दौरा’

    पाकिस्तानी नौसेना द्वारा इसे ‘Goodwill Visit’कहा जा रहा है, लेकिन सवाल यह उठता है कि इस शब्द का असली मतलब क्या है?

    ‘Goodwill Visit’ का अर्थ’

    पारंपरिक रूप से ‘सद्भावना दौरा’ एक ऐसा दौरा होता है जिसमें दो देशों की नौसेनाएँ आपसी सहयोग, सैन्य अभ्यास, रणनीतिक तालमेल और मित्रता को बढ़ावा देने के लिए एक-दूसरे के बंदरगाहों पर जाती हैं। परंतु…

    पाकिस्तानी संदर्भ में इसका मतलब हो सकता है

    सैन्य सहयोग के नाम पर हथियारों और तकनीक का लेन-देन

    चीन  या तुर्की  की मदद से इंटेलिजेंस साझेदारी

    PR स्टंट दिखाने की कोशिश कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग नहीं है

    असल में ये “सद्भावना” कम और “रणनीतिक मजबूरी” ज्यादा लगती है।

  • पहलगाम हमले पर ईयू के बयान से भड़के विदेश मंत्री एस. जयशंकर

    पहलगाम हमले पर ईयू के बयान से भड़के विदेश मंत्री एस. जयशंकर

     

    जिओं पॉलिटिक्स मुद्दों पर भारत के रुख को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे यूरोपीय देशों पर कटाक्ष करते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा है कि भारत भागीदारों की तलाश करता है, उपदेशकों की नहीं और यूरोप का कुछ हिस्सा अभी भी उस समस्या से जूझ रहा है.

  • मजदूर के वेश में CBI की टीम ने की छापेमारी, दरभंगा एयरफोर्स के इंजीनियर को 50 हजार घूस लेते रंगेहाथ दबोचा

    मजदूर के वेश में CBI की टीम ने की छापेमारी, दरभंगा एयरफोर्स के इंजीनियर को 50 हजार घूस लेते रंगेहाथ दबोचा

    DARBHANGA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के दरभंगा जिले आ रही है जहां CBI ने की बड़ी कार्रवाई की है। दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात सेना के सहायक इंजीनियर कौशलेश कुमार को अरेस्ट किया गया है। कौशलेश को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ CBI की टीम ने गिरफ्तार किया है। दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन परिसर में बनी सड़क के बिल का भुगतान और किये गये कार्य की नपाई के एवज में कौशलेश रिश्वत ले रहे थे। पीड़ित की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची सीबीआई की टीम ने कारवाई के दौरान मजदूर के वेश में परिसर में प्रवेश किया। इस दौरान CBI अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया, जब टीम ने 50 हजार रूपये कैश घूस लेते रंगे हाथ सहायक इंजीनियर कौशलेश कुमार को दबोचा तब वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गये, जब उन्हें पता चला कि ये कोई मजदूर नहीं बल्कि सीबीआई ऑफिसर्स हैं।

    फिलहाल आरोपी कौशलेश को सीबीआई की टीम ने अपने कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। CBI की टीम ने आरोपी कौशलेश कुमार के MES एरिया एयरफोर्स स्टेशन दरभंगा स्थित घर की ली तलाशी ली। आरोपी के नाम पर विभिन्न बैंकों के खातों में जमा 63 लाख 11 हजार 651 रुपए होने की बात सामने आई। इसके अलावा 60 लाख 19 हजार 18 रुपए मूल्य के दो संपत्ति के कागजात को जब्त किया गया। इसके अलावा एक हुंडई कार और एक स्कूटी के साथ डिजाइन किए गए आभूषण भी बरामद किया गया।

  • 600 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक, 2 जवानों की मौत, जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर हादसा

    600 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक, 2 जवानों की मौत, जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर हादसा

     रविवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैटरी चश्मा रामबन के पास बड़ा हादसा हुआ।

     यह हादसा सेना के ट्रक के साथ हुआ, जो 600 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

     इसमें मौके पर ही 2 जवानों की मौत हो गई।

     जानकारी के मुताबिक, ट्रक जम्मू की तरफ से कश्मीर की तरफ आ रहा था।

    पुलिस, सेना, SDRF, सिविल क्यूआरटी रामबन के वॉलंटियर्स ने बचाव अभियान शुरू किया है।

  • आखिर क्यों मोदी को समंदर में डुबकी लगाकर द्वारका जी के दर्शन करने जाना पड़ा

    आखिर क्यों मोदी को समंदर में डुबकी लगाकर द्वारका जी के दर्शन करने जाना पड़ा

    गुजरात हाई कोर्ट ने Bet Dwarka के दो द्वीपों पर कब्जा जमाने के सुन्नी वक्फ बोर्ड के सपने को चकनाचूर कर दिया है।
    इस समय गुजरात का यह विषय बहुत चर्चा में है। सोशल मीडिया के माध्यम से हम लोगों को मालूम पड़ गया वरना पता ही नहीं चलता।

    कैसे पलायन होता है ?… कैसे कब्जा होता है ?… लैंड जिहाद क्या होता है?… वह समझने के लिए आप बस बेट द्वारिका टापू का अध्ययन करलें तो सब प्रक्रिया समझ आ जायेगी।

    कुछ साल पहले तक यहाँ कि लगभग पूरी आबादी हिन्दू थी।यह ओखा नगरपालिका के अन्तर्गत आने वाला क्षेत्र है, जहाँ जाने का एकमात्र रास्ता पानी से होकर जाता है। इसलिए बेट द्वारिका से बाहर जाने के लिए लोग नाव का प्रयोग करते हैं।

    यहाँ द्वारीकाधीश का प्राचीन मंदिर स्थित है। कहते हैं कि 5 हजार साल पहले यहाँ रुक्मिणी ने मूर्ति की स्थापना की थी। समुद्र से घिरा यह टापू बड़ा शांत रहता था। लोगों का मुख्य पेशा मछली पकड़ना था। धीरे धीरे यहाँ बाहर से मछली पकड़ने वाले मुस्लिम आने लगे। दयालु हिन्दू आबादी ने इन्हें वहाँ रहकर मछली पकड़ने की अनुमति दें दी।

    अब धीरे – धीरे मछली पकडने के पूरे कारोबार पर मुस्लिमों का कब्जा हो गया। बाहर से फंडिंग के चलते इन्होंने बाजार में सस्ती मछली बेची, जिससे सब हिन्दू मछुआरे बेरोजगार हो गये।अब हिन्दू आबादी ने रोजगार के लिए टापू से बाहर जाना शुरू किया।

    “लेकिन यहां एक और प्रयोग हुआ।”

    बेट द्वारिका से ओखा तक जाने के लिए नाव में 8 रुपये किराया लगता था। अब क्योंकि सब नावों पर मुस्लिमों का कब्जा हो गया था तो उन्होंने किराये का नया नियम बनाया, जो हिन्दू नाव से ओखा जायेगा वह किराये के 100 रुपये देगा और मुस्लिम वही 8 रुपये देगा। अब कोई दिहाड़ी हिन्दू केवल आवाजाही के 200 रुपये देगा तो वह बचायेगा क्या ? इसलिए रोजगार के लिए हिन्दुओ ने वहाँ से पलायन शुरू कर दिया। अब वहाँ केवल 15 प्रतिशत हिन्दू आबादी रहती है।

    “आपने पलायन का पहला कारण यहाँ पढ़ा”

    “रोजगार के 2 मुख्य साधन, मछली पकड़ने का काम और ट्रांसपोर्ट दोनो हिन्दुओ से छीन लिया गया।”

    जैसे बाकी सब जगह राज मिस्त्री,कारपेंटर, इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री, ड्राइवर, नाई व अन्य हाथ के काम 90% तक हिन्दुओ ने उनके हवाले कर दिये हैं।

    अब बेट द्वारिका में तो 5 हजार साल पुराना मंदिर है, जिसके दर्शन के लिए हिन्दू जाते थे तो इसमें वहां के जिहादियों ने नया तरीका निकाला। क्योंकि आवाजाही के साधनों पर उनका कब्जा हो चुका था तो उन्होंने आने वाले श्रद्धालुओं से केवल 20-30 मिनट की जल यात्रा के 4 हजार से 5 हजार रुपये मांगने शुरू कर दिये। इतना महंगा किराया आम व्यक्ति कैसे चुका पायेगा इसलिए लोगो ने वहां जाना बंद कर दिया। अब जब वहाँ पूर्ण रूप से जिहादियों की पकड़ हो गई तो उन्होंने जगह जगह मकान बनाने शुरू किये, देखते ही देखते प्राचीन मंदिर चारों तरफ से मजारों से घेर दिया गया।

    वहाँ की बची खुची हिन्दू आबादी सरकार को अपनी बात कहते कहते हार चुकी थी, फिर कुछ हिन्दू समाजसेवियों ने इसका संज्ञान लिया और सरकार को चेताया। सरकार ने ओखा से बेट द्वारिका तक सिग्नेचर ब्रिज बनाने का काम शुरू करवाया।
    बाकी विषयो की जांच शुरू हुई तो जांच एजेंसी चौंक गई।

    गुजरात में सुन्नी वक्फ बोर्ड ने श्रीकृष्ण की नगरी द्वारका स्थित बेट द्वारिका के दो टापू पर अपना दावा ठोका है। वक्फ बोर्ड ने अपने आवेदन में दावा किया है कि बेट द्वारका टापू पर दो द्वीपों का स्वामित्व वक्फ बोर्ड का है।

    गुजरात उच्च न्यायालय ने इस पर आश्चर्य जताते हुए पूछा कि कृष्ण नगरी पर आप कैसे दावा कर सकते हैं और इसके बाद गुजरात उच्च न्यायालय ने इस याचिका को भी खारिज कर दिया।

    बेट द्वारका में करीब आठ टापू है, जिनमें से दो पर भगवान कृष्ण के मंदिर बने हुए हैं। प्राचीन कहानियां बताती हैं कि भगवान कृष्ण की आराधना करते हुए मीरा यहीं पर उनकी मूर्ति में समा गई थी। बेट द्वारका के इन दो टापू पर करीब 7000 परिवार रहते हैं, इनमें से करीब 6000 परिवार मुस्लिम हैं।
    यह द्वारका के तट पर एक छोटा सा द्वीप है और ओखा से कुछ ही दूरी पर स्थित है।

    वक्फ बोर्ड इसी के आधार पर इन दो टापू पर अपना दावा जताता है। यहां अभी इस साजिश का शुरुआती चरण ही है कि इसका खुलासा हो गया।

    सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक इस चरण में कुछ लोग, ऐसी जमीनों पर कब्जा करके अवैध निर्माण बना रहे थे, जो रणनीतिक रूप से, भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता था।

    अब जाकर सब अवैध कब्जे व मजारें तोड़ी जा रही हैं।
    माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी की कृपा से अब सी लिंक का उद्घाटन होने वाला है, मुसलमानों के नौका/छोटे पानी के जहाज से यात्रा करवाने का धंधा भी चौपट होने जा रहा है।

    जय हो,मोदी है तो मुमकिन है।

    बेट द्वारिका में आने वाला कोई भी मुसलमान वहाँ का स्थानीय नहीं है सब बाहर के हैं। फिर भी उन्होंने धीरे धीरे कुछ ही वर्षों में वहां के हिन्दुओं से सब कुछ छीन लिया और भारत के गुजरात जैसे एक राज्य का टापू सीरिया बन गया।

    सावधान व सजग रहना अत्यंत आवश्यक है।
    कम से कम पांच ग्रुप में जरूर भेजे। कुछ लोग नही भेजेंगे,
    लेकिन मुझे उम्मीद है आप जरूर भेजेंगे…!
    जागो हिन्दू जागो !

  • जीएसटी अधिकारी ने दहेज के लालच में तोड़ दी शादी

    जीएसटी अधिकारी ने दहेज के लालच में तोड़ दी शादी

    लखनऊ में जीएसटी अधिकारी और उनके परिवार जनों के खिलाफ लड़की के पिता, आजमगढ़ निवासी संजय सिंह ने एफआईआर दर्ज करवाया है, जिसमें उन्होंने जीएसटी अधिकारी के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी पुत्री की शादी जीएसटी अधिकारी सचिन सिंह के साथ तय की गई थी, जिसमें उन्होंने विनीत सिंह, एडीएम गोरखपुर के निवास स्थान पर स्वयं विनीत सिंह और सचिन सिंह के पिता विनोद सिंह की उपस्थिति में 30 लाख रुपए दिए थे।

    सचिन सिंह के साथ उनकी पुत्री की शादी 23 नवंबर 2024 को होना तय की गई थी और 24 अप्रैल 2024 को आजमगढ़ में गोदभराई की रस्म भी कर ली गई थी। बाद में आरोपियों ने उनसे 50 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज देने की मांग की तथा कहा एक अन्य रिश्ते में एक करोड़ मिल रहा है।

    संजय सिंह ने अपने शिकायत में बताया कि सचिन सिंह अब अपर जिला जज विजय कृष्ण सिंह की पुत्री से लखनऊ में 8 मई 2025 को एक रिसॉर्ट में शादी करने जा रहा है। उन्होंने अपने शिकायत में इस विवाह का निमंत्रण कार्ड भी संलग्न किया है साथ ही उन्होंने अपनी शिकायत में इस विवाह को रोकने की प्रार्थना भी की है।

    संजय सिंह ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि इस घटना से जहां एक तरफ उनके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई है वहीं उनकी पुत्री भी इस घटना से काफी आहत हुई है।

    संजय सिंह ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर और चिनहट थाना अध्यक्ष से इस विवाह को रोकने और सचिन सिंह एवं उनके परिवार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

    चिनहट पुलिस, जीएसटी अधिकारी सचिन सिंह, उसके पिता विनोद सिंह एवं चाचा विनीत सिंह एसडीएम गोरखपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

     

  • पाकिस्तान को एक और झटका, भारत ने सभी प्रकार की डाक और पार्सल सेवाओं पर लगाई रोक

    पाकिस्तान को एक और झटका, भारत ने सभी प्रकार की डाक और पार्सल सेवाओं पर लगाई रोक

    अब डाक विभाग द्वारा जारी एक सार्वजनिक नोटिस में कहा गया है।

    भारत सरकार ने हवाई और जमीनी मार्गों के माध्यम से पाकिस्तान से आने वाले सभी श्रेणियों के मेल और पार्सल के आदान-प्रदान को निलंबित करने का फैसला लिया है।

    यह निर्णय हवाई और जमीनी दोनों मार्गों के लिए लागू होगा।

  • पाकिस्तानी महिला से शादी करने वाले CRPF जवान मुनीर अहमद पर ऐक्शन, नौकरी से बर्खास्त

    पाकिस्तानी महिला से शादी करने वाले CRPF जवान मुनीर अहमद पर ऐक्शन, नौकरी से बर्खास्त

     

    आधिकारिक सूत्रों ने ‘पीटीआई’ को बताया कि उसे उन नियमों के तहत सेवा से बर्खास्त किया गया है, जिसके तहत जांच की जरूरत नहीं होती।

    मुनीर अहमद को पाकिस्तानी नागरिक से अपनी शादी को छिपाने, जानबूझकर उसके वीजा की वैधता से परे उसे शरण देने के कारण तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

  • पिता ने बहू और पुत्र को मारी गोली, बहू की हालत नाजुक, पुत्र की मृत्यु

    पिता ने बहू और पुत्र को मारी गोली, बहू की हालत नाजुक, पुत्र की मृत्यु

    ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बडहलगंज कोतवाली क्षेत्र के चौतीसा गांव में पिता ने दो नाली बंदूक से अपने पुत्र और बहू को गोली मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पहले जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान पुत्र की मृत्यु हो गई वहीं बहू की हालत नाजुक बनी हुई है।

    क्षेत्र के चौंतीसा गांव में शनिवार की रात नशे में धूत पिता हरि यादव (रिटायर्ड होमगार्ड) घर पहुंचा। परिजनों ने शराबी पिता को आए दिन घर में हो रहे विवाद को करने से मना किया और शराब के नशे से दूर रहने को कहा, जिसके बाद उसने अपनी दो नाली लाइसेंसी बंदूक निकालकर अपने पुत्र अनूप यादव (38) व छोटी बहु सुप्रिया यादव (30) पत्नी जीत नारायन यादव को गोली मार दिया, जिससे उसके पुत्र अनूप के सीने के बीच में गोली लगी, वहीं बहू सुप्रिया के बाएं हाथ व पेट में गोली लग गई, जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पहले जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां अनूप की देर रात इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, वहीं बहू सुप्रिया की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता हरि यादव को बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया।

    बताया जाता है कि हरि यादव नशे का आदि है। आए दिन शराब पीकर घर में विवाद में करता रहता था। गोली से घायल सुप्रिया का पति जीत नरायन यादव बाहर हैं। थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह ने बताया कि आरोपी हरि यादव को उसके घर से बन्दूक के साथ हिरासत में ले लिया गया हैं।