Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

बांग्लादेश के हाईकोर्ट की ओर से देशद्रोह के आरोप में जमानत दिए जाने के बाद चटगांव की एक अदालत ने सोमवार को इस्कॉन के पूर्व पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी को मंजूरी दे दी
उन्हें चटगांव कोर्ट के वकील सैफुल इस्लाम अलिफ की पिछले साल हुई हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
वकील की कोर्ट परिसर के बाहर कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी।
अन्य तीन आवेदनों पर सुनवाई मंगलवार को होगी।
-
हवाई हमले वाले सायरन लगवाएं, पाकिस्तान से तनाव के बीच केंद्र ने राज्यों को दिए निर्देश
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सिविल डिफेंस को लेकर मॉक ड्रिल का ऐलान किया है।
मॉक ड्रिल के दौरान क्या-क्या होगा ?
1. सबसे पहले, एयर रेड वार्निंग सायरन को चालू किया जाएगा, इसका मतलब है कि हमले की चेतावनी देने वाले सायरन को बजाया जाएगा।
2. नागरिकों और छात्रों को सिविल डिफेंस के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा, उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी कि हमले की स्थिति में खुद को कैसे बचाएं।
3. क्रैश ब्लैक आउट के उपाय किए जाएंगे, इसका मतलब है कि हमले के दौरान रोशनी बंद करने यानी क्रैश ब्लैक आउट की व्यवस्था की जाएगी।
4. महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को जल्दी से छिपाने की व्यवस्था की जाएगी, प्लांट्स और जरूरी जगहों को दुश्मनों से बचाने के लिए उन्हें कैसे जल्द से जल्द छिपाया जाए ये बताया जाएगा।
5. निकासी योजना यानी एवेकुएशन प्लान क्या होगा, इससे लोगों को अपडेट किया जाएगा, इसके साथ ही उसका अभ्यास भी किया जाएगा।
एवेकुएशन प्लान का मतलब है कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की योजना।
इसका मतलब है कि युद्ध की स्थिति में कैसे आम लोगों को सुरक्षित जगह ले जाएं इसकी तैयारी की जाएगी।
-
22 दिनों बाद रेल यातायात हुआ बहाल
गोरखपुर। गोरखपुर जंक्शन पर 22 दिन बाद रेल यातायात बहाल हो गया है, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा डोमिनगढ़ से गोरखपुर कैंट के बीच तीसरी लाइन बिछाने और गोरखपुर जंक्शन के रीमॉडलिंग कार्य के चलते 12 अप्रैल से 3 मई तक मेगा ब्लॉक लगाया गया था।
4 मई की सुबह से स्टेशन पर रौनक लौट आई है। रद्द, डायवर्ट और शॉर्ट टर्मिनेट की गई ट्रेनें अब अपने तय समय और मार्ग पर चलने लगी हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने स्टेशन पर गाइडेंस सिस्टम, नियमित अनाउंसमेंट और अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की है।
तीसरी लाइन का निर्माण और यार्ड रीमॉडलिंग पूरा होने के बाद अब ट्रेनों की संख्या और स्पीड बढ़ाई जा सकेगी। यह प्रोजेक्ट न सिर्फ ट्रैफिक लोड को बेहतर संभालेगा, बल्कि भविष्य में हाई-स्पीड ट्रेनों के संचालन की राह भी खोल देगा।
रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, कार्य को तय समय में सफलतापूर्वक पूरा किया। रीमॉडलिंग कार्य के दौरान ट्रेनों की सुरक्षा और संचालन दोनों पर विशेष नजर रखी गई।
आपको बता दें कि इस रिमाडलिग कार्य के चलते यात्रियों को परेशानी का तो सामना करना पड़ा है लेकिन भविष्य को देखते हुए यह परेशानी आरामदायक के रूप में बदलकर फिर यात्रियों को ही मिलेगी रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह विकास कार्य गोरखपुर को उत्तर भारत का प्रमुख रेलवे हब बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
-
BJP सासंद निशिकांत दुबे द्वारा CJI और न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी का मामला
“कोर्ट ने कहा कि हम इस संबंध में आदेश पारित करेंगे ! “
याचिकाकर्ता विशाल तिवारी ने कहा कि यह अदालत और जजों की गरिमा का सवाल है। निशिकांत दुबे के खिलाफ अवमानना का मामला चलना चाहिए।
जस्टिस खन्ना ने कहा कि हम आपकी याचिका पर सुनवाई नहीं करेंगे, लेकिन एक संक्षिप्त आदेश जरूर पारित करेंगे।
-

टेलीविजन से शॉकिंग खबर, इंडियन ऑइडल 12 फेम कलाकार का भयंकर कार एक्सीडेंट
टेलीविजन से शॉकिंग खबर है. इंडियन ऑइडल 12 फेम पवनदीप राजन का भयंकर कार एक्सीडेंट हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक पवनदीप चंपावत से दिल्ली आ रहे थे.गजरौला में हाईवे पर सीओ दफ्तर के सामने कट पर खड़े एक कैंटर में कार पीछे से घुस गई. इस हादसे में पवनदीप के दोनों हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया है. यहां तक कि सोशल मीडिया में अस्पताल के अंदर से एक फोटो भी सामने आई है. जिसमें उन्हें अस्पताल के बेड पर गंभीर हालत में देखा जा सकता है.
खबरों के मुताबिक ये हादस ड्राइवर की आंख झपकने से हुआ.इस हादसे में कार काफी डैमेज हो गई है. इस कार में राजन के साथ उनके दो साथी भी थे. जिन्हें भी काफी चोट आई है. मौके पर पुलिस पहुंचीं और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
-

डंपर की ठोकर से ई-रिक्शा सवार यात्री की मौत, नाराज लोगों ने किया तोड़फोड़
“एक डम्फर को किया आग के हवाले,डम्फर हटाने को लेकर उग्र भीड़ ने पुलिस टीम के ऊपर किया पथराव”
गोरखपुर में बड़ा हादसा : चिलुआताल थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के सामने रविवार रात करीब सवा दस बजे मिट्टी लदे डंपर से ई-रिक्शा को ठोकर लग गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार चार लोगों में से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से आक्रोशित लोगों ने तीन डंपरों को रोककर तोड़फोड़ करते हुए जमकर बवाल काटा। एक डंपर में आग भी लगा दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से लोगों को शांत कराया और तीनों घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल थाना क्षेत्र के विशुनपुर सप्तहिया गांव निवासी जवाहिर प्रसाद (43) रविवार रात में गोरखपुर से काम कर ई-रिक्शा से घर लौट रहा था। ई-रिक्शा पर कुल चार लोग सवार थे। सोनबरसा गांव के ईंट-भट्ठे के समीप मिट्टी की ढुलाई कर रहे एक डंपर ने ई-रिक्शा में ठोकर मार दिया। हादसे में ई-रिक्शा सवार जवाहिर प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना सुनकर मौके पर जुटे लोग आक्रोशित हो गए और उस दौरान सड़क से गुजरे तीन डंपरों को रोककर तोड़फोड़ की। ग्रामीणों का गुस्सा देखकर डंपर चालक मौका देख भाग निकले। लोगों ने एक डंपर में आग भी लगा दी। घटना की सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने घायल तीनों युवकों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा।
*भीड़ हटाने के लिए भांजी लाठी, भीड़ ने चलाए ईंट-पत्थर*
रात करीब 12 बजे अनियंत्रित भीड़ ने डंपरों में तोड़फोड़ के बाद एक डंपर में आग लगा दी। पुलिसवालों ने किसी तरह से मामले को संभाल लिया। भीड़ शांत होकर लौटने ही वाली थी कि पुलिसवालों ने तीनों डंपरों को वहां से हटवाना शुरू कर दिया। लोगों ने इसका विरोध किया। लोगों का कहना था कि अगर डंपर मौके से हटे तो मामला रफा-दफा हो जाएगा। न तो हादसे में मृत व्यक्ति के घरवालों को कोई सहायता मिलेगी, न ही घायलों का उपचार कराने कोई आगे आएगा। इसलिए अभी इन्हें यहीं रहने दिया जाए। जबकि, पुलिसवाले तीनों डंपर हटवाने का प्रयास करने लगे। इस पर भीड़ दोबारा उग्र हुई तो पुलिस कर्मियों ने लाठी भांजकर खदेड़ने का प्रयास किया। इस पर आक्रोशित लोगों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। अंधेरे में ईंट-पत्थर चलना शुरू हुआ तो पुलिसकर्मी पीछे हट गए। इसके बाद अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई। मौके पर चिलुआताल थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में पीपीगंज समेत कई थानों की फोर्स मौजूद थी।
-

पहलगाम के बाद भारत का करारा जवाब
पाकिस्तान पर भारत की सख्त कार्रवाई !
पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक, आर्थिक और सैन्य स्तर पर बड़ा फैसला लिया है।
भारत की जवाबी कार्रवाई:
सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया गया।
वाघा बॉर्डर को पूरी तरह बंद कर दिया गया।
राजनयिक स्तर घटाया गया और अधिकारियों को वापस बुलाया गया।
पाकिस्तानी सैन्य अटैचेज़ को निष्कासित कर दिया गया।
पाकिस्तान के वीज़ा रद्द कर दिए गए।
पाकिस्तानी उड़ानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया।
व्यापार, नौवहन और डाक सेवाएँ बंद कर दी गईं।
सोशल मीडिया पर पाक एजेंडों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू।
भारत का यह रुख साफ संकेत है कि अब आतंक और गद्दारी पर समझौता नहीं होगा।
-

भारतीय सेना द्वारा ब्लैकआउट रिहर्सल किया गया
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरान घाटी में 22 अप्रैल को आतंकवादियों की ओर से किए गए हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे. इस हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप जिलों में हाई अलर्ट है. पंजाब के फिरोजपुर कैंट में भारतीय सेना द्वारा ब्लैकआउट रिहर्सल किया गया.
पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच भारत की ओर से सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इसी क्रम में भारतीय सेना की फिरोजपुर छावनी में आज (रविवार) को रात 9 बजे से 9 बजकर 30 मिनट तक ब्लैकआउट रिहर्सल किया गया. ब्लैकआउट रिहर्सल के दौरान किसी भी व्यक्ति को घर की कोई भी बाहरी लाइट जलाने की अनुमति नहीं थी. पूरे इलाके को अंधेरे में रखा गया. अगर किसी व्यक्ति की कार की भी लाइट चली दिखी गई, उसे भी बंद करवा दिया गया.
-

एंथनी अल्बनीज़ दोबारा बने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री
ऑस्ट्रेलिया में हुए आम चुनावों में एंथनी अल्बनीज़ को एक बार फिर प्रधानमंत्री चुना गया है। उनकी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है और वे लगातार दूसरी बार देश का नेतृत्व करेंगे।
यह जीत उनकी नीतियों और जनसमर्थन का प्रमाण मानी जा रही है।






