Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • 75 वर्षीय सेवानिवृत्त कैप्टन अमरजीत कुमार ने कहा कि वह एक बार फिर देश की सेवा के लिए तैयार हैं

    75 वर्षीय सेवानिवृत्त कैप्टन अमरजीत कुमार ने कहा कि वह एक बार फिर देश की सेवा के लिए तैयार हैं

    कैप्टन अमरजीत कुमार ने सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को पत्र लिखकर वॉलंटियर के रूप में सेना में दोबारा शामिल होने की इच्छा जताई है.सेना में पूर्व सैनिकों को वॉलंटियर बेस पर दोबारा सेवा का अवसर मिलना चाहिए ?

    अनुभव से सेना को मजबूती मिलेगी !

  • भारत के एयर स्ट्राइक से लश्कर के आतंकी हाफिज अब्दुल मलिक और मुदस्सिर के उड़े चीथड़े

    भारत के एयर स्ट्राइक से लश्कर के आतंकी हाफिज अब्दुल मलिक और मुदस्सिर के उड़े चीथड़े

    भारत के एयर स्ट्राइक से लश्कर के आतंकी हाफिज अब्दुल मलिक और मुदस्सिर के उड़े चीथड़.

    मुरीदके में स्थित मरकज तैयबा पर मिसाइल अटैक में दोनों मारे गए. पाकिस्तान के पंजाब के मुरीदके में स्थित मरकज तैयबा को भारतीय वायुसेना ने तबाह कर दिया है। यह साल 2000 में बनी थी और लश्कर का सबसे अहम ठिकाना और प्रशिक्षण केंद्र है।

    200 एकड़ में फैले इस परिसर को आमतौर पर पाकिस्तान की ‘आतंकवादी नर्सरी’ भी कहा जाता है।

    यहां से भारत पर हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में अहम मदद की गई है। इसी वजह से ये भारतीय खुफिया एजेंसियों की नजर में रहा है।

  • देशभर के 9 बड़े हवाई अड्डे 10 मई तक बंद, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

    देशभर के 9 बड़े हवाई अड्डे 10 मई तक बंद, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

    नई दिल्ली। भारत में सुरक्षा कारणों के चलते जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट जैसे महत्वपूर्ण हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

    ये सभी एयरपोर्ट 10 मई सुबह 5:30 बजे तक बंद रहेंगे। एयर ट्रैफिक पर असर पड़ा है और यात्रियों को अलर्ट किया गया है।

    सूत्रों के मुताबिक, यह निर्णय ऑपरेशन सिंदूर के बाद बनी सुरक्षा परिस्थितियों और संभावित जवाबी खतरों के मद्देनज़र लिया गया है।

    सभी एयरपोर्ट्स पर एयर फोर्स और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती बढ़ा दी गई है, और पूरे देश में सतर्कता के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

  • शुभम द्विवेदी के पिता ने ऑपरेशन सिंदूर पर दी पहली प्रतिक्रिया, पीएम मोदी के लिए कही ये बातें

    शुभम द्विवेदी के पिता ने ऑपरेशन सिंदूर पर दी पहली प्रतिक्रिया, पीएम मोदी के लिए कही ये बातें

    शुभम के पिता ने कहा मोदी जी ने मेरे बेटे की हत्या का बदला ले लिया। परिवार ने आतंक के खिलाफ इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि देश ने सही निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री ने जो कहा वो कर दिखाया।

  • ‘मैं भी मर जाता तो अच्छा था…’ ऑपरेशन सिंदूर में परिवार के 10 लोगों के मारे जाने पर बोला मसूद अजहर

    ‘मैं भी मर जाता तो अच्छा था…’ ऑपरेशन सिंदूर में परिवार के 10 लोगों के मारे जाने पर बोला मसूद अजहर

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा की गई एयर स्ट्राइक में आतंकी और जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग मारे गए हैं. जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भारतीय हमले में उसके परिवार के 10 सदस्य और चार करीबी सहयोगी मारे गए हैं.

    इस हमले के बाद दुखी मसूद अजहर ने कहा कि अच्छा होता कि इस हमले में मै भी मारा जाता. एक बयान में कहा गया है, “मौलाना मसूद अजहर की बड़ी बहन के साथ मौलाना कशफ का पूरा परिवार मारा गया है और मुफ्ती अब्दुल रऊफ के पोते-पोतियां, बाजी सादिया के पति समेत सबसे बड़ी बेटी के चार बच्चे घायल हुए हैं”.

  • पाकिस्तान बॉर्डर पर कल होगा युद्ध अभ्यास

    पाकिस्तान बॉर्डर पर कल होगा युद्ध अभ्यास

    पाकिस्तान बॉर्डर पर कल युद्ध अभ्यास करेगा भारत, हवाई अभ्यास के लिए भारत ने NOTAM जारी किया।

  • पाकिस्तान की मस्जिद से हैरान कर देने वाला ऐलान

    पाकिस्तान की मस्जिद से हैरान कर देने वाला ऐलान

     

    ‘मैं कसम खाकर कहता हूं. अगर हिंदुस्तान की सेना ने पाकिस्तान पर हमला किया तो हम उनका (यानी भारत) का साथ देंगे.’ इस एक लाइन ने पूरे पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया है, क्योंकि ये लाइन कोई और नहीं…बल्कि खुद पाकिस्तान के मौलाना मस्जिद से बोल रहे हैं. खैबर पख्तूनख्वा की एक मस्जिद के मौलाना मोहम्मद रंगीला ने पाकिस्तानी सरकार और सेना पर जमकर भड़ास निकाली.

    (more…)

  • भारतीय जनता पार्टी के चर्चित कार्यकर्ता दीपक राय ने चौकी इंचार्ज के उत्पीड़न की वजह से दिया इस्तीफा भाजपा खेमे में मलिक मची खलबली

    भारतीय जनता पार्टी के चर्चित कार्यकर्ता दीपक राय ने चौकी इंचार्ज के उत्पीड़न की वजह से दिया इस्तीफा भाजपा खेमे में मलिक मची खलबली

    आईये दिखाते हैं दीपक राय ने अपने प्रार्थना पत्र में भारतीय जनता पार्टी को क्या लिखा है,

    श्रीमान् प्रदेश अध्यक्ष महोदय, भाजपा, उ०प्र० ।

    विषयः चौकी इन्चार्ज के दुर्व्यवहार से आहत होकर भाजपा से इस्तीफा देने के सम्बन्ध मे।

    महोदय,

    निवेदन है कि मैं दिपक राय पुत्र कृष्ण मुरारी राय व अन्य सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के सभी जिम्मेदारियों से लिखित इस्तीफा देकर अवमुक्त होना चाहता हूँ। साथ ही साथ आपकी इस सन्दर्भ में आपत्ति से अवगत करना चाहता हूँ। एक छोटे से मामले को लेकर मुझे एवं गेरे लोगों को चौकी इन्चार्ज कौड़ी राम के द्वारा व्यक्तिगत प्रताड़ित किया गया। जो कि मेरे पिता जी भाजपा को पैतिस सालों से निष्ठावन सक्रिय कार्यकर्ता के रूप मे भाजपा को मजबूत करने का काम किया। मैं भी पन्द्रह साल के उम्र से ही भाजपा को मजबूत करने का कार्य किया है।

    अतः आप श्रीमान् जी से निवेदन है कि मेरे इस्तीफा को स्वीकार करने की कृपा करें।
    इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला कमेटी में खलबली सी मच गई है और इस पर आगे क्या कार्रवाई होती है अब लोगों की नजर बनी रहेगी।

  • अवैध रूप से चल रहे मदरसे को प्रशासन ने हटवाया

    अवैध रूप से चल रहे मदरसे को प्रशासन ने हटवाया

     

    नौतनवा : परसामलिक थाना क्षेत्र के विषखोप गांव में नवीन परती की जमीन पर चल रहे अवैध रूप से मदरसे को नौतनवा एसडीएम नवीन कुमार, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष योगेंद्र राय ने कब्जा हटवाया। 5 डिसमिल जमीन पर बना था अवैध मदरसा।

  • ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान ने अपनी एअर स्ट्रिप ओर एयरस्पेस यूज करने की भारत को परमिशन दे दी है

    ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान ने अपनी एअर स्ट्रिप ओर एयरस्पेस यूज करने की भारत को परमिशन दे दी है

     

    क्या आप जानते है कि ताजिकिस्तान का अवनी एयरबेस पीओके से मात्र 600km दूर है और ये एयरबेस भारत ने ही तैयार किया है और इस पर करीब 800 करोड़ रु खर्च हुए है। भारत की टुकड़ी वहां तैनात भी है। उस सीमा की ओर पाकिस्तान सेना का कोई रेजिस्टेंस नही है ….!

    निश्चित ही जो होगा वो कल्पना से भी परे होगा …!