भारतीय क्रिकेट को एक हफ्ते के अंदर दो बड़े झटके लगे हैं। रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। पिछले कुछ दिनों से मीडिया में यह बात चल रही थी कि कोहली ने बीसीसीआई को अपने संन्यास के बारे में जानकारी दे दी है, लेकिन बीसीसीआई ने आगामी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को देखते हुए उन्हें अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था। हालांकि, कोहली ने टेस्ट से संन्यास लेने का ही फैसला किया। भारत के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि आठ मई को नियमित कप्तान रोहित ने भी टेस्ट से संन्यास ले लिया था। एक हफ्ते के अंदर दो दिग्गज खिलाड़ियों के संन्यास से फैंस सदम में हैं। इसी के साथ भारतीय टेस्ट क्रिकेट में एक अध्याय का अंत हो गया। भारत को इंग्लैंड का दौरा अगले महीने करना है। इस दौरान टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।
गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र में विगत 3 मई को 3 बाइक पर सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे आभूषण के साथ ही लाखो रुपये नगदी चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया था।पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त अनुराग राय,राज राय,विश्व बंधु और दीपक कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी किए हुए हैं सोने के सामानों के साथ लाखो रुपये नगदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया है सोमवार दोपहर 1:00 बजे पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता कर एसपी सिटी ने मामले को लेकर जानकारी दी।
पत्रकारिता जगत के स्तंभ, पुरोधा, हम सब के अग्रज, मार्गदर्शक इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विक्रम राव जी आज हमारे बीच नहीं रहे। विक्रम राव जी के स्थान की पूर्ति तो नहीं हो सकती। उनके बताए रास्ते पर चल कर पत्रकारिता क्षेत्र में काम करने की प्रेरणा जरूर मिलती रहेगी।
किसी को क्या पता था कि एक मई 2025 को मई दिवस ( श्रमिक दिवस ) पर यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट व यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन और यूनियन की लखनऊ इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उनका अन्तिम आशीर्वाद भाषण होगा। लम्बे समय से अस्वस्थ होने से विक्रम राव सर यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में यूनियन के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पा रहे थे। विशेष अनुरोध पर उनके पुत्र के विश्वदेव राव ने हुवील चेयर पर बैठा कर कार्यक्रम में लाए, उपस्थित लोगों को ऐसी खुशी मिली जैसे कार्यक्रम में चार चांद लग गए। सभी पत्रकारों ने उनका आशीर्वाद लिया।
पत्रकारिता जगत में एक युग का अन्त हुआ किन शब्दों में अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की जाए।
नई दिल्ली: IMF के अनुमान के मुताबिक, भारत की नॉमिनल जीडीपी 2025 में 4.187 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी, जो जापान के अनुमानित 4.186 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी से थोड़ी ज़्यादा है. यानी एक कड़े मुकाबले में भारत अब जापान से आगे निकल जाएगा.
2024 तक था पांचवें नंबर पर :
2024 तक भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, लेकिन IMF के मुताबिक 2025 में भारत जापान को पछाड़कर चौथे नंबर पर पहुंच जाएगा. सबसे बड़ी बात की भारत का आर्थिक कारवां यहीं नहीं रुकने वाला, रिपोर्ट कहती है कि 2028 तक भारत जर्मनी को भी पीछे छोड़ देगा और तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा.
*भारत की GDP 2027 में होगी 5 ट्रिलियन डॉलर:*
IMF के मुताबिक, भारत 2027 तक 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बन जाएगा. रिपोर्ट कहती है कि 2028 तक भारत की जीडीपी 5.58 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी, जबकि उस वक्त जर्मनी की जीडीपी 5.25 ट्रिलियन डॉलर रह जाएगी.
टॉप 10 इकोनॉमीज़ में भारत का दबदबा :
2025 की टॉप 10 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं की सूची में भारत चौथे स्थान पर रहेगा, जिससे उसका आर्थिक कद और भी मज़बूत होता दिखाई देगा. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका 30.5 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ पहले स्थान पर बना रहेगा, जबकि चीन 19.2 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ दूसरे नंबर पर रहेगा. जर्मनी तीसरे स्थान पर रहेगा जिसकी अनुमानित जीडीपी 4.74 ट्रिलियन डॉलर होगी. इसके बाद चौथे स्थान पर भारत होगा, जिसकी अनुमानित अर्थव्यवस्था 4.18 ट्रिलियन डॉलर बताई गई है. भारत से थोड़ा ही पीछे जापान रहेगा, जिसकी जीडीपी 4.18 ट्रिलियन होगी लेकिन यह भारत से मामूली कम होगी. इसके बाद यूनाइटेड किंगडम (यूके) 3.83 ट्रिलियन के साथ छठे स्थान पर रहेगा. फ्रांस 3.21 ट्रिलियन के साथ सातवें, इटली 2.42 ट्रिलियन के साथ आठवें, कनाडा 2.22 ट्रिलियन के साथ नौवें और ब्राज़ील 2.12 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ दसवें स्थान पर रहेगा.
*अमेरिका और चीन अभी भी टॉप दो:*
2025 में भी अमेरिका और चीन दुनिया की सबसे बड़ी दो अर्थव्यवस्थाएं बने रहेंगे. IMF का कहना है कि यह स्थिति दशक के अंत तक बनी रहेगी. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि IMF ने भारत की ग्रोथ रेट 2025 के लिए 6.5 फीसदी से घटाकर 6.2 फीसदी कर दी है. इसकी वजह है अमेरिका की टैरिफ नीतियों से पैदा हुआ वैश्विक व्यापार तनाव. हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत की ग्रोथ अपेक्षाकृत स्थिर है और इसका बड़ा कारण है ग्रामीण इलाकों में प्राइवेट कंजम्प्शन यानी निजी खर्च में बढ़त.
नई वैश्विक आर्थिक व्यवस्था की शुरुआत :
IMF ने चेताया है कि दुनिया पिछले 80 सालों से जिस आर्थिक सिस्टम पर चल रही थी, वह अब बदल रहा है. एक नई आर्थिक व्यवस्था की शुरुआत हो रही है, और इस बदलाव के बीच भारत की भूमिका आने वाले वर्षों में और अहम हो सकती है. भारत की अर्थव्यवस्था जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, वो बताता है कि आने वाला दशक भारत का हो सकता है.
रूस और यूक्रेन के बीच बीतें तीन साल के अधिक समय से चल रहे युद्ध में अब जल्द नया मोड़ आने की संभावना है. न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि वह गुरुवार को तुर्की के इस्तांबुल शहर में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलकर सीधी बातचीत करने के लिए तैयार हैं.
ज़ेलेंस्की के तरफ से यह प्रस्ताव तब आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से यूक्रेन के राष्ट्रपति से कहा था कि वह पुतिन की ओर से की गई बातचीत की पेशकश को तुरंत स्वीकार करें. रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ सीधी बातचीत कर एक स्थायी शांति समझौता का प्रस्ताव रखा था. यह घटनाक्रम बीते 48 घंटों में यूरोपीय संघ के शीर्ष नेताओं द्वारा सोमवार से 30 दिन के संघर्षविराम की अपील के बाद सामने आया. यह ऐसा पहला मौका होगा जब 2022 के बाद रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद पुतिन और ज़ेलेंस्की के बीच सीधे तौर पर बातचीत होगी. इससे पहले कूटनीतिक चैनल के जरिए संघर्षविराम को लेकर कई बातचीत हुई.