संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा
Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

महिला से पर्स लूटकर फरार होने वाला लूटेरा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
गोरखपुर । महिला का पर्स लूटकर फरार हुए बदमाश से गुरुवार की देर रात कैंट थाना क्षेत्र के विंध्यवासिनी पार्क के पास पुलिस की लुटेरे से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान लुटेरे के पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया ।लुटेरे की पहचान पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धूसर तिनकोनिया नंबर दो निवासी सूरज चौहान के रूप में हुई है। अंधेरें का फायदा उठाते हुए उसका एक साथी बिल्लू फरार हो गया है।
-

पूर्व बीडीसी सदस्य का सुसाइडः घर के सामने पेड़ से लटका मिला शव
संवाददाता:सूर्य प्रकाश ओझा
गोरखपुर । हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात क्षेत्र पंचायत के पूर्व सदस्य ने घर के सामने आम के पेड़ पर फांसी से लटककर जान दे दी। गुरुवार सुबह परिजनों ने शव देखा तो घर में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान बुदहट के टोला विशुनपुर निवासी मनोज दुबे (35) पुत्र स्व. विजय दुबे के रूप में हुई है।
मनोज दुबे की पत्नी तीन बच्चों के साथ मायके एक कार्यक्रममें शामिल होने गई थीं। घर पर मनोज व उनकी मां ही थे। बुधवार की रात में दोनों ने भोजन किया। उसके बाद सोने चले गए। रात में ही किसी मनोज ने घर के सामने आम के पेड़ पर फंदा लगाकर लटक गए। सुबह 4 बजे उठे उनके चाचा लालजी ने मनोज का शव लटकते देखा तो उनके होश उड़ गए।
बताया जा रहा है कि मनोज की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उनके पिता की पहले ही मौत हो गई थी। 2015 में वह क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) रहे थे। उसके बाद परिवार की जरूरतों को देखते हुए रोजगार के सिलसिले में गुरुग्राम चले गए थे। वहीं नौकरी कर रहे थे। 5 अप्रैल को ही घर वापस आए थे।*इकलौते बेटे थे मनोज*
मनोज दुबे इकलौते बेटे थे। उन पर ही परिवार की जिम्मेदारी थी। लगभग 40 दिनों से घर पर ही रहने के दौरान आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। मनोज के एक बेटा और दो बेटियां हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण मनोज ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।मनोज की शादी 2017 में बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खमुआ में हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। मनोज की ससुराल में उपनयन संस्कार था। जिसमें शामिल होने के लिए बच्चों के साथ पत्नी मायके गई थीं।
-

राजू निषाद उर्फ विधायक नामक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में की गई हत्या
उत्तर प्रदेश जनपद गोरखपुर झंगहा थाना क्षेत्र के नदुआज्ञानपार के पुछियहवा टोला के 20 नंबर बोरिंग के पास हुई। मृतक की पहचान इसी गांव के काली टोला निवासी राजू निषाद उर्फ विधायक उम्र तकरीबन(22) बर्ष पुत्र मुखलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि राजू निषाद उर्फ विधायक एक तिलक के कार्यक्रम में गया था। वहीं किसी बात को लेकर विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में उसे चोटें आयीं, जिससे मौत हो गई।
घरवालों का कहना है कि रात 11 बजे के आसपास दो युवक घर आए और धीरज को बुलाकर अपने साथ ले गए। इसके लगभग डेढ़ घंटे बाद गांव के ही कुछ लड़कों ने बताया कि विधायक का 20 नंबर बोरिंग पर झगड़ा हो गया है। जब घरवाले पहुंचे तो वह खून से लतफथ था। उसे ब्रह्मपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों को उसके कुछ मित्रों पर संदेह है। हालांकि इस मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है। हत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। घटना स्थल का भी निरीक्षण किया गया। घरवालों को संदेह है कि जो लोग धीरज को साथ लेकर गए हैं, उन्होंने ही वारदात को अंजाम दिया होगा।घरवालों का रो-रो रोकर है बुरा हाल।
जैसे ही घर के लोगों को इस बात की सूचना मिली कि राजू निषाद उर्फ विधायक का झगड़ा हो गया है। वे 20 नंबर बोरिंग की ओर गए। वहां राजू निषाद उर्फ विधायक खून से लथपथ बेहोश पड़ा था। आनन-फानन में उसे ब्रह्मपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
राजू निषाद उर्फ विधायक का मौत सुनते की घर में कोहराम मच गया।पुलिस उन लोगों की तलाश में जुट गई है, जो धीरज को बुलाकर अपने साथ ले जाने वालों की तलाश कर रही है। उनसे भी पूछताछ की जाएगी। घायल को अस्पताल पहुंचाने की बजाय उसके दोस्त भी घर पर सूचना देने आए। जबतक घर के लोग पहुंचते देर हो चुकी थी। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
जानिए क्या कहती है पुलिस
एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि झंगहा थाना क्षेत्र में तिलक समारोह में मारपीट हुई थी। इसमें एक युवक की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-

त्रिशूल, बाज और एयरफोर्स की धाक !
पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस में जो कैप पहनी उसका PAK के लिए बड़ा है मैसेज..!
नरेंद्र मोदी का आदमपुर एयरबेस दौरा और वेस्टर्न एयर कमांड की टोपी पहनना एक शक्तिशाली प्रतीकात्मक कदम था।
यह टोपी केवल एक सैन्य प्रतीक नहीं..!
बल्कि भारत की रक्षा ताकत, जवानों की वीरता और शत्रु के खिलाफ दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।
-

जम्मू कश्मीर के त्राल में सुरक्षा बलों से एनकाउंटर में जैश के 3 आतंकी मारे गए
आसिफ अहमद शेख पहलगाम हमले में स्पॉट पर मौजूद था। निजार वानी और यावर भट्ट स्पॉट पर नहीं थे, लेकिन अलग –अलग तरह से इस हमले में शामिल थे।
-

गोरखपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक से हड़कंप, चिड़ियाघर में मृत बाघिन शक्ति की रिपोर्ट में हुई पुष्टि, अधिकारियों-कर्मचारियों की भी हुई जांच
संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव
गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में 7 मई को मरी बाघिन शक्ति की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद हड़कंप मच गया है. इसके कुछ दिन पूर्व 4 मई को मरी बहराइच से लाई गई भेड़िया भैरवी और 8 मई को तेंदुआ मोना की मौत के बाद दोनों बिसरा जांच रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है. बाघिन शक्ति की जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद चिड़ियाघर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. चिड़ियाघर को एहतियात के तौर पर सात दिन के लिए बंद कर दिया गया है. सैनेटाइजेशन के साथ काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों की बर्ड फ्लू जांच की गई है. इस संदर्भ में डीएफओ विकास यादव ने कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी.
गोरखपुर में एक के बाद एक जानवरों की मौत के बाद चिड़ियाघर प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी भी सकते में आ गए. भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान की जांच में 7 मई को मरी बाघिन शक्ति की मौत में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. रिपोर्ट आने के बाद मंगलवार 14 मई को आरएमआरसी (रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर) की टीम ने चिड़ियाघर पहुंचकर 105 कर्मियों का सैंपल लिया. संक्रमण को ध्यान में रखते हुए पूरे चिड़ियाघर को सैनिटाइज किया गया है. इसके बाद से ही चिड़ियाघर को 20 मई तक बंद कर दिया गया है. इस बीच उसके इलाज और देखभाल में लगे सभी कर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया.
7 मई को बाघिन शक्ति ने मौत से पहले छह मई को खाना और पीना छोड़ दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मल्टी आर्गन फेल्योर की बात सामने आई, लेकिन संक्रमण का पता नहीं चला. इस पर विसरा जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल भेजा गया, जहां जांच में मौत की वजह बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई. बाघिन शक्ति को बीते साल 10 मई को दुधवा रिजर्व के मैलानी रेलवे लाइन के किनारे घायलावस्था में मिली मादा शावक शक्ति को गोरखपुर चिड़ियाघर लाया गया था. उस वक्त वो 10 माह की थी. उसके पैर में चोट होने की वजह से वो खड़ी नहीं हो पा रही थी. ठीक होने के बाद उसे रेस्क्यू सेंटर में रखा गया. इसके बाद उसे बाड़े में छोड़ दिया गया. कुछ दिनों बाद अस्वस्थता की वजह से उसे दोबारा रेस्क्यू सेंटर में लाया गया.
इसके पहले गोरखपुर चिड़ियाघर में बाघ केसरी की 30 मार्च को मौत हो गई थी. उसे पीलीभीत से गोरखपुर लाया गया था. इसके बाद 4 मई को बहराइच से रेस्क्यू कर लाई गई आदमखोर भेड़िया भैरवी की 4 मई को मौत हो गई. इसके पोस्टमार्टम में मल्टी आर्गन फेल्योर की बात सामने आई है. 8 मई को तेंदुआ मोना की मौत हो गई. वो कैंसर से पीड़ित रही है. मंगलवार 13 मई को आरएमआरसी की टीम ने चिड़ियाघर पहुंच कर 105 कर्मियों के सैंपल लिए हैं. इन नमूनों की जांच रिपोर्ट बुधवार को आने की उम्मीद है.
चिड़ियाघर में हाल के दिनों में चार जानवरों की मौत से हड़कंप मचा है. वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना भी 9 मई को चिड़ियाघर पहुंचकर हालात का जायजा ले चुके हैं. वहीं बीमार शेर पटौदी को इंफेक्शन फैलने के खतरे को देखते हुए इलाज के लिए कानपुर जू भेजा जा चुका है. चिड़ियाघर के निदेशक विकास यादव ने बताया कि बाघिन शक्ति की बर्ड फ्लू से मौत की पुष्टि के बाद चिड़ियाघर के 105 कर्मियों और अधिकारियों के सैंपल आरएमआरसी की टीम ने लिए हैं. सभी को क्वारंटीन किया गया है. सभी बड़े वन्य जीवों की जांच भी जल्द होगी. चिड़ियाघर को एहतियात के तौर पर 20 मई तक बंद कर दिया गया है.
-

BSF के जवान पूर्णम कुमार साहू 23 अप्रैल 2025 से पाकिस्तान रेंजर्स की हिरासत में थे
वह गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गए थे, इसके बाद पाकिस्तान रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
आज पूर्णम कुमार साहू को पाकिस्तान ने भारत वापस लौटा दिया है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने अटारी वाघा सीमा के रास्ते उन्हें वापस भेजा है।
-

एसिड अटैक ने छीन ली आंखों, पर नहीं मानी हार, 12वीं परीक्षा में किया टॉप
बीते दिन 10वीं और 12वां बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आया. चंडीगढ़ की रहने वाली 17 साल की कैफी ने मिसाल पेश की. ब्लाइंड स्कूल में पढ़ने वाली इस छात्रा ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 95.6% अंक हासिल कर अपने स्कूल में टॉप किया है. आपको बता दें कि 3 साल की उम्र में कैफी एसिड अटैक का शिकार हो गई थी. इस एसिड हमले में वह बुरी तरह झुलस गई और आंखों की रोशनी हमेशा के लिए खो बैठीं. कैफी IAS ऑफिसर बनना चाहती हैं.
-

कोतवाली पुलिस ने दो अफीम तस्कर को किया गिरफ्तार
“अंतरराष्ट्रीय मार्केट इसकी कीमत 1 करोड़ 5 लाख रुपए”
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर द्वारा “अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी” के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के कुशल पर्यवेक्षण में छत्रपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर के कुशल नेतृत्व में एसटीएफ यूनिट लखनऊ/गोरखपुर कि संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध,व्यक्ति/वस्तु की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास आरपीएफ के ग्राउण्ड में चौकी क्षेत्र दुर्गाबाड़ी अन्तर्गत 02 नफर शातिर अफीम तस्कर 1- पवन सिंह पुत्र डूंगर सिंह निवासी ग्राम खगाईनागर मजरा जसाईनागर बहेरी जनपद बरेली उम्र करीब 30 वर्ष बताया तथा 2- खुशबू कुमारी साव पत्नी राजू साव मूल निवासी नियामतपुर वर्धमान पश्चिम बंगाल हाल पता धूमपुर चौक जनपद नरकटियागंज बिहार उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 06 किलो 500 ग्राम क्रमशः पवन सिंह के कब्जे से 03 किलो 500 ग्राम व खुशबू कुमारी साव के कब्जे से 03 किग्रा बरामद किया गया अवैध अफीम बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 -0113/2025 धारा 8/18 NDPS ACT पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1- पवन सिंह पुत्र डूंगर सिंह निवासी ग्राम खगाईनागर मजरा जसाईनागर बहेरी जनपद बरेली उम्र करीब 30 वर्ष,
2. खुशबू कुमारी साव पत्नी राजू साव मूल निवासी नियामतपुर वर्धमान पश्चिम बंगाल हाल पता धूमपुर चौक जनपद नरकटियागंज बिहार उम्र करीब 30 वर्ष
बरामदगी विवरण-
06 किलो 500 ग्राम अफीम क्रमशः पवन सिंह के कब्जे से 03 किलो 500 ग्राम व खुशबू कुमारी साव के कब्जे से 03 किग्रा
गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण –
मु0अ0सं0 -0113/2025 धारा 8/18 NDPS ACT थाना कोतवाली, गोरखपुरआपराधिक विवरण-
1- पवन सिंह पुत्र डूंगर सिंह निवासी ग्राम खगाईनागर मजरा जसाईनागर बहेरी जनपद बरेली उम्र करीब 30 वर्ष
1- मु0अ0सं0 -0113/2025 धारा 8/18 NDPS ACT थाना कोतवाली, गोरखपुर
2- मु0अ0सं0-0981/2018 धारा-323/354/427/452/504 भादसं0 थाना बहेड़ी जनपद बरेली
2- खुशबू कुमारी साव पत्नी राजू साव मूल निवासी नियामतपुर वर्धमान पश्चिम बंगाल हाल पता धूमपुर चौक जनपद नरकटियागंज बिहार उम्र करीब 30 वर्ष
1- मु0अ0सं0 -0113/2025 धारा 8/18 NDPS ACT थाना कोतवाली, गोरखपुर
अभियुक्त हिरासत पुलिस का दिनांक व स्थान-
दिनांकः 13.05.2025 को, समय 23.55 बजे,
स्थान- गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास आरपीएफ के ग्राउण्ड में चौकी क्षेत्र दुर्गाबाड़ी अन्तर्गत थाना क्षेत्र कोतवाली गोरखपुर ।गिरफ्तारी में शामिल टीम-
1- प्र0नि0 छत्रपाल सिंह थाना कोतवाली गोरखपुर
2- निरीक्षक दीपक सिंह एसटीएफ यूनिट लखनऊ
3- निरीक्षक रिजवान, एसटीएफ यूनिट लखनऊ
4- उ0नि0 सत्य प्रकाश सिंह, एसटीएफ यूनिट लखनऊ
5- उ0नि0 आशीष कुमार पाण्डेय थाना कोतवाली गोरखपुर
6- म0उ0नि0 दीपशिखा रंजन थाना कोतवाली गोरखपुर
7- म0उ0नि0 प्रगति सिंह थाना कोतवाली गोरखपुर
8- हे0का0 शमशेर सिंह, एसटीएफ यूनिट लखनऊ
9- हे0का0 भुपेन्द्र सिंह, एसटीएफ यूनिट लखनऊ
10- हे0का0 सुनील कुमार राय एसटीएफ यूनिट लखनऊ
11- हे0का0 उमेश कुमार सिंह, एसटीएफ यूनिट गोरखपुर
12- हे0का0 विनय कुमार सिंह, एसटीएफ यूनिट गोरखपुर
13- हे0का0 अभिलाष तिवारी, एसटीएफ यूनिट गोरखपुर
14- हे0का0 गौरव सिंह, एसटीएफ यूनिट गोरखपुर
15- हे0का0 नसरूद्दीन एसटीएफ यूनिट गोरखपुर
16- का0 अजय चौहान थाना कोतवाली गोरखपुर
17- का0 मन्नू गौड़ थाना कोतवाली गोरखपुर
18- का0 अंकित सिंह मय एसटीएफ यूनिट लखनऊ
19- म0का0 साधना सिंह थाना कोतवाली गोरखपुर -

विदेश मंत्री की सुरक्षा बढ़ाई गई: सूत्र
ऑपरेशन सिंदूर स्थगित होने के बाद अब सरकार ने उन चेहरों की सुरक्षा पर फोकस कर दिया है, जो कूटनीति और अन्य मोर्चों पर देश की आवाज रहे. विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. भारतीय कूटनीति के चाणक्य कहे जा रहे एस जयशंकर के दिल्ली स्थित आवास के आसपास सुरक्षा घेरा और तगड़ा कर दिया गया है.
गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्री जयशंकर की सुरक्षा में अब बुलेटप्रूफ वाहन को भी शामिल कर लिया है. विदेश मंत्री अब बुलेटप्रूफ कार में चलेंगे. हालांकि, इस फैसले को लेकर गृह मंत्रालय की तरफ से आधिकारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है. गृह मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो विदेश मंत्री के आवास का सुरक्षा घेरा बढ़ाने के साथ ही उनकी सुरक्षा में विशेष बुलेटप्रूफ वाहन शामिल किया गया है. गौरतलब है कि एस जयशंकर को पहले से ही जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है. विदेश मंत्री की सुरक्षा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कमांडो तैनात हैं. सीआरपीएफ के 33 कमांडो विदेश मंत्री एस जयशंकर को क्लॉकवाइज सुरक्षा देते हैं. अब गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्री एस जयशंकर का सुरक्षा घेरा और मजबूत करने का फैसला किया है.









