Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • ऑपरेशन सिंदूर में सम्मिलित जवान का उनवल में हुआ स्वागत

    ऑपरेशन सिंदूर में सम्मिलित जवान का उनवल में हुआ स्वागत

    प्रभारी ब्यूरो: संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

    खजनी/ गोरखपुर। ऑपरेशन सिंदूर में सम्मिलित न०पं० उनवल के वार्ड नम्बर 13 के निवासी सेना सेवा कोर में हवलदार पद पर कुपवाड़ा में तैनात जवान तेज प्रताप सिंह चौधरी के परिवार में शादी की वजह से छुट्टी में घर आगमन पर उनका पूरे नगर पंचायत उनवल में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। इसी कड़ी में नगरपंचायत उनवल कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष महेश कुमार दुबे व उनकी टीम ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। उस दौरान नगर अध्यक्ष ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सम्मिलित हुए भारतीय सेना क़े जांबाज सिपाही नगर पंचायत उनवल के निवासी तेज प्रताप सिंह चौधरी, जिनके ऊपर पूरे नगर पंचायत उनवल को गर्व है।

    इस दौरान सभासद योगेश वर्मा,श्रीप्रकाश गुप्ता,सभासद एजाज (अज्जु),सभासद राजन पासवान सभासद जयचन्द्र यादव,सभासद प्रतिनिधि सर्वेश लाल,सभासद मिथिलेश यादव,सभासद यसवंत साहनी,अमित विक्रम पाण्डेय सहित दर्जनों सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे।

    स्वागत की कड़ी में वार्ड नं 10 में पूर्व अध्यक्ष पद प्रत्याशी मनोज साहनी के आवास पर सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हो सेना के जवान का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही लोगों अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता जगदीश चंद्र वर्मा व संचालन प्रेम साहनी द्वारा किया गया, इस दौरान सेना से रिटायर रमेश यादव,उपेंद्र यादव,नौमीनाथ यादव,प्रदीप चौधरी,कमलेश साहनी,संजय त्रिपाठी, रामचंद्र यादव,सिंघासन मौर्या,नागा यादव,श्रीराम साहनी,दिनेश,कुलदीप चौधरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

  • वाइन शॉप का शटर तोड़कर लाखों की चोरी

    वाइन शॉप का शटर तोड़कर लाखों की चोरी

    वरिष्ठ संवाददाता मनोज कश्यप की रिपोर्ट

    गोरखपुर। आज रात्रि 2 से 3 बजे के करीब कैंट थाना क्षेत्र के पैडलेगंज चौराहे से रुस्तमपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित एक वाइन शॉप में चोरों ने शटर तोड़ कर लाखों का माल चोरी कर लिया।

    इस वाइन शॉप का लाइसेंस अंजू सिंह के नाम से है। दुकान के मालिक के द्वारा कैंट थाने में तहरीर दे दी गई है, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • पाकिस्तान के लिए सभी ट्रेड रूट्स बंद

    पाकिस्तान के लिए सभी ट्रेड रूट्स बंद

     

    Big Breaking: पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से सभी तरह के ट्रेड और सभी ट्रेड रूट्स बंद कर दिए हैं। अब UAE, ईरान और अन्य खाड़ी देशों से आने वाले सभी शिपमेंट की भारत गहन जांच कर रहा है। जिससे पाकिस्तान का कोई भी सामान भारत न आ पाए। किसी तीसरे देश के रास्ते भी पाकिस्तानी सामान भारत नहीं आए इसपर भी नजर है। UAE और खाड़ी देशों से इंपोर्ट होने वाली वस्तुओं के ओरिजिन देश की भी सख्ती से जांच की जा रही है।

  • ‘एक रात में पूरा भारत साफ’: मोहम्मद जावेद, शहनाज परवीन, नसीम बानो…MP में भी मिले 3 ‘गद्दार’

    ‘एक रात में पूरा भारत साफ’: मोहम्मद जावेद, शहनाज परवीन, नसीम बानो…MP में भी मिले 3 ‘गद्दार’

    “पाकिस्तान का कर रहे थे गुणगान- PM मोदी और हिंदुओं को दे रहे थे गाली”

    भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को सबक सिखाने में लगी हुई है। वहीं, देश के ही कुछ गद्दार पाकिस्तान प्रेमी बने हुए हैं। मध्य प्रदेश में ऐसे तीन मामले सामने आए हैं। इंदौर, सीहोर और डिंडौरी जिलों में ऐसे लोगों ने सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो शेयर किया। इसके बाद आरोपितों पर पुलिस कार्रवाई की गई।
    पहला मामला इंदौर से है। जहाँ मेट्रो की कंस्ट्रक्शन कंपनी में कर्मचारी मोहम्मद जावेद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। यहाँ तक की ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए और कहा कि एक रात में सारा। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। करणी सेना की FIR पर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
    दूसरा केस सीहोर में सरकारी शिक्षिका शहनाज परवीन के अपमानजनक वीडियो जारी करने का है। वीडियो में शहनाज पाकिस्तान फौज की सलामती की दुआ माँग रही है और उनकी सराहना करती है। वीडियो वायरल होते ही SDM के आदेश के बाद शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया।
    वहीं, डिंडौरी जिले में आदर्श कॉलेज की गेस्ट लेक्चरर डॉ. नसीम बानो ने व्हाट्सएप पर सीताहरण से संबंधित भड़काऊ स्टेटस लगाया। साथ पहलगाम हमले को लेकर व्हाट्सएप पोस्ट पर लिखा था कि आतंकवादियों के धर्म पूछझकर गोली मारने और जय श्री राम के नारे लगवाकर मारने में कोई अंतर नहीं है। बानो पर धार्मिक भावनाएँ भड़काने के आरोप में पुलिस से शिकायत की गई।

  • इस्लामी ग्रुप ने जारी किया ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ का नक्शा, भारत के कई राज्यों को किया शामिल

    इस्लामी ग्रुप ने जारी किया ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ का नक्शा, भारत के कई राज्यों को किया शामिल

     ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्किए और पाकिस्तान की दोस्ती पूरी दुनिया ने देख ली।

     तुर्किए खुलकर आतंकवाद के समर्थक देश के साथ आकर खड़ा हो गया।

     यहीं नहीं, पाकिस्तान ने जिन ड्रोन्स से भारत पर हमला किया, वो भी तुर्किए ने ही पाक को खैरात में दिए थे।

     तुर्किए की इस हरकत के बाद भारत ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।

     हालांकि, तुर्किए अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

    तुर्किए समर्थित एक संस्था ने ‘महान बांग्लादेश’ (Greater Bangladesh) का नक्शा जारी किया है, जिसमें भारत के कई हिस्सों को बांग्लादेश में दर्शाया गया है।

  • बम धमाके से दहला कैलिफोर्निया

    बम धमाके से दहला कैलिफोर्निया

    “क्लीनिक के पास खड़ी कार में जली लाश मिली: FBI ने कहा- शहर में अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला”

    खबर है कि अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित पाम स्प्रिंग्स शहर में शनिवार को एक फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर बम धमाका हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 4 लोग घायल हैं। विस्फोट इतना भयानक था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियाँ और दरवाजे उड़ गए। FBI ने दावा किया है कि यह सुनियोजित आतंकी हमला है।

    FBI लॉस एंजिलिस के निदेशक अकील डेविस ने कहा, “इस क्लीनिक को जानबूझकर निशाना बनाया गया। दक्षिण कैलिफोर्निया में यह अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला है।” बताया गया कि धमाका क्लीनिक के पास खड़ी एक कार के जरिए हुआ। घटना के बाद उस जली हुई कार का केवल धुरा मिला। इसके अलावा एक AK-47 राइफल भी घटनास्थल से बरामद की गई।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे में मृतक व्यक्ति का शव इसी जली हुई कार के पास से मिला है। शक है कि घटना को अंजाम देने में व्यक्ति का हाथ है। घटना की जाँच ATF और FBI की टीम मिलकर कर रही है।

  • भाजपा सांसद रवि किशन को मिलेगा “संसद रत्न पुरस्कार 2025”, लोकतंत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान

    भाजपा सांसद रवि किशन को मिलेगा “संसद रत्न पुरस्कार 2025”, लोकतंत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान

    नई दिल्ली, मई 2025: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन को “संसदीय लोकतंत्र में उत्कृष्ट और निरंतर योगदान” के लिए प्रतिष्ठित “संसद रत्न पुरस्कार 2025” से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें आगामी जुलाई 2025 के अंतिम सप्ताह में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले संसद रत्न पुरस्कार समारोह के 15वें संस्करण में प्रदान किया जाएगा।

    इस सम्मान को लेकर रवि किशन ने खुशी जाहिर की और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, “यह पुरस्कार न केवल मेरे लिए एक प्रेरणा है, बल्कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारियों की पुष्टि भी है। मैं इसे गोरखपुर की जनता की जीत मानता हूँ, जिन्होंने मुझे सेवा का अवसर दिया।”

    गोरखपुर से सांसद रवि किशन संसद में अपनी निरंतर उपस्थिति, प्रभावी बहसों और जनता से जुड़े मुद्दों को पुरजोर ढंग से उठाने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने शिक्षा, युवाओं के रोजगार, फिल्म उद्योग, सीमा सुरक्षा और पूर्वांचल के विकास से जुड़े मुद्दों पर कई बार संसद में जोरदार आवाज़ उठाई है। उनकी इस निरंतरता और प्रतिबद्धता को संसद रत्न पुरस्कार द्वारा मान्यता देना गोरखपुर समेत पूरे देश के लिए गर्व की बात है। यह पुरस्कार न केवल रवि किशन की संसदीय उपलब्धियों की पहचान है, बल्कि उन जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणा है, जो लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूत करने में जुटे हैं।

    गौरतलब है कि संसद रत्न पुरस्कारों की स्थापना 2010 में प्राइम पॉइंट फाउंडेशन और ई-मैगजीन ‘प्रीसेंस’ द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सुझाव पर की गई थी। डॉ. कलाम ने ही मई 2010 में चेन्नई में आयोजित पहले समारोह का उद्घाटन किया था। तब से लेकर अब तक 14 संस्करणों में कुल 125 पुरस्कार प्रदान किए जा चुके हैं, जिनमें व्यक्तिगत सांसदों के साथ-साथ संसदीय स्थायी समितियों को भी सम्मानित किया गया है।

    इस पुरस्कार को देश की नागरिक समाज की ओर से दिया जाता है और यह भारतीय संसदीय प्रणाली में कार्यकुशल, जवाबदेह और सक्रिय जनप्रतिनिधियों की पहचान करता है।संसद रत्न पुरस्कार के लिए नामांकन राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) के अध्यक्ष श्री हंसराज गंगाराम अहीर की अध्यक्षता वाली जूरी समिति द्वारा किया जाता है। समिति में पूर्व पुरस्कार विजेता सांसद, सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि और संसदीय मामलों के जानकार शामिल होते हैं।

    नामांकन पूरी तरह से आधिकारिक प्रदर्शन डेटा के आधार पर किया जाता है, जो लोकसभा और राज्यसभा सचिवालयों तथा पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च से प्राप्त होता है। प्रमुख संकेतकों में सांसद द्वारा की गई बहसें, पेश किए गए निजी विधेयक और पूछे गए प्रश्नों की संख्या शामिल होती है।

    इस वर्ष लोकसभा और राज्यसभा के कुल 17 सांसदों और दो संसदीय स्थायी समितियों को नामांकित किया गया है। इनमें से चार विशेष पुरस्कार जूरी समिति द्वारा ‘विशेष उत्कृष्टता’ की श्रेणी में दिए जाएंगे।

  • पान के पैसे मांगने पर, मना करने पर सफाई कर्मी को पीटा

    पान के पैसे मांगने पर, मना करने पर सफाई कर्मी को पीटा

    “नगर पंचायत कर्मी पर हमला, छह लोगों पर गंभीर आरोप”

    ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

    खजनी/गोरखपुर। खजनी थाना के उनवल चौकी अंतर्गत नगर पंचायत उनवल के सफाईकर्मी लक्ष्मी नारायण प्रसाद ने शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे अपने वार्ड नं 3 में हैंडपंप बनवाते समय मारपीट व जान से मारने की धमकी की गंभीर शिकायत खजनी थाने में की है।

    प्रार्थी लक्ष्मी नारायण के अनुसार, इसी वार्ड के निवासी किशन प्रसाद (पुत्र रामप्रवेश ) ने पान के लिए पैसे मांगे। मना करने पर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और हमला करने की कोशिश की। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।

    आरोप है कि इसके कुछ ही समय बाद किशन प्रसाद अपने भाई आलोक और छह अन्य अज्ञात लोगों के साथ लौटे और प्रार्थी को गाली देते हुए लात-घूंसे व डंडों से पीटा। हमले में लक्ष्मी नारायण की आंख और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं।

    प्रार्थी ने बताया कि यदि आसपास के लोग समय रहते हस्तक्षेप न करते, तो घटना और भी गंभीर हो सकती थी। पीड़ित ने इस हमले से भयभीत होकर थान में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    लक्ष्मी नारायण नगर पंचायत उनवल में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत हैं।

    इस संबंध में खजनी थाना अध्यक्ष अर्चना सिंह ने बताया तहरीर मिली है, सफाई कर्मी की मेडिकल कर दिया गया है, मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किया जाएगा।

  • डबल डेकर बस दुर्घटना मामले में परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है

    डबल डेकर बस दुर्घटना मामले में परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है

    बिग ब्रेकिंग न्यूज: लखनऊ। हादसे में 2 मासूमों समेत 5 लोगों की मौत के बाद विभाग ने तत्कालीन RI गोरखपुर राघव कुशवाहा को निलंबित कर दिया। बिना फिटनेस के बिहार से दिल्ली जा रही बस हादसे का शिकार हुई थी।

    परिवहन विभाग बिना फिटनेस और नियमों को ताक पर रखकर चल रहे वाहनों को लेकर गंभीर हो गया है। विभाग पिछले 1 साल का और एनीव्हेयर फिटनेस से जुड़े सभी डेटा खंगालेगा।

  • महंगे शौक को पूरा करने के लिए बन गए चोर, पहुंच गये सलाखों के पीछे 

    महंगे शौक को पूरा करने के लिए बन गए चोर, पहुंच गये सलाखों के पीछे 

    “40 लाख रुपये के पीली धातू सोना और तीन मोबाइल के साथ राजघाट पुलिस ने दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार”

    गोरखपुर । कहते हैं कि अपराधी कितना ही शातिर क्यों ना हो लेकिन कानून के हाथ लम्बे होते है। महंगे शौक को पूरा करने के लिए युवा पीढ़ी अब अपराधी घटनाओं में बड़ी तेजी से शामिल हो रही है, हालांकि जब से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश किए का कमान संभाली है, अपराध और माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की । जिसका नतीजा रहा की बड़े माफिया या तो जेल में बंद है या दुनिया छोड़कर जा चुके है, लेकिन 20 से 25 साल की युवा पीढ़ी अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं ऐसा ही एक मामला राजघाट थाने पर दर्ज हुआ जिसमें लाल बाबू किशन कुमार ज्वेलर्स ने शिकायत किया कि उसकी दुकान पर काम करने वाला कृष्ण कुमार वर्मा 45 लाख का सोना लेकर फरार हो गया पुलिस ने संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुड़ गई।

    क्राइम ब्रांच ,स्वाट टीम और राजघाट पुलिस में कड़ी मेहनत करके दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। इनके पास से पुलिस ने पीली धातु की लगभग 40 लाख रुपए के सोना के साथ तीन मोबाइल भी बरामद किया गया है। घटना का खुलासा पुलिस लाइन की व्हाइट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सिटी अभिनव त्यागी और क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने किया।
    पकड़े गए आरोपियों की पहचान कृष्ण कुमार वर्मा पुत्र सोनू वर्मा निवासी बसंतपुर थाना राजघाट उम्र 19 वर्ष और उसका साथी दिनेश गौंड पुत्र भोनू गौंड निवासी रायगंज उत्तरी थाना राजघाट उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार करके आज न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
    गिरफ्तार करने वाली टीम में राजघाट थाना प्रभारी सदानंद सिन्हा ,उपनिरीक्षक उमाशंकर कनौजिया, उपनिरीक्षक विकास कुमार, उपनिरीक्षक आशुतोष वर्मा, हेड कांस्टेबल अशोक सरोज, कांस्टेबल गुलफाम, कांस्टेबल विजय मौर्य के साथ स्वाट टीम प्रभारी मनीष कुमार यादव ,क्राइम ब्रांच प्रभारी सूरज कुमार सिंह हेड कांस्टेबल करुणपति तिवारी, हेड कांस्टेबल राम इकबाल , अरुण खरवार कांस्टेबल प्रिंस राय कांस्टेबल राजेंद्र कुमार शामिल है।