Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

गद्दार ज्योति का बचना है बहुत मुश्किल
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का केरल कनेक्शन सामने आया है, जो कि अब जांच एजेंसी के रडार पर आ गया है. गिरफ्तार कथित पाकिस्तानी जासूस ज्योति मल्होत्रा से जैसे-जैसे पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं, साजिश की गहरी जड़ें और ज्यादा फैलती हुई नजर आ रही हैं. इसी कड़ी में ज्योति मल्होत्रा का केरल कनेक्शन सामने आया है, दरअसल, गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले ही ज्योति मल्होत्रा केरल घूमने गई थी. ज्योति की केरल यात्रा अब जांच एजेंसियों के सवालों के घेरे में है।
बता दें कि कुछ महीने पहले ही नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी ने कोच्चि और विशाखापट्टनम नौसेना बेस की जासूसी के आरोप में अभिलाष पी.ए. को केरल के कोच्चि से गिरफ्तार किया था. उसके साथ 2 और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था. नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी के मुताबिक कुछ महीना पहले गिरफ्तार हुए तीनों आरोपी एक बड़े जासूसी रैकेट का हिस्सा थे, जो भारतीय पोर्ट विशाखापत्तनम और कोच्चि की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान पहुंचाते थे. NIA के मुताबिक सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की शह पर यह पूरा जासूसी का रैकेट चल रहा था. केरल के अभिषेक पीए की गिरफ्तारी के बाद ज्योति की केरल यात्रा जांच एजेंसी के शक के दायरे में है.
इस बाबत पुलिस ने ज्योति से पूछताछ की है. नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग ने ज्योति से सवाल किया है कि वह केरल में किन-किन जगहों पर गई थी और कौन-कौन से लोगों से मिली थी. दरअसल, नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी विशाखापट्टनम जासूसी कांड की जांच कर रही है. इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. साल 2021 में आंध्र प्रदेश पुलिस में इस मामले का खुलासा किया था, जिसके बाद 2023 से नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी इस मामले की जांच कर रही है. नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी को विशाखापट्टनम जासूसी कांड और ज्योति मल्होत्रा केस में इन बिंदुओं पर सामानता मिली है.
-

“Reflection Pictures Studio Pvt. Ltd. : VFX की दुनिया का उभारता हुआ सितारा”
मुंबई। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में विजुअल इफेक्ट्स (VFX) का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, और इस बदलाव में अग्रणी भूमिका निभा रही है Reflection Pictures Studio Pvt. Ltd., जिसकी नींव रखी गई थी अभिषेक श्रीवास्तव द्वारा। यह कंपनी अब बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है।

Reflection Pictures Studio ने Drishyam 2, Apurva, Kill, और BadCop जैसी चर्चित फिल्मों में अपने शानदार VFX से जान फूंकी है। इसके अलावा आने वाली फिल्में जैसे Raid 2, Haunted 2, और TMPK ( महेश भट्ट जी की एक खास पेशकश) में भी इस स्टूडियो का गहरा योगदान रहा है।

सबसे बड़ी बात यह है कि यह स्टूडियों अब एक बेहद खास और संवेदनशील प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहा है — “Ajey” जो कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बायोपिक है। यह फिल्म न केवल राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि तकनीकी और कलात्मक रूप से भी यह प्रोजेक्ट Reflection Pictures Studio की क्षमता को दर्शाता है।
अभिषेक श्रीवास्तव, जिन्होंने इस कंपनी की शुरुआत की थी, कहते हैं, “अगर मेरी ज़िंदगी में किसी एक व्यक्ति का सबसे बड़ा योगदान रहा है, तो वह हैं Kranti Shanbag जी। उनकी प्रेरणा, समर्थन और विश्वास के बिना शायद ये सफर संभव नहीं होता।”
Kranti Shanbag जी का यह समर्थन अभिषेक के लिए सिर्फ पेशेवर नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी बेहद मूल्यवान रहा है। यही संबंध आज Reflection Pictures Studio को नयी ऊँचाइयों तक ले जा रहा है।
“हमारा मकसद सिर्फ तकनीक देना नहीं, बल्कि कहानी में जान डालना है।”
News Courtesy: अभिषेक श्रीवास्तव
-

“मेरी पाक में शादी करवा दो”: जासूस ज्योति
अब जासूस ज्योति और ISI एजेंट अली का वॉट्सऐप चैट आया सामने..!
जासूस ज्योति मल्होत्रा की पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के अधिकारी अली हसन से एक वॉट्सऐप चैट सामने आई है।
इस चैट में अली हसन, ज्योति से कहता है कि मेरे दिल से दुआ निकलती है हमेशा कि आप खुश रहो।
आप हमेशा हंसते-खेलते रहो. जीवन में कभी कोई गम नहीं आएगा।
इसके बाद इस पर ज्योति ने अली हसन को एक हंसी वाले इमोजी भेजी और उसे कहा मेरी शादी पाकिस्तान में करवा दों।
-

चीन ने पाकिस्तान को आधी कीमत पर दिए स्टील्थ फाइटर जेट्स
बड़ी खबर: चीन 30 J-35A स्टील्थ फाइटर जेट पाकिस्तान को देने जा रहा है, वो भी 50% डिस्काउंट पर।
पहली खेप अगस्त 2025 तक पाकिस्तान पहुंचने की उम्मीद है।
पाकिस्तानी पायलट चीन में ट्रेनिंग ले रहे हैं और पूरी डील को लेकर सुरक्षा विशेषज्ञों में चिंता गहराई है। -

मौसम की मार से टूटी जहाज की नाक: इमरजेंसी लैंडिंग
इंडिगो की फ्लाइट 6E2142 को दिल्ली से श्रीनगर की यात्रा के दौरान बर्फीली आंधी का सामना करना पड़ा. पायलट ने इमरजेंसी सूचना दी, लेकिन विमान सुरक्षित लैंड कर गया. सभी 227 यात्री सुरक्षित हैं. विमान के नोज को नुकसान पहुंचा है. फ्लाइट में कुल 227 यात्री मौजूद थे. खराब मौसम के बावजूद, पायलट और क्रू की सूझबूझ के चलते विमान सुरक्षित रूप से 18.30 बजे श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंड कर गया. सभी यात्री और एयर कर्मी पूरी तरह सुरक्षित हैं. हालांकि, विमान के नोज के हिस्से को नुकसान हुआ है.
-

एसबीआई की एक शाखा में हुआ हिन्दी और कन्नड़ को लेकर विवाद
बेंगलुरु के चंदापुरा में SBI बैंक की एक शाखा में हिंदी और कन्नड़ को लेकर विवाद हो गया. एक कस्टमर ने बैंक मैनेजर से कन्नड़ में बात करने को कहा लेकिन मैनेजर ने हिंदी में जवाब दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखता है कि कस्टमर बार-बार मैनेजर से कन्नड़ में बात करने को कहता है, क्योंकि “यह कर्नाटक है.” लेकिन मैनेजर कहती हैं कि वह भारत में रहती हैं और हिंदी बोलेंगी. दोनों के बीच कुछ मिनट तक बहस होती रही. कस्टमर ने कहा, “कन्नड़ पहले, मैडम.” जवाब में मैनेजर ने कहा, “मैं आपके लिए कन्नड़ नहीं बोलूंगी. मैं हिंदी बोलूंगी.” इस बहस ने माहौल को गर्म कर दिया.
ये वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कुछ लोगों का कहना है कि हर व्यक्ति अपनी पसंद की भाषा बोल सकता है. वहीं कुछ ने बैंक मैनेजर को असभ्य बताया, क्योंकि उन्होंने कन्नड़ बोलने से इनकार किया. यह विवाद अब लोगों के बीच भाषा और क्षेत्रवाद को लेकर चर्चा का विषय बन गया है. इस घटना के बाद प्रो-कन्नड़ कार्यकर्ता संगठनों ने बैंक के खिलाफ विरोध करने का फैसला किया है. वे SBI की मुख्य शाखा तक मार्च करने और इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपने की योजना बना रहे हैं. उनका कहना है कि कर्नाटक में कन्नड़ भाषा का सम्मान होना चाहिए.
-

भारत – बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सख़्त एक्शन, राज्यों को पहचान और निष्कासन का आदेश
ब्रेकिंग: भारत में अवैध रूप से बसे बांग्लादेशी घुसपैठियों के अतिक्रमण आज हटा दिए गए हैं।
इसके साथ ही भारत सरकार ने सभी राज्यों को नोटिस भेजा है, जिसमें अवैध प्रवासियों की पहचान करने और रिपोर्ट देने को कहा गया है।
यह कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा, जनसंख्या संतुलन और कानून-व्यवस्था के मद्देनज़र की गई है।
-

हाई टेंशन लाइन से करंट लगने पर चार लोगों की मृत्यु तथा कई अन्य हुए घायल
Breaking News: यूपी के गाजीपुर में हाइटेंशन लाइन से करंट लगने के कारण 4 लोगों की मौत और अन्य कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की दु:खद सूचना है !
सरकार और बिजली विभाग इसके लिए एक-दूसरे को ज़िम्मेदार न ठहराये बल्कि जाँच बिठायें !
इन मौतों के लिए उत्तरदायी लोगों को बर्खास्त करे !
साथ ही सरकार बार-बार बिजली जाने और 24 घंटे बिजली न आने के ख़िलाफ़ हो रहे धरना-प्रदर्शन का संज्ञान ले !
यदि इस सरकार ने बिजली उत्पादन का नया प्लांट लगाया होता या पूर्व में बने बिजली घरों को ठीक से चलाया होता !
उत्पादन बढ़ाया होता तो प्रदेश की ऐसी बदहाली न होती !
सोलर प्लांट की सुध न जाने राज्य सरकार को कब आयेगी !
-

अक्षय कुमार ने परेश रावल को भेजा 20 करोड़ का नोटिस
हेरा फेरी के अगले भाग में काम करने से मना करने की वजह से अक्षय कुमार ने परेश रावल को 20 करोड़ का नोटिस भेजा है।
पैसेवाले अंधभक्त आपस मे लड़ रहे हैं और गरीब अंधभक्त आज भी 5 किलो आटे में जिंदगी बिता रहा है।











