Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • यूपी एटीएस द्वारा जासूसों को कल किया गया था गिरफ्तार

    यूपी एटीएस द्वारा जासूसों को कल किया गया था गिरफ्तार

    जासूस तुफैल को वाराणसी से किया गया था गिरफ्तार,

    मो हारून को दिल्ली से किया गया था गिरफ्तार.

    दोनो जासूस को देर रात nia की स्पेशल कोर्ट में किया गया था पेश.

    NIA कोर्ट में जासूसों की पेशी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल.

    यूपी एटीएस जल्द दोनो के रिमांड की अर्जी डालेगी.

    दोनो को रिमांड पर लेकर एटीएस करेगी गहनता से पूछताछ.

    मो हारून पाकिस्तानी उच्चायोग के संपर्क में था.

    देश की संवेदनशील जानकारी कर रहा था शेयर.

    तुफैल नफीसा नामक महिला के हनी ट्रैप में फंसकर भेज रहा था संवेदनशील जगहों की फोटो.

    तुफैल 600 पाकिस्तानी लोगो के साथ व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये संपर्क में था.

    तहरीके लब्बैक की सामग्री करता था लोगो को शेयर.

  • कुशीनगर के युवक की देवरिया में गोली मारकर हत्या

    कुशीनगर के युवक की देवरिया में गोली मारकर हत्या

    बारात में गोली चलने की घटना के बाद एसपी ने खुलासे के लिए पुलिस टीम का किया गठन….;

    खुखुन्दु थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरी की घटना;

    ब्रेकिंग न्यूज। कुशीनगर से आई एक बारात में राजन यादव नाम के एक व्यक्ति को गोली लगने से मौत हो गई । मृतक राजन यादव कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर झुरिया के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार रात के 11:00 बजे के करीब जब बारात आ गई तो उसी समय राजन यादव नाम के व्यक्ति को गोली लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज के लिए भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया…।

    मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने घटनास्थल का जायजा लिया और घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया है।

  • पाक के बड़े शहरों में खुलेआम घूम रहे आतंकी

    पाक के बड़े शहरों में खुलेआम घूम रहे आतंकी

    ‘विदेश मंत्री ने कहा’ पता मालूम, जहां हैं, वहीं मारेंगे’, एस जयशंकर की बड़ी चेतावनी..!

     विदेश मंत्री ने कड़ा मैसेज देते हुए स्पष्ट किया कि, ‘अगर आतंकवादी पाकिस्तान में हैं तो हम उन पर वहीं प्रहार करेंगे।

     जहां वे हैं, वहीं मारेंगे; इसलिए ऑपरेशन जारी रखने में एक संदेश है।

    लेकिन ऑपरेशन जारी रखना एक-दूसरे पर गोलीबारी करने के समान नहीं है।

  • राहगीरों को देख जंगल में बच्चों को छोड़ भागा अधेड़

    राहगीरों को देख जंगल में बच्चों को छोड़ भागा अधेड़

    “बिहार के रहने वाले बच्चे महादेव झारखंडी में करते थे काम”

    “अनामिका और अमिताभ बोले काम दिलाने ले जा रहा था अधेड़”

    “एम्स पुलिस ने नाम, पता पूछने के बाद दोनों को चाइल्ड लाइन भेजा”

    गोरखपुर। एम्स क्षेत्र में गुरुवार की भोर में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया। बुढ़िया माई मंदिर के पास दो मासूम बच्चे लावारिस हालत में मिले। 11 वर्षीय लड़की और छह वर्ष के लड़के को बिहार से एक व्यक्ति काम दिलाने के बहाने ले आया था। रात में ऑटो से लेकर जंगल में पहुंचा। राहगीरों की नजर पड़ी तो बच्चों को छोड़ भागा। एम्स पुलिस ने दोनों को चाइल्ड लाइन भेजने के साथ ही छोड़कर भागे व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

    गुरुवार की भोर में करीब चार बजे स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। मंदिर के पास दो सहमे हुए बच्चों को देखकर वे रुके। बातचीत करने पर बच्ची ने अपना नाम अनामिका और छोटे बच्चे ने अमिताभ बताया। अनामिका के अनुसार, वे मूल रूप से बिहार के सिवान जिले के छोटकी बभनौली, साहब जी का मठिया गांव के रहने वाले हैं। पिछले आठ महीने से महादेव झारखंडी में एक व्यक्ति के घर काम कर रहे थे।

    बुधवार की रात कुछ घरेलू परेशानी या झगड़े की वजह से वह वहां से निकलकर छावनी स्टेशन पहुंचे। वहां एक अधेड़ व्यक्ति मिला जिसकी एक आंख खराब थी। उसने कहा कि उन्हें काम दिला देगा। इसके बाद ऑटो से लेकर कुसम्ही जंगल के पास पहुंचा और कहा कि यहीं रुको, मैं अभी आता हूं। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे लोग रुके तो गायब हो गया। जिसके बाद वह यहीं पर बैठ गए। जानकारी मिलते ही एम्स थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक पूछताछ के बाद दोनों बच्चों को चाइल्ड लाइन की टीम को सौंप दिया गया। चाइल्ड लाइन अब बच्चों की काउंसलिंग कर रही है और उनके घरवालों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।

  • पाकिस्तान की एक और शर्मनाक हरकत

    पाकिस्तान की एक और शर्मनाक हरकत

    इमरजेंसी में इंडिगो फ्लाइट को नहीं दी एयरस्पेस के इस्तेमाल की इजाजत।

     पाकिस्तान ने इमरजेंसी में भी भारत के इंडिगो फ्लाइट को अपने एयरस्पेस के इस्तेमाल करने की मंजूरी नहीं दी।

     दरअसल, बुधवार को तेज आंधी-तूफान के दौरान दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो 6E 2142 फ्लाइट को एयर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा था।

     इस फ्लाइट में 220 से ज्यादा यात्री सवार थे।

    जिनकी सुरक्षा के लिए फ्लाइट के पायलट ने पाकिस्तान से एयरस्पेस का इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी थी, लेकिन पाकिस्तान ने अस्वीकार कर दिया।

  • सत्यपाल मलिक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    सत्यपाल मलिक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    सत्यपाल मलिक: 2200 करोड़ के भ्रष्टाचार केस में CBI ने दाखिल की चार्जशीट, अस्पताल में भर्ती हुए पूर्व राज्यपाल..!

     जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक एक बार फिर से चर्चा में हैं।

     गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के चलते वह अस्पताल में भर्ती हैं और इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के ज़रिए दी है।

     खास बात यह है कि उनकी यह पोस्ट उस वक्त सामने आई, जब उनके खिलाफ CBI ने कीरु हाइड्रो प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार को लेकर चार्जशीट दाखिल की है।

    ऐसे में स्वास्थ्य और सियासत के मोर्चे पर उनका यह दौर चर्चा का विषय बन गया है।

  • दर्शन को निकला परिवार हुआ हादसे का शिकार, खुशियां बदली मातम में

    दर्शन को निकला परिवार हुआ हादसे का शिकार, खुशियां बदली मातम में

    एक खुशियों से भरी यात्रा चंद घंटों में मातम में बदल गई जब खाटू श्याम के दर्शन के लिए निकले एक परिवार की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे में लखनऊ के एक ही परिवार के दो बेटों और उनकी मां की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

    जानकारी के अनुसार, यह परिवार बेटे को सरकारी नौकरी मिलने और मन्नत पूरी होने पर खाटू श्याम (राजस्थान) के दर्शन के लिए कार से रवाना हुआ था। जैसे ही वे हाईवे पर आगे बढ़े, उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और कई बार पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीन लोगों की जान चली गई।

    मृतकों की पहचान

    मृतकों में 55 वर्षीय मां सरोज देवी, 28 वर्षीय बेटा अमन और 25 वर्षीय बेटा करण शामिल हैं। तीनों लखनऊ के जानकीपुरम इलाके के निवासी थे।

    तीन गंभीर घायल

    परिवार के अन्य सदस्य – पिता रमेश कुमार, बेटी पूजा और अमन की पत्नी रितिका – को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।

    खुशियों की शुरुआत, दुखद अंत

    बताया जा रहा है कि अमन को हाल ही में रेलवे में नौकरी मिली थी। यह पूरे परिवार के लिए गर्व और खुशी का क्षण था। सरोज देवी ने बेटे की नौकरी के लिए खाटू श्याम से मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने पर परिवार दर्शन के लिए रवाना हुआ था।

    स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत कार्य

    हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया। क्रेन की मदद से कार को हटाया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

    शोक में डूबा परिवार और मोहल्ला

    इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में पहुंची, पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। पड़ोसियों के अनुसार, यह परिवार बेहद मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति का था।

    पुलिस जांच जारी

    पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में अंदेशा है कि चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हुआ।

  • स्व० पं० हरीशंकर तिवारी के सुपुत्र सपा नेता विनय शंकर तिवारी को मिली जमानत

    स्व० पं० हरीशंकर तिवारी के सुपुत्र सपा नेता विनय शंकर तिवारी को मिली जमानत

    लखनऊ। हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने सुनवाई के बाद दी जमानत।

    7 अप्रैल को ED ने बैंक लोन हड़पने में किया था अरेस्ट।

    ED ने साथ-साथ अजीत पांडे को भी किया था गिरफ्तार।

    गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम पर 754 करोड़ हड़पने का मामला।

    डबल बेंच ने विनय शंकर तिवारी, अजीत पांडे को दी जमानत।

  • “ED सभी हदें पार कर रही है” : सीजेआई

    “ED सभी हदें पार कर रही है” : सीजेआई

    ब्रेकिंग न्यूज: तमिलनाडु शराब घोटाला मामला सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की जांच पर लगाई रोक, सीजेआई बोले, “ईडी सभी सीमाएं लांघ रही है।”

    तमिलनाडु के शराब घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच पर अंतरिम रोक लगाई है। सुनवाई के दौरान सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने कहा कि ईडी मोबाइल व डिवाइस से डाटा लेकर निजता का उल्लंघन कर रही है। इस पर CJI बीआर गवई ने कहा कि कोर्ट पहले ही अंतरिम राहत दे चुका है।

    ASG आर. वेंकटरमणी ने कहा कि यह ₹1000 करोड़ का घोटाला है जिसमें राजनेताओं को बचाया जा रहा है। इस पर CJI गवई ने सवाल उठाया कि जब राज्य सरकार पहले ही FIR दर्ज कर कार्रवाई कर रही है, तो ईडी की जांच की क्या जरूरत है? उन्होंने तीखा सवाल किया – “Predicate offence कहां है ?”

    सीजेआई ने कहा, “ईडी संघीय ढांचे की मर्यादाओं को पार कर रही है।” ASG ने इन आरोपों से इनकार करते हुए विस्तृत जवाब दाखिल करने की बात कहीं।

    यह मामला TASMAC से जुड़ा है, जिसमें आरोप है कि डिस्टिलरी कंपनियों ने बड़ी मात्रा में कैश में घोटाला किया और अतिरिक्त सप्लाई ऑर्डर हासिल किए। दुकानों पर MRP से ज्यादा कीमत वसूली का भी आरोप है।

  • लखनऊ नगर निगम के सर्वे में करीब 33 हज़ार स्ट्रीट लाइट खराब

    लखनऊ नगर निगम के सर्वे में करीब 33 हज़ार स्ट्रीट लाइट खराब

    ईईएसएल कंपनी के जिम्मे है रखरखाव की ज़िम्मेदारी.

    31 मई को नगर निगम से कंपनी का अनुबंध ख़त्म हो रह.

    काम अच्छा ना होने के चलते अनुबंध आगे भी नहीं बढ़ेगा.

    नगर निगम ने कंपनी से खराब लाइटें चालू हालत में मांगीं.

    कंपनी अधिकारी खराब लाइटें चालू हालत में हैंड ओवर करें’.

    चालू हालत में ना मिलने पर बकाया बिल से होगी कटौती.

    33 हज़ार स्ट्रीट लाइट कंपनी को सही सलामत लगवानी है.