Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, कल सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 1200 जोड़ों को देंगे आशीर्वाद

    दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, कल सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 1200 जोड़ों को देंगे आशीर्वाद

    गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर सोमवार की शाम 5 बजे गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ की पूजा की। उसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया।

    मुख्यमंत्री पहले दिन किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। वह दूसरे दिन यानी मंगलवार को हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड (HURL) परिसर में परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को उपहार व आशीर्वाद प्रदान करेंगे। 1200 नवविवाहित जोड़ों का विवाह होगा। मुख्यमंत्री सोमवार को संतकबीरनगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गोरखपुर पहुंचे।
    समाज कल्याण विभाग की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। टेंट आदि लगाने का काम लगभग पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री के सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की संभावना है। वह मंच से कुछ जोड़ों को सर्टिफिकेट प्रदान करेंगे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचने वाले वर एवं वधु पक्ष के लोगों के खाने का इंतजाम भी किया जाएगा।

    *1200 जोड़े बंधेंगे शादी के बंधन में*

    सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लगभग 1200 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। इसकी तैयारी की जा चुकी है। कार्यक्रम में पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। कुछ जोड़ों के बीच मुख्यमंत्री भी पहुंचेंगे और उन्हें आशीर्वाद प्रदान करेंगे। शादी के बाद सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

    *असुरन चौक के सुंदरीकरण का लोकार्पण*

    बाद में पहले यह संभावना जतायी जा रही थी कि मुख्यमंत्री असुरन चौक के सुंदरीकरण का निरीक्षण करेंगे और उसके बाद नगर निगम की ओर से बनाए गए एनिमल बर्थ कंट्रो का उद्घाटन करेंगे। लेकिन कतिपय कारणों से यह कार्यक्रम फिलहाल कर दिया गया है।

     

     

  • भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी है युद्ध….

    भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी है युद्ध….

    गोरखपुर। तहसील की कार्य प्रणाली पूरी तरीके से ध्वस्त हो चुकी है। भ्रष्टाचार चरम पर है। तहसील का कोई भी काम सही समय पर नहीं हो रहा है। हर काम के लिए अनर्गल पैसा मांगा जा रहा है, जिससे अधिवक्ता बंधु को काम करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आम जनमानस को काफी परेशानी हो रही है।

    “मैं गोविंद उपाध्याय एडवोकेट ने बहुत सोच समझकर एक निर्णय लिया है व्यवस्था बदलो आंदोलन का और आप सभी अधिवक्तागण और जनमानस का सहयोग अपेक्षित हैं।”

  • लगातार दूसरे दिन पुलिस मुठभेड़ में फरार गो तस्कर गिरफ्तार

    लगातार दूसरे दिन पुलिस मुठभेड़ में फरार गो तस्कर गिरफ्तार

    “बाएं पैर में लगी है गोली”

    “तमंचा मोटरसाइकिल बरामद”

    संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा*

    गोरखपुर । शाहपुर थाना पुलिस की लगातार दूसरे दिन बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। शनिवार की भोर में मुठभेड़ के दौरान फरार होने में कामयाब रहे आरोपी अनूप यादव का सामना देर रात पुलिस से हो गया। उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लग गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के पास से तमंचा व,कारतूस बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुलरिहा थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर 2 के दहला टोला निवासी अनूप यादव पुत्र दिनेश यादव के रूप में हुई है। इस मामले में मुकदमा लिखा जा रहा है।

    मालूम हो कि शनिवार की भोर में पुलिस को सूचना मिली थी कि पशु तस्कर पिपराइच रोड होते हुए पशुओं को उठाने आ रहे हैं। पुलिस सतर्कता की दृष्टि से चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप आती दिखी। उसे रुकने का इशारा किया गया लेकनि पिकअप सवार भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो 2 तस्कर कूदकर भाग गए। एक तस्कर साहब अंसारी ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया जिसमें अनूप यादव, व साहब का सगा भाई रोजिद अंसारी फरार हो गए थे। 24 घंटे के भीतर ही अनूप भी पकड़ा गया।

    शाहपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त अनूप यादव को अपाची बाइक से घूमते देखा। उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे अभियुक्त घायल हो गया। उसके पास से 315 बोर का एक देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस व अपाची बाइक बरामद की गई।

    *अनूप पर 29 मुकदमे हैं दर्ज*

    अनूप पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में 29 मुकदमे दर्ज हैं। 2020 में उसपर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। 22 दिसंबर 2024 को भी गो तस्करों की जांच में जुटी पुलिस को एक पिकअप दिखी थी। पिकअप का पीछा किया गया तो तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग गए थे। उसमें गोवंश मिले थे। अनूप यादव भी उन तस्करों में शामिल था। लगातार फरार रहने में कामयाब अनूप इस बार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उससे पूछताछ कर अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

  • दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी वाले देशों की लिस्ट

    दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी वाले देशों की लिस्ट

    ये दुनियां की 10 सबसे बड़े इकोनॉमी वाले देशों की लिस्ट हैं जिसमे भारत 3rd और चीन पहले स्थान पर आता है।

    ये देखकर अजीब लगता है कि दुनियां को सैकड़ों सालों तक लूटने वाला देश UK इस लिस्ट में 10th नंबर पर है।

    “ये लिस्ट PPP (Purchasing Power Parity) के आधार पर बनाई गई है।”

  • सपना व रानी नाम से रह रही दो बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, भिलाई के बाद अब दुर्ग में भी पकड़ाए..!

    सपना व रानी नाम से रह रही दो बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, भिलाई के बाद अब दुर्ग में भी पकड़ाए..!

    जिले में अब तक पांच बांग्लादेशी नागरिक पकड़े जा चुके हैं। जो अपनी पहचान छुपाकर रह रहे थे।

     एसटीएफ की टीम ने पिछले दिनों भिलाई से तीन बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया था।

    दुर्ग के जयंती नगर में दो महिलाओं की गिरफ्तारी के साथ जिले में अब तक पांच बांग्लादेशी नागरिक पकड़े जा चुके हैं।

  • पाकिस्तानी राष्ट्रपति के बेटी के काफिले पर हमला

    पाकिस्तानी राष्ट्रपति के बेटी के काफिले पर हमला

    पाकिस्तान : राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बेटी आसिफा भुट्टो के काफिले पर हमला !

     आसिफा कराची से नवाबशाह जा रही थीं, इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को रोका

     सुरक्षा टीम ने तुरंत कार्रवाई की और उनकी गाड़ी को सुरक्षित वहां से निकाल लिया

  • सऊदी में रह रहे पति से वीडियो काल पर बात करने के दौरान ही पत्नी ने कर ली खुदकुशी

    सऊदी में रह रहे पति से वीडियो काल पर बात करने के दौरान ही पत्नी ने कर ली खुदकुशी

    संवाददाता: सूर्य प्रकाश सिंह (सहजनवा, गोरखपुर)

     

    पिपरौली/ गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली पश्चिम मुहल्ले में किराए के मकान में रह रही महिला ने शुक्रवार की देर रात फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिया। इस दौरान वह पति से वीडियो काल पर बात कर रही थी।पति को जब अनहोनी की आशंका हुई तो उसने पड़ोसी को फोन किया। वह जबतक पहुंचता देर हो चुकी थी। लगभग 1 घंटे बाद फोरेंसिक टीम के पहुंचने के बाद दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया।

    मृतका की पहचान थाना बड़हलगंज के वार्ड नंबर 8 पुराना गोला की खुशी (28) पत्नी मोहम्मद नदीम अंसारी के रूप में हुई है। नदीम अंसारी रोजगार के सिलसिले में सउदी अरब के मदीना शहर में रहता है। अभी 15 दिन पहले ही वह मदीना गया है।देर रात खुशी ने पति को वीडियो काल किया। वीडियो काल पर ही दोनों के बीच कुछ बहस हुई। मोबाईल रात 10 बजकर 59 मिनट पर काल डिसकनेक्ट हो गई। उसके बाद खुशी ने खिड़की के पर्दे का फंदा बनाया और पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। उसका शव बिस्तर पर ही लटक रहा था।बिस्तर पर ही उसका 3 वर्ष का मासूम बच्चा सो रहा था।फोन काटने के बाद पति को जब यह एहसास हुआ कि वह फांसी लगा रही है तो उसने पड़ोस में रहने वाले छोटू को घर भेजा। जब छोटू आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटक रही थी। उसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर गीडा थाने के दरोगा व सिपाही पहुंच गए।

    लगभग एक घंटे बाद जब थानाध्यक्ष, सीओ व फोरेंसिक टीम पहुंची तब दरवाजा तोड़ा गया और शव को नीचे उतारा गया। फोरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    शोर सुनकर उठा तो मां-मां पुकार रोने लगा मासूम।
    पुलिस जब घर के अंदर गई तो तीन वर्ष के मासूम को पड़ोसी ने गोद में उठाया। उस समय भी वह गहरी नींद में सो रहा था। जांच के दौरान शोर-शराबा सुनकर वह उठ गया और बिस्तर पर बैठकर मां को खोजने लगा। मां को पुकारते हुए रोने लगा। आसपास के लोगों ने उसे चुप कराने की कोशिश की लेकिन चुप नहीं हो रहा था। फिर एक पड़ोसी उसे गोद में लेकर वहां से दूर चला गया।

    सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि गीडा क्षेत्र के पिपरौली में एक महिला ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

  • एसडीएम ज्योति मौर्य के बाद गोरखपुर की रीना मौर्य का पति को धोखा, टावर पर चढ़ा पत्नी से धोखा खाया पति

    एसडीएम ज्योति मौर्य के बाद गोरखपुर की रीना मौर्य का पति को धोखा, टावर पर चढ़ा पत्नी से धोखा खाया पति

    गोरखपुर: टावर पर चढ़ा पत्नी से धोखा खाया मशरूम की फार्मिंग करने वाला एक्स नेवीमैन, साढ़े पांच घण्टे से मशक्कत कर रही पुलिस;

    गोरखपुर के गोला थानाक्षेत्र के बघौरा चौराहा के पास एयरटेल के टावर पर चढ़ा शख्स;

    गोरखपुर के गोला थानाक्षेत्र के बेलपार के रहने वाले समरनाथ ने वर्ष 2015 में परिवार के खिलाफ जाकर रीमा से किया था प्रेम विवाह;

    पढ़ा-लिखाकर पत्नी को पैरामेडिकल का कोर्स कराया, नीट की तैयारी करवाई, अस्पताल में नौकरी लगने के बाद किसी और के साथ हो गया पत्नी रीमा मौर्य का अफेयर;

    कमाई के सारे पैसे उसके खाते में भेजता था, उसी के नाम से खरीदी है जमीन, अब धोखा खाया तो खो बैठा आपा;

    साढ़े पांच घंटे से दोपहर 2 बजे बघौरा चौराहा के पास एयरटेल के टावर पर अपनी मांगों को लेकर चढ़ गया।

    पुलिस-प्रशासन मौके पर मौजूद होकर उसकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

    घटनास्थल पर नहीं पहुंची पत्नी रीमा, लोगों को मनाने के बाद भी इस हालत में करीब जमीन से 70 फुट की ऊंचाई पर बैठा और कूदने की दे रहा है धमकी।

    शुभचिंतकों के फोन करने पर कह रहा कि कूदने जा रहा हूं, अब अगले जन्म में बात और मुलाकात होगी, मौके पर गोला पुलिस बल के साथ फायर ब्रिगेड की भी गाड़ियां मौजूद।

  • PAC की 27 वाहिनीयों में बने संग्रहालय

    PAC की 27 वाहिनीयों में बने संग्रहालय

    लखनऊ। यूपी पुलिस अपने गौरवशाली इतिहास को संजोने के साथ ही उसे जवानों के सामने प्रेरणा के रूप मे प्रदर्शित कर रही है।

    सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 27 PAC वाहिनीयों में संग्रहलय स्थापित किये गए है।

    बाकी बची 6 वाहिनीयों में संग्रहलय स्थापित कराएं जा रहें है।

    DGP प्रशांत कुमार ने PAC वाहिनीयों व पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

    जवान-चुस्त दुरुस्त रहें इसके लिए अत्याधुनिक जिम बनवाए जा रहें है।

    PAC वाहिनियों में बनवाए गए संग्रहालय में पुलिस विभाग से जुडी स्मृतियों, इतिहास, वर्दी में समय-समय पर हुए परिवर्तन, पुराने व नये उपकरण,अस्त्र-शस्त्र, बलिदानी अधिकारियों व कर्मियों के चित्र को संरक्षित किया गया है।

    DGP ने सभी PAC वाहिनीयों, इकाइयो, प्रशिक्षण केंद्रों व 7 नई पुलिस लाइन मे परेड ग्राउंड व भूमि की उपलब्धता के आधार पर जल्द आउटडोर स्टेडियम, इंडोर जिमनेजियम और संग्रहलय बनवाने का निर्देश दिया है।

  • बेगुनाह नागरिकों ही हत्या, गुरुद्वारों, मंदिरों को बनाया निशाना

    बेगुनाह नागरिकों ही हत्या, गुरुद्वारों, मंदिरों को बनाया निशाना

    भारत ने संयुक्त राष्ट्र में खोली पाकिस्तान के पाखंड की पोल !

    भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के पाखंड की पोल खोलते हुए कहा कि एक ऐसा देश जो आतंकियों और नागरिकों के बीच कोई अंतर नहीं करता उसे नागरिकों की सुरक्षा के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है।