Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • भारत में हुआ ड्राइवरलेस कारों क का रास्ता साफ

    भारत में हुआ ड्राइवरलेस कारों क का रास्ता साफ

    भारत में भी ड्राइवरलेस कारों के ट्रायल का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की सिफारिश पर टेरा हर्ट्ज (THz) स्पेक्ट्रम के प्रयोग को मंजूरी मिल गई है। सरकार का ये कदम फ्यूचर टेक्नोलॉजी और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

  • ट्रक, ट्रेलर की टक्कर में ट्रेलर चालक की मौत, सात घंटे जाम रहा हाइवें

    ट्रक, ट्रेलर की टक्कर में ट्रेलर चालक की मौत, सात घंटे जाम रहा हाइवें

    ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बडहलगंज क्षेत्र के कोहड़ाभावर गांव के सामने रामजानकी मार्ग पर गुरुवार की रात 12 बजे ट्रेलर और ट्रक की टक्कर में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लगा गया। हादसे के लगभग सात घंटे बाद थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह ने जेसीबी से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को हटवाकर जाम खुलवाया।

    जानकारी के मुताबिक कुशीनगर जिले के सुधियांनी भरसार गांव निवासी दिनेश कुमार (40) देवरिया से ट्रेलर लेकर बड़हलगंज की तरफ आ रहा था। कोहड़ाभावर गांव के सामने बड़हलगंज की तरफ से आ रहे ट्रक से उसके ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेलर चालक दिनेश कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

    घटना के पूर्व दस बजे से ही बड़हलगंज-देवरिया मार्ग पर जाम लग गया था। इस बीच ओवरटेक के चक्कर में ट्रेलर व ट्रक में टक्कर हो गई। बताया जाता है कि बिहार की तरफ से बड़हलगंज होते हुए वाराणसी की तरफ जाने वाले ट्रेलरों की लाइन लग जा रही है। जो जाम का मुख्य कारण बन रहा है। इधर सप्ताह भर से प्रतिदिन बड़हलगंज-देवरिया मार्ग पर जाम लग रहा है। हालाकि सरयू नदी पर फोरलेन से आवागमन के लिए नया पुल बन गया है बावजूद बड़े बड़े ट्रेलर का आवागमन देवरिया-बड़हलगंज रामजानकी मार्ग से ही हो रहा है।

  • मोदी का एक और ताबड़तोड़ मास्टरस्ट्रोक

    मोदी का एक और ताबड़तोड़ मास्टरस्ट्रोक

    आधार और UPI के बाद अब हर घर को मिलेगा Digital Address ID
    अब पता लगाना होगा आसान और तेज़ होगा।
    डिलीवरी, सरकारी सेवाओं और आपात मदद में क्रांतिकारी सुधार होगा।
    हर साल ₹10-14 अरब की बर्बादी से मुक्ति मिलेगी।

    डिजिटल भारत की रफ्तार अब ठहरेगी नहीं, दौड़ेगी।

  • रिटायर होने के 2 दिन पहले थर्राया इंजीनियर, छापामारी के दौरान खिड़की से फेंकने लगा नोटों की गड्डी

    रिटायर होने के 2 दिन पहले थर्राया इंजीनियर, छापामारी के दौरान खिड़की से फेंकने लगा नोटों की गड्डी

     

    आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में भुवनेश्वर ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता बैकुंठनाथ षडंगी के अनुगुल स्थित आवास सहित चार स्थानों और राज्य में तीन अन्य स्थानों पर एक साथ छापामारी की जा रही है। विजिलेंस टीम ने चीफ इंजीनियर बैकुंठनाथ षडंगी के घर से 2 करोड़ रुपये नगद जब्त किए।

  • राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का दावा- ‘जोधा-अकबर की शादी की कहानी झूठी…अकबरनामा में कोई उल्लेख नहीं’

    राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का दावा- ‘जोधा-अकबर की शादी की कहानी झूठी…अकबरनामा में कोई उल्लेख नहीं’

    राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने दावा किया कि भारतीय इतिहास लेखन पर अंग्रेजों के प्रभाव के कारण उसमें कई झूठे तथ्य दर्ज हैं जिसमें जोधाबाई और मुगल सम्राट अकबर की शादी की ‘कहानी’ भी शामिल है. बागडे ने बुधवार (29 मई) शाम को उदयपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दावा किया कि ‘अकबरनामा’ में जोधा और अकबर की शादी का कोई उल्लेख नहीं है. उन्होंने यह भी दावा किया, भारमल नाम के जो राजा थे, उन्‍होंने अपनी एक दासी की पुत्री की शादी अकबर से करवाई थी.

    राज्यपाल ने कहा, महाराणा प्रताप ने कभी अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया. इतिहास में अकबर के बारे में ज्यादा और महाराणा प्रताप के बारे में कम पढ़ाया जाता है. उन्होंने यह भी कहा, हालांकि अब धीरे-धीरे स्थितियां सुधर रही हैं. नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को सहेजते हुए हर क्षेत्र में अग्रसर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

  • वक़्फ़ (संशोधन) विधेयक: 2025 को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो में भय पैदा करना एक फैशन बन गया है

    वक़्फ़ (संशोधन) विधेयक: 2025 को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो में भय पैदा करना एक फैशन बन गया है

    वक़्फ़ (संशोधन ) विधेयक:२०२५ पर उपजे भ्रांतियों को स्पष्ट करने संबंधित विषयक संगोष्ठी पर मुस्लिम समुदाय एवं मदरसा के छात्रों के साथ उपरोक्त विषय पर जागरूकता एवं परिचर्चा में भाग लेते हुए सैयद इज़हार, प्रबंधक, मदरसा एम० न० के० ने कहा कि वक्फ एक अरबी शब्द है, जिसका इतिहास हदीसों से जुड़ा हुआ है। आजकल जिस अर्थ में इसका प्रयोग किया जाता है, उसका मतलब है अल्लाह के नाम पर संपत्ति का दान या पवित्र धार्मिक उद्देश्यों के लिए संपत्ति का दान। उन्होंने कहा कि वक्फ का समकालीन अर्थ इस्लाम के दूसरे खलीफा श्री ओमर के समय में अस्तित्व में आया था। आज की भाषा में वक्फ एक प्रकार का Charitable Endowment है, जहां कोई व्यक्ति धार्मिक या सामाजिक भलाई के लिए संपत्ति दान करता है। इसमें दान निजी चीज का ही किया जा सकता है। सरकारी संपत्ति या किसी और की संपत्ति का दान नहीं कर सकते।उन्होंने आगे कहा कि वक्फ बोर्ड में धार्मिक दान से जुड़े कार्यों में किसी गैर-इस्लामिक सदस्य को जगह नहीं मिलेगी एवं धार्मिक संस्थाओं के संचालन में गैर-मुस्लिम व्यक्ति रखने का प्रावधान नहीं है।

    आगे बताया कि कुछ राजनैतिक दल अपने स्वार्थवश भ्रांति फैला रहें है कि यह विधेयक मुस्लिमों के धार्मिक क्रियाकलापों और उनके द्वारा दान की गई संपत्ति में दखल के लिए लाया जा रहा और अल्पसंख्यक समुदाय को डरा कर अपनी वोट बैंक खड़ी करने की कोशिश कर रहा है।

    आगे बताया कि वक्फ बोर्ड या इसके परिसरों में जिन गैर –  मुस्लिम सदस्यों को रखा जाएगा, उनका काम धार्मिक क्रियाकलापों से संबंधित नहीं होगा। वे सिर्फ यह सुनिश्चित करेंगे कि दान से संबंधित मामलों का प्रशासन नियम के अनुरूप हो रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि वक्फ भारत में ट्रस्ट की तरह है। ट्रस्ट में ट्रस्टी और एक मैनेजिंग ट्रस्टी होते हैं। वक्फ में वाकिफ और मुतवल्ली होते हैं, जो इस्लाम के अनुयायी होते हैं। श्री इज़हार ने कहा कि वक्फ शब्द ही इस्लाम से आया है, इसलिए वक्फ वहीं कर सकता है, जो इस्लाम का अनुयायी हो। उन्होंने कहा कि वक्फ धार्मिक चीज है, लेकिन वक्फ बोर्ड या वक्फ परिसर धार्मिक नहीं हैं। कानून के मुताबिक चैरिटी कमिश्नर किसी भी धर्म का व्यक्ति बन सकता है, क्योंकि उसे ट्रस्ट नहीं चलाना, उसे यह सुनिश्चित करना है कि चैरिटी कानून के हिसाब से बोर्ड का संचालन हो।मुस्लिम भाइयों के धार्मिक क्रियाकलाप और उनके बनाए हुए दान से जुड़े ट्रस्ट यानि वक्फ में अब सरकार कोई दखल नहीं करना चाहती। मुतवल्ली, वाकिफ, वक्फ सब उनके ही होंगे, परन्तु यह जरूर देखा जाएगा कि वक्फ की संपत्ति का रख-रखाव ठीक से हो रहा है या नहीं। वक्फ का संचालन कानूनसे हो रहा है। उन्होंने सवाल किया कि “सैकड़ों साल पहले किसी बादशाह की दान की गई संपत्ति को 12 हजार रुपए के मासिक किराये पर पांच सितारा होटल बनाने के लिए देना कहाँ उचित है ? अब वह पैसा गरीब मुसलमानों, तलाकशुदा महिलाओं, अनाथ बच्चों, बेरोजगार मुसलमानों के भलाई और उन्हें हुनरमंद बनाने के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वक्फ के पास लाखों करोड़ों रुपए की भूमि है, लेकिन आय सिर्फ 126 करोड़ रुपए है।

    आगे चर्चा करते हुए बताया कि यह विधेयक ज़मीन की सुरक्षा प्रदान करेगा, किसी की ज़मीन घोषण मात्र से वक़्फ़ नहीं बनेगी और उसे सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुरातत्व विभाग और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ज़मीन को सुरक्षा देंगे और शेड्यूल 5 और 6 के अनुसार आदिवासियों की ज़मीन सुरक्षित हो जाएगी।

    इसके साथ उन्होंने कहा कि हमारे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में भय पैदा करना का फैशन बन गया है। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर, ट्रिपल तलाक़ और नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के समय भी मुस्लिम समुदाय के लोगों में भय पैदा करने की कोशिश की गई, लेकिन मुस्लिम समुदाय भी जानता है कि भय की कोई बात नहीं थी, उन्होंने कहा कुछ राजनीतिक दल अपने स्वार्थ सिद्धि हेतु कहता था कि CAA से मुसलमानों की नागरिकता चली जाएगी लेकिन दो साल हो गए किसी की नागरिकता नहीं गई है। अब इस देश के किसी भी नागरिक पर, चाहे वह किसी भी धर्म का हो, कोई आँच नहीं आएगी।

  • रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार थाना गाजीपुर पुलिस ने छापा मारा हुक्का सामग्री जब्त की

    रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार थाना गाजीपुर पुलिस ने छापा मारा हुक्का सामग्री जब्त की

    लखनऊ न्यू: लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर 15 में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार कई दिनों से आ रही थी, शिकायत।

    एसीपी गाजीपुर ए विक्रम सिंह के दिशा निर्देशन में थाना गाजीपुर अरावली चौकी प्रभारी राजमणि यादव।

    मुंशी पुलिया चौकी प्रभारी अभिषेक पांडे ने मारा छापा*
    रेस्टोरेंट में पुलिस के हाथ 6 हुक्का पाइप, कोयला ,फ्लेवर, बरामद हुआ।

    तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया, थाना गाजीपुर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी।

  • खरैया पोखरा जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से भेंट

    खरैया पोखरा जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से भेंट

    गोरखपुर। मुख्यमंत्री के गोरखपुर दौरे के दौरान खरैया पोखरा जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने गोरखनाथ मंदिर में उनसे मिलकर विभिन्न जन समस्याओं से अवगत कराया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आदेश दिया और उन्होंने कहाँ कि जन समस्याओं का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता हैं। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका मार्ग दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त किया।

    इस दौरान समिति के अध्यक्ष डा० डी०एन० त्रिपाठी, सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश गुप्ता, संयुक्त सचिव हर्ष गुप्ता व सदस्य राजीव चौरसिया उपस्थित रहें।

  • फर्जी दस्तावेज पर एस एस बी में कर रहा था नौकरी, केस दर्ज

    फर्जी दस्तावेज पर एस एस बी में कर रहा था नौकरी, केस दर्ज

     संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एसएसबी में फर्जी दस्तावेज पर आरक्षी की नौकरी हासिल करने का मामला प्रकाश में आया है। एसएसबी कार्यालय के अधिकारी ने चिलुआताल थाने में तहरीर देकर छत्तीसगढ़ के ऋषभ सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी कर नियुक्ति पत्र प्राप्त करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

    दिल्ली से नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद रिषभ गोरखपुर के एसएसबी ऑफिस में रिपोर्ट किया था। जहां पर फोटो और अगूंठा का मिलान न होने पर उसकी पोल खुल गई जिसे चिलुआताल पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोपहर बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

  • दिल्ली में 88 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू

    दिल्ली में 88 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू

     दिल्ली पुलिस ने दक्षिण पश्चिम जिले में अवैध रूर से रह रहे 88 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

     इन सभी बांग्लादेशी नागरिकों को 10 दिन के सघन वेरिफिकेशन ऑपरेशन के दौरान पकड़ा गया है जो 26 दिसंबर 2024 से शुरू किया गया था।

    इस अभियान के तहत अब तक कुल 142 अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को पकड़ा जा चुका है।