Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • लातेहार में मारे गए दो खूंखार नक्सली, एक पर 10 तो दूसरे पर था 5 लाख रुपये का इनाम

    लातेहार में मारे गए दो खूंखार नक्सली, एक पर 10 तो दूसरे पर था 5 लाख रुपये का इनाम

    झारखंड के लातेहार जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सली संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद के दो खूंखार नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में से एक पर 10 लाख और दूसरे पर 5 लाख रुपये का इनाम था। एक और नक्सली घायल हुआ है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सुरक्षा बलों का ऑपरेशन अभी भी जारी है।

  • राहुल गांधी को कोर्ट से झटका, झारखंड की अदालत ने भेजा गैरजमानती वारंट

    राहुल गांधी को कोर्ट से झटका, झारखंड की अदालत ने भेजा गैरजमानती वारंट

    झारखंड की अदालत ने भेजा गैरजमानती वारंट..!

     कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

     राहुल गांधी के खिलाफ गुरुवार को झारखंड के चाईबासा एमपी-एमएलए कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया है।

     साथ ही राहुल गांधी को अदालत ने 26 जून को पेश होने का आदेश दिया।

    पेशी से छूट के लिए राहुल गांधी के वकील ने अदालत में अर्जी दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज करते हुए पेश होने के लिए कहा है।

  • भारत-पाकिस्तान ने एक दूसरे के लिए बढ़ाई एयरस्पेस पाबंदी; अब 23 जून तक बंद रखने का किया एलान

    भारत-पाकिस्तान ने एक दूसरे के लिए बढ़ाई एयरस्पेस पाबंदी; अब 23 जून तक बंद रखने का किया एलान

    भारत-पाकिस्तान ने एक दूसरे के लिए बढ़ाई एयरस्पेस पाबंदी; अब 23 जून तक बंद रखने का किया एलान

     तनाव के माहौल में भारत ने पाकिस्तान के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया था।

     इस पाबंदी को भारत ने एक और महीने के लिए बढ़ा दिया है। भारत ने इस बाबत नोटम भी जारी कर दिया है।

    नए नोटम के मुताबिक, यह 23 जून, 2025 तक प्रभावी रहेगा।

  • नौतपा 2025: भीषण गर्मी का आगाज, जानिए नौतपा क्या है और इस बार कब से शुरू हो रहा है

    नौतपा 2025: भीषण गर्मी का आगाज, जानिए नौतपा क्या है और इस बार कब से शुरू हो रहा है

    गर्मी के मौसम में हर साल आने वाला “नौतपा” एक ऐसा समय होता है जब सूर्य की तपिश अपने चरम पर होती है और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचना आम बात हो जाती है। इस वर्ष नौतपा 25 मई 2025 से 2 जून 2025 तक रहेगा।

    * क्या होता है नौतपा ? *
    “नौतपा” संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है – ‘नव’ यानी नौ और ‘ताप’ यानी गर्मी। यानी ऐसे नौ दिन जब धरती पर सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यह समय सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश से जुड़ा होता है। जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तब नौतपा शुरू होता है और इसके अगले 9 दिनों तक गर्मी सबसे ज्यादा महसूस की जाती है।

    * इस वर्ष नौतपा कब से कब तक ? *
    इस बार सूर्य 25 मई 2025 को दोपहर में रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा और इसके साथ ही नौतपा की शुरुआत हो जाएगी। 2 जून 2025 तक इसका प्रभाव रहेगा। हालांकि, इसका असर कई बार पूरे जून महीने तक देखा जा सकता है।

    * इन नौ दिनों में क्या होता है ? *
    तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी: राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 47-48 डिग्री तक पहुंच जाता है।

    लू का कहर: दिन के समय गर्म हवाएं (लू) चलती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती हैं।

    जल स्रोत सूखने लगते हैं: कुएं, तालाब और छोटे जल स्रोतों में पानी कम होने लगता है।

    बिजली की मांग बढ़ती है: कूलर, एसी, पंखों के अधिक इस्तेमाल से बिजली की खपत चरम पर होती है।

    मानव और पशु-पक्षी प्रभावित: गर्मी का प्रभाव इंसानों के साथ-साथ पशु और पक्षियों पर भी पड़ता है।

    बाजारों में गर्मी से राहत के साधनों की मांग: जैसे छाछ, लस्सी, कूलर, खस की चटाई आदि की बिक्री बढ़ जाती है।

    स्कूलों में छुट्टियां: कई स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां इसी समय होती हैं।

    खेतों में तैयारी: किसान इस दौरान खरीफ फसल की तैयारी शुरू करते हैं।

    मौसम वैज्ञानिकों की निगरानी: मौसम विभाग इस दौरान मानसून की संभावना पर नजर बनाए रखता है।

    * आमजन के लिए सलाह *

    दिन के समय धूप में बाहर निकलने से बचें।

    पानी, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी आदि का ज्यादा सेवन करें।

    बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

    गर्मी से बचने के लिए हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें।

     नोट: नौतपा केवल एक मौसमीय स्थिति ही नहीं बल्कि एक परंपरागत मान्यता भी है, जो हमें प्रकृति के अनुसार खुद को ढालने की चेतावनी देता है।

  • त्योहारों का बकरा, चोरों का प्यारा, थाना रामगढ़ताल, आजाद नगर चौकी क्षेत्र का “बकरा केस” चर्चा में

    त्योहारों का बकरा, चोरों का प्यारा, थाना रामगढ़ताल, आजाद नगर चौकी क्षेत्र का “बकरा केस” चर्चा में

    गोरखपुर के बड़गो इलाके में त्योहार आते ही चोरों ने भी ‘ईद की तैयारी’ ज़ोरों पर शुरू कर दी है — फर्क बस इतना है कि ये तैयारी किसी मेले की नहीं, बकरा ले जाने की है।

    मंगलवार की सुबह जब आम जनता नींद से जाग रही थी, तब चोर पहले ही ‘बकरा अलार्म’ पर हरकत में आ चुके थे। वार्ड 11 के रहने वाले नूर मोहम्मद के तीन बकरे अपने चरम “विकास” पर थे — तगड़े, हट्टे-कट्टे और पूरी तरह ईद के लिए फिट। लेकिन अफसोस! चोरों की भी नजर फिट चीज़ों पर ही जाती है।

    तीनों बकरे ‘बिना टिकट’ ही ग़ायब हो गए, और जाते-जाते मोहल्ले के सीसीटीवी कैमरे को भी सलामी दे गए। कैमरे में उनकी ‘बकरी भगाओ स्कीम’ कैद हो गई, लेकिन पुलिस अब भी इस फुटेज को ‘यूट्यूब पर अपलोड करने लायक’ मानती है, ‘गिरफ्तारी लायक’ नहीं।

    पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, पर पुलिस ने मामला “देखेंगे भाई साहब” कहकर ठंडे बस्ते में डाल दिया। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि अगर बकरे खुद फेसबुक लाइव कर देते, तो शायद कुछ हो भी जाता!

    आम जनता अब सवाल कर रही है कि जब चोर इतने हाईटेक हो गए हैं कि सीसीटीवी में भी ‘हैंडसम एंगल’ से कैद हो रहे हैं, तो पुलिस कब अपडेट होगी?

    इस ईद पर बकरों के मालिक डरे हुए हैं — कहीं कोई “बकरा चोर ऐप” तो नहीं बन गया?

    अब देखना है कि पुलिस इस चोरी को “बकरा युग का अपराध” मानती है या बस “तीन बकरे ही तो थे” कहकर केस बंद कर देती है।

  • ट्रंप सरकार को कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

    ट्रंप सरकार को कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

    हार्वर्ड में विदेशी छात्रों के एडमिशन न करने के फैसले पर लगी रोक..!

     अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को करारा झटका लगा है।

     हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों के एडमिशन बैन करने वाले ट्रंप प्रशासन के आदेश पर अमेरिका की अदालत ने रोक लगा दी है।

    इससे पहले हार्वर्ड की ओर से मामले पर आपत्ति जताते हुए दो मुकदमे दायर किए गए थे।

  • ISI के इशारे पर दिल्ली में हमले की थी साजिश, पकड़े गए दो जासूस

    ISI के इशारे पर दिल्ली में हमले की थी साजिश, पकड़े गए दो जासूस

    देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस की सूझबूझ और सतर्कता से आईएसआई स्लीपर सेल नेटवर्क का भंडाफोड़ किया किया है. दिल्ली पुलिस ने दो एजेंटों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नेपाली मूल का व्यक्ति भी शामिल है. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

    पुलिस ने बताया कि नेपाली मूल के अंसारुल मियां अंसारी के पास से बलों से संबंधित गोपनीय दस्तावेज बरामद किए गए हैं. यह ऑपरेशन जनवरी से मार्च 2025 तक चला, जिसके दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. दिल्ली पुलिस ने मई में आरोप पत्र दायर किया और दोनों आरोपियों को तिहाड़ जेल में बंद किया गया.

    पाकिस्तान भागने की फिराक में था अंसारी: पुलिस के अनुसार, अंसारी को उस समय दिल्ली में पकड़ा गया जब वह पाकिस्तान जाने की कोशिश कर रहा था. सूत्रों ने बताया कि अंसारी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आईएसआई के निर्देश पर आया था. आईएसआई ने अंसारुल को गोपनीय दस्तावेजों की सीडी बनाकर पाकिस्तान भेजने के लिए कहा था.
    इस केस में दूसरा बड़ा नाम है अखलाक आजम का, जो झारखंड के रांची का रहने वाला है. अखलाक ने अंसारुल की दिल्ली में मदद की और दोनों लगातार पाकिस्तान के हैंडलर के संपर्क में थे. उसे मार्च में गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद अंसारुल के पास से सेना से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं.

    कतर में टैक्सी चलाथा था जासूस: सूत्रों के मुताबिक, अंसारी पहले कतर में टैक्सी चलाता था, जहां उसकी मुलाकात एक आईएसआई हैंडलर से हुई थी. बाद में अंसारुल को पाकिस्तान ले जाया गया, जहां उसे आईएसआई के उच्च अधिकारियों द्वारा कई दिनों तक प्रशिक्षण दिया गया और फिर नेपाल के रास्ते दिल्ली भेजा गया.

    पिछले कुछ दिनों में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें हिसार, हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा भी शामिल हैं.इन पर आरोप है कि इन्होंने संवेदनशील जानकारी साझा की और लगातार एक पाकिस्तानी नागरिक के संपर्क में थीं.

  • कीचड़ से भरी ट्रॉली सोते व्यक्ति पर पलटी, मौके पर हुई मौत

    कीचड़ से भरी ट्रॉली सोते व्यक्ति पर पलटी, मौके पर हुई मौत

    “बरेली में सफाई कर्मचारियों की लापरवाही से गई मजदूर की जान”

    नाले की सफाई के दौरान नगर निगम की ट्रॉली बिना देखे पलटी गई, नीचे आराम कर रहे 45 वर्षीय सुनील कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम।

  • इंग्लैंड ने लॉन्च की दुनिया की पहली गोनोरिया वैक्सीन

    इंग्लैंड ने लॉन्च की दुनिया की पहली गोनोरिया वैक्सीन

    ▪️ इंग्लैंड दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने गोनोरिया संक्रमण के खिलाफ वैक्सीनेशन शुरू किया है।

    ▪️ यह वैक्सीन सभी के लिए उपलब्ध नहीं होगी। इसका उपयोग केवल यौन संक्रमित समलैंगिक और बाइसेक्शुअल पुरुषों पर किया जाएगा।

    ▪️ वैक्सीन की प्रभावशीलता 30-40 प्रतिशत है, लेकिन इंग्लैंड की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा को उम्मीद है कि यह तेजी से बढ़ते संक्रमण को नियंत्रित करने में मदद करेगी।

    ▪️ 2023 में गोनोरिया के 85,000 से अधिक मामले सामने आए, जो कि 1918 के बाद सबसे ज्यादा हैं।

    ▪️ गोनोरिया के लक्षणों में दर्द, असामान्य डिस्चार्ज, जननांगों में सूजन और बाईंपन शामिल हो सकते हैं।

    ▪️ एक अनुमान के अनुसार, यह वैक्सीन करीब एक लाख मामलों को रोक सकती है।

  • शाही ईदगाह और श्री कृष्ण जन्मभूमि पर हाईकोर्ट में सुनवाई

    शाही ईदगाह और श्री कृष्ण जन्मभूमि पर हाईकोर्ट में सुनवाई

    BIG BREAKING: इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद पर आज दोपहर सुनवाई होगी..!

    हिन्दू पक्ष की 18 याचिकाओं पर सुनवाई जारी है।

    जिसमें मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने की मांग भी शामिल है।

    न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा एकल पीठ मामले की सुनवाई कर रहे हैं।