Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

योगी सरकार रिटायर होने वाले अग्निवीरों के देने जा रही बड़ी सौगात,यूपी पुलिस और पीएसी में 20% आरक्षण,उम्र में भी छूट, कैबिनेट में आज अहम प्रस्ताव
लखनऊ। योगी सरकार सेना से रिटायर होने वाले अग्निवीरों को बड़ी सौगात देने जा रही है।अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी में 20 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।उम्र सीमा में भी छूट दी जाएगी।इस बाबत मंगलवार को होने वाली योगी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा।माना जा रहा है कि इसे मंजूरी भी मिल जाएगी।योगी सरकार का यह फैसला बहुत बड़ा माना जा रहा है।
योगी कैबिनेट की बैठक सुबह 11 बजे लखनऊ के लोकभवन में होगी।मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बैठक का एजेंडा सोमवार को जारी किया।गृह विभाग की तरफ से सेना से रिटायर अग्निवीरों को पुलिस और पीएसी में आरक्षण का प्रस्ताव आया है। केंद्र सरकार ने 2022 में अग्निवीर योजना लॉन्च की थी। इस योजना के तहत आर्मी,नेवी और एयर फोर्स में चार साल के लिए नौजवानों को कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती किया जाता है। इन चार सालों में छह महीने की ट्रेनिंग होती है।
चार साल बाद जवानों को उनकी कार्यक्षमता के आधार पर रेटिंग दी जाती है।इसी रेटिंग और मेरिट के आधार पर 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थाई किया जाता है और अन्य को रिटायर होना पड़ता है।इसी रिटायरमेंट का विपक्षी पार्टियां विरोध करती रही है। उनका कहना है कि हथियारों की ट्रेनिंग देने के बाद नौजवानों को इस तरह से बेरोजगार छोड़ दिया जाता है। माना जा रहा है कि सबसे पहले भर्ती किए गए अग्निवीर अगले साल से रिटायर होने लगेंगे।बता दें कि सूबे की मुख्य विपक्षी पार्टी सपा और कांग्रेस लगातार अग्रिवीरों का मुद्दा उठाती रही हैं और अपनी सरकार बनने पर अग्निवीर योजना खत्म करके सेना में नौजवानों को स्थाई नौकरी की बातें बार-बार कर रही हैं।
योगी सरकार नई ओडीओपी नीति 2.0 योजना भी कैबिनेट में लाने जा रही है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में एमएसएमई विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।कैबिनेट की बैठक में औद्योगिक विकास,एमएसएमई,आईटी,पर्यटन,उच्च शिक्षा,नगर विकास,लोक निर्माण विभाग समेत विभिन्न विभागों के एक दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी।
शहरों में हरियाली बढ़ाने को अर्बन ग्रीन नीति के मसौदे को मंजूरी दिलाई जाएगी। ओडीओपी योजना में परियोजना लागत एक करोड़ तक बढ़ाने, मार्जिन मनी की सीमा बढ़ाने समेत कई प्रावधान होंगे। ओडीओपी में नए उत्पाद जोड़े जाएंगे। खास तौर पर खान पान वाले व्यंजन भी इसमें वन ड्रिस्ट्रिक वन कुजिन के जरिए जोड़े जाएंगे। इसी के साथ पर्यटन विभाग की बेड एंड ब्रेक फास्ट नीति लाई जाएगी।
-

यूपी के मदरसों में होगी कामिल और फाजिल की परीक्षा
“सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला; 50 हजार छात्रों को राहत”
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के मदरसों में कामिल और फाजिल की पढ़ाई कर रहे छात्रों की परीक्षा और डिग्री की मांग पर केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। टीचर्स एसोसिएशन मदारिस अरबिया ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती लैंग्वेज यूनिवर्सिटी लखनऊ को परीक्षा कराने और डिग्री देने के लिए अधिकृत करने की मांग की है।
-

रिक्वेस्ट है कि आप बुलेटप्रूफ कार में चलें, BJP विधायक से बोली पुलिस
भारतीय जनता पार्टी विधायक ठाकुर राजा सिंह को पुलिस ने नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के जरिए उनकी सुरक्षा को लेकर चेतावनी दी गई है और साथ ही बुलेटप्रूफ वाहन का इस्तेमाल करने की हिदायत दी गई है।
-

कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा बैटरी चोर के गिरोह के दो सदस्य को किया गिरफ्तार
“कोतवाली पुलिस ने बड़ी मात्रा में ई रिक्शा का 14 बैटरी किया बरामद”
“जनपद में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में ई रिक्शा की बैटरी बरामद हुई है”
गोरखपुर । जनपद में ई रिक्शा से बैटरी चोरी के कई मामले प्रकाश में आए हैं लेकिन पहली बार इतनी बड़ी संख्या में ई रिक्शा की बैटरी को कोतवाली पुलिस ने बरामद करने में सफलता हासिल की है। चूंकि ई- रिक्शा में सबसे कीमती बैटरी ही होती है और इसे चुराकर अच्छे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने का काफी दिनों से धंधा चल रहा है । बेरोजगार युवकों के लिए नौकरी का सबसे बड़ा साधन ई -रिक्शा अब बन गया है इससे वह अपने रोजमर्रा की जरूरत को पूरा करने के लिए कमाई कर लेते हैं । जनपद में ई-रिक्शा की संख्या भी लगातार तेजी से बढ़ रही है।
एसएसपी राजकरन नैय्यर के निर्देश व एसपी सिटी अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार तिवारी के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने ई रिक्शा बैटरी चोर के गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । यह चोर कबाड़ की दुकान पर ई-रिक्शा की बैटरी बेचते थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राजकुमार ई रिक्शा की बैटरी को चुरा कर योगेश मिश्रा के यहां बेचता था। योगेश मिश्रा कबाड़ की दुकान पर काम करता है। पुलिस ने उनके पास से 14 ई रिक्शा बैटरी को बरामद किया है।
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया ।गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक सौरभ मौर्य, उप निरीक्षक लाल जी गौंड,कांस्टेबल अविनाश यादव, कांस्टेबल संजय राजभर शामिल रहे।
-

पोल पर काम करते समय लाइनमैन को लगा करंट, ICU में भर्ती
पोल पर काम करते समय लाइनमैन को लगा करंट, ICU में भर्ती
संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा
गोरखपुर। शहर के सुमेर सागर क्षेत्र में रविवार को 12 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें बिजली विभाग का एक लाइनमैन संजय कुमार पुत्र कर्म सिंह तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आ गया।
यह घटना उस समय हुई जब कर्मचारी बिना उचित शटडाउन लिए बिजली के पोल पर चढ़कर तार ठीक करने का काम कर रहा था। अचानक बिजली आपूर्ति शुरू होने से उसे जोरदार झटका लगा, जिसके कारण वह पोल पर ही लटक गया। इस भयावह दृश्य ने वहां मौजूद लोगों को स्तब्ध कर दिया।कड़ी मशक्कत के बाद लाइनमैन को पोल से उतारकर
तुरंत इसकी सूचना बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंचे अन्य कर्मचारियों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उसे गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती किया। खबर लिखे जाने तक उसकी हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई थी, और वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था।*सुरक्षा मानकों की अनदेखी*
स्थानीय लोगों और कर्मचारियों के अनुसार, इस हादसे का मुख्य कारण सुरक्षा मानकों की अनदेखी और शटडाउन प्रक्रिया का पालन न करना था। इस घटना ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों में आक्रोश है कि आखिर क्यों कर्मचारियों को बिना पर्याप्त सुरक्षा उपायों के जोखिम भरे काम में लगाया जाता है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और वे कर्मचारी की सलामती के लिए दुआएं मांग रहे हैं। इस हादसे ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में दुख है।
*बिजली विभाग से मामले की गहन जांच*
स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग से इस मामले की गहन जांच और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और विभागीय अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह घटना एक बार फिर बिजली कर्मचारियों के लिए बेहतर सुरक्षा उपायों और प्रशिक्षण की आवश्यकता को रेखांकित करती है। फिलहाल, सभी की निगाहें घायल कर्मचारी संजय कुमार की रिकवरी और इस मामले में होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।
-

ललितपुर जेल में मिल रही थी VIP सुविधा, औचक निरीक्षण में हुआ खुलासा
ललितपुर जेल में VIP बैरक ! पूर्व सांसद रिज़वान ज़हीर की बैरक में छापेमारी, तकिए के नीचे मिले ₹30,000 नकद, ब्रांडेड मिठाई, देसी घी, टिफिन, डनलप गद्दा, बैटरी फैन साबुन-शैंपू , क्रीम, महंगे तेल, बैरक में VIP ट्रीटमेंट। बाकी कैदी जमीन पर बैठकर पन्नी में रोटी खा रहे थे, DLSP सचिव मयंक जायसवाल के औचक निरीक्षण में खुलासा।
बलरामपुर की नगर पंचायत तुलसीपुर के पूर्व अध्यक्ष फिरोज अहमद पप्पू की हत्या की साजिश के आरोप में पूर्व सांसद रिजवान जहीर जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ यूपी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट भी लगाया था। वह जिला कारागार ललितपुर में जुलाई 2022 से निरुद्ध चल रहे हैं।
-

अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता खत्म
मऊ। माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में 2 साल की सजा हुई है. शनिवार यानी 31 मई को को मऊ कोर्ट ने यह फैसला दिया. सजा के ऐलान के साथ ही अब्बास की विधानसभा की सदस्यता समाप्त कर दी गई. अब उनके पास विधायकी भी नहीं रही. इस बात की जानकारी विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने रिक्त सीट घोषित करते हुए चुनाव आयोग को दे दी. रविवार को छुट्टी होने के बावजूद विशेष रूप से कार्यालय खोला गया और पत्र आयोग को भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि निर्वाचन आयोग नियमानुसार मऊ सीट पर उपचुनाव कराएगा.
-

साली का सिर काट साथ में लिए घूम रहा था जीजा: गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शनिवार को एक व्यक्ति को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह अपनी साली की कटी हुई गर्दन लेकर खुलेआम घूम रहा था। पुलिस के सीनियर अधिकारी ने बताया कि बासंती क्षेत्र के भरतगढ़ में स्थानीय लोगों ने आरोपी को उसकी साली का कटा सिर लेकर घूमते देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी विमल मंडल का साली सती मंडल के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने हंसिया से उसकी गर्दन काट दी। पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।
-

अंकित भंडारी केस में तीन को हुई उम्र कैद की सजा
19 वर्षीय अंकिता भंडारी उत्तराखंड में यमकेश्वर के वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करती थी.
रिसोर्ट मालिक का बेटा पुलकित आर्य ने अंकिता भंडारी को VIP गेस्ट के साथ सोने के लिए कहा, पैसे और गिफ़्त का लालच दिया. अंकिता भंडारी ने साफ इंकार दिया. वो नौकरी छोड़ने वाली ही थी कि उससे पहले पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता ने मिलकर अंकिता भंडारी की हत्या कर उसकी लाश को नदी में फेंक दिया. यह घटना 2022 की है.
आज तीनों आरोपियों को निचली अदालत ने उम्र कैद की सज़ा सुनाई है.
लेकिन वो VIP गेस्ट कौन था ?









