Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

स्वयं घोषित शांति के मसीहा की हालत और हालात बेकाबू होते जा रहे है
*अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ ‘गदर’, न्यूयॉर्क से लेकर कैलिफोर्निया तक में क्यों मचा है बवाल?*
-

मार्ग दुर्घटना में डाक्टर समेत दो बच्चों की मौत महिला डॉक्टर की स्थिति अत्यधिक गंभीर
शाहजहांपुर। गोरखपुर से नैनीताल घूमने जा रहे थे, शाहजहांपुर में काल बनकर आया रोड किनारे खड़ा ट्रक, भीषण हादसे में तीन की मौत, दो जिंदगी और मौत से जूझ रहे।
पर्यटन की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं जब गोरखपुर से नैनीताल जा रहे पांच पर्यटकों की कार शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में जमुका गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। भीषण टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा सोमवार तड़के उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार जमुका के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रोजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार सभी यात्री गोरखपुर के रहने वाले थे और नैनीताल की वादियों में छुट्टियां मनाने जा रहे थे। लेकिन किसे पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। मृतकों में श्वेता द्विवेदी w/o डॉक्टर नीरज द्विवेदी(42 वर्ष), शिवम पांडेय s/o कृष्ण कुमार पांडेय(37) माधवन s/o शिवम पांडे(2 वर्ष)परिजनों को सूचना देने के आधार “हादसा बेहद दर्दनाक है। मृतकों की पहचान की जा रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े ट्रक को हादसे की वजह माना जा रहा है। विधिक कार्रवाई जारी है।”
-

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का खुल गया राज,पकड़े गए हत्या करने वाले
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी सोनम ने करवाई।
सोनम को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया, साथ ही तीन हमलावर भी पकड़े गए।
राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी और वे 20 मई को हनीमून पर गए थे।
24 मई से दोनों के मोबाइल बंद हो गए थे जिसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
-

एलेन मस्क ने पॉलिटिकल पार्टी का किया एलान
Elon Musk ने पॉलिटिकल पार्टी का किया एलान, बोले- 80 प्रतिशत लोगों ने किया समर्थन; जानें क्या रखा नाम ?
मशहूर कारोबारी एलन मस्क अमेरिका में द अमेरिका पार्टी नाम से एक नई सियासी पार्टी शुरू करने की योजना बना रहे हैं। यह घोषणा तब हुई जब डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनके संबंध तनावपूर्ण हो गए।
-

संतकबीर की धरती ने बकरीद पर दिया बेमिसाल संदेश
*सांथा ब्लॉक के खजुरी गांव में तंबाकू छोड़ने और छुड़वाने का लिया गया संकल्प*
*स्वच्छता, शिक्षा और कैंसर के प्रति जनजागरूकता के लिए प्रयास करेंगे ग्रामीण*
गोरखपुर। ईद उल अजहा (बकरीद) पर संतकबीर की धरती संतकबीरनगर से बेमिसाल संदेश पेश किया गया है। यहां के सांथा ब्लॉक के खजुरी गांव में लोगों ने तंबाकू छोड़ने और अपने जानने वालों को प्रेरित कर तंबाकू छुड़वाने का संकल्प लिया है। गांव के लोगों ने स्वच्छता, शिक्षा और कैंसर के प्रति जनजागरूकता में भी योगदान देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। मसीहा वेलफेयर सोसाइटी एवं एमएम आज़ाद स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में गांव के कंजूल-उलूम मदरसे में रविवार को आयोजन कर सैकड़ों लोगों को इससे संबंधित शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संतकबीरनगर में सलाहकार डॉ अबूबकर ने स्वास्थ्य के प्रति समझ और समाज में स्वास्थ्य संरचना पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नशावृत्ति का उन्मूलन कर समुदाय को न सिर्फ कैंसर बल्कि उच्च रक्तचाप और ह्रदय से जुड़े रोगों से भी बचाया जा सकता है। उन्होंने पहली बार मदरसे में इस प्रकार का सामाजिक एवं स्वास्थ्य केंद्रित आयोजन किये जाने पर प्रसन्नता जताई।
इस अवसर पर मसीहा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष ई. मोहम्मद यूसुफ खान ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि खजुरी गांव को तंबाकू और नशामुक्त बनाकर एक आदर्श गांव के रूप में प्रस्तुत किया जाए, ताकि पूर्वांचल को कैंसर मुक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त संदेश जाए।” कार्यक्रम में एम.एम.आज़ाद स्कूल के प्रबंधक परवेज़ हाफिज़ ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। गांव के मोहम्मद इरशाद ने स्वच्छता और स्वास्थ्य के अन्तर्सम्बन्धों को समझाते हुए अपने विचार रखे।
गांव के निवासी और पेशे से स्वास्थ्य सलाहकार डॉ मुस्तफा खान ने पब्लिक हेल्थ मे प्रिवेंटिव अंकालॉजी के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कैंसर की शीघ्र स्क्रीनिंग शीघ्र इलाज पर विशेष जोर दिया। साथ ही साथ तंबाकू, गुटखा और शराब छोड़ने की अपील की।
-

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जिसमें पारिवारिक कलह बनी कारण। खजनी थाना क्षेत्र के कस्बा संग्रामपुर, उनवल में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। बताते है कि 29 वर्षीय विवाहिता किरण गुप्ता, पत्नी राहुल गुप्ता, ने देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार, आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। इस घटना ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे मोहल्ले को सदमे में डाल दिया है। जानकारी के अनुसार किरण गुप्ता चार दिन पहले अपने मायके, मगहर (थाना खलीलाबाद, जिला संतकबीरनगर) से ससुराल लौटी थी। मायके में अपने पिता विष्णु दयाल गुप्ता के पास कुछ समय बिताने के बाद वह संग्रामपुर आई थी। लेकिन देर रात उसने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया, और लोग यह समझने में असमंजस में हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह रही होगी कि किरण को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा।किरण की मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार में हड़कंप मच गया।
-

खनन अधिकारी मेहरबान से सीलिंग ज़मीन और चारागाह की जमीन पर खनन कार्य जोरों पर
“खनन अधिकारी की मेहरबानी से राजस्व की चोरी थमने को नहीं ले रही हैं नाम”
गोरखपुर के चौरी चौरा तहसील क्षेत्र में खनन माफियाओं पर खनन अधिकारी मेहरबान रात दिन चारागाह और सीलिंग की जमीनों पर खनन कार्य जोरो पर शिकायत कर्ताओं का आरोप की शिकायत के फोन करिए तो खनन अधिकारी फोन नहीं उठते है। खनन अधिकारी की मेहरबानी से राजस्व की चोरी थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
-

NEET PG 2025 Exam की नई तारीख घोषित, एक ही शिफ्ट में होगी परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) को 3 अगस्त को एक ही शिफ्ट में नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट-पोस्ट ग्रेजुएट (NEET-PG) 2025 परीक्षा आयोजित करने की अनुमति दे दी. इस परीक्षा में 2.4 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं.
3 अगस्त, 2025 को परीक्षा पुनर्निर्धारित करने की मांग करते हुए NBEMS द्वारा दायर आवेदन न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच के समक्ष सुनवाई के लिए आया. बेंच ने शुरू में एनबीई द्वारा परीक्षा आयोजित करने के लिए दो महीने से अधिक का समय देने के अनुरोध पर सवाल उठाया.
बेंच ने कहा कि तीन अगस्त को नीट-पीजी 2025 आयोजित करने के लिए बताए गए कारण उचित प्रतीत होते हैं. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि नीट-पीजी 2025 परीक्षा आयोजित करने के लिए एनबीई को और समय नहीं दिया जाएगा.
एनबीई ने दलील दी कि सुप्रीम कोर्ट के 30 मई के आदेश के अनुसार परीक्षा एक पाली में आयोजित की जानी है और इसलिए एक बार में परीक्षा आयोजित करने के लिए लगभग 1,000 परीक्षा केंद्रों की आवश्यकता है.
एनबीई की याचिका में कहा गया है कि वह 15 जून को होने वाली परीक्षा तीन अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे के बीच आयोजित करेगा, जो कि उनके प्रौद्योगिकी साझेदार टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS) द्वारा दी गई सबसे प्रारंभिक संभावित तिथि थी.
इसके अलावा, एनबीई ने सुप्रीम कोर्ट से “नीट पीजी 2025 को तीन अगस्त को निर्धारित करने की अनुमति का अनुरोध किया और कहा कि 30 मई, 2025 के उसके आदेश के माध्यम से पारित निर्देशों के अनुपालन में इसके प्रौद्योगिकी साझेदार टीसीएस द्वारा दी गई सबसे प्रारंभिक संभावित उपलब्ध तिथि है.”
सुप्रीम कोर्ट ने 30 मई को दो पालियों में परीक्षा आयोजित करने के एनबीई के फैसले की आलोचना की थी. इसने 15 जून को निर्धारित स्नातकोत्तर चिकित्सा प्रवेश परीक्षा को एक ही पाली में आयोजित करने का आदेश दिया था क्योंकि दो पालियों में परीक्षा आयोजित करने से गड़बड़ी की आशंका रहती है.
अधिकारियों को एक पाली में नीट-पीजी 2025 परीक्षा आयोजित करने की व्यवस्था करने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने एवं सुरक्षित केंद्रों की पहचान करने का निर्देश दिया गया था.
-

रेल टिकट बुकिंग में जल्द शुरू होगा ई – आधार सत्यापन
“भारतीय रेल जल्द ही तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ‘ई-आधार’ सत्यापन शुरू करेगा। इससे जरूरत के समय वास्तविक यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकेगा : अश्विनी वैष्णव। “
-

शाहजहांपुर: एक ही घर से निकले 100 से ज्यादा सांप
शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद क्षेत्र के मुड़िया कला गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक घर से 100 से ज्यादा सांप निकलने की खबर सामने आई। घर में एक के बाद एक निकलते सांपों को देख परिवार के सदस्य ही नहीं, पूरा गांव दहशत में आ गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे सपेरे की मदद से सभी सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा गया। आशंका जताई जा रही है कि घर के भीतर और आसपास अब भी सांप हो सकते हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
गांव में बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर लोगों ने प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग की है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है और घर के आसपास लोगों की भीड़ जमा है।









