Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्काबार पर पुलिस की छापेमारी

    अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्काबार पर पुलिस की छापेमारी

    लखनऊ। बालागंज के राइन नगर इलाके के पास डी फायर कैफे नाम से संचालित हो रहा था अवैध हुक्काबार।

    युवा पीढ़ी को नशे की आगोश में धकेलने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 2 आरोपी अरेस्ट।

    पुलिस ने हुक्काबार से शिवांशू रावत व दाऊद को किया अरेस्ट।

    मौके से पुलिस ने हुक्काबार से संबंधित काफी सामग्री भी की बरामद।

    SHO ठाकुरगंज श्रीकांत राय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बालागंज रवीन्द्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ की कार्यवाही।

  • बीएसए के खिलाफ भीख मांगकर किया प्रदर्शन

    – कलेक्ट्रेट परिसर में शिक्षक पदाधिकारियों ने मांगी भीख

    – भीख में मिले पैसे को पोस्ट के माध्यम से भेजेंगे शिक्षक

    अलीगढ़। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले डॉ. प्रशांत शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में भिक्षा याचन प्रदर्शन किया।

    संगठन के पदाधिकारी ने हाथ में कटोरा लेकर भीख मांगी। साथ ही एससीएम को ज्ञापन सौंपा।

    संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि बीएसए कार्यालय में चल रहे भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए 27 सूत्रीय शिकायत पत्र ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया था,

    लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

    जिससे क्षुब्ध होकर संगठन के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में भीख मांगी।

    एसीएम तृतीय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।

    डॉ. प्रशांत शर्मा ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं,

    उनके संरक्षण में बीएसए ऑफिस के बाबू, डीसी निरंतर भ्रष्टाचार में लिप्त होते चले जा रहे हैं।

    अभी कुछ दिन पूर्व स्थानांतरण को लेकर अखिलेश मिश्रा डीसी बालिका शिक्षा ने डेढ़ लाख रुपए रिश्वत में लिए थे।

    यह विवाद भी मीडिया में छाया रहा।

    भिक्षा याचन में विमल कुमार चौहान, प्रशांत शर्मा, इंद्रजीत सिंह, विश्वनाथ, महेश राजपूत, रवेंद्र कश्यप, रूम सिंह वर्मा, अनुज प्रताप सिंह, कुलदीप शर्मा, राजकुमार सिंह, हेमंत कुमार कश्यप, योगेश बाल्यान शामिल रहे।

  • बहुत दुखद खबर, द्वारका के सबद अपार्टमेंट में लगी थी आग,परिवार बालकनी से कूदा 3 मौत

    बहुत दुखद खबर, द्वारका के सबद अपार्टमेंट में लगी थी आग,परिवार बालकनी से कूदा 3 मौत

    दिल्ली। दिल्ली पुलिस के अनुसार, दो बच्चे (एक लड़का और एक लड़की, दोनों की उम्र 10 साल) खुद को बचाने के लिए बालकनी से कूद गए और उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया,बाद में उनके पिता यश यादव, उम्र 35 साल, ने भी बालकनी से छलांग लगा दी और उन्हें भी IGI अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस के लिए लोकप्रिय कंपनी Meta अब डिफेंस इंडस्ट्री में उतरने की तैयारी में है

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस के लिए लोकप्रिय कंपनी Meta अब डिफेंस इंडस्ट्री में उतरने की तैयारी में है

     

    मेटा अभी वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ऑपरेट करती है। रिपोर्ट्स की मानें तो फेसबुक की मूल कंपनी जल्द ही अमेरिकी सेना के लिए खास एडवांस और हाईटेक हेलमेट और चश्मे बनाएगी। ये हेलमेट और चश्मे हाई टेक फीचर्स से लैस हों।

  • सोनम और राजा रघुवंशी की विचित्र कहानी में नया मोड

    सोनम और राजा रघुवंशी की विचित्र कहानी में नया मोड

    हनीमून पर गए कारोबारी की हत्या में नया खुलासा, मेडिकल के दौरान बार-बार रोती रही सोनम, फिर सिर झुकाकर बेड पर बैठ गई

    इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा सामने आया है। मेघालय में हत्या और फिर पत्नी के लापता होने की गुत्थी 17 दिन बाद उस वक्त सुलझ गई, जब राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक ढाबे पर मिली। मेडिकल जांच के दौरान सोनम कई बार रो पड़ी और मानसिक रूप से बेहद विचलित नजर आई। जांच के बीच वह सिर झुकाकर बेड पर बैठ गई और सवालों के जवाब देने से बचती रही।

    मेघालय पुलिस के मुताबिक, सोनम ने ही अपने पति राजा की सुपारी देकर हत्या करवाई थी। राज्य की डीजीपी एल. आर. बिशोई ने बताया कि इस मामले में सोनम सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि सोनम ने शिलांग में ही एक शख्स को राजा की हत्या की सुपारी दी थी।

    राजा रघुवंशी और सोनम 23 मई को हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे थे। कुछ दिन बाद राजा की लाश एक खाई में मिली थी जबकि सोनम लापता हो गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद सोनम का गाजीपुर में एक ढाबे पर मिलना पुलिस के लिए चौंकाने वाला मोड़ था।

    गाजीपुर पुलिस ने सोनम को प्राथमिक जांच के बाद वन स्टॉप सेंटर भेजा और फिर मेघालय पुलिस को सूचना दी। अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय ले जाया जाएगा, जहां कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ की जाएगी।

    हत्या के पीछे की वजह और साजिश की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस को शक है कि इसमें और लोग भी शामिल हो सकते हैं। सोनम की कॉल डिटेल, सोशल मीडिया और बैंक ट्रांजेक्शंस को खंगाला जा रहा है।

  • यूपी में राजकीय बालगृह एक बार फिर विवादों में

    यूपी में राजकीय बालगृह एक बार फिर विवादों में

    यूपी के शाहजहांपुर में राजकीय बाल ग्रह एक बार फिर से विवादों में है,

    जहां कुछ अनाथ बच्चों को केयरटेकर पूनम गंगवार बेरहमी से तरह थप्पड़ और डंडे से पिटती हुई इन विडियोज में देखी जा सकती है…

    इन बच्चों की गलती क्या है कि वो अनाथ है?

    क्या इन बच्चों को प्यार दुलार का क्या हक नहीं….अपने बच्चे होते तो भी क्या इसी बेहरहमी से पिटाई करती इनकी?

    हो सकता है कि कुछ गलती की हो बच्चों ने, सभी बच्चे गलतियां करते है, तो प्यार दुलार से, डांट डपट के भी तो समझाया जा सकता है, या ऐसी बेहरहमी वाली पिटाई ही जरूरी है,इन अनाथ बच्चों की !

  • एंकर शाजिया व एंकर आदर्श झा को ब्लैकमेलिंग व उगाही सिंडिकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया

    एंकर शाजिया व एंकर आदर्श झा को ब्लैकमेलिंग व उगाही सिंडिकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया

    भारत 24’ न्यूज़ चैनल में कार्यरत एंकर शाजिया निसार और ‘अमर उजाला’ की डिजिटल शाखा में पदस्थ एंकर आदर्श झा को ब्लैकमेलिंग व उगाही सिंडिकेट चलाने के आरोप में jनोएडा पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार किया। भारत 24’ प्रबंधन की ओर से कराई गई FIR के बाद, नोएडा सेक्टर-58 थाना पुलिस ने अलसुबह दोनों को गिरफ्तार कर सिविल जज (जूनियर डिवीजन-द्वितीय), गौतम बुद्ध नगर की अदालत में पेश किया। न्यायाधीश जुही आनंद ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत (21 जून 2025 तक) में जेल भेजने का आदेश दिया। गिरफ्तारी से पहले शाजिया के घर की तलाशी में पुलिस को ₹34.50 लाख की नकदी मिली। शाजिया पर चैनल के एडिटर सैयद उमर को यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप में फँसाने की धमकी देने का भी आरोप है। बताया जाता है कि करीब 7-8 वर्ष पहले जी सलाम चैनल में शाजिया को नौकरी दिलाने में आदर्श झा ने सिफारिश की थी। उस समय चैनल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. जगदीश चंद्रा थे। शाजिया ने वहां 3-4 महीने ही काम किया। जानकारी के मुताबिक नवंबर 2022 में उसने फिर डॉ. जगदीश चंद्रा से संपर्क किया और 5 नवंबर से एंकर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। आरोप है कि चैनल में उसका व्यवहार अनियंत्रित रहा, जिससे HR हेड और एडिटर से लगातार विवाद होते रहे। सूत्रों के अनुसार मार्च 2023 से सितंबर 2023 तक वह चैनल से अनुपस्थित रही। 11 सितंबर 2023 को पुनः यह कहकर चैनल जॉइन किया कि वह सुधार लाएगी, परंतु ऐसा नहीं हुआ और व्यवहार बदतर हो गया। उसने एडिटर, HR हेड और अन्य वरिष्ठों पर बलात्कार व यौन उत्पीड़न जैसे झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देना शुरू कर दिया। सूत्रों के मुताबिक 14 अप्रैल 2025 को शाजिया ने फोन पर फिर धमकी दी कि चैनल प्रबंधन के खिलाफ गंभीर झूठे आरोप लगाएगी, जिसकी रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। शुरुआत में उसने 5 करोड़ की मांग की, फिर यह बढ़ती गई और अंततः 65 करोड़ रुपये की मांग पर पहुँच गई। हर बार की गई माँग की ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है। उसके साथ आदर्श झा भी सक्रिय रूप से शामिल रहा। दोनों ने डॉ. जगदीश चंद्रा से मिलने जयपुर आकर धमकी दी, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी है। कंसल्टिंग एडिटर अनिता हाडा और HR हेड अनु श्रीधर ने भी शाजिया, उसकी मां नसीम बानो और आदर्श झा के खिलाफ एफआईआर कराई है। उसमें कार्यालय में अवांछित माँगें, अभद्रता, धमकियाँ और झूठे यौन उत्पीड़न के मुकदमे की धमकियों का विवरण है। उधर नोएडा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या पत्रकार और इन्फ्लुएंसर के रूप में कुछ अन्य लोग भी इस ब्लैकमेल सिंडिकेट में शामिल हैं?

  • बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या

    बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या

    ये राज कुशवाहा है सोनम का कथित बॉयफ्रेंड,

    इसी के साथ मिलकर सोनम ने अपने पति को मार दिया,

    सोनम के पिता की प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था राज,

    राज कुशवाह सहित 3 आरोपी इंदौर पुलिस ने पकड़े हैं और सोनम को UP पुलिस ने पकड़ा है।

    मेघालय पुलिस सबको लेकर जाएगी।

    शिलांग में राजा रघुवंशी की हत्या क्यों हुई…ये मेघालय पुलिस बताएगी।

  • राजा रघुवंशी हत्याकांड के अनसुलझे सवाल

    राजा रघुवंशी हत्याकांड के अनसुलझे सवाल

    फिल्म की कहानियों को भी मात देने वाले राजा रघुवंशी हत्याकांड में कई अनसुलझे सवाल हैं।

    ये हैं सवाल:

    सोनम मेघालय से उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपद गाजीपुर तक कैसे पहुंची ? किसके साथ पहुंची ? क्या सोनम किसी के चंगुल में थी ? या जिन्हें सुपारी दी थी उनके कब्जे में?

    गाजीपुर में ढाबे के पास कौन छोड़कर गया सोनम को ?

    इस हत्याकांड में तीन राज्यों में राज फैले हुए हैं। पूरा सच अब भी रहस्य के घेरे में है।

    हनीमून पर पति की सुपारी, मर्डर और फिर गिरफ्तारी। कहानी बहुत पेचीदा है।

  • उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक IPS राजीव कृष्ण द्वारा PPS कैडर के अधिकारियों से संवाद वृद्धि हेतु निर्देश निर्गत किया

    उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक IPS राजीव कृष्ण द्वारा PPS कैडर के अधिकारियों से संवाद वृद्धि हेतु निर्देश निर्गत किया

    ” DGP स्टाफ ऑफिसर प्रतिदिन 10 पीपीएस अधिकारियों से बात करेंगे और उनसे 3 विषयों पर सूचना लेंगे…”

    (1) सेवा संबंधी मामले लम्बित जांच, दण्ड,अपील, स्थाईकरण, पदोन्नति.

    (2)निजी समस्यायें, मेडिकल बिल ,अवकाश, यात्रा/ शिक्षा/ सम्पत्ति क्रय अनुमति आदि.

    (3)आपरेशनल समस्या, वरिष्ठ /कनिष्ठ ,असहयोग अभियोजन उच्च न्यायालय की समस्याएं,अन्य जनपद से समन्वय, वीआईपी ड्यूटी, आदि.