Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में बड़ा बदलाव

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में बड़ा बदलाव

     

    उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने भर्ती प्रक्रिया में बदलाव करते हुए पहले सब इंस्पेक्टर (SI) की भर्ती करने का फैसला लिया है। इस बार पहले चरण में करीब 5,000 सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती होगी।

    जून में भर्ती बोर्ड इसके लिए विज्ञापन जारी करेगा. इसके बाद करीब 20,000 से अधिक सिपाही पदों की भर्ती परीक्षा कराई जाएगी।

     

  • पति ने पत्नी का चाकू से गला रेत कर हत्या करने के बाद पहुंच गया थाने

    पति ने पत्नी का चाकू से गला रेत कर हत्या करने के बाद पहुंच गया थाने

    * 2 वर्ष पूर्व दोनो कोर्ट मैरेज कर सहजनवां में किराए के मकान में रह रहे थे *

    * मौके पर पहुंच कर फोरेंसिक टीम और सीओ गीडा ने किया जांच *

    * पति तमिलनाडु में कारपेंटर का करता था काम, दो माह पूर्व आया था घर *

    * पत्नी गीडा स्थित एक फैक्ट्री में करती थी काम, पति उस पर कर रहा था शंका *

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा नगर पंचायत के वार्ड 9 पिपरा में किराए के मकान में दंपती रह रहे थे। दोनों में हमेशा विवाद होता रहता था। बुधवार को सुबह में पति ने सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी का गला रेत कर हत्या करने के बाद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    मिली जानकारी से, सहजनवा थाने से सेट वार्ड 9, पिपरा में किराए के मकान में रह रहे नेहा पत्नी अंगद (25 वर्ष) का बुधवार सुबह 6 बजे के करीब पति ने सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेत कर हत्या करने के बाद थाने में जाके सरेंडर कर दिया। दंपत्ति सहजनवा थाना क्षेत्र के बाहिलपार के निवासी है। दोनो ने 2 वर्ष पूर्व कोर्ट से प्रेम विवाह किया था। तभी से दोनों सहजनवा में किराए का मकान लेकर रहते थे। आरोपी पति तमिलनाडु में कारपेंटर का कार्य करता था। 2 माह पूर्व आया था। पड़ोस के लोगो ने बताया कि दोनों में हमेशा विवाद होता रहता था। बुधवार 6 बजे के करीब जब मृतिका के पति ने गला रेत कर हत्या किया तो कमरे से जोर से चिल्लाने की आवाज आई। मकान मालकिन दूसरे मंजिल पर गई तो कमरा बंद मिला।

    जब आवाज दिया तो कमरा खुल नहीं रहा था। काफी चिल्लाने पर आरोपी कमरा खोल कर बाहर से बंद कर दिया, और वहां से फरार हो गया। मकान मालकिन ने दरवाजा खोला तो देखा महिला की गला रेत कर हत्या की गई है। शोर मचाने पर पड़ोस के लोग जुट गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थानेदार महेश कुमार चौबे ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल के नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। मौके पर सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह भी पहुंच कर जांच किए। मृतिका 6 बहन, एक भाई में पांचवें नंबर की थी। पुलिस ने मृतिका की मां सियापति पत्नी झीनक की तहरीर पर दामाद अंगद शर्मा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।

    इस संदर्भ में सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह ने कहा कि मृतिका के मां की तहरीर पर आरोपी अंगद शर्मा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

     

  • हरिद्वार जमीन घोटाले में धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, 2 IAS और 1 PCS अफसर समेत कुल 12 लोग सस्पेंड

    हरिद्वार जमीन घोटाले में धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, 2 IAS और 1 PCS अफसर समेत कुल 12 लोग सस्पेंड

    डीएम, एसडीएम और पूर्व नगर आयुक्त पर भी गिरी गाज, अब विजिलेन्स करेंगे जमीन घोटाले की जांच

    54 करोड़ के जमीन घोटाले में सख्त सीएम धामी, 2 IAS और 1 PCS अफसर सस्पेंड, अब होगी विभागीय जांच

    मुख्यमंत्री धामी का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार : धामी की जीरो टॉलरेंस नीति का चला चाबुक

    न कोई बच पाएगा, न कोई छिप पाएगा’ : हरिद्वार घोटाले पर सीएम धामी का ऐतिहासिक एक्शन

    15 करोड़ की ज़मीन 54 करोड़ में ! घोटाले की जांच पूरी, धामी सरकार ने मारी सीधी चोट

    उत्तराखंड में पहली बार ऐसा हुआ है कि सत्ता में बैठी सरकार ने अपने ही सिस्टम में बैठे शीर्ष अधिकारियों पर सीधा और कड़ा प्रहार किया है। हरिद्वार ज़मीन घोटाले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लिए गए निर्णय केवल एक घोटाले के पर्दाफाश की कार्रवाई नहीं, बल्कि उत्तराखंड की प्रशासनिक और राजनीतिक संस्कृति में एक निर्णायक बदलाव का संकेत हैं।

    हरिद्वार नगर निगम द्वारा कूड़े के ढेर के पास स्थित अनुपयुक्त और सस्ती कृषि भूमि को 54 करोड़ रुपये में खरीदने के मामले ने राज्यभर में हलचल मचा दी थी। न तो भूमि की वास्तविक आवश्यकता थी, न ही पारदर्शी बोली प्रक्रिया अपनाई गई। शासन के स्पष्ट नियमों को दरकिनार कर एक ऐसा सौदा किया गया जो हर स्तर पर संदेहास्पद था।

    लेकिन इस बार मामला रफा-दफा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई और रिपोर्ट मिलते ही तीन बड़े अफसरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
    जिन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई, वे हैं:

    कर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी (डीएम), हरिद्वार: भूमि क्रय की अनुमति देने और प्रशासनिक स्वीकृति देने में उनकी भूमिका संदेहास्पद पाई गई।

    वरुण चौधरी, पूर्व नगर आयुक्त, हरिद्वार: उन्होंने बिना उचित प्रक्रिया के भूमि क्रय प्रस्ताव पारित किया और वित्तीय अनियमितताओं में प्रमुख भूमिका निभाई।

    अजयवीर सिंह, एसडीएम: जमीन के निरीक्षण और सत्यापन की प्रक्रिया में घोर लापरवाही बरती गई, जिससे गलत रिपोर्ट शासन तक पहुंची।

    इन तीनों अधिकारियों को वर्तमान पद से हटाया गया है और शासन स्तर पर आगे की विभागीय और दंडात्मक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। यह केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री की शून्य सहनशीलता की नीति का स्पष्ट प्रमाण है। इसके साथ ही निकिता बिष्ट (वरिष्ठ वित्त अधिकारी, नगर निगम हरिद्वार), विक्की (वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक), राजेश कुमार (रजिस्ट्रार कानूनगों), कमलदास (मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, तहसील हरिद्वार को भी जमीन घोटाले में संदिग्ध पाए जाने पर तुरंत प्रभाव से निलंबित किया है।

    अब तक ये हो चुकी कार्रवाई

    जांच अधिकारी नामित करने के बाद इस घोटाले में नगर निगम के प्रभारी सहायक नगर आयुक्त रविंद्र कुमार दयाल, प्रभारी अधिशासी अभियंता आनंद सिंह मिश्रवाण, कर एवं राजस्व अधीक्षक लक्ष्मीकांत भट्ट व अवर अभियंता दिनेश चंद्र कांडपाल को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया था। संपत्ति लिपिक वेदवाल का सेवा विस्तार भी समाप्त कर दिया गया था। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था। उनके खिलाफ सिविल सर्विसेज रेगुलेशन के अनुच्छेद 351(ए) के प्रावधानों के तहत अनुशासनिक कार्रवाई के लिए नगर आयुक्त को निर्देश दिए गए थे।

    अब इस पूरे मामले की जांच विजिलेंस विभाग को सौंपी गई है धामी सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब उत्तराखंड में ‘पद’ नहीं, ‘कर्तव्य’ और ‘जवाबदेही’ महत्वपूर्ण हैं। चाहे व्यक्ति कितना भी वरिष्ठ हो, अगर वह जनहित और नियमों की अवहेलना करेगा, तो कार्रवाई निश्चित है। इस ऐतिहासिक निर्णय से उत्तराखंड की जनता को यह संदेश मिला है कि अब भ्रष्टाचारियों की कोई जगह नहीं। सरकार की प्राथमिकता सिर्फ योजनाओं की घोषणा नहीं, बल्कि व्यवस्था की शुद्धि है। इस प्रकार की सख्त कार्रवाई राज्य के अन्य अधिकारियों के लिए भी एक चेतावनी है कि अब लापरवाही और मिलीभगत का युग समाप्त हो चुका है।

     

  • 21 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: सीडीओ

    21 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: सीडीओ

    “15 से 21 जून तक योग जागरूकता सप्ताह : सीडीओ”

    “नौकाविहार जट्टी पर बृहद रूप से किया जाएगा उद्घाट”

    गोरखपुर। जनपद में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) शाश्वत त्रिपुरारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि योग दिवस को लेकर हर स्तर पर बेहतर समन्वय के साथ कार्य हो।

    सीडीओ ने बताया कि 15 से 21 जून तक योग जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा उद्घाटन शत्र नौकाविहार जट्टी पर बृहद रूप से किया जाएगा उद्घाटन इस दौरान आंगनबाड़ी, आशा व एएनएम कार्यकर्ताओं को योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे अपने क्षेत्रों में आमजन को योगाभ्यास करा सकें।

    योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम सुबह 6 से 8 बजे तक आयोजित होंगे, जो सभी थानों, पीएसी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों और वेलनेस सेंटर्स में एक साथ संचालित होंगे। एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, पंचायती राज, ग्राम्य व नगर विकास, समाज कल्याण, शिक्षा और दिव्यांगजन विभाग की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

    सीडीओ ने कहा कि योग दिवस से पहले सभी पंचायतों और शहरी निकाय क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। वहीं, बच्चों और युवाओं को जोड़ने के लिए नाटक, पोस्टर, रंगोली और स्लोगन प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।

    प्राकृतिक स्थलों जैसे अमृत सरोवरों के किनारे योग सत्र आयोजित होंगे और ‘एक पेड़–एक नाम’ के तहत वृक्षारोपण कराया जाएगा। चिन्हित योग स्थलों को ‘योग संगम’ का दर्जा देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

  • जो जगह पहले से तय है वहीं पर हो कुर्बानी : योगी

    जो जगह पहले से तय है वहीं पर हो कुर्बानी : योगी

     

    बकरीद पर कुर्बानी को लेकर यूपी में सियासत जारी है. एक तरफ जहां कुछ लोग बकरीद पर बकरे ना काटने की अपील कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना है कि पुराने रीति-रिवाज हैं, इसको नहीं बदलना चाहिए. इस बीच सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरमान जारी कर दिया है. उन्होंने कहा कि बकरीद पर कुर्बानी पहले से निर्धारित जगहों पर ही की जाए. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर सख्त रोक है. इसके अलावा सीएम योगी ने कहा कि पर्व-त्योहारों पर खास सावधानी बरतने की जरूरत है. किसी भी तरह की नई परंपरा की अनुमति नहीं मिलेगी.

  • पाकिस्तान का डोज़ियर हुआ लीक, भारत ने मारे ज़्यादा टारगेट, खुद नहीं किया खुलासा

    पाकिस्तान का डोज़ियर हुआ लीक, भारत ने मारे ज़्यादा टारगेट, खुद नहीं किया खुलासा

    पाकिस्तान  द्वारा जारी एक आधिकारिक डोज़ियर में यह दावा किया गया है कि भारतीय वायुसेना  ने “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान 8 ऐसे ठिकानों को भी निशाना बनाया, जिनका भारत ने अभी तक सार्वजनिक रूप से ज़िक्र नहीं किया है।

    इससे साफ़ संकेत मिलते हैं कि यह ऑपरेशन भारत द्वारा बताई गई सीमा से कहीं ज़्यादा बड़ा और गुप्त था।

  • संगठित साइबर गैंग का पर्दाफाश

    संगठित साइबर गैंग का पर्दाफाश

    कुशीनगर। अपराध से अर्जित अनुमानित कीमत लगभग 05 करोड़ रुपये तक की सम्पत्ति,वाहन,कैश इत्यादि की बरामदगी, लगभग 20 लाख रुपये से अधिक आभूषण(सोने, चादी एवं हीरे), करोड़ों के जमीन के कागजात, Bitcoin/Crypto Currency, दुकान के कागज , 02 अदद चार पहिया वाहन (बेलेनो, स्कार्पियों), 02 अदद मोटर साइकिल, 13 अदद मोबाइल फोन, भारी मात्रा में सिम (नेपाली/भारतीय), कूटरचित दस्तावेज, के साथ 04 साइबर अपराधी गिरफ्तार।

    अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर व पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री निवेश कटियार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री उमेश चन्द्र भट्ट के नेतृत्व में साइबर अपराधों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 03.06.2025 को थाना खड्डा पुलिस, स्वाट व साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा थाना खड्डा क्षेत्र से 04 संगठित साइबर गिरोह के अपराधियों 1-रंजीत उर्फ अविनाश यादव पुत्र विरेन्द्र यादव निवासी तुर्कहा थाना खड्डा जनपद कुशीनगर, 2-विवेक यादव पुत्र कमला यादव ग्राम तुर्कहा थाना खड्डा जनपद कुशीनगर, 3-अमित पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी मथौली बाजार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर, 4-विनोद यादव पुत्र कमला यादव निवासी तुर्कहा थाना खड्डा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 करोड़ रुपये तक की सम्पत्ति,वाहन,कैश इत्यादि की बरामदगी, लगभग 20 लाख रुपये से अधिक आभूषण(सोने, चादी एवं हीरे), करोड़ों के जमीन के कागजात, Bitcoin/Crypto Currency , दुकान के कागज , 02 अदद चार पहिया वाहन (बेलेनो, स्कार्पियों), 02 अदद मोटर साइकिल, 13 अदद मोबाइल फोन, भारी मात्रा में सिम (नेपाली/भारतीय), कूचरचित दस्तावेज की बरामदगी की गयी है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 0238/25 धारा 318(4),338,336(3),340(2),111(2) बीएनएस व 66 (सी व डी) आईटी एक्ट थाना कप्तानगंज व बढोत्तरी धारा 338,336(3),340(2),111(2) बीएनएस व 66 (सी) आईटी एक्ट, मु0अ0सं0 172/25 धारा 318(4), बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट थाना खड्डा तथा बढोत्तरी धारा 467/468/471 भा0द0वि0 व 66 (सी) आईटी एक्ट, मु0अ0सं0 173/25 धारा 420 भा0द0वि0 व 66 डी आईटी एक्ट थाना खड्डा में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस प्रकरण में 107 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों द्वारा साइबर अपराध से अर्जित धन से बनाये गये सम्पत्ति को कुर्क कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी।

    पूछ-ताछ का विवरण-

    1-अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है। इस संगठित गिरोह द्वारा अपने सदस्यों के साथ मिलकर जनता के लोगों को लालच देकर उनके खाते आनलाईन व मैनुअल तरीके से खुलवाकर विभिन्न राज्यों एवं देशों में बैठे शातिर साईबर ठगों को उनके खातों को बेचकर काफी धन अर्जित करते है। ये धन बैंक अकाउण्ट एवं Bitcoin/Crypto Currency में प्राप्त करते है।
    2- फर्जी सिमों की सहायता से उनके आनलाइन अकाउण्टों को अपने कमाण्ड में ले लेते है तथा साइबर फ्राड कर उससे अर्जित धनों का आनलाईन निर्गतीकरण कर अन्य खातों में रूपयो का स्थानान्तरण कर देते है
    3-गैंग में अपने प्रतिशत के अनुसार अर्जित अवैध धन का बंटवारा कर देते है तथा जनता के लोगो को छल व कपट से उनके अंगूठे का कूटरचित फिंगर/डोंगल का क्लोन उनकी बिना जानकारी के इस्तेमाल कर उक्त खातो में अवैध धन का ट्रान्जेक्शन करते है।
    4-इसके अतिरिक्त टेलीग्राम ऐप्प में आईडी लागिन कर ऐप्प के हजारों ग्रुप में जुडकर कार्पोरेट एकाऊंट की रिकवेस्ट चाईनीज गेमिंग कम्पनियो में जुआ खेलाने व मोटा मुनाफा कमाने का लालच देते हुए खाताधारकों के खातों को उन कम्पनियों को बेच देता है।
    5-भारत वर्ष के भिन्न भिन्न प्रदेशों से जुडे जनता के लोग टेलीग्राम ऐप्प के माध्यम से उक्त संगठित गिरोह के छल व कपट में फंसकर चाईनीज गेम कम्पनियों में मौजूद भिन्न भिन्न जुआ गेम कैटेगरी में मोटा पैसा लगा देते है।
    6-औसतन बेचे हुए एक खाते का 4 दिन में करीब 2 करोड रूपये का लाभ होता है जिसका 6 प्रतिशत रूपया अमूमन 12 लाख रूपया का वितरण इनके द्वारा फर्जीवाड़े तरीके से किया जाता है।
    7- इस तरीके से इस गैंग ने विगत कुछ वर्षों में करोड़ों रुपये साइबर अपराध के माध्यम से प्राप्त किये है और इस अवैध धन से काफी सम्पत्ति अर्जित किया है।

    पंजीकृत अभियोग-

    1-मु0अ0सं0 0238/25 धारा 318(4),338,336(3),340(2),111(2) बीएनएस व 66 (सी व डी) आईटी एक्ट थाना कप्तानगंज व बढोत्तरी धारा 338,336(3),340(2),111(2) बीएनएस व 66 (सी) आईटी एक्ट
    2-मु0अ0सं0 172/25 धारा 318(4), बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट थाना खड्डा तथा बढोत्तरी धारा 467/468/471 भा0द0वि0 व 66 (सी) आईटी एक्ट
    3-मु0अ0सं0 173/25 धारा 420 भा0द0वि0 व 66 डी आईटी एक्ट थाना खड्डा जनपद कुशीनगर

    *गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
    1-रंजीत उर्फ अविनाश यादव पुत्र विरेन्द्र यादव निवासी तुर्कहा थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
    2-विवेक यादव पुत्र कमला यादव ग्राम तुर्कहा थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
    3-अमित पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी मथौली बाजार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
    4-विनोद यादव पुत्र कमला यादव निवासी तुर्कहा थाना खड्डा जनपद कुशीनगर

    बरामदगी का विवरण-  ( कुल अनुमानित कीमत 05 करोड़ रुपये)*
    1- लगभग 20 लाख रुपये से अधिक आभूषण(सोने, चादी एवं हीरे),
    2-करोड़ों की जमीन,मकान एवं दुकान के कागज
    3- Bitcoin/Crypto Currency
    4-दो अदद चार पहिया स्कार्पियो एवं बेलेनो वाहन
    5-दो अदद दो पहिया बुलेट एवं पल्सर मोटरसाइकिल
    6- 3 अदद कूटरचित फिंगर/डोंगल क्लोन (संबंधित पीडित खाताधारकों के ) , फ्रिंगर प्रिन्ट स्कैनर
    7-उक्त अपराध में प्रयुक्त फर्जी चार अदद नेपाली सिम व 27 अदद भारतीय सिम (एयरटेल कम्पनी के )
    8-4 अदद बैंक पासबुक (भिन्न-भिन्न)
    9-साईबर अपराध में जैसे चाईनीज गेम कम्पनियों को बेचे गये आनलाईन टेलीग्राम एप्प द्वारा खाताधारकों के खातों से डेटायुक्त कुल 13 अदद मोबाईल फोन
    10-उक्त अपराध में प्रयुक्त दो अदद लैपटाप (HP & ASUS)
    11-उक्त अपराध से अर्जित नगद रूपया 1 लाख 40 हजार भारतीय मुद्रा के व नगद रूपया 10 हजार 385 नेपाली मुद्रा के
    12-एक अदद पासपोर्ट व एक अदद चेकबुक hdfc बैंक

    बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीम-
    1-प्रभारी निरीक्षक श्री हर्षवर्धन सिंह थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
    2-प्रभारी निरीक्षक स्वाट श्री आशुतोष सिंह जनपद कुशीनगर
    3-प्रभारी निरीक्षक साईबर सेल श्री मनोज कुमार पन्त जनपद कुशीनगर
    4-निरीक्षक श्री अमित शर्मा स्वाट टीम , जनपद कुशीनगर
    5-अपराध निरीक्षक श्री भूपेन्द्र दुबे थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर मय टीम
    6-उ0नि0 श्री आलोक यादव स्वाट टीम कुशीनगर
    7-व0उ0नि0 श्री अखिलेश यादव थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
    8-उ0नि0 श्री देशराज सरोज थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
    9-उ0नि0 श्री देवेन्द्रनाथ यादव थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
    10-हे0का0 सनातन सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
    11-क0आ0 अमन कुमार गुप्ता थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
    12-हे0का0 रणजीत यादव स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
    13-हे0का0राहुल सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
    14-हे0 का0 विजय चौधरी साईबर सेल जनपद कुशीनगर
    15-कां0 अखिलेश गुप्ता साईबर सेल जनपद कुशीनगर
    16-का0 इन्द्रभान यादव थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
    17-का0 अमित यादव, थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
    18-का0 शशिकेश गोस्वामी, थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
    19-का0 शिवानन्द सिंह, , थाना खड्डा जनपद कुशीनगर ,
    20-प्रशान्त मिश्रा साइबर सेल जनपद कुशीनगर

    नोट- सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा 25,000/- रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

  • मुस्लिम देश ने बकरीद पर कुर्बानी पर लगी रोक

    मुस्लिम देश ने बकरीद पर कुर्बानी पर लगी रोक

    अफ्रीकी देश मोरक्को, जहां 99% आबादी मुस्लिम है, ने इस साल बकरीद पर कुर्बानी पर रोक लगाकर सबको चौंका दिया।

    राजा मोहम्मद VI ने यह फैसला सूखे और घटती पशु संख्या को देखते हुए लिया. बीते छह साल से देश भीषण सूखे की चपेट में है, जिससे भेड़ों की संख्या 38% घट गई है। बारिश भी औसत से 53% कम हुई, जिससे चारे और पानी की भारी कमी हो गई। इससे मांस उत्पादन और अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा। राजा ने लोगों से कुर्बानी की बजाय इबादत और दान से त्योहार मनाने की अपील की है.

  • महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का 30 जून को राष्ट्रपति के हाथों उद्घाटन संभावित

    महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का 30 जून को राष्ट्रपति के हाथों उद्घाटन संभावित

     

    गोरखपुर में सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय’ का लोकार्पण जल्द होने वाला है….. 30 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों इसका उद्घाटन संभावित है….. ये यूपी का पहला आयुष यूनिवर्सिटी होगा…. करीब 267 करोड़ की लागत से बने इस कैंपस में पढ़ाई के साथ इलाज और रिसर्च की सुविधा भी मिलेगी…. आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और योग को बढ़ावा देने वाला ये प्रोजेक्ट हेल्थ टूरिज्म, जड़ी-बूटी की खेती और लोकल रोजगार का बड़ा सेंटर बन सकता है।

  • टेस्ला का भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट? एलन मस्क के पिता बोले- PM मोदी और मस्क मिलकर करेंगे काम

    टेस्ला का भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट? एलन मस्क के पिता बोले- PM मोदी और मस्क मिलकर करेंगे काम

    “जब मैं भारत को देखता हूं, इसकी जनसंख्या, ऊर्जा, और अन्य वाहन निर्माता यहां आ रहे हैं, कंपनियों जैसे *टाटा और महिंद्रा* द्वारा बनाई जा रही शानदार कारें, तो मुझे लगता है कि टेस्ला यहां क्यों नहीं है?”

    * “भारत एक सोया हुआ शेर है, इसमें कोई शक नहीं। अब जबकि भारत की जीडीपी दुनिया की तीसरी या चौथी सबसे बड़ी बन चुकी है, यह वाकई में कमाल की बात है। भारत अब एक वैश्विक शक्ति बन चुका है। और यह बहुत शानदार है।”
    * “मुझे भारतीय लोग बेहद प्यारे लगते हैं। वे आक्रामक या मतलबी नहीं हैं। वे अपनाने वाले, प्यार देने वाले लोग हैं। ऐसे लोग जब वैश्विक ताकत बनते हैं, तो अच्छा लगता है। दुनिया को अब इसी तरह की सकारात्मक ताकतों की जरूरत है।”
    **पूरी दुनिया को करना चाहिए शिव की आराधना, पीएम मोदी की लीडरशिप के मुरीद हुए एलन मस्क के पिता एरोल, बोले- वो दुनिया के सबसे बेहतरीन नेता*