Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

माफिया सुधीर की तलाश में, पुलिस की छापेमारी जारी
संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा
गोरखपुर। जिले के टॉप-10 और प्रदेश के 68 कुख्यात माफिया में शामिल सुधीर सिंह पर शिकंजा कसता जा रहा है। बुधवार की रात बेलीपार के युवक पर पार्टी के दौरान जानलेवा हमला करने के बाद से फरार माफिया की तलाश में खजनी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर से लेकर लखनऊ तक छापेमारी कर रही हैं।वह अब तक पकड़ से बाहर है। पूछताछ के लिए तीन करीबियों को हिरासत में लिया गया है।
जमानत पर छूटने के बाद पिछले छह माह से सुधीर सिंह फिर से इलाके में सक्रिय था और रसूख के बूते लोगों को धमकाता घूम रहा था। बुधवार की रात किशन जायसवाल के एक निजी गोदाम पर हुई पार्टी में युवक अंकुर शाही पर किए गए जानलेवा हमले के बाद उसका नाम फिर से सुर्खियों में आ गया। जैसे ही अंकुर शाही की तहरीर पर केस दर्ज हुआ, सुधीर के करीबियों ने भी रणनीति बदल दी।
सूत्रों की मानें तो अब हमला करने वाले पक्ष पर ही क्रास एफआइआर कराने की तैयारी चल रही है ताकि मुकदमा वादी पर समझौते का दबाव बनाया जा सके। चर्चा है कि माफिया के सहयोगी व संरक्षक मामले का निपटारा करने के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम की तह तक जाने के लिए पुलिस ने दावत देने वाले व्यापारी किशन जायसवाल से भी पूछताछ कर हिरासत में लिए गए तीन लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
उधर, इंटरनेट फेसबुक पर माफिया के साथ फोटो व वीडियो पोस्ट करने वालों की पुलिस सूची तैयार कर रही है। हाल के दिनों में कई लोगों ने सुधीर सिंह के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट की थीं, जो अब जांच के घेरे में हैं। पुलिस को संदेह है कि यह लोग माफिया के सहयोगी के तौर पर काम कर रहे थे और आम लोगों पर प्रभाव जमाने के लिए उसका नाम व संपर्क दिखा रहे थे। -

कार व बाइक में हुई जोरदार टक्कर, बाइक सवार चार लोगों की हुई मौत
“कार से टक्कर होने के बाद बाइक के उड़ गए परखच्चे”
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज के इलाके में गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सिधुआपार गांव के पास एक मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में यह हादसा हुआ। मृतकों में राहुल सुनील प्रदुम्न और अरविंद शामिल हैं। बताया जा रहा है कि चारों एक ही बाइक पर सवार थे।
गोरखपुर वाराणसी हाईवे पर बड़हलगंज में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसे में चार युवकों की मृत्यु हो गई। यह सभी युवक एक ही गांव के रहने वाले थे और अपाचे बाइक से अपने घर सिधुआपार के गरथौली टोले की ओर लौट रहे थे। तभी शहर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ग्रैंड विटारा कार ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और कार दोनों के परखच्चे उड़ गए।
शनिवार की सुबह गरथौली टोला, सिधुआपार गांव के सुनील कुमार पुत्र राधे, प्रदुम्न कुमार, अरविंद कुमार पुत्र हरिश्चंद्र और राहुल कुमार पुत्र करन एक ही बाइक से फोरलेन के रास्ते घर लौट रहे थे। जैसे ही वे हाइवे पार कर सिधुआपार जाने के लिए मुड़े, उसी समय गोरखपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
दुर्घटना स्थल पर ही बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुनील, प्रदुम्न और अरविंद को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रास्ते में ही राहुल की भी मौत हो गई। हादसे के बाद कार छोड़कर चालक फरार हो गया।बड़हलगंज पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार व बाइक को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, स्वजनों में कोहराम मच गया। सुनील की पत्नी खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी दो बेटियां हैं। वहीं घायल राहुल की 1 जून को सगाई तय थी, जिससे परिवार के सपने चकनाचूर हो गए। अरविंद कुछ ही दिन पहले बैंकाक से घर लौटा था।
-

राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने छापा मारा छापा
ब्यूरो प्रभारी- संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर
खजनी। गोरखपुर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने छापा मारा है। एक साथ शहर के रामगढ़ताल, खजनी और सहजनवां इलाके में टीम ने छापा मारा है।मनी लॉंड्रिग को लेकर ये छापा बताया जा रहा है।
गोरखपुर, 31 मई 2025: गोरखपुर जनपद के खजनी थाना क्षेत्र के रावतडाड़ी गांव में आज तड़के 4 बजे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पन्नेलाल यादव, पुत्र स्वर्गीय विश्वनाथ यादव, के घर पर जोरदार छापेमारी की। करीब 6 घंटे तक चली इस कार्रवाई में NIA की टीम ने गांव के हर ठिकाने और पन्नेलाल के घर के हर कोने की गहन तलाशी ली। इस दौरान पन्नेलाल के बड़े भाई मुन्नीलाल यादव को हिरासत में लिया गया।
थाईलैंड कारोबार पर नजर
NIA की टीम ने मुन्नीलाल यादव की निशानदेही पर गोरखपुर के आजाद नगर पूर्वी स्थित जीडीए कॉम्प्लेक्स के पास मकान पर भी गहन जांच की। पन्नेलाल यादव का परिवार पिछले 30 वर्षों से थाईलैंड में कारोबार से जुड़ा है, और सूत्रों के मुताबिक, इस छापेमारी का संबंध उनके विदेशी कारोबारी लेनदेन से हो सकता है। हालांकि, NIA ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और यह स्पष्ट नहीं हो सका कि छापेमारी में क्या सुराग मिले है ।
परिवार पर बल प्रयोग का आरोप
पन्नेलाल यादव के भतीजे दीपक यादव ने मीडिया को बताया कि NIA की कार्रवाई के दौरान उनके नाबालिग बेटी शिवली यादव पर बल प्रयोग किया गया।
दीपक ने दावा किया कि 6 घंटे की कड़ी पूछताछ के बावजूद NIA को कोई ठोस सबूत नहीं मिला।थाईलैंड कारोबारी पन्नेलाल के बड़े बेटे अमन यादव ने भी परिवार पर हुए कथित उत्पीड़न की शिकायत की।लखनऊ से आई NIA की विशेष टीम
छापेमारी का नेतृत्व लखनऊ से आई NIA की विशेष टीम ने किया, जिसके प्रमुख राजेश कुमार पांडेय थे। उनके साथ मनीष कुमार, वकील खान और खजनी के एसडीएम राजेश प्रताप सिंह सहित स्थानीय पुलिस मौजूद थी। सुबह 4 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई सुबह 10:30 बजे तक जारी रही।
मामला क्या है, रहस्य बरकरार
NIA की इस हाई-प्रोफाइल छापेमारी ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। स्थानीय लोग और मीडिया इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि आखिर यह कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है। क्या यह थाईलैंड के कारोबार से संबंधित कोई वित्तीय अनियमितता है या फिर कोई बड़ा आपराधिक कनेक्शन? NIA की चुप्पी ने रहस्य को और गहरा कर दिया है।
राजस्व टीम और पुलिस प्रशासन का मौन
खजनी पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने इस मामले में कोई बयान देने से इनकार कर दिया है। NIA की टीम ने भी मीडिया से दूरी बनाए रखी और कोई जानकारी साझा नहीं की। इस बीच, गांव में तनाव का माहौल है और लोग इस छापेमारी के पीछे के कारणों को जानने के लिए बेचैन हैं।
जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी,
उम्मीद है कि NIA जल्द ही इस छापेमारी के उद्देश्य और परिणामों पर प्रकाश डालेगी। तब तक, यह कार्रवाई रहस्य और सनसनी का केंद्र बनी हुई है।
-

बैंक शाखा में सुरक्षा गार्ड से मारपीट, थाने में शिकायत
प्रभारी ब्यूरो – संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी, गोरखपुर।
खजनी/गोरखपुर। खजनी थाने की महुआडाबर पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित स्टेट बैंक की बरडांड़ शाखा में आज शाम लगभग 5.30 बजे नकद रूपए जमा करने पहुंचा युवक बैंक शाखा में कार्यरत सुरक्षाकर्मी से उलझ गया। सुरक्षा गार्ड ने युवक से बताया कि बैंक में जमा और निकासी का काउंटर बंद हो चुका है और बैंक शाखा में तैनात कर्मचारी दिन भर के कार्यों का लेखा जोखा बना रहे हैं। अब कैश नहीं जमा होगा, गार्ड के समझाने बुझाने का कोई असर युवक पर नहीं पड़ा वह सुरक्षा गार्ड से उलझ गया और मारपीट करने लगा साथ ही बाहर निकलते हुए धमकी दी कि बाहर निकलों तब तुम्हें बताता हूं।
पूरे वाकयें की वीडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। पीड़ित सुरक्षा गार्ड जमुना सिंह गांव कंदराईं थाना खजनी की महुआडाबर चौकी क्षेत्र का निवासी है। खजनी थाने में पहुंच कर पुलिस को दी गई तहरीर में गार्ड ने कार्रवाई की मांग की है।
-

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता
गोरखपुर। बड़हलगंज विकासखंड के अंतर्गत बरहता गांव में एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा एक सप्ताह पूर्व हुआ था, जिसमें दिनेश कुमार (उम्र 20 वर्ष और रघुवीर (उम्र 26 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई, वहीं मुकेश कुमार (उम्र 25 वर्ष) जो शारीरिक रूप से विकलांग हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मुकेश कुमार का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है।

घटना की जानकारी मानव शिक्षा सेवा संस्था की अध्यक्ष प्रिया गुप्ता ने वार्ड नंबर 46 के जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता को दी। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आलोक गुप्ता बरहता गांव पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह इस दुःखद घड़ी में परिवार को सहनशक्ति प्रदान करें। साथ ही, मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए उन्होंने मृतकों के परिजनों को ₹10,000 का चेक प्रदान किया और घायल मुकेश कुमार के इलाज हेतु भी ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी।
-

बलूचिस्तान के सुराब शहर पर बलोच आर्मी का कब्जा, BLA ने किया दावा, पुलिस स्टेशन, बैंक को लगाई आग
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हालात अब काबू से बाहर जाते दिख रहे हैं. हथियारों से लैस बलूच विद्रोहियों ने शुक्रवार को सुराब शहर पर कब्जे का दावा किया. भारी हथियारों से लैस बलूच लड़ाकों ने सुराब के लेवीज पुलिस स्टेशन, एक बैंक और कई सरकारी इमारतों को अपने नियंत्रण में ले लिया है. चौंकाने वाली बात ये है कि पुलिस और सुरक्षा बलों को वहां से खदेड़ दिया गया है. न गोली चली, न प्रतिरोध दिखा, पाकिस्तान की सरकार बस देखती रह गई.
-

अयोध्या में अब रामपथ और 14 कोसी मार्ग पर नहीं बिकेगा नॉनवेज
अयोध्या से बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है।
अब रामपथ, धर्मपथ, भक्तिपथ, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर मांस-मछली (नॉनवेज) की बिक्री पूरी तरह बंद कर दी जाएगी।
नॉनवेज बेचने वाले दुकानदारों को साफ हिदायत दी गई कि सात दिनों के भीतर अपनी दुकानें बंद कर दें।
-

ताजमहल की सुरक्षा और मजबूत करने के लिए लगेगा एंटी ड्रोन सिस्टम
ताजमहल की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए वहां एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाया गया है..!
यह सिस्टम 500 मीटर के अंदर उड़ने वाले ड्रोन को रोक सकता है।
यह तकनीक रेडियो फ्रीक्वेंसी और GPS सिग्नल को जाम करके काम करती है।
उत्तर प्रदेश पुलिस उन कुछ सुरक्षा बलों में से है जो इस तरह की तकनीक का इस्तेमाल खास जगहों और वीआईपी सुरक्षा के लिए कर रही है।
-

आतंकवाद पर भारत को मिला खुला समर्थन
भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में अहम राजनीतिक और कूटनीतिक बैठकें कीं. इस दरम्यान भारत ने कोलंबिया सरकार के बयान पर निराशा जाहिर की.
उसके बाद कोलंबिया ने अपना रुख बदला और आधिकारिक तौर पर अपना बयान वापस ले लिया.










