Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत, दो बच्चे घायल

    आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत, दो बच्चे घायल

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के समधिया चौकी अंतर्गत भरपही गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय खुशबू कुमारी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।

    जानकारी के अनुसार, भरपही गांव निवासी फेकन प्रसाद की पुत्री खुशबू (13 वर्ष), सागर भुज की पुत्री ज्योति (6 वर्ष) और सागर भुज के पुत्र अजय (10 वर्ष) शुक्रवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसे के बाद परिजनों ने तीनों बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) थर्रापार पहुंचाया।

    सीएचसी थर्रापार में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान खुशबू कुमारी ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, ज्योति और अजय को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद परिजन घर ले गए हैं।

  • एएनटीएफ की टीम द्वारा 3 महिला तस्कर मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार

    एएनटीएफ की टीम द्वारा 3 महिला तस्कर मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार

    ए०एन०टी०एफ० थाना गोरखपुर की टीम द्वारा असम राज्य से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंग की 03 सक्रिय महिला तस्कर गिरफ्तार, जिनके कब्जे से 04 किलो अवैध मादक पदार्थ अफीम, (अनुमानित अन्तर्राष्टीय मूल्य लगभग 40 लाख रूपये) बरामद।

    पुलिस महानिदेशक उ०प्र० लखनऊ, अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था उ०प्र० लखनऊ व अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध) उ०प्र० लखनऊ के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक एण्टी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स उ०प्र०, लखनऊ के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एन्टी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स मुख्यालय लखनऊ के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ए०एन०टी०एफ० ऑपरेशनल यूनिट वाराणसी के नेतृत्व में एएनटीएफ थाना गोरखपुर द्वारा असम राज्य से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंग की 03 सक्रिय महिला तस्कर 1 समीना बीवी पत्नी मोहम्म मुस्तफा अली निवासी उदयना थाना रंगिया जनपद कामरूप, असम, 2- मझोनी बेगम पुत्री समसुल अली निवासी शैस्तपुर रंगिया थाना रंगिया जनपद कामरूप असम 3- अजुफा बेगम पत्नी असलम अली निवासी शैरतपुर रंगिया थाना रंगिया जनपद कामरूप असम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 किलो अवैध मादक पदार्थ अफीम, (अनुमानित अन्तर्राष्टीय मूल्य लगभग 40 लाख रूपये) बरामद कर गिरफ्तार किया गया। थाना जीआरपी कैण्ट अयोध्या जनपद अयोध्या में मु0अ0स0 24/2025 धारा 8/18/29 एन० डी०पी०एस० एक्ट 1985 का अभियोग पंजीकृत कराया गया। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

    पछताछ का विवरण –

    गिरफ्तारशुदा अभियुक्ताओं से महिला पुलिस कर्मी की उपस्थिति अलग-अलग व संयुक्त रूप से में पूछताछ की गयी तो बताया कि हम लोग यह अफीम असम से लेकर जनपद बरेली जा रही थी। जनपद बरेली स्टेशन पर पहुँचने के उपरांत हम लोगो को अफीम देकर भेजने वाले हम लोगो के ही राज्य के तोरिफुल अली पुत्र मोहिर अली निवासी उदयना थाना रंगिया जनपद कामरूप असम द्वारा बताये गये बरेली स्टेशन पहुँचने पर उनके द्वारा किसी व्यक्ति को भेजे जाने के उपरांत यह उपरोक्त अफीम उस व्यक्ति को देकर पुनः असम लौट जाना था हम लोगो को जनपद बरेली में जिस व्यक्ति को मादक पदार्थ अफीम देना था, उसके बारे में अन्य कोई जानकारी नहीं है। हम लोग केवल उपरोक्त मादक पदार्थ अफीम को पहुँचाने का कार्य किया जाता है, जिसके एवज में अच्छी रकम प्राप्त होती है। यह कार्य हम लोग पहले भी कई बार हम लोग कर चुके है।

    नाम पता गिरफ्तारशदा अभियक्त –

    1- समीना बीवी पत्नी मोहम्म मुस्तफा अली निवासी उदयना थाना रंगिया जनपद कामरूप, असम

    2- मझोनी बेगम पुत्री समसुल अली निवासी शैरतपुर रंगिया थाना रंगिया जनपद कामरूप, असम

    3- अजुफा बेगम पत्नी असलम अली निवासी शैरतपुर रंगिया थाना रंगिया जनपद कामरूप, असम

    गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समयः-

    अयोध्या कैण्ट रेलवे स्टेशन के बाहर अन्तर्गत थाना जीआरपी कैण्ट अयोध्या, दिनांक 15.06.2024 समय करीब 2.00 बजे।

    बरामदगी का विवरणः-

    1.04 किलो अवैध अफीम

    2. 03 अदद मोबाइल

    3. 1090 रूपये नगदी

    गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-

    1- उ0 नि0 रमेश राम ए०एन०टी०एफ० थाना गोरखपुर।

    2- हे0 का0 राधेश्याम ए०एन०टी०एफ० थाना गोरखपुर ।

    3- हे0 का0 दिव्य शंकर राय ए०एन०टी०एफ० थाना गोरखपुर।

    4- हे0 का0 दीपक वर्मा ए०एन०टी०एफ० थाना गोरखपुर।

    5- हे० का० विजय शंकर मौर्या ऑपरेशनल यूनिट ए० एन० टी० एफ० गोरखपुर।

    सहयोगार्थ थाना टीम –

    1- उ0 नि0 राम नारायण यादव थाना जीआरपी कैण्ट जनपद अयोध्या।

    2- का० प्रशान्त कुमार सिंह थाना जीआरपी कैण्ट जनपद अयोध्या।

    3- का० प्रवीन दिक्षीत थाना जीआरपी कैण्ट जनपद अयोध्या।

    4- म0 का0 अंजू रावत थाना जीआरपी कैण्ट जनपद अयोध्या।

  • इसराइली रक्षा मंत्री की धमकी भरी चेतावनी

    इसराइली रक्षा मंत्री की धमकी भरी चेतावनी

     “अगर अयातुल्ला ख़ामनेई इसराइली नागरिकों पर मिसाइल दागते रहे, तो ईरान का शहर तेहरान जलाकर राख कर देंगे।”

    उन्होंने कहा: हम ईरानी लोगों को बंधक बना लेंगे,और इन हमलों की भारी क़ीमत आम ईरानी नागरिकों को चुकानी पड़ेगी।”

    इस बयान से दोनों देशों के बीच तनाव और ज़्यादा बढ़ने की आशंका है।

  • इज़राइली लड़ाकू विमानों ने ईरान की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी “आबादान” पर हमला किया

    इज़राइली लड़ाकू विमानों ने ईरान की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी “आबादान” पर हमला किया

    BIG BREAKING: स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इज़राइली एयरफोर्स ने ईरान के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित “आबादान रिफाइनरी” को निशाना बनाया है, जो देश की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी मानी जाती है।

  • “10 मिलियन प्लस” व्यूज पाकर निष्पक्ष टुडे बना नंबर वन चैनल

    “10 मिलियन प्लस” व्यूज पाकर निष्पक्ष टुडे बना नंबर वन चैनल

    गोरखपुर। अहमदाबाद प्लेन क्रैश की पहले वीडियो खबर जो हमने अपने दर्शकों को दिखाई उसकी वजह से गोरखपुर से प्रकाशित होने वाला निष्पक्ष टुडे अखबार और उसके सभी प्लेटफार्म पर यह खबर सुपरहिट रही है इंस्टाग्राम पर एक मिलियन व्यूज वही फेसबुक पर 1.7 मिलियन व्यूज और सबसे ऊपर यूट्यूब चैनल पर 10 मिलियन प्लस व्यूज पाकर बना नंबर वन।

    निष्पक्ष टुडे की पूरी टीम अपने सभी दर्शकों का हृदय से स्वागत करती है और आने वाले समय में अन्य खबरों पर भी ऐसी ही निगाहें बनी रहेगी।

     

  • नेतन्याहू ने की ईरान तनाव पर मोदी से बात

    नेतन्याहू ने की ईरान तनाव पर मोदी से बात

    इजरायल और ईरान के बीच बढ़े तनाव को लेकर बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि नेतन्याहू ने उन्हें ईरान के साथ मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी. पीएम बोले कि मैंने उन्हें भारत की चिंताओं से अवगत कराया और क्षेत्र में शांति-स्थिरता की शीघ्र बहाली की आवश्यकता पर जोर दिया.

  • मां ने बेटी पर फेंका खौलता पानी, प्रेमी संग भागते समय रोका तो किया हमला

    मां ने बेटी पर फेंका खौलता पानी, प्रेमी संग भागते समय रोका तो किया हमला

    अमेठी। पांच बच्चों की मां को चढ़ा इश्क का बुखार, घटना आज सुबह की है। पांच बच्चों की मां अपने अज्ञात प्रेमी के साथ घर से भाग रही थी। घर में मौजूद बेटी ने जब मां को रोकने का प्रयास किया, तो मां और उसके प्रेमी ने पास में रखा खौलता पानी बेटी पर फेंक दिया। हमले के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

    झुलसी हुई किशोरी को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे रायबरेली एम्स रेफर कर दिया गया।

    पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मां और उसके प्रेमी के खिलाफ धारा 118 (1) और 351 (4) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अमेठी के गौरीगंज थाना क्षेत्र के राधीपुर गांव का है पूरा मामला।

  • कुख्यात टॉप 10 अपराधी चंदन सिंह को उम्र कैद, दिवाली के दिन सरेआम गोली मारकर की थी हत्या

    कुख्यात टॉप 10 अपराधी चंदन सिंह को उम्र कैद, दिवाली के दिन सरेआम गोली मारकर की थी हत्या

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के कुशहरा निवासी कुख्यात टॉप 10 अपराधी चंदन सिंह को कोर्ट ने 50000 जुर्माना के साथ आजीवन कारावास की सजा सुनाई। चिलुआताल थाना क्षेत्र के डोहरिया बाजार में दिवाली के दिन सरेआम गोली मारकर हत्या करने के मामले में कुख्यात देवकी नंदन उर्फ चंदन सिंह को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा के साथ ही 50 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड न भरने पर 162 दिन की सजा अलग से भुगतनी होगी। चंदन वर्तमान में गौतमबुद्धनगर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

    अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र दूबे एवं अतुल शुक्ल ने बताया कि 13 नवम्बर 2012 को दिवाली के दिन दोपहर बाद करीब 3 बजे संतोष सिंह अपने भतीजे वादी मुकदमा मुकेश सिंह के साथ मिठाई खरीदने आए थे। मुख्य चौराहे पर ही पुरानी रंजिश को लेकर चिलुआताल थाने के कुशहरा निवासी चंदन सिंह ने संतोष सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अपर सत्र न्यायाधीश अवनीश कुमार राय की कोर्ट ने चंदन को दोषी मानते हुए यह सजा सुनाई है।

  • दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

    दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

     

    ब्रेकिंग न्यूज़: बेलघाट पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित शफीक खान उर्फ गोलू पुत्र अब्दुल कलाम निवासी बेलाव उर्फ शाहपुर थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर,को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार।

    कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा, 01 अदद खोखा कारतूस बरामद।

  • पैसे की लेनदेन में ज्वेलरी विक्रेता ने नाबालिक युवकों पर एसिड से किया अटैक

    पैसे की लेनदेन में ज्वेलरी विक्रेता ने नाबालिक युवकों पर एसिड से किया अटैक

    संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत शुक्रवार की शाम शाम लगभग 4:30 बजे के आस पास ज्वेलरी विक्रेता और कुछ लड़कों में पैसे को लेकर आपस में विवाद हो गया, जिससे ज्वेलरी विक्रेता ने आक्रोश में आकर बच्चों पर एसिड फेंक कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची मजनू चौकी पुलिस घायल बच्चों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

    जानकारी के अनुसार गोविंद वर्मा उम्र 24 वर्ष पुत्र शंभू वर्मा निवासी सिहोरवा की सिहोरवा बाजार में बांके बिहारी नाम से ज्वेलरी की दुकान है। गोविंद वर्मा की उनके गांव के ही निवासी विशाल मौर्य उम्र 11 वर्ष इन आदर्श मौर्य उम्र 7 वर्ष पुत्र इंद्रेश मौर्य निवासी सिहोरवा से पैसे की लेनदेन को लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया। बच्चों का विवाद आपस में इतना बढ़ गया कि आक्रोश में आकर गोविंद वर्मा ने तीन बच्चों पर एसिड फेंक कर घायल कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस अभियुक्त गोविंद वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और बच्चों को इलाज के लिए सीएचसी जंगल कौड़िया ले गई है , जहां से डॉक्टर द्वारा बच्चों को दवा और मलहम लगाने के बाद स्थानीय पुलिस इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक तीसरे बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है।