Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • बीच में जो विमान है वो अमेरिका का B-2 स्टील्थ बॉम्बर विमान है

    बीच में जो विमान है वो अमेरिका का B-2 स्टील्थ बॉम्बर विमान है

    अमेरिका ने B-2 बॉम्बर, टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल ईरान पर बमबारी करने के लिए किया था ।

    अमेरिका का B-2 स्टील्थ बॉम्बर विमान जब ईरान की ओर बढ़ रहा था, तो उसके दोनों तरफ F-35 विमान देखे गए, जो अमेरिका का B-2 स्टील्थ बॉम्बर विमान को सुरक्षा दे रहा था।

    अमेरिका ने ईरान पर हमला कर के क्राइम किया है।

    ईरान का जवाब ज़्यादा घातक होगा।

  • दिल्ली में 1 जुलाई से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार ने लागू किए नए नियम

    दिल्ली में 1 जुलाई से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार ने लागू किए नए नियम

    दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण कम करने के लिए 1 जुलाई 2025 से 10 साल से पुराने डीज़ल और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों पर ईंधन देने पर रोक लगा रही है. यह नियम दिल्ली-एनसीआर में पंजीकृत सभी वाहनों पर लागू होगा. 500 से अधिक पेट्रोल पंपों पर ANPR कैमरे लगाए गए हैं, जो पुराने वाहनों का पता लगाएंगे. उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे लिंक एक्सप्रेस वे का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे लिंक एक्सप्रेस वे का लोकार्पण

    ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर।

    खजनी/ गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण खजनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर टोल प्लाजा के पास लोकार्पण करेंगे।

    लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की तैयारियां हुई पूरी, आयुक्त, डीम व एसएसपी कार्यक्रम की तैयारियों का कमिश्नर, डीआईजी, जिला अधिकारी,एस एस पी ने किया निरीक्षण,20 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे गोरखपुर और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण। वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि ये एक्सप्रेसवे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा, 91.35 किलोमीटर लम्बा है ये एक्सप्रेसवे।

  • सड़क हादसे में कार चालक की मौत दो बच्चे की हालत चिंता जनक

    सड़क हादसे में कार चालक की मौत दो बच्चे की हालत चिंता जनक

    “सड़क हादसे में कार चालक की हुई मौत दो बच्चे की हालत गंभीर सूचना मिलते ही मचा कोहराम”

    ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।

    खजनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के खजनी थाना क्षेत्र भगवानपुर में स्थित टोलप्लाजा के पास बुधवार को एक सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई। दो बच्चों का हालत गंभीर बनी हुई है गोलू 4 वर्ष, अंश 9 वर्ष दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। दिन बुधवार दिनांक 18 जुन को सुबह के लगभग 5 बजे भगवानपुर टोल प्लाजा के आगे बेलघाट के रहने वाले ब्रह्मचारी टोला फतहआ निवासी सुरजीत पुत्र जय नाथ उम्र लगभग 26 वर्ष अपनी बहन कांति पत्नी अनिल कुमार निवासी कौड़ीराम के रहने वाले है जो मुंबई जाने हेतु ट्रेन पकड़ने के लिए ले जा रहे थे। पेप्सिको के सामने हाईवे के पास उनकी मारुति वैगनआर कार अनियंत्रित होकर सीमेंट का बैरिकेड से टकरा गई, जिसमें चालक सुरजीत पुत्र जय नाथ का मौके पर मृत्यु हो गई।

    अनुष्का उम्र 12 वर्ष,अंश उम्र 9 वर्ष, गोलू उम्र 4 वर्ष,व कांती पत्नी अनिल घायल हो गए घायलों को खजनी पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया वहीं मृतक चालक का शव को सील सर्व मोहर कर पोस्टमार्टम लिए भेजा गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
    अर्चना सिंह थाना प्रभारी खजनी ने बताया सूचना मिलते ही खजनी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर घायलों को मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा गया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

  • चीन ने अपने नागरिकों को तुरंत इसराइल छोड़ने की दी सलाह

    चीन ने अपने नागरिकों को तुरंत इसराइल छोड़ने की दी सलाह

    “चीन का बड़ा ऐलान, अपने नागरिकों को तुरंत इज़राइल छोड़ने की दी सलाह”

    “तेल अवीव स्थित चीन के दूतावास ने एक आपात चेतावनी जारी करते हुए कहा है,”

    ▪️ सभी चीनी नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत इज़राइल की सरज़मीन छोड़ दें।

    ▪️ यह चेतावनी मौजूदा युद्ध जैसे हालात और सुरक्षा चिंताओं के मद्देनज़र जारी की गई है।

    ▪️ दूतावास ने कहा है कि सुरक्षित मार्ग से निकासी की योजना तैयार की जा रही है, और जो नागरिक मदद चाहते हैं, वे तत्काल दूतावास से संपर्क करें।

    चीन की यह अपील दर्शाती है कि मध्य पूर्व में हालात किस कदर गंभीर हो चुके हैं।

  • गायब हुए दो नाबालिग बच्चों को सूचना मिलने के 1 घंटे के अंदर सहजनवा पुलिस ने किया बरामद

    गायब हुए दो नाबालिग बच्चों को सूचना मिलने के 1 घंटे के अंदर सहजनवा पुलिस ने किया बरामद

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    आज सोमवार दिनांक 16 जून 2025 को कालर रमेश पुत्र राम केवल निवासी बेदड़वा थाना महुली जनपद सब संत कबीर नगर के द्वारा डायल 112 पर सूचना दिया गया कि हमारे मामा का लड़का अंश पुत्र बजरंगी निवासी पाली थाना सहजनवा, उम्र करीब 15 वर्ष व भाई का लड़का देव कुमार पुत्र रामदीन निवासी बैडड़वा थाना महुली जनपद संत कबीर नगर, उम्र करीब 10 वर्ष घर से कहीं गायब हो गए हैं तथा आशंका जताया कि थाना सहजनवा क्षेत्र पाली में अपने मामा के घर गए होंगे। जिसके बाद थाना सहजनवा पर इसकी सूचना प्राप्त हुई । इस सूचना पर तत्परता दिखाते हुए थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे, उप निरीक्षक वैभव मिश्रा, उ.नि. रमेश यादव, बीट आरक्षी सुरेंद्र रावत के साथ मौके पर पहुंचकर खोजबीन व पूछताछ करते हुए गायब बच्चों को T.N. मेमोरियल स्कूल ग्राम तिलोरा के सामने स्थित तालाब के पास झाड़ियां में से शकुशल बरामद कर लिया तथा बच्चों को उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस के इस कार्य से आम जनमानस द्वारा थाना सहजनवा पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है।‌

  • हरियाणा के सोनीपत में मशहूर मॉडल शीतल सिम्मी चौधरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई

    हरियाणा के सोनीपत में मशहूर मॉडल शीतल सिम्मी चौधरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई

    दो दिन पहले वह घर से शूटिंग के लिए निकली थी। अब शीतल की लाश नहर में मिली है..!

    1. शीतल की बहन नेहा ने पुलिस को बताया की 2 दिन पहले उसकी बहन शीतल ने वीडियो कॉल करके बताया था की उसका बॉयफ्रेंड उसे पीट रहा है।

    2. इसके बाद फोन ऑफ हो गया। हत्या का आरोपी सुनील एक अस्पताल में एडमिट मिला। उसने कार नहर में गिरने की कहानी बताई।

    लेकिन कटा हुआ गला व हाथ पर कट के निशान क़त्ल की कहानी को बयान कर रहे है।

  • जमीन के लिए बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, चारपाई पर मिली लाश

    जमीन के लिए बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, चारपाई पर मिली लाश

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर ।सरदारनगर थाना क्षेत्र के रविवार देर रात बिलारी सीतर बौली टोला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव निवासी राजेंद्र यादव (65) की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना रात लगभग 2:30 बजे की है, जब राजेंद्र यादव अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे।सुबह के समय जब उनके बेटे मोहन ने चारपाई के नीचे खून देखा तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। पास जाकर देखने पर पता चला कि उनके पिता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के तीन पुत्र हैं- बड़ा बेटा दिनेश सेना में है, जबकि मोहन और धर्मेंद्र घर पर रहते हैं।

    *जमीन के लिए मेरे पति को मारा*

    मृतक की पत्नी ने कहा कि मेरे पति को दुश्मनों ने हमारी जमीन के लिए मार डाला। हमें पहले से डर था कि वे लोग कुछ गलत कर सकते हैं। हमने कई बार अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। आज मेरे पति को हमसे छीन लिया गया। मैं चाहती हूं कि जिन लोगों ने यह किया है, उन्हें सजा मिले। मैंने उनके नाम पहले भी बताए हैं और आज भी बता रही हूं- उन्हीं लोगों ने यह साजिश रची है।”
    मृतक की बेटी ने कहा कि मेरे पिताजी को जमीन के लिए मारा गया है। जिन लोगों ने हमारे जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की थी, वही लोग इस घटना के पीछे हैं। हमने कई बार इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने हमारे पिता की हत्या कर दी। मैं प्रशासन से मांग करती हूं कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और हमें न्याय मिले।”

    *पुलिस की हिरासत में तीन लोग*

    परिजनों ने हत्या की वजह जमीन विवाद को बताया है और पट्टीदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनुराग सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है और मामले का जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है।

  • विकसित भारत का अमृतकाल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष

    विकसित भारत का अमृतकाल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष

    ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।

    खजनी।गोरखपुर महंथ रमाशंकर दास महाविद्यालय विशुनपुरा बाबू में आयोजित भारतीय जनता पार्टी खजनी मंडल के विशेष कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। यह आयोजन केंद्र में भाजपा सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा, विकास और सुशासन की यात्रा को समर्पित रहा।

    साथ ही अहमदाबाद में हुए वीभत्स विमान हादसे में दिवंगत सभी यात्रियों और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर एक मिनट के मौन से की गई। यह क्षण अत्यंत भावुक कर देने वाला था।

    कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी ,मुख्य अतिथि खजनी के विधायक श्रीराम चौहान, खजनी की लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अंशु सिंह ,भाजपा के यशस्वी मंडल अध्यक्ष अवध बिहारी मिश्रा , पूर्व अध्यक्ष धरणी धर राम त्रिपाठी , रामकृष्ण पाठक , पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा कार्यक्रम के संयोजक आदर्श राम त्रिपाठी व संचालन मंडल महामंत्री लालमन सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है। यह कार्यक्रम उस संकल्प को दोहराने का अवसर रहा कि हम “विकसित भारत” के सपने को साकार करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

  • ईरान से 10 हजार भारतीयों को रेस्क्यू करेगा भारत

    ईरान से 10 हजार भारतीयों को रेस्क्यू करेगा भारत

    “तेहरान में इंटरनेशनल छात्रों के छात्रावास के पास हमले, 2 कश्मीरी छात्र घायल”

    इजरायल से जंग के बीच ईरान में फंसे भारतीयों को सकुशल बाहर निकाला जाएगा. इसके लिए भारत सरकार ऑपरेशन शुरू करने जा रही है. ईरान सरकार ने भारतीयों सहित विदेशी नागरिकों को सुरक्षित उनके मुल्क भेजने पर सहमति जता दी है. ईरान में  फिलहाल 10 हजार भारतीय हैं, जिनमें एक बड़ी संख्या भारतीय छात्रों की है, जो ईरान के विभिन्न मेडिकल और धार्मिक संस्थानों में पढ़ाई कर रहे थे. इन्हें अजरबैजान, तुर्कमेनिस्तान और अफगानिस्तान बॉर्डर के जरिए बाहर निकाला जाएगा.

    इजरायल और ईरान में चौथे दिन भी संघर्ष जारी है. इसी बीच जानकारी आ रही है कि तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए छात्रावास के पास हमला हुआ. इस हमले में दो भारतीय छात्र घायल हो गए. ये दोनों छात्र कश्मीर के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि सुरक्षा के लिए यूनिवर्सिटी ने दोनों छात्रों को रामसर में ट्रांसफर कर दिया है.