Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • जाति पूछ कर मिल रही है गांव में एंट्री

    जाति पूछ कर मिल रही है गांव में एंट्री

    इटावा के दांदरपुर गांव में इस समय दो समाज के लोग आमने-सामने हैं. एक समाज की तरफ से ब्राह्मण महासभा उतर आई है तो एक की तरफ से यादव समाज. आज यादव समाज के लोगों ने तो बकायदा पुलिस पर ही पथराव कर दिया. पुलिस की गाड़ियां तक तोड़ दीं. फिलहाल पुलिस हालात को काबू में करने की कोशिश कर रही है.

  • एसटीएफ की बड़ी सफलता, गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    एसटीएफ की बड़ी सफलता, गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    गोरखपुर। एसटीएफ की गोरखपूर यूनिट को सफलता,

    25 हज़ार का इनामी मोनू शेख गिरफ्तार, अभियुक्त के पास से एक मोबाइल बरामद

    रामगढ़ताल थाने से मुकदमे में वांछित था, अभियुक्त पशु तस्कर गैंग का सक्रिय सदस्य

    गोरखपुर और कुशीनगर में 15 केस दर्ज है, गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट से हुई गिरफ्तारी

  • बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश

    बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश

    सिद्धार्थनगर। SOG व मोहाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 03 शातिर चोर गिरफ्तार, 10 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।

    लगभग ₹9 लाख की कीमत की 10 बाइक बरामद।

    नेपाल में बेचते थे चोरी की गाड़ियां, मास्टर चाभी से करते थे वारदात को अंजाम।

    मोहाना थाना क्षेत्र के सड्डा तिराहा के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी।

    गिरफ्तार शातिर चोर सुधाकर हरिजन (नेपाल निवासी)
    नेपाल में 4 मुकदमे में जा चुका हैजेल।

    राजेश वर्मा (गढ़मोर,थाना मोहाना)आबकारी एक्ट व चोरी में पहले से था शामिल।

    अजय सोनकर (गोपीजोत,थाना मोहाना) NDPS, गैंगरेप, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे हैं दर्ज।

    चोरी की कुल 10 बाइक बुलेट, अपाचे, स्प्लेंडर, ग्लैमर, पैशन प्रो, डिस्कवर, प्लैटिना सहित कई कंपनियों की बाइक पुलिस ने किया बरामद।

    आरोपियों के पास से ₹6200 नेपाली रुपये नकद, एक कीपैड मोबाइल भी बरामद।

    तीनो चोर “बाजार व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में दिन करते थे रैकी, मास्टर चाभी से तोड़ते थे लॉक। नेपाल में बाइक बेच कर पैसा आपस में बांटते थे। गाड़ियां नेपाल बॉर्डर पार ले जाने की थी तैयारी, तभी पकड़े गए।”

    संबंधित थानों में दर्ज 7 मुकदमों का हुआ अनावरण –
    मोहाना, ढेबरुआ, बाँसी व लोटन थानों में दर्ज चोरी के मामलों से जुड़ी थीं गाड़ियां।

    सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को एसपी सिद्धार्थनगर ने ₹20,000 से किया पुरस्कृत।

    पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

  • अभिनेत्री ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

    अभिनेत्री ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

    हरियाणवी फिल्मों की अभिनेत्री (राज्जी बोल जा प्रसिद्ध हरियाणवी गीत की अभिनेत्री) के द्वारा अभिनेता, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर व फिल्म कहानी लेखक उत्तर कुमार पर लगाया फिल्मों में काम देने के नाम पर शारीरिक शोषण का आरोप, गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में दी तहरीर।

     

  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चीन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सम्मेलन में आतंकवाद की कड़ी निंदा की

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चीन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सम्मेलन में आतंकवाद की कड़ी निंदा की

     उन्होंने उन देशों की आलोचना की जो सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं और आतंकवादियों को पनाह देते हैं।

     राजनाथ सिंह ने कहा ऐसे दोहरे मानदंडों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

    राजनाथ सिंह ने पहलगाम हमले और भारत के ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया, साथ ही बेलारूस का SCO में स्वागत किया।

     

  • उत्तर प्रदेश – आगरा एक्सप्रेस वे पर दिखा रफ्तार का कहर

    उत्तर प्रदेश – आगरा एक्सप्रेस वे पर दिखा रफ्तार का कहर

    स्लीपर बस हुई सड़क हादसे का शिकार, 3 की मौत ,50 से अधिक घायल।

    तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर हाइवे से 35 फीट नीचे खाई में जा गिरी।

    बिहार राज्य के दरभंगा से दिल्ली जा रही थी यात्रियों से भरी स्लीपर बस, लगभग 60 से 65 यात्री मौजूद थे।

     

     

  • मैक्सिको में पार्टी के दौरान गोलीबारी में 11 की मौत, 20 लोग गोली लगने से घायल हुए

    मैक्सिको में पार्टी के दौरान गोलीबारी में 11 की मौत, 20 लोग गोली लगने से घायल हुए

     मैक्सिको को गैंगस्टर गिरोहों का गढ़ कहा जाता है।

     यहां सामूहिक गोलीबारी में 11 लोग मारे गए और कई घायल हुए।

    अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मध्य मैक्सिकन शहर इरापुआटो में मंगलवार रात हुई गोलीबारी में कम से कम 11 लोग मारे गए।

     

  • अडानी – अंबानी में हुई डील

    अडानी – अंबानी में हुई डील

    मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की कंपनियों ने मिलाए हाथ..!

     पेट्रोल-डीजल से CNG बेचने तक हुई डील।

     इसके बाद जियो फ्यूल स्टेशन पर मिलेगी अडानी की CNG।

    अडानी गैस स्टेशनों पर जियो का पेट्रोल-डीजल बिकेगा।

     

  • आज से हट जाएगी अमिताभ बच्चन की आवाज़ में आने वाली कॉलर ट्यून

    आज से हट जाएगी अमिताभ बच्चन की आवाज़ में आने वाली कॉलर ट्यून

    आज से आपको साइबर क्राइम के बारे में सतर्क करने वाली अमिताभ बच्चन की आवाज वाली कॉलर ट्यून नहीं सुनाई देगी।

    सूत्रों के अनुसार इस कॉलर ट्यून को आज से हटाने का फैसला किया गया है।

    दरअसल, ये कॉलर ट्यून सरकार के उस अभियान का हिस्सा था जिसे साइबर ठगों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा था।

    अब चुंकि ये अभियान खत्म हो गया है तो इस वजह से सरकार ने इस कॉलर ट्यून को भी हटाने का फैसला किया है।

     

  • पहलगाम का जिक्र ना होने से भड़के राजनाथ सिंह, SCO समिट में नहीं किया दस्तावेज पर साइन

    पहलगाम का जिक्र ना होने से भड़के राजनाथ सिंह, SCO समिट में नहीं किया दस्तावेज पर साइन

    SCO यानी शंघाई सहयोग संगठन के एक सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को जमकर घेरा।

     चीन के किंगदाओ में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि आतंकवाद के वित्तपोषकों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

     खबर है कि इस दौरान उन्होंने एक दस्तावेज पर भी दस्तखत करने के से इनकार कर दिया है।

     मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंह ने जिन दस्तावेजों पर दस्तखत करने से इनकार किया है, उनमें पहलगाम का जिक्र नहीं था, जबकि बलूचिस्तान को शामिल किया गया था। फिलहाल, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।