Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • पूर्व सांसद डबल मर्डर केस से हुए बरी

    पूर्व सांसद डबल मर्डर केस से हुए बरी

    लखनऊ। पूर्व सांसद धनंजय सिंह डबल मर्डर के आरोप से हुए बरी, जौनपुर कोर्ट ने 15 साल पुराने मामले में सुनाया फैसला।

    केराकत थाना क्षेत्र में संजय निषाद व नंदलाल निषाद की हुई थी हत्या।

    हत्या के मामले में पुलिस ने धनंजय सिंह समेत 5 को बनाया था आरोपी।

    हत्या के मामले की जांच CBCID ने कर चार्जशीट दाखिल की थी।

    कोर्ट ने सबूतों को देखते हुए धनंजय सिंह निर्दोष करार दिया।

     

  • महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से हो रहा वायरल

    महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से हो रहा वायरल

    गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में एक महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। इसपर पोस्टर पर शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट कर राष्ट्रपति का अपमान बताया।

    लेकिन इस पोस्टर के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि यह पोस्टर गोरखपुर के पिपरी का है । राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु दो दिवसीय दौरे पर 30 जून को गोरखपुर में आईं थी। 30 जून और 1 जुलाई का कार्यक्रम प्रस्तावित था।गोरखपुर एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह और प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण एवं ऑडिटोरियम लोकार्पण कार्यक्रम में ।उनके स्वागत और अभिवादन के लिए जगह जगह पोस्टर लगाए गए थे ।

    इसी दौरान भटहट के पिपरी में, प्रदेश के पहले महायोगी आयुष विश्वविद्यालय के पास बिजली के पोल पर प्रधानमंत्री का पोस्टर लगा था और गलती से किसी ने महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का पोस्टर प्रधानमंत्री के पोस्टर के नीचे लगा दिया। इसी बीच किसी ने एक फोटो उस वक्त खींचकर वायरल कर दिया।

    लेकिन जैसे ही अधिकारियों को इस बारे में पता चला तो हड़कम मच गया, आनन- फानन में मौके पर अधिकारी पहुंचे, राष्ट्रपति का पोस्टर को हटवा कर दूसरे स्थान पर लगाया।

    शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने ट्वीट किया और कहा कि – राष्ट्रपति का इस तरह अपमान करना संविधान को कुचलने के समान है। राष्ट्रपति संविधान के संरक्षक और देश के संवैधानिक प्रमुख हैं, लेकिन भाजपा बेखबर है। यह कृत्य भाजपा की भारत के संविधान को नष्ट करने की मंशा को उजागर करता है।

    एक्स लिंक:-

    https://x.com/rautsanjay61/status/1940665639984652601

     

     

  • ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के तस्कर गिरफ्तार, एसटीएफ की सफलता

    ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के तस्कर गिरफ्तार, एसटीएफ की सफलता

    यूपी एसटीएफ को मिली सफलता अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध रूप में आक्सीटोसीन इन्जेक्शन की तस्करी करने वाले गिरोह के 3 सक्रिय सदस्य को किया गिरफ्तार।

    एसटीएफ द्वारा पकड़े गए अभियुक्त, अनमोल , अवधेश, जो लखनऊ के रहने वाले है और खगेश्वर सीतापुर का रहने वाला है। इनके कब्जे से लगभग 5,87,880 एम० एल० ऑक्सिटोसिन बरामद हुआ है।

     

  • झांसी की पूजा ने अपनी बहिन और उसके बॉयफ्रैंड के साथ मिलकर अपनी सास की हत्या कर दी और ₹ 8 लाख के जेवर लेकर फरार हो गयी

    झांसी की पूजा ने अपनी बहिन और उसके बॉयफ्रैंड के साथ मिलकर अपनी सास की हत्या कर दी और ₹ 8 लाख के जेवर लेकर फरार हो गयी

    पूजा ने इससे पहले अपने पति की गोली चलवाकर हत्या कराई और अपने देवर कल्याण के साथ गांव से झांसी आकर उसकी रखैल बनकर रही. कुछ वक्त बाद पूजा का देवर से जी भर गया. कल्याण की सड़क हादसे में मौत हुई. आरोप है कि इसमें भी पूजा का षड़यंत्र था।

    इसके बाद पूजा अपने जेठ संतोष के साथ रही. उसने जेठ से शादी कर ली. अब पूजा अपनी सास की जमीन में बंटवारा चाहती थी. बंटवारा नही हुआ तो सास की हत्या कर दी।

    कत्ल की साजिश को अंजाम देने के लिए पूजा ने बर्थडे के बहाने अपने पति और ससुर को ग्वालियर बुलाया. घर में सास अकेली रह गयी. पूजा की बहिन और उसके बॉयफ्रैंड ने झांसी जाकर सास की गला दबाकर हत्या कर दी।

    पुलिस ने पूजा और उसकी बहिन को गिरफ्तार किया है. साथ ही पूजा की बहिन का बॉयफ्रैंड भी अरेस्ट है. इस केस के एक और आरोपी जितेन्द्र की पुलिस को तलाश है।

     

  • डीजीपी के द्वारा तय की गई 10 प्राथमिकताएं

    डीजीपी के द्वारा तय की गई 10 प्राथमिकताएं

    Lucknow Big Breaking: विशेष सूचना: यूपी DGP राजीव कृष्णा द्वारा 10 प्राथमिकताएं तय की गई हर बिंदु के लिए अलग अलग स्पेशलिस्ट 2 अधिकारीयों की नियुक्ति की गई है इसके लिए 30 दिवस का समय निर्धारित किया गया है.

    जिसमें बिंदु 6 पुलिस कल्याण पर केंद्रित है. इसके लिए मुख्यालय के स्तर पर आर के भारद्वाज डीआईजी भवन एवं कल्याण यूपी व फील्ड स्तर पर दीपक कुमार पुलिस कमिश्नर आगरा को नियुक्त किया गया है.

    https://youtu.be/G-9xH8TUeYQ?si=JyFVV9lTZOE0w0pp
  • पुलिस मुठभेड़ में लूटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, मॉर्निंग वॉक के दौरान दो महिलाओं से लूटी थी कान की बाली व मंगलसूत्र

    पुलिस मुठभेड़ में लूटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, मॉर्निंग वॉक के दौरान दो महिलाओं से लूटी थी कान की बाली व मंगलसूत्र

    गोरखपुर। गोरखपुर की शाहपुर पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में लुटेरे गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रसूलपुर के रहने वाले सद्दाम अंसारी पुत्र सिकंदर अंसारी को किया गिरफ्तार।

    20 जून को शाहपुर थाना क्षेत्र और 25 जून को चिलुआताल थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक करने निकली दो महिलाओं से लूट लिया था कान की बाली और मंगलसूत्र।

    शाहपुर थाने की पुलिस ने बीएनएस की धारा 318 (4) 317 (2) 109 (1) व 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

    शाहपुर थाने में बीएनएस की धारा 304 (2) व चिलुआताल थाने में दर्ज है बीएनएस की धारा 309 (4) तहत केस दर्ज,

    आरोपी को वाहन चेकिंग के दौरान शाहपुर पुलिस ने देर रात रुकने का इशारा किया लेकिन वह पुलिस पर फायरिंग करने लगा।

    जवाबी फायरिंग में सद्दाम अंसारी के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपी के पास से तमंचा, खोखा-कारतूस बरामद किया गया है।

    उसके ऊपर पूर्व में शाहपुर और चिलुआताल थाने में कई संगीन धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं।

    पुलिस ने उससे पूछताछ के आधार पर चोरी व लूट के कई अन्य सामान भी बरामद किए हैं।

    पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की एक स्कूटी, दो जोड़ी कान की बाली, मंगलसूत्र और चार चोरी की ई-रिक्शा की बैटरी बरामद की है

    ऑपरेशन लंगड़ा के तहत की की गई कार्रवाई, एसएसपी राजकरन नैयर, एसपी सिटी अभिनव त्यागी के निर्देशन में शाहपुर थाना प्रभारी नीरज कुमार राय और अतुल कुमार श्रीवास्तव व उनकी टीम को मिली सफलता

     

  • सोशल मीडिया साइट पर बनाया झूठे नाम से फर्जी अकाउंट, की शादी, धन लूट, कर दी हत्या

    सोशल मीडिया साइट पर बनाया झूठे नाम से फर्जी अकाउंट, की शादी, धन लूट, कर दी हत्या

    साहिबा ने इंस्टाग्राम पर खुशी तिवारी के नाम से अकाउंट बनाया और इंद्र तिवारी से शादी कर दौलत लूटी और हत्या कर दी।

    मध्य प्रदेश के जबलपुर में साहिबा बानो ने खुशी तिवारी बनकर इंद्र कुमार तिवारी से शादी किया… साहिबा पहले से शादीशुदा थी, इंद्र कुमार के पास जमीन जायदाद के साथ-साथ नौकरी भी थी लिहाजा पति-पत्नी ने मिलकर प्लान बनाया की इंद्र कुमार से साहिबा की शादी होगी…,साहिबा ने इंस्टाग्राम पर खुशी तिवारी के नाम से अकाउंट बनाया और इंद्र तिवारी को जल्द अपने प्यार के जाल में फंसा लिया।

    फिर इंद्र तिवारी को गोरखपुर बुलाया, शादी की तारीख तय किया.. धूमधाम से शादी किया और फर्जी शादी करने के बाद रुपये और जेवर लेकर उसकी हत्या कर शव को कुशीनगर जिले की सीमा में फेंक दिया।

     

  • प्रधानमंत्री के घाना पहुंचते ही प्रवासी भारतीय हुए अभिभूत

    प्रधानमंत्री के घाना पहुंचते ही प्रवासी भारतीय हुए अभिभूत

    प्रधानमंत्री मोदी के घाना पहुंचते ही भारतीय प्रवासियों में उत्साह की लहर,

    प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत लोग जुटे है,

    ‘भारत माता की जय’ के नारों की गूंज है और जश्न में तिरंगे लहराए जा रहे हैं।’

     

     

  • मोहर्रम और कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए बैठक की गई आयोजित

    मोहर्रम और कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए बैठक की गई आयोजित

    गोरखपुर। मंडलायुक्त सभागार में आगामी त्योहार मोहर्रम और 11 जुलाई से प्रारंभ हो रहे कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । बैठक में प्रमुख रूप से मंडलायुक्त अनिल ढींगरा पुलिस उप महानिरीक्षक एस चनप्पा जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर पुलिस पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक संजय कुमार पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार पुलिस अधीक्षक मंदिर सुरक्षा अनुराग सिंह एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह एसडीएम सदर रोहित कुमार मौर्या एसडीएम बांसगांव प्रदीप कुमार एसडीएम खजनी राजेश प्रताप सिंह एसडीएम खजनी दीपक गुप्ता एसडीएम चौरी चौरा कुंवर सचिन सिंह एसडीएम गोला अमित जायसवाल एसडीएम कैंपियरगंज सिद्धार्थ पाठक सीओ कैंट योगेंद्र सिंह सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह सीओ कोतवाली ओंकार तिवारी सीओ कैंपियरगंज विवेक कुमार तिवारी सीओ चौरी चौरा अनुराग सिंह सीओ गोला मनोज पांडे सीओ बांसगांव द्रवेश कुमार सीओ खजनी उदय प्रताप सिंह सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह सीओ ऑफिस दीपांशी सिंह राठौर सीओ एलआईयू अशोक कुमार सहित संबंधित अधिकारी थाना प्रभारी /थानाध्यक्ष मौजद रहे।

     

     

     

  • जिस पिल्ले की जान बचाई उसी के काटने से हुई कबड्डी प्लेयर की मौत

    जिस पिल्ले की जान बचाई उसी के काटने से हुई कबड्डी प्लेयर की मौत

    बुलंदशहर: कुत्ते के पिल्ले के काटने से स्टेट लेवल कबड्डी प्लयेर की मौत हो गई।

    कबड्डी प्लयेर ब्रजेश सोलंकी का मौत से पहले का वीडियो आया सामने।

    एक माह पूर्व कुत्ते के पिल्ले की जान बचाने के दौरान पिल्ले ने ही बिजेंद्र को बना लिया था शिकार।

    पिल्ले के काटने पर ब्रजेश ने की थी लापरवाही, नहीं लगवाया था एंटी रेबीज़ इंजेक्शन।

    खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव फराना निवासी थे कबड्डी प्लयेर ब्रजेश सोलंकी।