Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • लखनऊ हाईकोर्ट ने यूपी के 5000 स्कूलों के मर्जर के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है

    लखनऊ हाईकोर्ट ने यूपी के 5000 स्कूलों के मर्जर के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है

    कोर्ट ने सरकार के फैसले को सही ठहराया। कहा कि यह फैसला बच्चों के हित में है। ऐसे मामलों में नीतिगत फैसले को चुनौती नहीं दी जा सकती, जब तक कि वह असंवैधानिक या दुर्भावनापूर्ण न हो।

    दरअसल, बेसिक शिक्षा विभाग ने 16 जून, 2025 को एक आदेश जारी किया था। इसमें यूपी के हजारों स्कूलों को बच्चों की संख्या के आधार पर नजदीकी उच्च प्राथमिक या कंपोजिट स्कूलों में मर्ज करने का निर्देश दिया था। सरकार ने तर्क दिया था कि इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव होगा।

  • 26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा ने PAK, ISI और लश्कर पर किए कई खुलासे

    26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा ने PAK, ISI और लश्कर पर किए कई खुलासे

    ‘हां, मैं पाकिस्तानी आर्मी का एजेंट था।’  राणा ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा सिर्फ एक आतंकी संगठन नहीं, बल्कि जासूसी नेटवर्क की तरह काम करता है।

     उसने यह भी कबूला कि उसका दोस्त और सहयोगी डेविड हेडली लश्कर के लिए कई बार ट्रेनिंग ले चुका था।

    NIA की पूछताछ में बताया वह पाकिस्तानी सेना का भरोसेमंद एजेंट था, जिसे खलीज युद्ध के दौरान सऊदी अरब भी भेजा गया था।

  • गोरखपुर की पंखुड़ी की शिक्षा का खुला रास्ता, अखिलेश के फोन के बाद अफसर जागे, सोमवार को होगा दाखिला

    गोरखपुर की पंखुड़ी की शिक्षा का खुला रास्ता, अखिलेश के फोन के बाद अफसर जागे, सोमवार को होगा दाखिला

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर।जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पढ़ाई जारी रखने की गुहार लगाने वाली 13 वर्षीय छात्रा पंखुड़ी की स्कूल फीस माफी को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। भले ही मुख्यमंत्री ने छात्रा की फीस माफी का स्पष्ट निर्देश दिया हो, लेकिन सरस्वती शिशु मंदिर, पक्कीबाग स्कूल के प्रिंसिपल ने इसे मानने से साफ इनकार कर दिया।
    स्कूल प्रबंधन की बेरुखी और प्रशासन की निष्क्रियता से बच्ची निराश हो गई और पूरे परिवार में मायूसी का माहौल बन गया।

    बेटी ने लगाई थी मुख्यमंत्री से गुहार, फिर भी नहीं हुआ असर

    1 जुलाई को गोरक्षनाथ मंदिर में जनता दरबार के दौरान पंखुड़ी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पढ़ाई जारी रखने के लिए स्कूल फीस माफ कराने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि या तो फीस माफ कराई जाए या फिर सरकार उसकी फीस का इंतजाम करे। उन्होंने बच्ची को भरोसा दिलाया था कि उसकी पढ़ाई नहीं रुकेगी।

    स्कूल प्रिंसिपल ने जताई नाराजगी, कहा- “जनता दरबार क्यों गई थी?”

    पंखुड़ी 5 जुलाई को जब माता-पिता के साथ स्कूल पहुंची और फीस माफी की अर्जी दी, तो प्रिंसिपल ने पहले नाराजगी जताई, फिर फोन पर बात करने के बाद दो टूक कहा, “मैं तुम्हारी फीस माफ नहीं कर सकता। ऐसा करूंगा तो लोग रोज जनता दरबार जाने लगेंगे।” इस व्यवहार से बच्ची काफी आहत हुई और स्कूल से लौटकर फूट-फूट कर रोने लगी।

    अखिलेश यादव ने उठाया मुद्दा, सरकार पर साधा निशाना

    इस मामले पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “जो लोग झूठे नारे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ लगाते हैं, वो किसी की फीस क्या माफ कराएंगे। हमारा वादा है कि बच्ची की पढ़ाई नहीं रुकेगी।”

    उन्होंने आज पार्टी के लखनऊ कार्यालय से पंखुड़ी के परिवार को फोन कराकर पंखुड़ी की पढ़ाई का सारा खर्च समाजवादी पार्टी द्वारा उठाने का वादा किया। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर 74 हजार से अधिक प्रतिक्रियाएं आईं और मामला वायरल हो गया।मीडिया में खबर बनने के बाद प्रशासन जागा,

    अब 7 जुलाई को होगा एडमिशन

    मामले के तूल पकड़ने और अखिलेश यादव के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन हरकत में आया। रविवार को पंखुड़ी के परिवार को सपा कार्यालय से कॉल आया, इसके बाद अफसरों में हड़कंप मच गया । शिक्षा विभाग के अफसरों ने बच्ची के पिता से संपर्क कर कहा कि वे बच्ची को लेकर स्कूल आएं। 7 जुलाई को पंखुड़ी का दाखिला अब उसी स्कूल में कराया जाएगा।

  • लव स्टोरी का खौफनाक अंजाम, मेडिकल कालेज में जिंदगी और मौत से जूझती महिला

    लव स्टोरी का खौफनाक अंजाम, मेडिकल कालेज में जिंदगी और मौत से जूझती महिला

    ब्यूरो प्रभारी : संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।

    खजनी थाना क्षेत्र में एक महिला पर ईंट से हमला कर फरार होने वाले आरोपी को पुलिस ने 6 घंटे मे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । वही महिला की हालत अभी गंम्भीर बताया जा रहा है। गोरखपुर मेडिकल कालेज में जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं।
    बता दे शुक्रवार को महिला को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जैसे ही खबर सार्वजनिक हुई, घायल महिला की पहचान होते ही पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लेकिन गांव के सूत्रों और मीडिया पड़ताल में इस हमले की कहानी एक प्रेम जाल, विवाद और पारिवारिक खींचतान से जुड़ी सामने आ रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला हरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है प्रेम प्रसंग को लेकर रोजाना पति से विवाद होता रहता था जिसको लेकर दिनांक 4 तारीख को सुबह लगभग 6 बजे अपने ससुराल से अपने मयका हरनही के लिए निकली खजनी कस्बा में आकर अपने प्रेमी सचिन जायसवाल को फोन करके बुलाई कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय खजनी में जहां पहले इन दोनों लोगों का मुलाकात होता था सुबह के लगभग 8:30 बजे प्रेमी प्रेमिका में विवाद होने लगा इसको लेकर प्रेमी ने अपने प्रेमिका को सर पर ईट से मारकर सर फोड़ दिया महिला बेहोश हो गई जिसे पुलिस द्वारा एंबुलेंस द्वारा मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

    महिला का प्रेमी सचिन जायसवाल ने बताया हमारा इसका संबंध 4 साल से संबंध चल रहा था महिला के दो बच्चे हैं एक की उम्र लगभग 12 साल दूसरे का 15 महीना महिला का पति मुंबई में पेंट पॉलिश का काम करता है। पुलिस ने सचिन जायसवाल को गंभीर धाराओं में पकड़ कर जेल भेजा।

  • आर्किटेक्ट इंजीनियर पवनेश कुमार का विश्लेषण: “UP Building By-Laws 2025” से निर्माण क्षेत्र में आएगा क्रांतिकारी बदलाव

    आर्किटेक्ट इंजीनियर पवनेश कुमार का विश्लेषण: “UP Building By-Laws 2025” से निर्माण क्षेत्र में आएगा क्रांतिकारी बदलाव

    गोरखपुर । 05 जुलाई 2025; उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी “UP Building By-Laws 2025” न केवल भवन निर्माण की प्रक्रिया को सरल बनाएगा, बल्कि वास्तुशिल्पीय विकास को भी एक नई दिशा देगा। आर्किटेक्ट इंजीनियर पवनेश कुमार ने इन नए उपविधियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह नीतियां राज्य के शहरी विकास को गति देंगी और पारदर्शिता लाने में सहायक होंगी।

    आर्किटेक्ट पवनेश कुमार के अनुसार, “2025 के नए बाय-लॉज में कई सकारात्मक परिवर्तन किए गए हैं। इनमें FAR (Floor Area Ratio) में संशोधन, ग्रीन बिल्डिंग प्रमोट करना, प्लॉट उपयोग की स्पष्टता, एवं ऑनलाईन अप्रूवल प्रणाली शामिल हैं। इससे न केवल आम नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि आर्किटेक्ट्स और इंजीनियर्स को भी कार्य में सुविधा होगी।”

    उन्होंने यह भी बताया कि बाय-लॉज में Vastu और पर्यावरणीय दृष्टिकोण को भी महत्व दिया गया है, जिससे स्थायी विकास (Sustainable Development) को बल मिलेगा। साथ ही उन्होंने आह्वान किया कि सभी निर्माण विशेषज्ञों, डेवलपर्स और आम जनता को इन नए नियमों का अध्ययन कर जिम्मेदारी से पालन करना चाहिए।

    मुख्य बिंदु जो पवनेश कुमार ने बताए:-

    आवासीय एवं व्यवसायिक क्षेत्रों में नए FAR की सुविधा

    भूजल संरक्षण और रेन वाटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य किया गया

    ऑनलाईन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल प्रणाली की पारदर्शिता

    आर्किटेक्ट्स और इंजीनियर्स को अधिक उत्तरदायित्व और स्वतंत्रता

    पवनेश कुमार ने अंत में यह भी कहा कि यदि इन उपविधियों को सही ढंग से लागू किया गया, तो उत्तर प्रदेश भवन निर्माण के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत करेगा। 1000 sq.ft तक के नक्शों को पास करवाने की जरूरत नहीं होगी , जो कि माननीय मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी महराज द्वारा किया गया जिससे ,आम जनमानस का बहुत ही लाभ होगा l

  • बीआरसी कैंपस में मिली गंभीर रूप से घायल अज्ञात महिला, सिर पर गंभीर चोट, दुष्कर्म की आशंका, इलाज के लिए भेजी गई बीआरडी 

    बीआरसी कैंपस में मिली गंभीर रूप से घायल अज्ञात महिला, सिर पर गंभीर चोट, दुष्कर्म की आशंका, इलाज के लिए भेजी गई बीआरडी 

    संवाददाता: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।

    खजनी/ गोरखपुर। थाने से लगभग 100 मीटर दक्षिण में स्थित बीआरसी कार्यालय परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय के एक पुराने भवन के पीछे की दीवार और बाउंड्री के गलियारे के बीच एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हालत में मिली, जिसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को एंबुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा।

     

    शुक्रवार को सुबह लगभग 8 बजे बीआरसी कार्यालय के कर्मचारी छेदी प्रसाद यादव, जब बच्चों की किताबें निकालने के लिए उक्त भवन के भीतर पहुंचे तो उन्हें खिड़की से पीछे गैलरी में घायल महिला दिखाई दी। रक्तरंजित महिला को देखते ही छेदी प्रसाद बदहवास हो गए, उन्होंने कंपोजिट स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र बहादुर सिंह को जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने ग्राम प्रधान राहुल त्रिपाठी को इस घटना के बारे बताया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई।

    महिला की बाई कनपटी को बुरी तरह से कुचला गया है, जहां से हड्डियां नजर आ रही है। प्रथमदृष्टया लग रहा है कि उसे ईंट से बुरी तरह से मारकर मृत समझ कर छोड़ दिया गया था।

    मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और डाॅग स्क्वायड ने जांच पड़ताल की, थाने की पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से महिला की पहचान में जुट गई है। स्कूल की महिला रसोईयां ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को अपरान्ह लगभग 4 बजे उसने महिला को एक पेड़ के नीचे बैठकर मोबाइल फोन पर किसी से बात करते हुए देखा था।

    थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है घटना की जांच की जा रही है।

  • गुजरात से 250 अवैध बांग्लादेशियों को किया गया डिपोर्ट, हाथों में लगी हुई थीं हथकड़ियां

    गुजरात से 250 अवैध बांग्लादेशियों को किया गया डिपोर्ट, हाथों में लगी हुई थीं हथकड़ियां

    वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन से 250 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को ढाका डिपोर्ट किया गया है।

     इन अवैध प्रवासियों को भारतीय वायुसेना के विशेष विमान के जरिए बांग्लादेश की राजधानी ढाका भेजा गया।

    इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, और सभी बांग्लादेशी नागरिकों के हाथों में हथकड़ियां लगाई गई थीं,ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

  • भारतीय जनता पार्टी (BJP) का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? इस पर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है

    भारतीय जनता पार्टी (BJP) का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? इस पर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है

    सूत्रों के मुताबिक बीजेपी को पहली बार महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकती है. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बीच पिछले कुछ समय से चर्चा चल रही है.

    बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष इनमे से कोई भी हो सकता है?

    निर्मला सीतारमण
    डी. पुरंदेश्वरी
    वनथी श्रीनिवासन
    स्मृति ईरानी

  • 25 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    25 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    “खजनी कस्बे में फल के आड़ में होता था गांजा का तस्करी पुलिस ने पड़कर भेजा जेल”

    ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर।

    खजनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता लगभग 25 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल इसके पहले भी एनडीपीएस में युवक का पूराना आपराधिक इतिहास रहा है। खजनी थाने की पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है।

    खजनी थाना क्षेत्र के उनवल चौकी के अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी खजनी अनूप सिंह के देखरेख में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 25 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। थाने में विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर खजनी के बिजली पावर हाउस के पास ईंट भट्ठे के बंगल में खजनी पुलिस ने बाइक के पीछे कर कार्टून (गत्ते) में बांध कर सामान लेकर संदिग्ध युवक उनवल कस्बे की ओर आ रहा था। अचानक सामने पुलिस टीम को देखकर युवक ने अपनी बाइक की स्पीड बढ़ा दी, लेकिन पहले से ही तैयार पुलिस टीम ने उसे घेर कर पकड़ लिया। युवक से जब गत्ते में मौजूद सामान दिखाने के लिए कहा गया तो वह तैयार नहीं हुआ, उसने बताया कि दुकान के लिए जरूरी सामान ले कर जा रहा है। लेकिन पुलिस टीम के द्वारा जब थोड़ी सी सख्ती दिखाते हुए गत्ते को खोल कर जांच की गई तो भीतर प्लास्टिक से पूरी तरह से पैक दो बंडल बरामद हुए जिसे खोल कर देखने पर भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन लगभग लगभग 25 किलो कीमत लगभग 5 लाख रूपए बताई गई है।

    क्षेत्राधिकारी खजनी उदय प्रताप सिंह के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने पकड़े गए प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे खजनी थाने में ले आई।

    युवक की शिनाख्त नीरज मद्धेशिया 35 वर्ष पुत्र कौशल मद्धेशिया निवासी लुचुई थाना सहजनवां के रूप में की गई। गांजा तस्कर खजनी में फल बेचने के आड़ में गांजा का काम जोरो से करता था। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक गांजा तस्करी के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है।

    युवक को पकड़ने वाली पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज राजीव तिवारी, कांस्टेबल सचिन कुमार, वरूण पांडेय, सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में इतनी बड़ी मात्रा में कभी गांजा बरामद नहीं किया गया है, पहली बार खजनी पुलिस को इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।

     

  • सऊदी अरब ने सार्वजनिक रूप से तो इज़राइली हमलों की निंदा की, लेकिन पर्दे के पीछे ईरान के खिलाफ इज़राइल की मदद की  रिपोर्ट

    सऊदी अरब ने सार्वजनिक रूप से तो इज़राइली हमलों की निंदा की, लेकिन पर्दे के पीछे ईरान के खिलाफ इज़राइल की मदद की  रिपोर्ट

    इज़राइली अख़बार “Israel Hayom” के मुताबिक, सऊदी अरब ने ईरान के खिलाफ इज़राइल को खुफ़िया तौर पर सहयोग दिया है। रिपोर्ट के अनुसार :-

    🔸 रियाद ने इज़राइल को रडार डेटा और इंटेलिजेंस जानकारी मुहैया कराई।
    🔸 इसके अलावा, इज़राइली जेट विमानों के लिए सऊदी अरब ने अपनी उत्तरी हवाई सीमा भी खोल दी।
    🔸 इस पूरे अभियान में अमेरिका की अगुवाई में सऊदी अरब, यूएई और जॉर्डन ने भी सहयोग किया।

    यह ख़ुलासा उस वक्त सामने आया है जब सऊदी अरब सार्वजनिक मंचों पर इज़राइली हमलों की निंदा कर रहा है, लेकिन अंदरखाने कुछ और ही चल रहा है।