नासा के फ्लोरिडा स्थित केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च हुए Axiom-04 मिशन की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। वहीं, अंतरिक्ष का रुख करने से पहले शुभांशु की मां ने उन्हें दही-चीनी खिलाई। साथ ही शुभांशु ने सभी देशवासियों के लिए अंतरिक्ष से खास संदेश भेजा है।
News Headlines: ईरान के परमाणु स्थल: लीक हुई पेंटागन अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट से यह पता चला है कि ईरान ने हमलों से पहले अपने उच्च संवर्धित यूरेनियम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा अन्य गुप्त परमाणु स्थलों पर स्थानांतरित कर दिया था..!
पिछले हफ्ते अमेरिका ने ईरान के तीन अहम परमाणु ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमला किया था। लेकिन अब अमेरिकी खुफिया एजेंसी डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी (DIA) की शुरुआती रिपोर्ट कहती है कि इन हमलों से ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।
ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर डोनाल्ड ट्रंप के हमलों के आकलन पर लीक हुई प्रारंभिक अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट ने निष्कर्ष निकाला है कि बमबारी ने परमाणु कार्यक्रम को नष्ट नहीं किया, बल्कि इसे केवल कुछ महीनों के लिए पीछे धकेल दिया – राष्ट्रपति द्वारा किए गए दावों के विपरीत। इसमें आगे दावा किया गया है कि हमलों के बावजूद और ईरान के परमाणु स्थलों को हुए मामूली नुकसान के बावजूद, तेहरान कुछ महीनों के भीतर अपने परमाणु कार्यक्रम को फिर से शुरू कर सकता है।
News Headline: सीजफायर हो गया लेकिन ठंडी नहीं हुई दुश्मनी की आग..!
ईरान और इजरायल के बीच भले ही सीजफायर हो गया है, लेकिन दोनों मुल्कों के बीच दुश्मनी की आग जरा सी भी ठंडी नहीं हुई है. इजरायल ने अब ईरान के सेंट्रल बैंक को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है. इजरायल ने आरोप लगाया है कि ईरान का सेंट्रल बैंक आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिग कर रहा है. इजरायल ईरान के बीच 12 दिनों की लड़ाई के बाद ये अहम घटनाक्रम है।
इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कार्टज ने ट्वीट कर कहा है कि, “मैंने आज मोसाद और राष्ट्रीय आर्थिक युद्ध मुख्यालय के अनुरोध पर ईरान के सेंट्रल बैंक को आतंकवादी संगठन घोषित करने वाले एक विशेष आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य ईरानी आतंकवादी शासन की फाइेनेंसिंग सिस्टम के मूल पर प्रहार करना है।”
वाराणसी – मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भव्य रात्रि भोज का आयोजन किया।
इस रात्रि भोज में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक की पूर्व संध्या पर यह आयोजन आपसी समन्वय, सुरक्षा मुद्दों और विकास योजनाओं पर अनौपचारिक चर्चा का माध्यम बना।
भव्य माहौल में दिखी राष्ट्रीय एकता की झलक, सीएम योगी ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
कल होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत निर्णयों पर होगी चर्चा।
गोरखपुर। दक्षिणांचल के खजनी थाना की थाना प्रभारी अर्चना सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राज करन नैय्यर ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई सुधीर सिंह कांड और कानून-व्यवस्था में लगातार हो रही चूक के मद्देनजर की गई है। अब खजनी की कमान इंस्पेक्टर अनूप सिंह को सौंपी गई है, जिनसे क्षेत्र में नई ऊर्जा और अनुशासन के साथ बेहतर कानून व्यवस्था कायम होने की उम्मीद की जा रही है।
वाराणसी-गृह मंत्री अमित शाह के 23 जून के दो दिनी काशी दौरे पर स्वागत के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। गृह मंत्री के अभिनंदन के लिए 11 स्थल चिह्नित किए गए हैं, जहां पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और सामाजिक वर्गों के लोग पुष्पवर्षा कर स्वागत करेंगे।
गुलाबबाग स्थित कार्यालय में क्षेत्रीय मध्य परिषद की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि शाह का 23 जून की शाम 5 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से वह कालभैरव मंदिर जाएंगे और दर्शन-पूजन के पश्चात नदेसर स्थित ताज होटल में आएंगे। एयरपोर्ट से लेकर कालभैरव मंदिर एवं ताज होटल तक 11 स्थानों पर स्वागत प्वाइंट बनाए जाएंगे। यहां ढोल-नगाड़ों, शंखनाद, डमरू दल और पुष्पवर्षा के साथ जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक वर्ग, बुद्धिजीवियों, आम जनमानस और भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल, जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, महापौर अशोक कुमार तिवारी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी धर्मेंद्र राय तथा कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के प्रतिनिधि संजय सिंह आदि रहे।