Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • 97.28% पा कर सानवी ने अपने आर बी एल स्कूल में किया टॉप

    97.28% पा कर सानवी ने अपने आर बी एल स्कूल में किया टॉप

    सानवी के पिता रेलवे हेडक्वार्टर में वरिष्ठ विधि अधिकारी हैं।

    गोरखपुर। सानवी श्रीवास्तव ने 97.28% हाई-स्कूल में लाकर अपने आर बी एल स्कूल,विकास नगर मे टॉप किया,मां पूजा श्रीवास्तवा ग्रहणी हैं व पिता जी पूर्वोत्तर रेलवे हेडक्वाटर, गोरखपुर में वरिष्ठ विधि अधिकारी के पद पर अच्छी सेवा दे रहे है । सानवी के दादा जी पूर्वांचल के भौतिक विज्ञान के नामी अध्यापक थे , उनका नाम डा० वी० के श्रीवास्तव जी है और गोरखपर के एम जी इन्टर कालेज से सेवानिवृत हुए है ।
    सानवी के इस उपलब्धि पर सभी परिवार के सदस्यो , रिश्तेदार परिचित सानवीं को खूब सारा बधाई एवं आशीर्वाद दे रहे हैं। साथ ही साथ इसके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं ,
    सानवी अपने माता-पिता ,अपने टीचर के साथ अपने प्रिय बाबा जी का विशेष सहयोग बताया ,शानवी ने बताया कि वह चिकित्सा सेवा के साथ प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं।

  • गोरखपुर में किन्नर पर हमला, गुस्साए साथियों ने जमकर किया हंगामा, अफसरों को घेरा

    गोरखपुर में किन्नर पर हमला, गुस्साए साथियों ने जमकर किया हंगामा, अफसरों को घेरा

    – तिलकोत्सव कार्यक्रम के दौरान किन्नरों से कुछ युवकों ने की थी छेड़खानी।

    – ग्रामीणों ने मामला करा दिया था शांत।

    – इसी रंजिश में आज सुबह सीमा किन्नर पर युवकों ने किया हमला.

    – घायल सीमा किन्नर को पहले ब्रह्मपुर पीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    – झंगहा के नई बाजार चौकी पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगा किन्नरों ने किया हंगामा, वीडियो वायरल।

    – चार घंटे तक अफसरों को घेर कर बैठी रही किन्नर बिरादरी.

    – पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया.

    – झंगहा थाना क्षेत्र के दुबौली चौराहे का मामला।

    झंगहा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह किन्नर समुदाय में उस वक्त तनाव भड़क गया जब एक किन्नर पर जानलेवा हमला किया गया। घायल सीमा किन्नर को ब्रह्मपुर पीएचसी से सदर अस्पताल रेफर किया गया है। इस घटना के बाद नई बाजार चौकी पर भारी संख्या में पहुंचे किन्नरों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए घंटों तक हंगामा किया। अंततः झंगहा पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। घटना सुबह करीब 8 बजे की है। दुबौली चौराहे के पास रहने वाली वैशाली किन्नर के घर के सामने सीमा किन्नर पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार रात बगल में तिलकोत्सव कार्यक्रम के दौरान किन्नरों से कुछ युवकों ने छेड़खानी की थी।

    ग्रामीणों ने मामला शांत करा दिया, लेकिन इसी रंजिश में अगली सुबह हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल सीमा किन्नर को पहले ब्रह्मपुर पीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हमले की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में किन्नर अस्पताल और फिर नई बाजार पुलिस चौकी पहुंच गए और हंगामा खड़ा कर दिया।

  • पाकिस्तान का कबूलनामा आपरेशन सिन्दूर में 11 जवान मारे गए, 78 हुए घायल

    पाकिस्तान का कबूलनामा आपरेशन सिन्दूर में 11 जवान मारे गए, 78 हुए घायल

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद 6-7 मई की रात भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की. भारत ने पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया, जिसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए. इसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर 7 से 10 मई के बीच ड्रोन और मिसाइलों से कई बार हमले किए, जिसका भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया. भारत ने अपनी कार्रवाई में 11 एयरबेस को तबाह कर दिया. अब पाकिस्तान ने कबूल किया है कि भारत की कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के 11 जवान मारे गए, जबकि 78 जवान घायल हुए हैं. इसमें 5 एयर फोर्स के अधिकारी भी शामिल हैं.

  • पाकिस्तान का एक झूठ बेनकाब हो गया

    पाकिस्तान का एक झूठ बेनकाब हो गया

    पाकिस्तान ने किया था भारत के S-400 को तबाह करने का दावा, PM मोदी ने साथ में तस्वीर खिंचाकर झूठ का पर्दाफाश किया..!

    1. पीएम मोदी ने आज उसी एयर डिफेंस सिस्टम के साथ फोटो खिंचवाकर अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट की है।

    2. इस तस्वीर में पीएम के पीछे S-400 खड़ा दिख रहा है।

    दरअसल जब भारत और पाकिस्तान के बीच हमलों का दौर जारी था तो पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने भारत के एयर डिफेंस सिस्टम S-400 को तबाह कर दिया है।

  • तेज आवाज से सहमे लोग, सुपर सोनिक बूम निकला असली वजह

    तेज आवाज से सहमे लोग, सुपर सोनिक बूम निकला असली वजह

    गोरखपुर, 13 मई 2025। आज मंगलवार की सुबह गोरखपुर के दक्षिणांचल में अचानक एक तेज धमाके जैसी आवाज से क्षेत्र के लोगों को दहशत में डाल दिया। खजनी, बांसगांव, गोला, धुरियापार, उरुवा और बेलघाट समेत 25-30 किलोमीटर के दायरे में लोगों ने इस तेज आवाज को सुना। बहुत से लोगों का कहना हैं कि ऐसी आवाज को उन्होंने पहले कभी नहीं सुना था।

    लोगों ने बताया कि सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर आसमान मे एक जहाज जैसी चीज गुजरी और इसके तुरंत बाद एक तेज धमाके जैसी आवाज हुई। यह आवाज इतनी तेज थी कि सभी लोग भयभीत हो गए और हड़कंप मच गया कि आखिरकार हुआ क्या? , कहां से आई ये तेज आवाज ? लोगबाग एक दूसरे से इस आवाज का कारण जानने की कोशिश करने लगे। सीमा पर तनाव की स्थिति ने लोगों सशंकित कर दिया था। तरह-तरह की अटकलों ने लोगों के भय, चिंता और बेचैनी को और भी बढ़ा दिया था।

    आखिरकार जनता की परेशानी और आशंका प्रशासन तक पहुंची और प्रशासन ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द ही यह स्पष्ट कर दिया कि दरअसल यह आवाज भारतीय वायुसेना के रूटीन अभ्यास का हिस्सा थी। फाइटर जेट द्वारा सुपरसोनिक बूम के कारण यह तेज आवाज उत्पन्न हुई। सुपर सोनिक बूम की घटना तब होती है, जब फाइटर प्लेन ध्वनि की गति से तेज गति से चलता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं है, यह घटना वायु सेना के एक सामान्य अभ्यास का हिस्सा थी।

    प्रशासन के स्पष्टीकरण के बाद लोगों ने राहत की सांस लीं, परंतु सुबह की यह घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी रही।

  • एक ही परिवार के दो भाइयों ने एक के बाद एक की आत्महत्या

    एक ही परिवार के दो भाइयों ने एक के बाद एक की आत्महत्या

    गोला थाना क्षेत्र के ग्राम लकुड़ी में एक युवक ने रविवार को दिन में फांसी लगा लिया जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया‌, अभी मृतक का शव घर आया भी नहीं था कि उसके के बड़े भाई ने भी रविवार की रात को उसी कमरे की कुंडी से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुउची पुलिस ने बड़े भाई के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    लकुड़ी निस्फी राय निवासी सत्यम (18) पुत्र राम गोविंद ने रविवार दिन को घर के अंदर कुंडी में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजन की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद लाश को पीएम के लिए भेज दिया था। अभी परिवार सत्यम की मौत से आहत और दुखी था कि मृतक का बड़ा भाई संदीप (25), जो मानसिक रूप बिमार रहता था, भाई की मौत से आहत होकर रविवार की रात को ही, उसी कमरे में उसी कुंडी के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर लिया।

    सोमवार की सुबह जब बड़ा भाई किसी को नहीं दिखा तो परिजनो ने खोजते हुए जाकर देखा तो वह भी उसी कुंडी में फंदे के सहारे लटका हुआ था, जिससे उसके छोटे भाई ने आत्महत्या की थी, जिसे देखकर परिजनों पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना देने पर थाना प्रभारी एवं क्षेत्राधिकार मौके पर पहुँच गये। पुलिस के द्वारा बड़े भाई के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिवार में मृतकों की मां, एक बड़ी बहन एवं एक छोटी बहन रिया घर पर मौजूद थे, जबकी पिता बंगलौर में नौकरी करते हैं। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।

    “प्रेम विवाह तो नहीं बना आत्महत्या का कारण….”

    मृतकों के माँ के अनुसार छोटे बेटे सत्यम का बगल के टोले की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिससे वह शादी करना चाहता था। लेकिन विजातीय होने के कारण दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। दोनों ने परिवार से छुप कर मंदिर में शादी कर लिया था व 7 मई को घर छोड़कर चले गयें थें। परिवार के दबाव में रविवार को तकरीबन 12 बजे दोनों घर लौट आयें। लेकिन शादी को लेकर हुए क्लेश आहत सत्यम ने तकरीबन 3 बजे फांसी लगाकर जान दे दी ।

    “तीन दिन बाद छोटी बहन की थी शादी…”

    तीन दिन बाद ही मृतकों की छोटी बहन रिया की शादी थी, जिसको लेकर घर में तैयारियां चल रही थी। लेकिन दोनों भाईयों के द्वारा फांसी लगा लेने से शादी मातम में बदल गयीं। वहीं पूरा परिवार टूट कर बिखर गया।

    सीओ गोला का कहना है कि दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई करेगी। युवती के परिजनों के तरफ से भी अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

     

  • तीन जिलों में किया घृणित वारदात !

    तीन जिलों में किया घृणित वारदात !

    नोयडा से 6 मई की शाम दो लड़कियों को एक कार सवार ने अपहृत किया। फिर इसने अपने दो साथी और बुलाये। रात डेढ़ बजे तक कार नोयडा की सड़कों पर घूमती रहीं।

    कार में शराब पार्टी हुई, लड़कियों को जबरन शराब पिलाई गयी और उनसे जबरदस्ती की गयी।

    इसके बाद दोनो को अज्ञात स्थान पर ले जाकर उनके साथ पुनः गैंगरेप किया गया।

    दोनों को इसके बाद दरिन्दे मेरठ लेकर आये। यहां चलती कार से एक लड़की को धक्का देकर बाहर फैंका गया और उसके ऊपर कार चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी गयी ।

    इसके बाद खतरनाक मंसूबों के साथ दरिन्दों ने अपनी कार बुलंदशहर की ओर बढ़ा दी। यहां खुर्जा सिटी में कार रूकने पर दूसरी लड़की किसी तरह आबादी की ओर भाग गयी और फिर पुलिस के पास जाकर उसने आपबीती बताई।

    केस दर्ज हुआ। दो दिन की मशक्कत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    अपहरण / दुष्कर्म की शिकार नाबालिग पीड़िता यूपी के प्रतापगढ़ की निवासी है। दूसरी लड़की जिसे गैंगरेप के बाद कत्ल किया गया, बिहार के छपरा जिले की निवासी थी।

    दिल्ली एनसीआर के कथित सुरक्षित 3 जिलों में दोनो लड़कियों को लेकर दरिन्दें रात भर घूमते रहे। बेखौफ होकर वारदात की और फिर आसानी से फरार भी हो गये… सड़कों पर गश्त करने वाली पुलिस लापता रहीं।

     

  • झंगहा थानाक्षेत्र में दर्जनों जगहों पर फलफूल रहा है कच्ची जहरीली शराब कारोबार

    झंगहा थानाक्षेत्र में दर्जनों जगहों पर फलफूल रहा है कच्ची जहरीली शराब कारोबार

    संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। थानाक्षेत्र के राजधानी गांव के मंगलपुर , विश्वनाथपुर के मियांन टोला, राजी जगदीशपुर के मुसहर बस्ती, अमहिया गांव के कोड़ाई टोला, गहिरा गांव के पाण्डेय टोला सहित कई जगहों पर कच्ची जहरीली शराब का धंधा फल फूल रहा है l
    सूत्रों की मानें तो कच्ची व्यवसायियों द्वारा कच्ची शराब की एक भट्ठी चलाने के एवज में तीन से चार हजार रुपए नजराना प्रति माह स्थानीय पुलिस को देना पड़ता है l कच्ची शराब कारोबारियों के खिलाफ जब आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई की जाती है उससे पहले ही स्थानीय पुलिस कच्ची शराब कारोबारियों को सतर्क कर देती है l

    बीते 5 मई को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अर्पित शुक्ला मय स्टाफ द्वारा अवैध /कच्ची शराब के विभिन्न संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी गई थी l जिसमे झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा विश्वनाथपुर के मियांन टोले में दबिश देकर लगभग 20 लीटर अवैद्य कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत 02 अभियोग पंजीकृत किया गया था। करीब चार कुंतल लहन भी आबकारी टीम द्वारा नष्ट किया गया था l

  • राजनांदगांव से सटे महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाघ ने ले ली चार लोगों की जान

    राजनांदगांव से सटे महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाघ ने ले ली चार लोगों की जान

    दो दिन में बाघ ने एक ही हमले में तीन महिलाओं को मार डाला और एक अन्य ग्रामीण की मौत हो गई। वन विभाग ने बाघ की पहचान करने के लिए इलाके में कैमरे लगाए हैं।

     

  • पटियाला से वायु सेना के दो फर्जी जवान गिरफ्तार

    पटियाला से वायु सेना के दो फर्जी जवान गिरफ्तार

    पंजाब के पटियाला से भारतीय वायुसेना की वर्दी चुराने और खुद को भारतीय वायुसेना का जवान बताकर घूमने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. दोनों गिरफ्तार युवक ज़िरकपुर के रहने वाले हैं. फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.

    डीएसपी जसपिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ज़िरकपुर पुलिस द्वारा दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों एयरफोर्स की वर्दी पहनकर सड़कों पर घूम रहे थे. डीएसपी जसपिंदर सिंह ने बताया कि सुखप्रीत नाम के व्यक्ति को उन्होंने पटियाला चौक ज़िरकपुर से गिरफ्तार किया है.