Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स 10 मई तक बंद
दिल्ली में 90 फ्लाइट कैंसिल, पैसेंजर्स की डबल सुरक्षा जांच होगी; राजस्थान समेत 4 राज्यों में स्कूल बंद,
भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद 8 राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के 29 एयरपोर्ट्स को 10 मई तक बंद किया गया है। वहीं, गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट की 90 फ्लाइट्स कैंसिल की गई। पाकिस्तान के भारत पर ड्रोन अटैक के बाद सिविल एविएशन डिपॉर्टमेंट ने नई एडवाइजरी जारी की है। अब पैसेंजर्स को डबल सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। इसको लेकर एअर इंडिया, आकासा, स्पाइसजेट और इंडिगो एयरलाइन ने भी 3 घंटे तक पहले एयरपोर्ट पहुंचने को कहा है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के बॉर्डर जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं।
अधिक जानकारी के लिए अपने अपने जिले से आ रहे निर्देशों का पालन करे।
-

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम सभी के साथ हैं: नेपाल ने किया भारत का समर्थन
नेपाल ने गुरुवार शाम को भारत के “ऑपरेशन सिंदूर” पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि “आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम सभी के साथ हैं” और नेपाल ने भारत का समर्थन किया।
नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम सभी के साथ हैं। अपने सैद्धांतिक रुख के अनुरूप, नेपाल किसी भी विरोधी ताकत को अपने पड़ोसी देशों के खिलाफ अपनी धरती का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देगा।
-

विराट कोहली का भावुक पोस्ट
ऑपरेशन सिंदूर के बीच विराट कोहली का इंडियन आर्मी के लिए भावुक पोस्ट, विराट कोहली ने पोस्ट करते हुए लिखा, “हम इस कठिन समय में हमारे देश की रक्षा करने के लिए अपने सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता से खड़े हैं और उन्हें सलाम करते हैं. हम अपने नायकों की अटूट बहादुरी के लिए हमेशा उनके ऋणी रहेंगे और हमारे महान राष्ट्र के लिए उनके और उनके परिवारों द्वारा किए गए बलिदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं.” कोहली ने इस पोस्ट पर जय हिन्द लिखकर और भारतीय तिरंगा लगाकर शेयर किया.
-

जानीमानी कंपनी अमूल ने भी पाकिस्तान के मजे लिए
◆ अमूल विज्ञापन में सेना के अफसरों को दिखाया गया है जो कि अमूल को आदेश दे रहे हैं।
◆ तस्वीर में लिखा, ‘उन्हें पैकिंग भेज दी जाए’।
-

जैसलमेर में पाकिस्तानी मिसाइलों को भारतीय सेना ने हवा में ही कर दिया नष्ट
राजस्थान: एक स्थानीय ने कहा, “…सभी पाकिस्तानी मिसाइल को नष्ट कर दिया गया…अभी शांति का माहौल है। हम भारतीय वायुसेना और सेना के साथ हैं। रात में विस्फोट की बहुत तेज आवाज थी, लेकिन एक भी विस्फोट जमीन पर नहीं हुआ।”
कल रात जैसलमेर में भारतीय वायु रक्षा द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन को निष्क्रिय किया गया।
यहीं बॉर्डर पर तनोट माता का चमत्कारिक मंदिर है। पहले भी कई हमले हुए, लेकिन मंदिर को कभी कुछ न हुआ। हमारी सेना चलाती है यह मंदिर।
तनोट माता जी कृपा ऐसी ही भारतीय सेना पर बनी रहें।
“जय माता दी”
-

सेंट्रो कार को स्विफ्ट डिजायर ने मारी जोरदार टक्कर पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल
“बड़हलगंज के रामकोला नेवादा में हुई घटना”
गोरखपुर। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के रामकोला नेवादा के पास स्विफ्ट डिजायर यूपी एफई 9157 ने यूपी 53 एके 6860 सेंट्रो को मारी जोरदार टक्कर जोरदार टक्कर से अरुण कुमार पुत्र रामपति राम व अरुण कुमार की पत्नी निवासी 375 बी कौवाबाग रेलवे कॉलोनी, गोरखपुर हुए गंभीर रूप से घायल घायलों को निलेश ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में कराया गया।
5 मई 2025 को अपराहन 3:45 के आसपास अरुण कुमार आजमगढ़ होते हुए बड़हलगंज से गोरखपुर अपने साइड में आ रहे थे, दूसरी साइड से गोरखपुर से बड़हलगंज के तरफ से यूपी एफई 9157 डिवाइडर तोड़ते हुए अरुण कुमार की गाड़ी यूपी 53 एके 6860 सेंट्रो को जोरदार टक्कर मार दी गाड़ी में बैठे अरुण कुमार और उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई प्रत्यक्षदर्शियों निलेश ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर यूपी एफई 9157 के डिग्गी में बियर के कैन और शराब की पेटी बरामद कर गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई की।
-

भारत पाकिस्तान युद्ध अपडेट: सूत्रों का कहना है कि भारत ने पाकिस्तान को FATF की ग्रे सूची में फिर से शामिल करने पर जोर दिया है
• भारत ने आतंकवादी गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहायता और वित्तीय सहायता के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए पाकिस्तान को वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF) की ग्रे सूची में फिर से शामिल करने पर जोर दिया है।
• भारतीय अधिकारियों ने वैश्विक समुदाय के साथ बड़े आतंकवादी हमलों, जिसमें मॉस्को थिएटर बम विस्फोट और लंदन ब्रिज हमला शामिल है, को पाकिस्तान के तथाकथित “आतंक के स्कूलों” में प्रशिक्षित व्यक्तियों से जोड़ने वाले साक्ष्य साझा किए हैं।
• FATF एक अंतरराष्ट्रीय निगरानी संस्था है जो मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के वित्तपोषण जैसे मुद्दों पर देशों का मूल्यांकन करती है; पाकिस्तान को पहले सुधार दिखाने के बाद ग्रे सूची से हटा दिया गया था।
• वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार, भारत के राजस्व विभाग ने नए साक्ष्य और दुरुपयोग के उभरते पैटर्न का हवाला देते हुए FATF को अनौपचारिक रूप से एक नया मामला प्रस्तुत किया है।
-

भारी पड़ी भारत से जंग, कुर्सी गई; हिरासत में लिए गए असीम मुनीर
Big Breaking: India Pakistan War News Live: शमशाद मिर्जा हो सकते हैं नए पाक आर्मी जनरल,
भारत के हमले के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से तबाह होने के कागार पर है. इसी बीच खबर आ रही है कि पाक चीफ जनरल मुनीर को हटाया जा सकता है. उनकी जगह पर शमशाद मिर्ज़ा को नया पाक आर्मी चीफ बनाया जा सकता है.
-

आपरेशन सिंदूर: गोरखपुर में हुआ मॉक ड्रिल, ब्लैक आउट, फाइटर प्लेन की गर्जना और बम धमाकों की आवाज से सहमें लोग, नागरिक सुरक्षा टीम ने किया रेस्क्यू
संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव

गोरखपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर हुए ऑपरेशन सिंदूर में कई आतंकी मारे गए हैं. ऐसे में सुरक्षा उपाय को देखते हुए यूपी के गोरखपुर के लोगों के लिए बुधवार का दिन खास रहा. लोगों ने 1971 के भारत-पाक युद्ध के हालात में गोरखपुर में किए गए ब्लैक आउट को आज महसूस किया.

युद्ध के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए गोरखपुर के अलग-अलग स्कूल-कॉलेज और स्थानों पर, गोरखपुर के तारामंडल में नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) की ओर से युद्ध के हालात में खुद की सुरक्षा, बमबारी के समय घायलों के रेस्क्यू और लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए मॉक ड्रिल किया गया. शहर के दक्षिणी छोर तारामंडल के एक किलोमीटर के दायरे में आयोजित इस मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस के साथ इंडियन एयर फोर्स और अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभागों ने भी समन्वय स्थापित किया.
गोरखपुर के रामगढ़ ताल स्थित महंत दिग्विजय नाथ पार्क समेत तारामंडल सर्किट हाउस समेत पूरे शहर में बुधवार की शाम रोज की तरह सामान्य नहीं थी. शाम के 7 बजते ही इस इलाके के एक किलोमीटर के दायरे तक की बिजली गुल हो गई. अभी कोई कुछ समझ पाता तब तक नागरिक सुरक्षा के सायरन की आवाज चारों तरफ गूंज उठी. नागरिक सुरक्षा के वार्डेन सड़को पर दिखाई देने लगे. वार्डेन पब्लिक अनाउंस सिस्टम से लोगों से आग्रह कर रहे थे कि किसी प्रकार की भी लाइट या रौशनी चालू न रह जाए. अभी लोग समझ पाते कि लड़ाकू विमान की गरज से पूरे इलाके के लोग सहम गए. रामगढ़ताल क्षेत्र के ऊपर से कई बार लड़ाकू विमान के गुजरने और नागरिक सुरक्षा के सायरन सुन किसी बड़ी अनहोनी की आशंका सताने लगी. इसी बीच नागरिक सुरक्षा के वार्डेन, फायर टीम, पुलिस के जवान महन्त दिग्विजय नाथ पार्क, सर्किट हाउस व एनेक्सी भवन की तरफ दौड़े. वहां से हमले के बाद आग लगने व लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी.
चौकिए मत यह कोई असल का हमला नहीं बल्कि हवाई हमले से बचाव का ब्लैकआउट (प्रकाश प्रतिबंध) अभ्यास था. इस अभ्यास के दौरान संवेदनशील क्षेत्र में नागरिक सुरक्षा विभिन्न विभागों के साथ संयुक्त तौर पर आपातकाल के समय बचाव की तैयारी को परखता है. उस क्षेत्र को प्रतिबंधित कर दिया जाता है. जब तक कि हमले का खतरा टल जाने का सायरन दोबारा ध्वनित न कर दिया जाए. इस दौरान लाइट बंद कर दी जाती हैं, जिससे हवाई हमले करने वाले लड़ाकू विमान के पायलट आबादी वाले इलाकों या यूं कहें कि शहर के लोकेशन को लेकर भ्रमित हो जाएं.
गोरखपुर के तारामंडल क्षेत्र स्थित दिग्विजयनाथ पार्क में बुधवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर लोग कुछ क्षणों के लिए सन्न रह गए. ब्लैकआउट और एयर रेड मॉकड्रिल ने सभी को चौंका दिया. इस दौरान एयरफोर्स गोरखपुर ने लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर ऐसा प्रतीत हुआ जैसे कोई असली आपातकालीन स्थिति पैदा हो गई हो. नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने आग लगने की स्थिति में अग्निशमन वाहन से आग बुझाने, घायलों को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा देने और अन्य आपात प्रबंधन कार्यों का जीवंत प्रदर्शन किया.
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर साइबर सुरक्षा और आतंकवाद जैसी चुनौतियों पर चर्चा की गई. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों के मारे जाने के बाद भारतीय सेवा ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत बड़ी कार्रवाई की है. पाकिस्तान के 24 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से बेस्तनाबूत कर दिया है. बढ़ती चुनौतियों के बीच एक सशक्त और जागरूक नागरिक के रूप में स्वयंसेवकों की भूमिका अहम हो जाती है. सामाजिक और राष्ट्रीय सुरक्षा के इस रोमांचक प्रदर्शन ने लोगों को न केवल जागरूक किया, बल्कि उनमें सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी जागृत किया.
साल 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान शहर में वास्तविक ब्लैकआउट हुआ था. तब से आज तक इसका अभ्यास नहीं हुआ. लगभग पांच दशक बाद 7 मई 2025 को नागरिक सुरक्षा द्वारा मॉक ड्रिल किया गया. ब्लैकआउट मॉकड्रिल उपनियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह व चीफ वार्डेन डॉ. संजीव गुलाटी के निर्देशन में आयोजित किया गया.
ब्लैक आउट होते ही महंत दिग्विजयनाथ पार्क, ऐनक्सी भवन एवं सर्किट हॉउस से सायरन बजा कर हवाई हमले के संकेत दिए गए. हवाई हमले के दो मिनट बाद ऑफिसर कमांडिंग, रेकी अधिकारी, घटना नियंत्रण अधिकारियों ने हवाई हमले से हुई क्षति का निरीक्षण किया. अग्निशमन दल, फर्स्ट एड रेस्क्यू टीम हवाई हमले के दौरान घायल हुए लोगों को रेस्क्यू कर बचाने में जुट गई. करीब 7 बजे मॉकड्रिल संपन्न की गई. सभी टीमों ने नियंत्रण कक्ष को रिपोर्ट किया.
किया.इस मॉकड्रिल में सभी एजेंसियो से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक वेद प्रकाश यादव व सहायक उपनियंत्रक नीरज श्रीवास्तव ने किया. इस दौरान चीफ वार्डेन डॉ.संजीव गुलाटी, डिप्टी चीफ वार्डेन डॉ.शरद श्रीवास्तव, चीफ फायर अफसर जसवीर सिंह, स्टाफ अफसर संतोष श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, डिवीजनल वार्डेन विकास जालान, राजेश चन्द्र चौधरी, अखिलेश ओझा, नैय्यर आलम, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, ध्यान प्रकाश तिवारी, मुर्तजा आलम, मनौव्वर सुल्ताना, स्टाफ अफसर सौरभ सिंह, जितेन्द्र देव उपाध्याय, राम कृष्ण मिश्रा, रेकी अधिकारी अखिलेश सिंह सहित अनेकों पोस्ट वार्डेन, डिप्टी पोस्ट वार्डेन, सेक्टर वार्डेन व स्वयं सेवक उपस्थित रहे.











