Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

88 साल की उम्र में पोप फ्रांसिस का निधन
ईसाई समुदाय के सबसे बड़े धर्म गुरु ने वेटिकन में ली अंतिम सांस।
एक दिन पहले ही पोप फ्रांसिस मीडिया के सामने आए थे और ईस्टर के मौके पर संदेश दिया था। हालांकि पिछले दिनों की गंभीर बीमारी के बाद वे बेहद कमजोर हो गए थे।
-

अनुराग कश्यप पर फूटा ब्राह्मणों का गुस्सा शौचालय में फोटो रखकर किया प्रदर्शन
फिल्म अभिनेता और निर्देशक अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों के खिलाफ ट्वीट करने के बाद भले ही माफी मांग ली हो लेकिन अब यह विवाद आग की तरह फैल रहा है गोरखपुर विश्वविद्यालय में सोमवार को छात्रनेता आदित्य शुक्ला के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के यूरिनल पर अनुराग कश्यप की फोटो चश्मा कर उसमें प्रतीकात्मक रूप से पेशाब किया ||
वहीं अनुराग कश्यप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग किया ||
आदित्य शुक्ला ने कहा अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मणों के खिलाफ किए गए टिप्पणी निंदनीय है इसलिए आज विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ मिलकर अनुराग कश्यप की फोटो कों यूरिनल पर लगाया गया ||
अनुराग कश्यप द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर लिखा गया कि ब्राह्मणों पर मुतेंगे किसी को कोई प्रॉब्लम हम अनुराग कश्यप को बताना चाह रहे हैं कि ब्राह्मण यदि तुम पर मूत्र त्याग कर देगा तो तुम्हारा सर्वस्व नाश हो जाएगा
इस दौरान बद्री विशाल मिश्रा., नितेश पाठक., रिशु दूबे, शशांक मिश्रा आदि मौजूद रहें |
-

सड़क पर चलती कार बनी आग का गोला
कुशीनगर। कुशीनगर में कार में भीषण आग लगने से पूरी तरह से जलकर खाक हुआ वाहन।
– कार चालक ने कूद कर बचाई जान।
– कसाडा एयरपोर्ट रोड पर लक्जरी वाहन में लगी आग।
– कार को जलते हुए देख लोग रह गए दंग, सड़क पर कुछ समय तक आवागमन हुआ बाधित।
– फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुँच आग को बुझाया।
– कसया थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट से कसाडा रोड की है घटना। -

कनाडा में खालिस्तानियों का उपद्रव, गुरुद्वारे में तोड़फोड़ के बाद दीवार पर लिखा ‘खालिस्तान जिंदाबाद’
कनाडा में खालिस्तानी कट्टरपंथियों ने मंदिरों और दूतावास के बाद अब गुरुद्वारे को निशाना बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उपद्रवियों ने न सिर्फ गुरुद्वारे में तोड़फोड़ की बल्कि उसकी दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद लिख दिया।
-

भारत और फ्रांस के बीच राफेल की बड़ी डील
फ्रांसीसी रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकॉर्नु की उपस्थिति में भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल समुद्री विमानों की बिक्री के रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
सूत्रों के मुताबिक, भारत और फ्रांस 28 अप्रैल को इस सौदे पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे हैं।
-

हावर्ट बांध पर बन रहे फोरलेन से बाढ़ बचाव के साथ यातायात की समस्या भी होगी हल: योगी
*मुख्यमंत्री योगी ने किया बांध पर बन रहे फोरलेन मार्ग का निरीक्षण*
*राजघाट से डोमिनगढ़, माधोपुर तटबंध होते हुए फोरलेन और आरओबी के निर्माण पर आएगी 700 करोड़ रुपये की लागत*
*राजघाट की तरफ से सोनौली जाने वालों को नहीं जाना पड़ेगा शहर के अंदर*
गोरखपुर, 20 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह हावर्ट बांध पर बन रहे फोरलेन सड़क के निर्माण कार्यों का बहरामपुर रेगुलेटर नम्बर एक के समीप स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फोरलेन से बाढ़ बचाव के साथ ही यातायात की बड़ी समस्या का समाधान होगा।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने फोरलेन की ड्राइंग मैप का अवलोकन कर प्रोजेक्ट की प्रगति की जानकारी ली और कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड-2) के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गोरखपुर चारों ओर से जल से घिरा हुआ क्षेत्र है। इसके पूरब में रामगढ़ताल, उत्तर की तरफ चिलुआताल, पश्चिम की तरफ राप्ती नदी और पश्चिमोत्तर में रोहिन नदी गोरखपुर महानगर को घेरे हुए है। रोहिन नदी से बचाव के लिए माधोपुर तटबंध बना हुआ है। राप्ती और रोहिन नदी का संगम डोमिनगढ़ में होता है और इसके बाद राप्ती नदी गोरखपुर के पश्चिम की ओर से बहती है। राप्ती नदी की बाढ़ से बचाव के लिए हावर्ट बांध बना हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में यदि कहीं बाढ़ आ जाती है तो गोरखपुर महानगर ही महत्वपूर्ण केंद्र होता है जहां से बचाव के कार्य सुगमता से संपन्न होते हैं। बाढ़ से शहर के बचाव के लिए दशकों से मांग हो रही थी। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2017-18 में इसी क्षेत्र में जब हावर्ट बांध पर जब राप्ती नदी का लेवल उठ रहा था तब बाढ़ से बचाव के लिए अत्यंत संवेदनशील स्थिति बन गई थी। काफी मशक्कत के बाद तटबंध को बचाया जा सकता था। इसे देखते हुए और यातायात की समस्या से भी निजात दिलाने के लिए एक नई व्यवस्था बनाई गई है। इसमें राजघाट से डोमिनगढ़ तक फोरलेन की सड़क बन रही है। डोमिनगढ़ में एक रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण हो रहा है। हावर्ट बांध के बाद माधोपुर तटबंध को भी फोरलेन से जोड़ते हुए महेसरा को जोड़ने की कार्रवाई होगी।
सीएम योगी ने कहा कि इससे सिटी के बाहर-बाहर फोरलेन की बेहतरीन कनेक्टिविटी मिल जाएगी। राजघाट, टीपीनगर से होते हुए नेपाल जाने वाले मार्ग पर जाने के लिए यात्रियों को शहर के अंदर जाने की जरूरत नहीं रहेगी। इस फोरलेन से सीधे महेसरा और फिर वहां से सोनौली मार्ग पर जाना आसान होगा। यही स्थिति मालभाड़ा पर भी लागू होगी। उन्होंने कहा कि यहां पास में स्थित साहबगंज मुख्य मंडी है। यहां पर कपड़े का भी बड़ा व्यापार है। इसके चलते ट्रक रात भर खड़े रहते हैं। लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। दिन में भी आवागमन में दिक्कत होती है। पर, अब फोरलेन बन जाने पर दिन हो या रात लोग घर आ-जा सकेंगे और व्यापरियों के माल का आना जाना भी आसान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पूरी परियोजना को लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम कर रहे हैं और सिंचाई विभाग को भी जिम्मेदारी दी गई है कि वह बरसात से पूर्व रेगुलेटरों का अनुरक्षण कर ले। कोई समस्या हो तो समय रहते उसका समाधान कर लिया जाए ताकि शहर के अंदर जलजमाव की समस्या न होने पाए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राजघाट पुल से डोमिनगढ़ तक 4 किलोमीटर से अधिक की फोरलेन सड़क बनेगी, इस पर 195 करोड रुपये का खर्च आएगा। ऐसे ही डोमिनगढ़ से माधोपुर तटबंध होते हुए महेसरा तक 10 किलोमीटर से अधिक मार्ग को फोरलेन किया जाएगा जिस पर लगभग 380 करोड रुपये खर्च होंगे। साथ ही डोमिनगढ़ में एक रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होगा जिस पर 132 करोड रुपये खर्च होना है। यानी कुल 700 करोड रुपये के ऊपर का यह कार्य जनता के लिए स्वीकृत किया गया है। स्वीकृति के बाद यहां कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यदायी संस्थाएं समय पर कार्य पूर्ण कर लेंगी और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
सीएम योगी ने कहा कि इस कार्य के प्रारंभ होने से तात्कालिक रूप से कुछ लोगों को परेशानी हुई होगी। किसी का भी मकान या मंदिर, मार्ग में आ रहा हो तो उसके सम्मानजनक ढंग से पुनर्वास और मुआवजा की व्यवस्था प्रशासन सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि इस पूरे कार्यक्रम को आमजन और व्यापारियों की सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिकोण से सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग अजय चौहान, जंगल कौड़िया के ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, उत्तर प्रदेश मत्स्य निगम के अध्यक्ष रमाकांत निषाद, भाजपा के महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव, निवर्तमान अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
-

रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की चराचर जगत के कल्याण की कामना
गोरखपुर, 20 अप्रैल। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और चराचर जगत के कल्याण की प्रार्थना की।
गोरखनाथ मंदिर स्थित पीठाधीश्वर आवास के प्रथम तल पर शक्तिपीठ में सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दूर्वा, मधु, घृत, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने कर बाद फलों के रस से रुद्राभिषेक किया। मठ के विद्वत पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान कराया। यह अनुष्ठान हवन के साथ पूर्ण हुआ। रुद्राभिषेक अनुष्ठान के उपरांत सीएम योगी ने प्रदेशवासियों के देवाधिदेव महादेव से चराचर जगत के कल्याण और आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।
-

हॉस्पिटल ले जाने की करें व्यवस्था, भर्ती कराकर कराएं समुचित इलाज : मुख्यमंत्री
*एक महिला की पीड़ा सुनकर मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिए फौरी निर्देश*
*लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 300 लोगों की समस्याएं*
*लोगों को दिया भरोसा : मत हों परेशान, हर समस्या का कराएंगे समाधान*
*अधिकारियों से बोले मुख्यमंत्री, हर पीड़ित की समस्या का तत्परता से हो निस्तारण*
गोरखपुर। 20 अप्रैल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए कहा कि किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। इस दौरान एक महिला ने अपने परिजन के इलाज में आर्थिक दृष्टि से लाचार होने की बात कही तो मुख्यमंत्री भावुक हो गए। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला के परिजन को हॉस्पिटल ले जाने, भर्ती कराकर समुचित इलाज कराने की व्यवस्था की जाए। और, आगे किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर दिक्कत न हो इसके लिए आयुष्मान कार्ड भी बनवाया जाए।
रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 300 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पहुंचे। एक-एक कर और इत्मीनान से सबकी समस्याएं सुनीं। उन्हें आश्वस्त किया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। किसी को भी घबराने या परेशान होने की की जरूरत नहीं है। प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। कहा कि समस्याओं पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराएं।
*इलाज में पैसे की कमी नहीं बनेगी बाधा: सीएम*
जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। इसी क्रम में एक महिला ने कहा कि पैसे की कमी से परिजन को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मरीज को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। भर्ती कराने के साथ इलाज का भी पूरा इंतजाम किया जाए। यह सब होने के बाद आयुष्मान कार्ड भी बनवा दिया जाए। मुख्यमंत्री से मिले इस आत्मीय संबल से महिला करबद्ध होकर कृतज्ञता ज्ञापित करने लगी। इलाज में आर्थिक मदद मांगने पहुंचे अन्य लोगों से मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी जरूरतमंद के इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी।
-

बेतिया पुलिस लाइन में फायरिंग, सिपाही को एक के बाद एक मारी 11 गोली
पटना। बिहार के पश्चिम चंपारण के बेतिया में पुलिस लाइन में जवानों के बीच फायरिंग हुई है. इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है.जानकारी के अनुसार बेतिया पुलिस लाइन के बैरक में एक जवान ने अपने साथी की गोली मार हत्या कर दी है. इंसास रायफल से सोनू कुमार को करीब एक दर्जन गोलियां मारी है, जिससे घटनास्थल पर ही सिपाही सोनू कुमार की मौत हो गई. घटना शनिवार की रात लगभग 12 बजे की है.एसडीपीओ वन विवेक दीप ने बताया कि मृतक सोनू कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. वही हत्या करनेवाले जवान सर्वजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटनास्थल से इंसास राइफ़ल की गोली के 12 खाली कारतूस बरामद हुए हैं. विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम मौके पर छानबीन कर रही है.
“आरोपित जवान गिरफ्तार”
सूत्रों के अनुसार पुलिस लाइन के बैरक में जवान सोए हुए थे,अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई. जवान व पुलिस लाइन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि सोनू कुमार का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था. उसके बाद एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन मौके पर पहुंचे. गोली मारनेवाले जवान सर्वजीत को गिरफ्तार कर मुफस्सिल थाना ले जाया गया. उसके पास मौजूद इंसास रायफल को जब्त कर लिया गया.
“इंसास रायफल का किया इस्तेमाल”
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि सर्वजीत इंसास रायफल लेकर फायरिंग कर रहा था और उसने सिपाही सोनू के सिर में कई गोलियां दागी. कहा जा रहा है कि पुलिस लाइन में गोलीबारी से वहां दहशत का माहौल हो गया है. सोनू को मौत के घाट उतारने के बाद सर्वजीत रायफल लेकर छत पर चढ़ गया. इसके बाद वहां पगली घंटी बजानी पड़ी है. सर्वजीत को काबू करने के लिए पुलिसकर्मियो को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है.
“सोनू को एक के बाद एक मारी 11 गोली”
मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि सर्वजीत और सोनू के बीच विवाद चल रहा था, जिसके बाद सर्वजीत ने सोनू को गोलियों से छलनी कर दिया. कहा जा रहा है कि सिपाही सोनू कुमार को 11 गोलियां मारी गई हैं. इधर, पुलिस लाइन में गोलीबारी की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया. चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय भी वहां पहुंचे थे और उन्होंने गहनता से इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है. आरोपी सिपाही परमजीत से फिलहाल पूछताछ जारी है.









