Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष उम्र के 61 में वर्ष में बंधने जा रहे है विवाह बंधन में
आखिरकार बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष अपने जीवन के 61वें वर्ष में विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं।
पूर्व सांसद और पूर्व विधायक घोष शुक्रवार को न्यू टाउन स्थित अपने आवास पर रिंकू मजूमदार संग सात फेरे लेंगे।
रिंकू भाजपा की दक्षिण कोलकाता की सक्रिय नेता और कार्यकर्ता हैं। दोनों की पहली मुलाकात पार्टी के कामकाज के दौरान हुई थी।
-

यात्रियों की सुरक्षा से हो रहा है खिलवाड़
“यात्रियों की सुरक्षा से हो रहा है खिलवाड़” लंबी दूरी की मेल एक्सप्रेस गाड़ियों में कोच अरेंजमेंट प्रशासन द्वारा बदल दिए जाने से एसी स्टाफ अंतिम कोच तक नहीं पहुंच पा रहा है। एसी मैकेनिक स्टाफ ने अपनी समस्याएं महामंत्री विनोद राय को बताया,
लंबी दूरी की मेल एक्सप्रेस सवारी गाड़ियों में प्रशासन द्वारा कोच अरेंजमेंट को बदल देने से सेफ्टी एवं फेलियर अटेंड करने की समस्या उत्पन्न हुई है। इसका निराकरण शीघ्र कराया जाएगा- विनोद राय महामंत्री PRKS एवं AGS NFIR,
आज पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर सैकड़ो की संख्या में एसी मैकेनिक स्टाफ ने एकत्रित होकर अपनी समस्याओं से महामंत्री विनोद राय को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हाल ही में लंबी दूरी के मेल एक्सप्रेस गाड़ियों का कोच अरेंजमेंट बदलकर पावर कार के बाद जनरल कोच लगा दिया गया है, जिससे सेफ्टी और फैलियर अटेंड करने की समस्या उत्पन्न हो गई है। पावर कार में ही ऐसी स्टाफ रहता है वहां से उसे पूरी गाड़ी के फैलियर को देखना पड़ता है जनरल कोच में भीड़ की वजह से उसे पार कर पीछे अन्य कोच में जाना संभव नहीं होता है तथा कुछ जनरल कुछ इंटरकनेक्ट भी नहीं होते जिससे गाड़ी के किसी स्टेशन पर रुकने का इंतजार करना पड़ता है।जिससे ए सी मैकेनिक स्टाफ को पीछे तक पहुंचने में समय लग रहा हैं एवं ए सी या स्लीपर कोच में फैलियर को अटेंड करने में समय अधिक लगने पर प्रशासन ए सी मैकेनिक को गलती ना होने के बावजूद दंडित कर रहा है। एसी मैकेनिक स्टाफ ने बताया कि अन्य किसी आपातकालीन स्थिति में कोच को अटेंड करने मैं कठिनाई आएगी जिससे सीधे सुरक्षा बाधित होगी।
इस पूरे प्रकरण पर महामंत्री विनोद राय ने महाप्रबंधक महोदया को पत्र लिखकर अवगत कराया है एवं जनरल सेक्रेटरी एनएफआईआर डॉक्टर एम राघवैया, COM,PCEE,Sr DE से बात किया तथा पूरे प्रकरण से अधिकारी गण को अवगत कराया। अधिकारी गण ने आश्वासन दिया है कि इस पूरे प्रकरण को देखकर तत्काल हल किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री फिरोज़ उल हक शमशाद अहमद दीपक चौधरी ओ पी सिंह मंडल मंत्री कुलदीप मणि त्रिपाठी देवेश सिंह राकेश श्रीवास्तव अभिषेक गुप्ता अवध बिहारी पांडे मनीष चौधरी देवेश सिंह संजय श्रीवास्तव राजेश शर्मा कमलेश्वर शर्मा दिग्विजय सिंह चैतन्य कुमार, मोहन सिंह, दिनेश कुमार, कंचन लाल मुकेश कुमार प्रदीप संदीप सिंह रंजीत कुमार लव कुश वर्मा कमलेश्वर शर्मा कृष्ण पंकजएवं सैकड़ो की संख्या में एसी मैकेनिक उपस्थित रहे। -

अगले आदेश तक वक्फ में कोई नई नियुक्ति नहीं, SC ने सरकार को दिया एक सप्ताह का समय
दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की वैधता के खिलाफ याचिकाओं पर जवाब देने के लिए केंद्र सरकार को सात दिन का समय दिया।
उच्चतम न्यायालय ने कहा कि वक्फ मामले में इतनी सारी याचिकाओं पर विचार करना असंभव, केवल पांच पर ही सुनवाई होगी।
-

डीजल और पेट्रोल हो सकते हैं सस्ते
बड़ी ख़बर: पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद, कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट।
पिछले 5 सालों में पहली बार कच्चे तेल में आई रिकॉर्ड गिरावट।
5 साल में पहली बार कच्चे तेल में इतनी गिरावट दर्ज हुई।
केंद्र सरकार के अनुसार, पेट्रोल-डीजल के दाम गिरेंगे।
पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की पूरी संभावना है।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी संकेत दिए थे।
तेल कंपनियों के पास दाम घटाने का विकल्प खुला है।
-

बाबा रामदेव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ‘शरबत जिहाद’ टिप्पणी को लेकर शिकायत
बाबा रामदेव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ‘शरबत जिहाद’ टिप्पणी को लेकर शिकायत, दिग्विजय सिंह की FIR दर्ज करने की मांग.
नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
इस शिकायत में उन्होंने योग गुरु रामदेव के खिलाफ कथित तौर पर ‘शरबत जिहाद’ पर अपनी टिप्पणी के जरिए धार्मिक नफरत फैलाने के आरोप में FIR दर्ज करने की मांग की है.
मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य सिंह ने भोपाल के टीटी नगर पुलिस स्टेशन का रुख किया और भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1)(ए) और 299 के साथ-साथ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने का अनुरोध किया.
‘बिक्री बढ़ाने के लिए बनाया वीडियो’
कांग्रेस नेता ने कथित तौर पर रामदेव द्वारा अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो की ओर इशारा किया, जिसके बारे में उनका दावा है कि यह धार्मिक भावनाओं को भड़काने और पतंजलि आयुर्वेद प्रोडक्ट की बिक्री बढ़ाने के लिए बनाया गया था.
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रश्मि अग्रवाल ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने रामदेव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है और एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया गया है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अग्रवाल के हवाले से कहा, “हम शिकायत की जांच कर रहे हैं और उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे.”
“बाबा रामदेव ने क्या कहा ?”
योग गुरू बाबा रामदेव ने हाल ही में एक वीडियो में दावा किया था कि बाजार में मशहूर शरबत बेचने वाली कंपनी अपने मुनाफे से मस्जिदें और मदरसे बनवा रही है.
इस दौरान उन्होंने लोगों को पतंजलि का गुलाब शरबत खरीदने की भी अपील की .
बाबा रामदेव के इस वीडियो की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई.
“119 साल पुरानी है रूह अफजा”
रूह अफजा की शुरुआत भारत की आजादी से पहले उस समय हुई थी, जब 1907 में यूनानी हर्बल चिकित्सा और हमदर्द दवाखाना के संस्थापक हकीम हाफिज अब्दुल मजीद ने इस शरबत को इजाद किया था.
जानकारी के मुताबिक उन दिनों गर्मी के मौसम में लोग डिहाईड्रेशन, हीट स्ट्रोक जैसी बीमारियों को खूब शिकार होते हैं. ऐसे में हकीम अब्दुल मजीद ने फलों, जड़ी-बूटियों और फूलों के अर्क से रूह अफजा बनाई.
न सिर्फ रूह अफ्जा का स्वाद लोगों के दिल ओ दिमाग पर छा गया बल्कि यह भारत का सबसे ज्यादा पिया जाने वाला शरबत बन गया.
“हमदर्द और पतंजलि का कारोबार”
रूह अफजा बनाने वाली हमदर्द लेबोरेट्रीज न सिर्फ शरबत के लिए नहीं जानी जाती है, बल्कि कंपनी सिंकारा, रोगन बाबाद शिरीन, साफी, जोशीना और स्वालीन जैसे प्रोडक्ट्स भी बनाती है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक 2016 में रूह अफजा ने करीब 600 करोड़ का कारोबार किया था.
वहीं, 2018 में हमदर्द लेबोरेट्रीज ने अपने 1000 करोड़ की सेल करने का लक्ष्य रखा था.
दूसरी ओर बाबा रामदेव की पतंजलि के प्रोडक्ट भारत के घर-घर तक पहुंच चुके हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पतंजलि ने 2023-24 में कुल 9,335 करोड़ का कारोबार किया था…।
-

बंगाल को बांग्लादेश बनाने की थी साजिश..!
मुर्शिदाबाद हिंसा में बड़ा खुलासा !
१. 3 महीने से चल रही साजिश, तुर्किए से आया पैसा, 500-500 रुपए बंटे !
२. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध में हुई हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों घायल हुए।
३. जांच एजेंसियों के अनुसार, इस हिंसा की साजिश तीन महीने पहले रची गई थी और तुर्कीए से फंडिंग की गई थी।
४. हमलावरों को लूटपाट के लिए 500 रुपये दिए गए थे।
साजिशकर्ताओं का लक्ष्य बंगाल को बांग्लादेश जैसा बनाना था।
-

गर्लफ्रेंड ने बदमाशों को सुपारी देकर हड्डियां चटकवा दी
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद मे अजब प्रेम की गज़ब कहानी सामने आई है। शादीशुदा प्रेमी ने गर्लफ्रेंड से शादी करने से इंकार किया तो गुस्साई GF ने 5 बदमाशों को सुपारी देकर उसकी 13 हड्डियां चटकवा दी। अब घायल गुलशन बजरंगी 17 दिन से अस्पताल मे एडमिट है। 3 बच्चो का पिता गुलशन मोबाइल की शॉप चलाता है। उसके संपर्क मे शादीशुदा युवती आई। युवती ने पति से तलाक लिया और गुलशन संग लिव इन मे रहने का फैसला किया। अब युवक ने विवाह से इंकार किया तो युवती ने अपना रोद्र रूप दिखा दिया।
-

बेच दिया प्यार को, तरस नहीं आया यार को
“मोहब्बत के जाल में फंसने के बाद कर दिया कोठे पर सौदा”
पुणे में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक बांग्लादेशी युवक ने 16 साल की अपनी गर्लफ्रेंड को पुणे में एक कोठे वाली महिला को बेच दिया. हालांकि, लड़की किसी तरह भागने में कामयाब रही।
“शख्स ने गर्लफ्रेंड को धोखे से कोठे पर बेच दिया”
पुणे का पेठ रेड लाइट एरिया… यहां मोहब्बत एक मोहब्बत नीलाम हो रही थी. आशिक का दोगला चेहरा युवती के सामने आ चुका था. बेहतर भविष्य के लिए बांग्लादेश से भारत पहुंची युवती एक अंधेरे कोठरी में कैद हो रही थी. हाथ-पांव मार रही थी, गिड़गिड़ा रही थी… मुझे छोड़ दो, मुझे घर जाने दो, मैं यहां मर जाऊंगी. कोठे वाली आंख तरेरते हुए कहती है- तीन लाख में सौदा हुआ है तुम्हारा, मेरा पैसा कैसे चुकेगा? और अगर तुम यहां से भागी तो पुलिस गिरफ्तार करेगी. जेल चली जाओगी! 5 महीनों की यातनाएं झेलने किसी तरह वह काल कोठरी से भाग निकली और किसी तरह एक दूसरे शहर के पुलिस थाने में पहुंची और सेक्स रैकेट चलाने वाली गैंग का भंडाफोड़ किया।
पुणे के पेठ में विदेशी महिलाओं की संख्या हाल के दिनों में बढ़ी है. ऐसा कहा जाता है कि यहां सबसे ज्यादा बांग्लादेशी महिलाओं की संख्या में बढ़ी है. पहले भी ऐसे मामले प्रकाश में आ चुके हैं, जिनमें गरीब और जरूरतमंद युवतियों को वित्तीय प्रलोभन देकर जाल में फंसाया गया और अवैध रूप से भारत लाकर रेड लाइट इलाकों में वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया।
हाल ही में बुधवार पेठ में एक नाबालिग लड़की को बेचे जाने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. पीड़ित लड़की को किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही प्रेमी ने तीन लाख रुपये में बेच दिया. सेक्स रैक्ट चलाने वाली एक महिला ने लड़की को खरीदा और उसे बंदी बनाकर वेश्यावृत्ति में धकेलने के लिए उसे धमका रही थी. पिछले, पांच महीनों से बंद कमरे में लड़की यातनाएं सह रही थी।
-

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की फेसबुक पोस्ट,जीशान और शहजाद देश के दुश्मन,इनसे हमारा कोई लेना-देना नहीं,दोनों को मारेंगे
नई दिल्ली। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर दावा किया है कि उनका जीशान अख्तर और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से कोई संबंध नहीं है,हमारा गैंग सतर्क रहे और कोई इनसे बात न करे, हम दोनों को मारेंगे।फेसबुक पोस्ट में बिश्नोई गैंग ने लिखा है कि हम न तो इन लोगों को जानते हैं और न ही इनसे हमारा कोई लेना-देना है।
बता दें कि जीशान अख्तर और शहजाद भट्टी का नाम पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड फेंकने की घटना में सामने आया है।पंजाब पुलिस ने दावा किया था कि जीशान का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है।लॉरेंस गैंग ने अपनी पोस्ट में इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा, जीशान और शहजाद भट्टी देश के दुश्मन हैं,हमारा इनसे कोई लेना-देना नहीं है,ये लोग हमारे नाम का दुरुपयोग कर लोगों से पैसे वसूल रहे हैं,हम इन्हें सबक सिखाएंगे।
लाॅरेंस गैंग ने अपने सदस्यों को सतर्क रहने और इन लोगों से कोई संपर्क न करने की हिदायत दी है।साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि इनके साथ जुड़े आशु राणा नामक व्यक्ति से भी उनका कोई वास्ता नहीं है।









