Category: ब्रेकिंग न्यूज़
-

दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-
भारत के किसानों, उद्यमियों के लिए नए अवसर खुलेंगे’, व्यापार समझौता रूपरेखा पर PM मोदी का पोस्ट
सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, ‘हम दो महान देशों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रंप को दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए उनकी प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देता हूं। यह रूपरेखा हमारी साझेदारी की गहराई, विश्वास और गतिशीलता को दर्शाती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय मलयेशिया दौरे पर रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी का यह मलयेशिया दौरा बेहद अहम है क्योंकि दोनों देशों की साझेदारी को ‘कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा मिलने के बाद यह पीएम मोदी का पहला मलयेशिया दौरा है। इस दौरे में दोनों देशों के बीच कई अहम रक्षा सहयोग पर सहमति बन सकती है
‘हाउडी मोदी’ पर भारी पर गया ‘नमस्ते ट्रंप’. ट्रेड डील पर कांग्रेस का तंज; रूस से दूरी पर सवाल
अमेरिका ने PoK-अक्साई चिन को भारत का हिस्सा बताया, ट्रेड डील के बाद इंडियन मैप शेयर किया; सोशल मीडिया पर वायरल
सोनिया गांधी का वोटर लिस्ट केस में कोर्ट को जवाब, वोटर लिस्ट-नागरिकता सरकार के मसले; क्रिमिनल कोर्ट का निजी शिकायत पर एक्शन लेना सही नहीं
राजनाथ सिंह ने भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत के लिए कई बड़े फायदे लेकर आएगा। इससे निर्यात बढ़ेगा, मजदूर-आधारित उद्योग मजबूत होंगे और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा इस समझौते में किसानों और कृषि क्षेत्र के हितों की पूरी तरह सुरक्षा की गई है
मुंबई में रितु तावड़े होंगी BJP की मेयर, शिंदे गुट के संजय घाड़ी डिप्टी मेयर; नाम का एलान
देशभर में आज एप बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स की हड़ताल, घटती कमाई और शोषण के खिलाफ प्रदर्शन; ओला, उबर और रैपिडो सर्विस पर असर
यूपी: सवा तीन करोड़ मतदाताओं को मिलेगा चुनाव आयोग का नोटिस, 6 मार्च तक दे सकेंगे जवाब; उम्र को लेकर समस्याएं,यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया एक महीने और बढ़ा दी गई है। अब 6 मार्च तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।
थोड़ी देर में सांसद पप्पू यादव की कोर्ट में पेशी, 31 साल पुराने केस में पटना से गिरफ्तार; राहुल बोले- आवाज दबाने की कोशिश है
मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर 6 की मौत, कंटेनर ने रौंदा, बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे; चेहरे कुचले, स्वेटर से पहचान
भारत का पहला मैच आज, अमेरिका से मुकाबला, रोहित-कोहली के बिना पहली बार टी-20 वर्ल्डकप खेलेगा इंडिया; नेत्रवलकर बड़ी चुनौती

पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मैच जीता,नीदरलैंड को फहीम अशरफ का कैच छोड़ना पड़ा भारी,हारते हारते बचा,पहले ही मैच में उलटफेर से बचा पाकिस्तान
देश भर में मौसम बदल रहा है ,राजस्थान-छत्तीसगढ़ में फरवरी के पहले हफ्ते ही पारा 30° पार, बाड़मेर-राजनांदगांव में तापमान 32°C पहुंचा;।
-

वैभव सूर्यवंशी WC U19 तूफानी ऐतिहासिक पारी
वैभव सूर्यवंशी 80 गेंद में 175 रन बनाकर आउट
भारत 25.3 ओवर में 251/3
15 छक्के 15 चौके
-

मायावती का ‘ब्राह्मण’ कार्ड, फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ पर भड़कीं
लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
मायावती का ‘ब्राह्मण’ कार्ड, फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ पर भड़कीं बसपा सुप्रीमो, कहा—पूरे देश में हो रहा ब्राह्मणों का अपमान
लखनऊ मायावती ने x पर ट्वीट कर कहा ,यह बड़े दुख व चिन्ता की बात है कि पिछले कुछ समय से अकेले यू.पी. में ही नहीं बल्कि अब तो फिल्मों में भी ’पंडत’ को घूसखोर आदि बताकर पूरे देश में जो इनका अपमान व अनादर किया जा रहा है तथा जिससे समूचे ब्राह्मण समाज में इस समय ज़बरदस्त रोष व्याप्त है, इसकी हमारी पार्टी भी कड़े शब्दों में निन्दा करती है।
ऐसी इस जातिसूचक फिल्म (वेब सीरीज) ’घूसखोर पंडत’ पर केन्द्र सरकार को तुरन्त प्रतिबन्ध लगाना चाहिये, बी.एस.पी. की यह माँग। साथ ही, इसको लेकर लखनऊ पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करना उचित कदम।

-

सीएम योगी का सख्त निर्देश कि चाइनीज मांझे से हुई मौत हत्या के तहत माना जायेगा
लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-
लखनऊ में 33 साल के मोहम्मद शोएब की चाइनीज़ मांझे से गर्दन कटने के चलते मौत हो गई थी.. इस दर्दनाक हादसे के 24 घंटे के भीतर ही।

गोमतीनगर विस्तार में एक रिटायर्ड फौजी चाइनीज़ मांझे का निशाना बना।चाइनीज़ मांझे से रिटायर्ड फौजी की ठोड़ी और होंठ तक पर काफी लंबा घाव हो गया है।
सीएम योगी के निर्देश के बाद आज दिन भर चाइनीज मांझे को लेकर छापेमारी जारी है.
सीएम का निर्देश है कि चाइनीज मांझे से हुई मौत हत्या के तहत माना जायेगा।
-

Netflix वेब सीरीज़ घूसखोर पंडित के डायरेक्टर और टीम के खिलाफ राजधानी लखनऊ में एफआईआर दर्ज
लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-
हजरतगंज पुलिस थाने में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने और धार्मिक, जातिगत भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई
हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने सोशल मीडिया पर जातिगत भावनाएं आहत होने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने से रोकने का संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज को गई।

लखनऊ कमिश्नरेट का कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी के तहत, किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने या शांति और व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी
-

नेपाल राष्ट्र सम्मान पत्र से सम्मानित हुए संजय राय पहलवान
नेशनल डेस्क नेपाल (लुम्बिनी) निष्पक्ष टुडे ;-
नेपाल राष्ट्र के लुंम्बीनी प्रदेश में नेपाल कांम्बैट फेडरेशन एवं साउथ ऐशियन कांम्बैट फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान मे 16 से 18 जनवरी तक आयोजित दक्षिण ऐशियाई कांम्बैट चैंम्पियनशिप के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

नेपाल कांम्बैट फेडरेशन एवं साउथ ऐशियन कांम्बैट फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान के अवसर पर कांम्बैट फेडरेशन आफ इंडिया के महासचिव संजय राय पहलवान ( पोस्टमास्टर रेलवे स्टेशन उपडाकघर )को चैंम्पियनशिप के सफल आयोजन में सहयोग एवं वैश्विक स्तर पर कांम्बैट खेल के चहुमुखी विकास हेतु निरंतर प्रयास तथा कुश्ती खेल में उनके द्वारा अर्जित की गयी उपलब्धियों के लिऐ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेपाल राष्ट्र के माननीय खेल मंत्री जी के द्वारा नेपाल राष्ट्र सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया।
-

बड़ी खबर ,उत्तर प्रदेश से 1 लाख से ज्यादा लोग लापता
ब्यूरो प्रयागराज निष्पक्ष टुडे ;-
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, याचिका दायर होगी, आज फिर सुनवाई
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश में गुमशुदा व्यक्तियों के संबंध में स्वतः संज्ञान लिया है।
न्यायालय ने पाया कि पिछले लगभग 2 साल में प्रदेश से 1,08,300 लोग लापता हुए हैं, जिनमें से पुलिस केवल 9,700 का ही पता लगा सकी है।
न्यायालय ने इस स्थिति को अत्यंत चिंताजनक और गंभीर मानते हुए इसे ‘प्रदेश में गुमशुदा व्यक्तियों के संबंध में’ शीर्षक से जनहित याचिका के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया है।
-

गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने किया 9 वी मंजिल से कूद कर सुसाइड…
गाजियाबाद ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-
अत्यंत दुखद खबर ,
थाना टीला मोड़ क्षेत्र के भारत सिटी सोसाइटी में बीती रात तीन नाबालिग सगी बहनों ने एक साथ सोसाइटी की नौवी मंजिल से कूद कर की आत्महत्या
किसी कोरियाई गेम के कारण कूदकर आत्महत्या करने का अंदेशा।तीनो टास्क बेसड गेम खेलने की आदि थी।
पुलिस जांच में जुटी।



-

UP STF-वाराणसी ADG आमिताभ यश द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई
वाराणसी ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-
एक लाख का इनामी बदमाश बनारसी यादव की पुलिस मुठभेड़ में मृत घोषित

थाना सारनाथ अंतर्गत कलनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या करने वाले सुपारी किलर बनारसी यादव जिस पर एक लाख का पुरस्कार घोषित था आज लखनऊ एसटीएफ टीम के साथ मुठभेड़ की उपरांत घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है।
उक्त बनारसी पर दो दर्जन से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज है मौके से दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ है.
चौबेपुर थाना अंतर्गत बारियासनपुर रिंग रोड पर मुठभेड़ हुई है. डॉ ने अपराधी को मृत्यु घोषित किया।


















