Category: गोरखपुर

  • कर्म, भक्ति और उपासना का संगम हैं प्रभु श्रीराम : आचार्य पवन जी महाराज

    कर्म, भक्ति और उपासना का संगम हैं प्रभु श्रीराम : आचार्य पवन जी महाराज

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    तीन दिवसीय श्री राम कथा के समापन पर भक्ति में डूबे श्रद्धालु, विशाल भंडारे के साथ हुआ आयोजन सम्पन्न

    गोरखपुर। सरस्वती रिसॉर्ट, नकहा नंबर-1 में रविवार को स्मृति शेष मां सरस्वती देवी जी, बलदाऊलाल जी एवं स्व. अशोक श्रीवास्तव जी की पावन स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय श्री राम कथा का भव्य समापन हुआ। कथा के अंतिम दिवस पर श्रद्धालु भक्ति और भावनाओं में सराबोर नजर आए।

    परम पूज्य आचार्य पवन जी महाराज ने संगीतमय श्री राम कथा का रसपान कराते हुए कहा कि

    दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ

    कार्यक्रम के दूसरे दिन समाजसेवी एवं अंतरराष्ट्रीय लोक गायक राकेश श्रीवास्तव, मुख्य जजमान एवं आयोजक विनोद श्रीवास्तव एवं श्रीमती पूनम श्रीवास्तव सहित इंदु श्रीवास्तव, डॉ. शोभित श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, अभिनव चित्रांश, सलोनी श्रीवास्तव, प्रेमलता श्रीवास्तव और सुमन श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कथा का शुभारंभ किया।

    राम भजनों से गूंजा परिसर

    अंतरराष्ट्रीय गायक राकेश श्रीवास्तव ने श्रीराम भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पिंटू श्रीवास्तव हंसलोना ने उनका संगत किया। कार्यक्रम का संचालन भी राकेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

    इनकी रही अहम भूमिका

    इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में आयोजक मंडल के विनोद श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, अभिनव चित्रांश, डॉ. शोभित श्रीवास्तव, प्रतीक श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, इंजी. सुनील श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव एवं पिंटू हंसलोना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    श्री राम कथा के अंतिम दिवस पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद शशांक सोनकर, शिक्षक नेता जगतारण शरण, विक्रम सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह गौतम, राकेश नायक, पंकज श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • प्रेम और समर्पण से ही मिलते हैं प्रभु श्रीराम : आचार्य पवन जी महाराज

    प्रेम और समर्पण से ही मिलते हैं प्रभु श्रीराम : आचार्य पवन जी महाराज

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    तीन दिवसीय श्री राम कथा के दूसरे दिन भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु, भजनों और कथा ने बांधा समां

    गोरखपुर। सरस्वती रिसॉर्ट, नकहा नंबर-1 में आयोजित तीन दिवसीय श्री राम कथा के द्वितीय दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्मृति शेष मां सरस्वती देवी, बलदाऊलाल जी एवं स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव की पावन स्मृति में आयोजित इस कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।


    परम पूज्य आचार्य पवन जी महाराज ने संगीतमय श्री राम कथा प्रस्तुत करते हुए कहा कि “जीवन की हर समस्या का समाधान प्रभु श्रीराम का ध्यान है। प्रभु की साधना तर्कों से परे है और उन्हें पाने का एकमात्र मार्ग प्रेम और समर्पण है।” महाराज जी के प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

    दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ कथा का शुभारंभ

    कथा के दूसरे दिन समाजसेवी श्रीमती सुधा मोदी, अंतर्राष्ट्रीय लोक गायक राकेश श्रीवास्तव, मुख्य जजमान एवं आयोजक विनोद श्रीवास्तव व श्रीमती पूनम श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


    इस अवसर पर इंदु श्रीवास्तव, डॉ. शोभित श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, अभिनव चित्रांश, सलोनी श्रीवास्तव और सुमन श्रीवास्तव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय गायक राकेश श्रीवास्तव ने राम भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं पिंटू हंसलोना ने संगीत में उनका साथ दिया। कथा स्थल पर भक्ति गीतों और श्रीराम कथा के कारण पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

    आयोजन में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

    इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विनोद श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, अभिनव चित्रांश, डॉ. शोभित श्रीवास्तव, प्रतीक श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, इंजीनियर सुनील श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव एवं पिंटू हंसलोना की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन राकेश श्रीवास्तव ने किया।

    24 मई तक चलेगी श्री राम कथा

    आयोजकों ने बताया कि श्री राम कथा का आयोजन 22 मई से 24 मई तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से किया जा रहा है। कथा के साथ श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। आयोजक विनोद श्रीवास्तव ने सभी श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की।

  • बालजागृति समर कैंप का पांचवां दिन उत्साह और प्रेरणा के साथ संपन्न

    बालजागृति समर कैंप का पांचवां दिन उत्साह और प्रेरणा के साथ संपन्न

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    गणमान्य अतिथियों ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह, प्रशिक्षण और व्यवस्थाओं की सराहना की

    गोरखपुर। बालजागृति संस्थान द्वारा आयोजित 26वें समर कैंप का पांचवां दिन उत्साह, सीख और प्रेरणा से भरपूर माहौल में संपन्न हुआ। कैंप में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे गणमान्य लोगों ने बच्चों द्वारा प्राप्त किए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया और प्रतिभागियों से संवाद कर उनके अनुभवों को जाना।

    अतिथियों ने बच्चों के आत्मविश्वास, अनुशासन और सीखने की उत्सुकता की सराहना करते हुए कैंप की व्यवस्थाओं एवं ट्रेनर्स के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    बालजागृति भवन में संचालित कैंप में बच्चों को प्रतिदिन स्नैक्स भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

    इस सेवा कार्य में समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग लगातार मिल रहा है। हाल के दिनों में श्री प्रमोद कुमार गुप्ता, श्रीमती उमा देवी, समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन जायसवाल, रुस्तमपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित टिंबरेवाल, जेसीआई अध्यक्ष सीए सौरभ अग्रवाल, चेयरपर्सन तान्या जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष आयुष गर्ग एवं सीए सुरभि गर्ग के सौजन्य से बच्चों को स्नैक्स वितरित किए गए तथा उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी गईं।

    कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से अनूप किशोर अग्रवाल, पदम अग्रवाल, संजय गर्ग, धर्मपाल गोयल, दीप अग्रवाल, कन्हैया केसवानी और ऋषभ रस्तोगी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • रामगढ़ताल में CM योगी की क्रूज सवारी लेक क्वीन क्रूज पर बैठकर लिया स्वच्छता और विकास कार्यों का जायजा

    रामगढ़ताल में CM योगी की क्रूज सवारी लेक क्वीन क्रूज पर बैठकर लिया स्वच्छता और विकास कार्यों का जायजा

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    गोरखपुर | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने गुरुवार शाम Ramgarh Tal में लेक क्वीन क्रूज की सवारी कर ताल की स्वच्छता, सौंदर्य और विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

    25 मिनट तक क्रूज पर रहे सवार

    मुख्यमंत्री ने जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के बाद करीब 25 मिनट तक क्रूज से रामगढ़ताल का भ्रमण किया।

    क्रूज यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने तालाब की स्वच्छता व्यवस्था और आसपास चल रहे विकास कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली।

     लोगों ने किया जोरदार स्वागत

    रामगढ़ताल किनारे मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। इस दौरान CM योगी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

     जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों संग खिंचवाई तस्वीरें

    रामगढ़ताल बना गोरखपुर की नई पहचान
    कभी उपेक्षित रहा Ramgarh Tal आज पूर्वांचल का प्रमुख पर्यटन स्थल बन चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर यहां बड़े स्तर पर सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास कार्य किए गए हैं।

     रामगढ़ताल में बढ़ी आधुनिक सुविधाएं

    🚢 लेक क्वीन क्रूज सेवा
    🍽️ फ्लोटिंग रेस्टोरेंट
    🚤 वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां
    🌆 आकर्षक लाइटिंग और वॉकिंग ट्रैक

    इन सुविधाओं के कारण रामगढ़ताल अब स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गया है।
    खेल और पर्यटन को मिल रही नई पहचान

    राष्ट्रीय स्तर की रोइंग और वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं के आयोजन से रामगढ़ताल की पहचान पूरे देश में बढ़ी है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और खेल के नए अवसर भी मिल रहे हैं।

  • सीएम योगी बढ़ाएंगे रोइंग खिलाड़ियों का उत्साह, विजेताओं को करेंगे सम्मानित

    सीएम योगी बढ़ाएंगे रोइंग खिलाड़ियों का उत्साह, विजेताओं को करेंगे सम्मानित

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    रामगढ़ताल में जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का भव्य समापन आज 21 मई को समापन समारोह में शामिल होंगे

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के रामगढ़ताल में आयोजित 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का समापन गुरुवार को होगा। समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे और विजेताओं को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री दो फाइनल मुकाबलों का अवलोकन भी करेंगे।

    खिलाड़ियों को मिलेगा मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन

    पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करेंगे। इससे पहले भी अक्टूबर 2024 में आयोजित सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में मुख्यमंत्री खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा चुके हैं।
    रामगढ़ताल बना राष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स हब
    सीएम योगी की पहल से मिली विश्वस्तरीय पहचान रामगढ़ताल को राष्ट्रीय स्तर के वाटर स्पोर्ट्स सेंटर के रूप में विकसित करने का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। ताल के सौंदर्यीकरण के साथ यहां करीब 49 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया है।
    लगातार हो रही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं
    रामगढ़ताल अब देश के प्रमुख रोइंग केंद्रों में शामिल हो चुका है। यहां लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं, जिससे गोरखपुर की पहचान खेल नगरी के रूप में मजबूत हो रही है।

    20 राज्यों के 273 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

    उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव एवं रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा के अनुसार, इस चैंपियनशिप में मेजबान उत्तर प्रदेश सहित 20 राज्यों की टीमों के कुल 273 खिलाड़ी और पदाधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं।

    रामगढ़ताल में आयोजित प्रमुख वाटर स्पोर्ट्स आयोजन

    🔹 मई 2023 — खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की रोइंग प्रतियोगिता
    🔹 अक्टूबर 2024 — सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप
    🔹 मार्च-अप्रैल 2026 — एशियाड 2026 की तैयारी हेतु राष्ट्रीय महिला रोइंग टीम का प्रशिक्षण शिविर
    🔹 12 से 16 मई 2026 — अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग
    🔹 17 से 21 मई 2026 — 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप

    गोरखपुर को मिल रही नई खेल पहचान
    रामगढ़ताल में लगातार राष्ट्रीय आयोजनों से गोरखपुर देश के बड़े वाटर स्पोर्ट्स केंद्र के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से यहां खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच मिलने लगा है।

  • माध्यमिक शिक्षकों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर यूपी माध्यमिक शिक्षक संघ हुआ मुखर

    माध्यमिक शिक्षकों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर यूपी माध्यमिक शिक्षक संघ हुआ मुखर

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय महाधिवेशन में शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, पुरानी पेंशन, स्थानांतरण, वेतनमान और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी मांगों को सरकार तक पहुंचाने की पहल


    गोरखपुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के तीन दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन में शिक्षकों की समस्याओं और मांगों को लेकर बड़ा प्रस्ताव पारित किया गया। रेलवे ऑडिटोरियम में आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेश भर से पहुंचे शिक्षक प्रतिनिधियों ने शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के हितों से जुड़े 21 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सरकार से कार्रवाई की मांग की।

    संघ के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए।

    महत्वपूर्ण बिंदु

    🔹 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के राजकीयकरण की मांग उठाई गई।
    🔹 शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की गई।
    🔹 ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया की विसंगतियों को दूर करने पर जोर दिया गया।
    🔹 भ्रष्टाचार रोकने के लिए शिक्षा विभाग में ई-फाइलिंग व्यवस्था लागू करने की मांग रखी गई।
    🔹 शिक्षकों के जीपीएफ खातों के रखरखाव और भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन करने की मांग की गई।
    🔹 कला, व्यायाम, संगीत, भाषा और शिल्प शिक्षकों को 50 प्रतिशत कोटे में पदोन्नति देने की मांग की गई।
    🔹 सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों के लिए NPS से जुड़ी समस्याओं के समाधान और PRAN आवंटन सुनिश्चित करने की मांग उठी।
    🔹 माध्यमिक विद्यालयों में अवैध शुल्क वसूली रोकने और आवश्यक धन उपलब्ध कराने की मांग भी प्रस्ताव में शामिल रही।
    🔹 हाईस्कूल प्रधानाध्यापकों को प्रधानाचार्य ग्रेड-2 का दर्जा देने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
    🔹 अल्पसंख्यक सहायता प्राप्त विद्यालयों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग भी की गई।
    संघ पदाधिकारियों ने कहा कि यदि शिक्षकों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। सम्मेलन में प्रदेश भर से आए शिक्षक प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर शिक्षा और शिक्षकों के हित में आवाज बुलंद की।

  • राष्ट्रवाद, राम मंदिर और बूथ शक्ति पर सीएम योगी का बड़ा संदेश

    राष्ट्रवाद, राम मंदिर और बूथ शक्ति पर सीएम योगी का बड़ा संदेश

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को दिया “राष्ट्र प्रथम” का मंत्र

    गोरखपुर, 17 मई। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने भाजपा कार्यकर्ताओं से राष्ट्रवाद और भारतीयता को अपने आचरण का मूल आधार बनाने का आह्वान किया। भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में सीएम योगी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल राजनीति नहीं करता, बल्कि राष्ट्र निर्माण के मिशन को आगे बढ़ाता है।

    सहजनवा क्षेत्र में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने संगठन, राष्ट्रवाद, राम मंदिर, लोकतंत्र और बूथ प्रबंधन जैसे मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी।

    “राष्ट्र प्रथम” भाजपा की सबसे बड़ी पहचान

    भाजपा कार्यकर्ता के आचरण में दिखता है राष्ट्रवाद : सीएम योगी
    मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो “राष्ट्र प्रथम, दल द्वितीय” की विचारधारा पर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के व्यवहार में भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और पारदर्शिता साफ दिखाई देती है, इसी कारण समाज उन्हें सम्मान देता है।

    उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले दल जनता का विश्वास खो चुके हैं।

    कांग्रेस पर सीएम योगी का तीखा हमला

    “संविधान लागू होते ही शुरू हुआ तुष्टिकरण”

    सीएम योगी ने कहा कि संविधान लागू होने के बाद कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि देश विभाजन के कारणों को ही राजनीति का हिस्सा बनाया गया, जिसके चलते राष्ट्रवादी विचारधारा वाले राजनीतिक दल की आवश्यकता महसूस हुई।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि इसी सोच के साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की।

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को किया याद

    “एक देश में दो विधान नहीं चलेंगे”
    मुख्यमंत्री ने धारा 370 और परमिट सिस्टम का जिक्र करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में अलग व्यवस्था का सबसे पहले विरोध किया था। उन्होंने कहा कि “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का नारा आज भी राष्ट्रवाद की सबसे बड़ी पहचान है।

    सीएम योगी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान भाजपा की वैचारिक ताकत का आधार बना।
    दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन पर जोर
    अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाना ही असली विकास
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की अवधारणा दी थी। भाजपा सरकारें आज उसी अंत्योदय की सोच पर कार्य कर रही हैं।

    उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, युवा और महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही भाजपा की प्राथमिकता है।
    पीएम मोदी के नेतृत्व में बदली भाजपा की तस्वीर

    “दो सांसदों से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक का सफर”

    सीएम योगी ने कहा कि एक समय भाजपा के केवल दो सांसद थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा संस्थापकों के सपनों को जमीन पर उतारने का काम किया है।

    राम मंदिर निर्माण को बताया “नए युग का सूत्रपात”

    “यह सिर्फ मंदिर नहीं, राष्ट्र मंदिर है”
    मुख्यमंत्री ने अयोध्या में बने भगवान श्रीराम मंदिर को भारत की सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद राम मंदिर निर्माण ने पूरी दुनिया को नई आशा और आस्था का संदेश दिया है।
    सीएम योगी ने कहा कि राम मंदिर भारत की सभ्यता और संस्कृति के पुनर्जागरण का प्रतीक है।

    बूथ को बताया भाजपा की सबसे बड़ी ताकत
    “बूथ जीता तो चुनाव जीता”

    मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ता हैं।
    उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के संदेश को दोहराते हुए कहा कि “बूथ जीता तो चुनाव जीता” और हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर सक्रिय रहना चाहिए।

    विकास प्रदर्शनी का भी किया उद्घाटन
    केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को किया गया प्रदर्शित
    कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। प्रदर्शनी में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और गोरखपुर के विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया।

    इस दौरान केंद्रीय मंत्री Kamlesh Paswan, सांसद Ravi Kishan समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • बट सावित्री पूजा एवं शनि जयंती पर बालाजी दरबार में हुआ हवन और ब्राह्मण भोज का आयोजन

    बट सावित्री पूजा एवं शनि जयंती पर बालाजी दरबार में हुआ हवन और ब्राह्मण भोज का आयोजन

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में संतों का हुआ सम्मान, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

    गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर, निकट सेल टैक्स ऑफिस तारामंडल में आज बट सावित्री पूजा एवं शनि जयंती के पावन अवसर पर बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से भव्य हवन एवं ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी के मार्गदर्शन एवं उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे ‘बबलू’ की देखरेख में संपन्न हुआ।

    इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। हवन-पूजन के बाद ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न मंदिरों से संत-महात्माओं एवं ब्राह्मणों को आमंत्रित किया गया था। बड़ी संख्या में संतों का बालाजी दरबार में आगमन हुआ, जहां सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

    ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी एवं उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे ने बताया कि सभी संतों एवं ब्राह्मणों को अंगवस्त्र एवं दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक समरसता का संदेश प्रसारित होता है।

    हवन एवं आयोजन को सफल बनाने में निखिल श्रीवास्तव, सुशील सिंह, मनीष मिश्रा, अजय तिवारी, कामाख्या नारायण सिंह, अवनीश पांडे, विश्वास सिंह, सक्षम दुबे सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    अंत में बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं, संतों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए “जय बालाजी सरकार” एवं “जय शनिदेव” के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

  • वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    ईंधन संरक्षण और ऊर्जा बचत को लेकर विद्यार्थियों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का आह्वान

    • गोरखनाथ मंदिर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की संस्थाओं की समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

    मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर Yogi Adityanath ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद (एमपीएसपी) की सभी संस्थाओं से वर्तमान वैश्विक चुनौतियों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण देश के सामने ईंधन संरक्षण और विदेशी मुद्रा बचत की चुनौती है, ऐसे समय में शिक्षण संस्थाओं को राष्ट्रहित में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

    गोरखनाथ मंदिर के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचत संबंधी अपील का उल्लेख करते हुए कहा कि ऊर्जा संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों से पेट्रोलियम पदार्थों के कम उपयोग तथा विद्युत ऊर्जा की बचत को लेकर समाज में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया।

     

    सीएम योगी ने कहा कि यदि विद्यार्थी ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक होंगे तो उसका सकारात्मक प्रभाव उनके परिवार और समाज पर भी पड़ेगा। उन्होंने सभी संस्थाओं से विद्यार्थियों के माध्यम से ईंधन बचत और बिजली संरक्षण का संदेश घर-घर तक पहुंचाने को कहा।

    कर्मयोगी पोर्टल की तर्ज पर बने प्रशिक्षण प्लेटफॉर्म

    मुख्यमंत्री ने कहा कि एमपीएसपी की संस्थाओं के शिक्षकों और कर्मचारियों को समय के अनुरूप तकनीकी रूप से अपडेट रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए सरकार के कर्मयोगी पोर्टल की तरह एक आधुनिक प्रशिक्षण प्लेटफॉर्म तैयार किया जाए, जिससे सभी कार्मिक नई तकनीक और वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित हो सकें।

    हर संस्था का हो स्पष्ट लक्ष्य और मजबूत पहचान

    सीएम योगी ने कहा कि कोई भी संस्था केवल औपचारिकता नहीं होती, बल्कि उसका स्पष्ट ध्येय होना चाहिए। संस्थाध्यक्षों को अपनी टीम के साथ नवाचार, अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और समय पालन के जरिए संस्थाओं की अलग पहचान स्थापित करनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि लीक पर चलने के बजाय संस्थाओं को युगानुकूल परिवर्तन का वाहक बनना होगा।

    राष्ट्रीयता की भावना एमपीएसपी की मूल पहचान

    मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद केवल स्कूल, कॉलेज या अस्पताल संचालित करने वाली संस्था नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य शिक्षा और सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना है। परिषद की नींव ही राष्ट्रीयता की भावना और सुयोग्य नागरिकों के निर्माण के उद्देश्य से रखी गई थी।

    भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने पर जोर

    सीएम योगी ने सभी संस्थाओं से भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे नई पीढ़ी भारत की गौरवशाली परंपराओं और ज्ञान प्रणाली से जुड़ सकेगी।

    अनुशासन, स्वच्छता और हरियाली पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

    मुख्यमंत्री ने संस्थाओं में अनुशासित परिसर संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि परिसर में स्वच्छता, हरियाली और सकारात्मक वातावरण बना रहना चाहिए। उन्होंने संस्थाध्यक्षों को नियमित निरीक्षण और व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

    प्रार्थना सभा और राष्ट्रगान को बताया जरूरी

    सीएम योगी ने कहा कि विद्यालयों में प्रार्थना सभा, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत विद्यार्थियों में सकारात्मक और आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करते हैं। उन्होंने पुस्तकालयों को समृद्ध बनाने, प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित करने और छात्रों की नियमित करियर काउंसिलिंग पर भी विशेष बल दिया।

    2032 के शताब्दी वर्ष को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू करने के निर्देश

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के शताब्दी वर्ष 2032 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए अभी से व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिषद की स्थापना 1932 में पूर्वी उत्तर प्रदेश में शैक्षिक पुनर्जागरण और राष्ट्रीय मूल्यों के संरक्षण के उद्देश्य से की गई थी।


    उन्होंने परिषद के संस्थापक ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए संस्थाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिमान बनाने का आह्वान किया।

    बैठक में  मौजूद गणमान्य लोग :-

    बैठक में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संयुक्त मंत्री एवं गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी Yogi Kamalnath, देवीपाटन शक्तिपीठ के महंत Yogi Mithileshnath, परिषद के उपाध्यक्ष राजेश मोहन सरकार, वरिष्ठ सदस्य रामजन्म सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रमथनाथ मिश्र, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह, कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव सहित परिषद की सभी संस्थाओं के प्रमुख उपस्थित रहे।

  • गोरखपुर को मिली खेल क्रांति की ऐतिहासिक सौगात

    गोरखपुर को मिली खेल क्रांति की ऐतिहासिक सौगात

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    सीएम योगी ने किया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास, 60 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

    गोरखपुर | 16 मई। पूर्वांचल के खेल इतिहास में शनिवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने गोरखपुर के ताल नदोर क्षेत्र में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन और शिलान्यास किया।

    करीब 393 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह स्टेडियम न सिर्फ गोरखपुर बल्कि पूरे पूर्वांचल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा।

    30 हजार दर्शकों की क्षमता वाला बनेगा स्टेडियम

    46 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर
    मुख्यमंत्री ने बताया कि ताल नदोर में 46 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा, जिसमें लगभग 30 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी।


    स्टेडियम में खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

    60 एकड़ में बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

    इनडोर और आउटडोर खेलों की मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा
    शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि स्टेडियम के बगल में रिजर्व की गई 60 एकड़ भूमि पर विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक समेत सभी प्रकार के इनडोर गेम्स की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं हॉकी सहित कई आउटडोर खेलों के लिए भी आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा।

    खेल के साथ रोजगार को भी मिलेगा बढ़ावा

    होटल, रेस्त्रां और मार्केट की विकसित होगी नई श्रृंखला
    मुख्यमंत्री ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनने से पूरे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी।
    उन्होंने कहा कि यहां होटल, रेस्त्रां, मार्केट और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का तेजी से विकास होगा, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा।

    “सरकारी भूमि का उपयोग लोककल्याण के लिए होना चाहिए”

    ताल नदोर क्षेत्र की बदल रही तस्वीर
    सीएम योगी ने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक ताल नदोर क्षेत्र उपेक्षित और अवैध कब्जों से प्रभावित था। जिसकी मर्जी होती, वह जमीन पर कब्जा कर लेता था।
    उन्होंने कहा कि अब सरकार ने इस भूमि को कब्जामुक्त कर युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए विकास परियोजनाओं की शुरुआत की है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी जमीन का उपयोग विकास और जनकल्याण के लिए होना चाहिए, न कि निजी स्वार्थ के लिए।

    “जाति और क्षेत्र के नाम पर बांटने वाले जनता के हितैषी नहीं”
    मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने प्रदेश को माफिया मुक्त, दंगामुक्त और कर्फ्यूमुक्त बनाया है।

    उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग जाति, भाषा और क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटते हैं, वे जनता के हितैषी नहीं हो सकते।

    खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात

    500 खिलाड़ियों की नई सीधी भर्ती जल्द
    सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार अब तक 534 से अधिक पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के माध्यम से सरकारी नौकरी दे चुकी है।

    500 खिलाड़ियों की नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    ओलंपिक, एशियाड, कॉमनवेल्थ और वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी।

    पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित हुई नई खेल संस्कृति खेलो इंडिया और फिट इंडिया से बढ़ा भारत का गौरव,मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश में खेलों का नया माहौल बना है।

    उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट और सांसद खेल स्पर्धा जैसे अभियानों से भारत का प्रदर्शन ओलंपिक, एशियाड और विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर हुआ है।

    सड़क कनेक्टिविटी से विकास को मिली रफ्तार

    गोरखपुर से वाराणसी और लखनऊ की दूरी हुई कम
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गोरखपुर से वाराणसी पहुंचने में चार से पांच घंटे लगते थे, लेकिन अब यह दूरी लगभग ढाई घंटे में तय हो रही है।
    वहीं गोरखपुर से लखनऊ की यात्रा भी अब आठ घंटे से घटकर साढ़े तीन घंटे रह गई है।
    उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ दूरी नहीं घटा रही बल्कि विकास और रोजगार की रफ्तार भी बढ़ा रही है।

    पेट्रोलियम मंत्री और तेल कंपनियों का जताया आभार कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri भी मौजूद रहे।

    मुख्यमंत्री ने स्टेडियम निर्माण के लिए सीएसआर फंड से 100 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने पर Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum का आभार व्यक्त किया।

    वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन

    मुख्यमंत्री ने किया पौधरोपण, देखा स्टेडियम का मॉडल

    शिलान्यास समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया।

    इसके बाद मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा स्टेडियम के ड्राइंग मैप और मॉडल का अवलोकन कर अधिकारियों से निर्माण कार्यों की जानकारी ली।