Category: गोरखपुर

  • सीएम योगी करेंगे गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास

    सीएम योगी करेंगे गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    393 करोड़ की लागत से बनेगा विश्वस्तरीय स्टेडियम, 30 हजार दर्शकों की होगी क्षमता

    गोरखपुर: पूर्वांचल के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath 16 मई को गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन स्थित ताल नदोर में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन एवं शिलान्यास करेंगे।

    समारोह में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री Hardeep Singh Puri और प्रदेश के खेल मंत्री Girish Chandra Yadav भी शामिल रहेंगे।

     

    स्टेडियम की खास बातें:-

    ➡️ कुल लागत: 393 करोड़ रुपये
    ➡️ क्षेत्रफल: 46 एकड़
    ➡️ दर्शक क्षमता: 30 हजार
    ➡️ 7 इंटरनेशनल प्लेइंग पिच
    ➡️ 4 प्रैक्टिस पिच
    ➡️ रात्रिकालीन मैचों के लिए हाईमास्ट फ्लडलाइट
    ➡️ 23 दिसंबर 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

    मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल इस स्टेडियम का निर्माण कार्य 24 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुका है। सरकार द्वारा जारी पहली किश्त 63.39 करोड़ रुपये से निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार अब तक करीब 7 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

     

    गोरखपुर बनेगा स्पोर्ट्स हब :-

    गोरखपुर ग्रामीण विधायक Vipin Singh ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनने से गोरखपुर को वैश्विक पहचान मिलेगी और यहां भविष्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों समेत बड़े खेल आयोजन संभव हो सकेंगे।

     

    100 करोड़ का CSR सहयोग :-

    देश की प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियां भी स्टेडियम निर्माण में योगदान दे रही हैं।
    🔹 इंडियन ऑयल – 60 करोड़
    🔹 भारत पेट्रोलियम – 30 करोड़
    🔹 हिंदुस्तान पेट्रोलियम – 10 करोड़
    कुल मिलाकर पेट्रोलियम कंपनियां CSR फंड से 100 करोड़ रुपये उपलब्ध कराएंगी।

    बेहतरीन कनेक्टिविटी :-

    ताल नदोर स्थित यह स्टेडियम गोरखपुर एयरपोर्ट से करीब 24 किमी और रेलवे स्टेशन से लगभग 20 किमी दूरी पर स्थित है, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को आने-जाने में सुविधा होगी।

  • नायब तहसीलदारों ने परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण, कम उपस्थिति पर जताई चिंता

    नायब तहसीलदारों ने परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण, कम उपस्थिति पर जताई चिंता

    संवाददाता – एस.पी. सिंह

    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    प्रेरणा एप अभियान के तहत गुरुवार को नायब तहसीलदारों ने क्षेत्र के करीब आधा दर्जन परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया ने प्राथमिक विद्यालय सुरगहना, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोदरी तथा प्राथमिक विद्यालय अखुआपार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक उपस्थित मिले, लेकिन नामांकन के सापेक्ष छात्रों की उपस्थिति काफी कम पाई गई। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई संतोषजनक मिली तथा मध्यान्ह भोजन बनता हुआ पाया गया।

    प्राथमिक विद्यालय सुरगहना में एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले, जिसकी रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को भेज दी गई है।

    वहीं नायब तहसीलदार राम सूरज ने प्राथमिक विद्यालय सहीजना, बनगांवा, जिगिना और भरवल का निरीक्षण किया। यहां भी शिक्षक उपस्थित मिले, लेकिन बच्चों की उपस्थिति अपेक्षा से कम रही। विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित मिली।

    निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें, ताकि छात्र उपस्थिति में सुधार हो सके।

  • 16 साल बाद चला बुलडोजर: गीडा प्रशासन ने हटाया अवैध अतिक्रमण, आवंटियों को मिली राहत

    16 साल बाद चला बुलडोजर: गीडा प्रशासन ने हटाया अवैध अतिक्रमण, आवंटियों को मिली राहत

    संवाददाता – एस.पी. सिंह

    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    गीडा सेक्टर-22 में वर्षों से चले आ रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को गीडा प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। करीब 16 वर्षों से कब्जे की समस्या झेल रहे आवंटियों को आखिरकार प्रशासनिक कार्रवाई के बाद राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

    जानकारी के अनुसार, गीडा प्रशासन ने वर्ष 2005 में उक्त भूमि का अधिग्रहण किया था और वर्ष 2011 में आधा दर्जन लोगों को भूखंड आवंटित किए गए थे। आरोप है कि भूमि आवंटन के बावजूद रामजनक यादव, सत्यवान यादव और दीनानाथ यादव द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया था। इसी कारण आवंटियों को अब तक जमीन का वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका था और वे वर्षों से गीडा कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर थे।

    मामले को गंभीरता से लेते हुए गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक ने टीम गठित कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। करीब एक सप्ताह पूर्व गीडा प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कब्जाधारकों को अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय दिया था। निर्धारित समय बीत जाने के बाद गुरुवार को गीडा और तहसील प्रशासन संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचा और बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा हटवा दिया।

    कार्रवाई के दौरान तहसीलदार राकेश कन्नौजिया, नायब तहसीलदार राम सूरज, वरिष्ठ प्रबंधक सिविल अजय कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक विद्युत सतपाल भाटी, प्रबंधक प्रशासन श्वेताभ विष्णु रंजन, प्रबंधक भूमि अधिग्रहण मयंक मंगल सिंह, प्रबंधक सिविल बृजेश कुमार अग्रहरी, प्रबंधक सिविल विवेक कुमार वर्मा, सहायक प्रबंधक विद्युत राजीव कुमार, तकनीकी सहायक शैलेश कुमार सिंह, सहायक प्रबंधक सिविल सत्य प्रकाश यादव, सहायक अमीन इंदल प्रसाद, सुधीर कुमार अकेला तथा एसएचओ अश्वनी पाण्डेय समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

  • सीबीएसई 12वीं में राधिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एकता शाही बनीं टॉपर

    सीबीएसई 12वीं में राधिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एकता शाही बनीं टॉपर

    93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया

    गगहा, गोरखपुर। Central Board of Secondary Education की कक्षा 12वीं परीक्षा सत्र 2025-26 के घोषित परिणामों में Radhika Senior Secondary School के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है।
    विद्यालय की छात्रा एकता शाही ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंकित प्रजापति ने 92 प्रतिशत, शुभम ओझा ने 91.8 प्रतिशत, भागीरथी निषाद ने 91.4 प्रतिशत तथा ईशा जायसवाल ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
    इसके अलावा नियति शर्मा ने 89.6 प्रतिशत, शिवम यादव ने 89.4 प्रतिशत, पलक राय ने 89.2 प्रतिशत, शिखा पाण्डेय ने 88.6 प्रतिशत, आकांक्षा प्रजापति ने 86.6 प्रतिशत, आयुष सिंह ने 86.2 प्रतिशत, रैनी चंद ने 85.4 प्रतिशत तथा कृष्णानंद यादव ने 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
    विद्यालय के निदेशक Puneet Singh ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
    प्रधानाचार्य S. B. Singh ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देता है। उन्होंने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
    विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।

  • भजन सम्राट अनुप जलोटा का नया भजन “प्रभु से मिलन होगा” रिलीज़, यूट्यूब पर मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

    भजन सम्राट अनुप जलोटा का नया भजन “प्रभु से मिलन होगा” रिलीज़, यूट्यूब पर मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

    भक्ति संगीत की दुनिया के दिग्गज गायक अनूप जलोटा एक बार फिर अपने नए भजन “प्रभु से मिलन होगा” के जरिए श्रद्धालुओं के दिलों में जगह बना रहे हैं। T-Series ने इस बहुप्रतीक्षित भजन को आधिकारिक रूप से रिलीज़ कर दिया है, और रिलीज़ होते ही यह यूट्यूब पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। भक्तिमय संगीत प्रेमी इस भजन को खूब सुन रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा बढ़ती जा रही है।

    इस भजन को संगीतकार अखिलेश कुमार ने तैयार किया है। पारंपरिक भक्ति संगीत की मधुर धुनों और आध्यात्मिक भावनाओं से भरपूर यह गीत श्रोताओं को एक अलग ही भक्तिमय अनुभव दे रहा है।

    अनूप जलोटा की सदाबहार आवाज़ और गहरी आध्यात्मिक प्रस्तुति ने इस भजन को खास बना दिया है। वहीं म्यूजिक कम्पनी के विशाल डिजिटल प्लेटफॉर्म और प्रचार-प्रसार के चलते यह भजन देश-विदेश के श्रद्धालुओं तक तेजी से पहुंच रहा है।

    संगीत जगत के जानकारों का मानना है कि “प्रभु से मिलन होगा” आज के दौर में भी भक्ति संगीत की मजबूत लोकप्रियता को साबित करता है। रिलीज़ के बाद से ही यह भजन यूट्यूब पर लगातार सुना जा रहा है और भक्तिमय प्लेलिस्ट, धार्मिक कार्यक्रमों तथा रेडियो प्रसारणों में भी अपनी जगह बना रहा है।

    भारतीय भक्ति संगीत को कई अमर भजन देने वाले अनूप जलोटा की यह नई प्रस्तुति श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई है और माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह भजन बेहद लोकप्रिय भक्तिगीतों की सूची में शामिल होगा।

  • शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर किया एक मिलियन व्यूज पार

    शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर किया एक मिलियन व्यूज पार

    भोजपुरी संगीत जगत की फेमस सिंगर शिल्पी राज और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी ने नया कीर्तिमान स्थापित करके तहलका मचा दिया है। बता दें कि सिंगर शिल्पी राज गाया हुआ और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव के शानदार अदाकारी से भरा भोजपुरी लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ ने यूट्यूब पर एक मिलियन व्यूज पार कर मिलियन क्लब में शामिल हो गया है। संगीतप्रेमियों के लिए शानदार सौगातपूर्ण यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत में कोई माही श्रीवास्तव के डांस एवं एक्प्रेशन की तारीफ कर रहा है तो कोई शिल्पी राज की आवाज का कायल हो रहा है। यह गीत एक पारंपरिक लोकगीत की मिठास और आधुनिक संगीत के मिश्रण का बेहतरीन उदाहरण है। जिसका निर्माण वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने बड़े कैनवास पर किया है। इस गीत के वीडियो की बात करें तो एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपनी कातिल अदा और नजाकत से आग लगा दी है और बेहतरीन डांस मूव्स से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। उनके एक्सप्रेशंस और पारंपरिक परिधान में उनकी सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया है।

    लिंकः https://youtu.be/hz4YUrsUPt0?si=3IS3kut4aFsSfYvZ

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने गरदा उड़ा दिया है और शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार एमपी यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार अभिषेक तिवारी ने मधुर संगीत दिया है। प्रोजेक्ट अनंजय रघुराज ने तैयार किया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘सुपरहिट भोजपुरी लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ एक ऐसा गीत है, जो हमारी परंपरा और संस्कृति के गौरव को दर्शाता है। शिल्पी राज की आवाज और माही की परफॉर्मेंस ने इस सांग को मनोरंजनपूर्ण बना दिया है। हमें खुशी है कि मिलियन की तादाद में प्यार दे रहे हैं।’

    सिंगर शिल्पी राज ने कहा कि ‘यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। मैंने जब इस सांग की सिंगिंग की थी, तभी मुझे लगा था कि ये गाना हिट तो होगा ही। मुझे खुशी है कि यह गाना शादियों और उत्सवों की पहली पसंद बन गया है।’

    एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इस गाने को एक मिलियन से अधिक व्यूज मिलने पर मैं बहुत हैप्पी हूँ। इस सांग में मैंने अपना हंड्रेड परसेंट दिया है। इस लोकगीत को हिट बनाने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से थैंक्यू!’


  • गोल्डी यादव, रीति तिवारी और अजय अज्जू का नया लोकगीत ‘गोदिया ले ला ए राजा जी’ हुआ रिलीज वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

    गोल्डी यादव, रीति तिवारी और अजय अज्जू का नया लोकगीत ‘गोदिया ले ला ए राजा जी’ हुआ रिलीज वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

    भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी बादशाहत कायम रखने वाली म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स दर्शकों की नब्ज पहचानती है। ऐसे में भोजपुरी संगीत जगत की फेमस सिंगर गोल्डी यादव की मधुर आवाज में नया भोजपुरी लोकगीत ‘गोदिया ले ला ए राजा जी’ श्रोताओं के मनोरंजन के लिए लेकर आई हैं। जिसमें एक्ट्रेस रीति तिवारी के ग्लैमरस अवतार ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है और उनका साथ एक्टर अजय अज्जू ने बखूबी साथ निभाया है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी लाजवाब है कि दर्शक इसे बार-बार देखने पर मजबूर हो रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि रीति और अजय की जुगलबंदी ने इस लोकगीत को फुल एंटरटेनर बना दिया है। ये गाना इंटरनेट पर सनसनी बन गया है। इस लोकगीत के वीडियो की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी कास्टिंग और परफॉरमेंस है। भोजपुरी की उभरती हुई सनसनी अदाकारा रीति तिवारी ने वीडियो में अपने डांस स्टेप्स से आग लगा दी है। उनके चेहरे के हाव-भाव और गजब की एनर्जी ने गाने को बेहद मनोरंजकपूर्ण बना दिया है।

    लिंकः https://youtu.be/_WIo1xq_OUo?si=RBbIoELFHy5xTXyX

    मनोरंजन से भरपूर यह लोकगीत ‘गोदिया ले ला ए राजा जी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस लोकगीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस रीति तिवारी ने गरदा उड़ा दिया है और उनके साथ एक्टर अजय अज्जू ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    गौरतलब है कि भोजपुरी संगीत के शौकीनों के बीच सिंगर गोल्डी यादव का अपना एक अलग मुकाम है। ‘गोदिया ले ला ए राजा जी’ गाना में उन्होंने अपनी गायकी का एक अलग ही स्तर पेश किया है। गाने में सुरों का उतार-चढ़ाव और शब्दों का चयन ऐसा है कि यह सीधे सुनने वालों के दिलों में उतर जाता है। संगीत प्रेमियों का कहना है कि सिंगर गोल्डी यादव की आवाज में जो देसीपन है, वही इस गाने की असली जान है।

    इस गीत को लेकर गोल्डी यादव ने कहा कि फिल्म निर्माता एवं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार सर हमेशा से ही भोजपुरी गीतों के निर्माण में क्वालिटी कंटेंट के पक्षधर रहे हैं। उनका उद्देश्य हमेशा से भोजपुरी संगीत को एक बड़े कैनवास पर पेश करना रहा है। ‘गोदिया ले ला ए राजा जी’ एक ऐसा ही प्रोजेक्ट है जिसमें गीत, संगीत और फिल्मांकन तीनों पर बारीकी से काम किया गया है। इस लोकगीत जो ऑडियंस बहुत इतना प्यार दे रही है।’

  • वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ प्रियंका सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘सइयाँ गवइया’, नेहा पाठक और राजा बाबू की केमिस्ट्री ने

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ प्रियंका सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘सइयाँ गवइया’, नेहा पाठक और राजा बाबू की केमिस्ट्री ने


    भोजपुरी संगीत जगत में अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज कर रहीं मशहूर फिल्मी गायिका प्रियंका सिंह ने भोजपुरी लोकगीत ‘सइयाँ गवइया’ से एक बार अपने फैंस और ऑडियंस का मन मोहने आ गई हैं। उनका यह लोकगीत प्रतिष्ठित म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस गीत में न केवल गायकी का जादू है, बल्कि इसके वीडियो में एक्ट्रेस नेहा पाठक और एक्टर राजा बाबू की शानदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस गीत में मधुर गायकी और बेहतरीन अदाकारी का बहुत ही प्यारा संगम है।

    गौरतलब है कि ‘सइयाँ गवइया’ एक शुद्ध भोजपुरी लोकगीत है, जिसमें एक पत्नी के अपने पति के प्रति भावनाओं और उनके ‘गवइया’ (गायक) होने के अंदाज को बेहद खूबसूरती से बयाँ कर रही है। प्रियंका सिंह की आवाज की मिठास ने इस गाने को एक अलग ऊंचाई दी है। उनकी गायकी में वो सोंधी खुशबू है जो ग्रामीण परिवेश के रिश्तों की मासूमियत को जीवंत कर रही है।

    गाने के वीडियो की बात करें तो एक्ट्रेस नेहा पाठक ने अपनी अदाओं से घनघोर बिजली गिरा रही है और मनमोहक नजाकत से मंत्रमुग्ध कर रही हैं। एक्टर राजा बाबू ने उनका भरपूर साथ दिया है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी नेचुरल लग रही है कि दर्शक इसे बार-बार देख रहे हैं।

    लिंकः https://youtu.be/pSzeksbAwQ0?si=4ZOH4L44sEX8LnfG

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘सइयाँ गवइया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रियंका सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस नेहा पाठक ने गरदा उड़ा दिया है और उनके साथ एक्टर राजा बाबू ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार संजय सनेही ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनीत शाह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर विनीत शाह, क्रिएटिव डायरेक्टर तुषार केशरवानी, डीओपी संतोष यादव, कोरियोग्राफर राजा बाबू, एडिटर जेवन जेना और विशाल हैं। डीआई दुष्यंत चौहान, प्रोडक्शन हाउस बिलीव अस इंडिया प्रोडक्शंस ने प्रोडक्शन किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    सिंगर प्रियंका सिंह ने कहा कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स एमडी एवं फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार बहुत बड़े संगीतप्रेमी हैं। वे हमेशा से भोजपुरी इंडस्ट्री में बेहतरीन और क्वालिटी कंटेंट वाले गाने देने के लिए जाने जाते हैं। ‘सइयाँ गवइया’ भोजपुरी लोकगीत उन्हीं की पारखी नजर की ऐतिहासिक प्रस्तुति है। यह गीत मेरे दिल के करीब के बहुत करीब है। ऐसे गीत को जन-जन तक पहुँचाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू।’

  • ‘पहुना अइले ससुरारी’ देहाती विवाह गीत रिलीज, तनु प्रियंका की आवाज ने जीता दिल

    ‘पहुना अइले ससुरारी’ देहाती विवाह गीत रिलीज, तनु प्रियंका की आवाज ने जीता दिल

    भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए एक नया देहाती विवाह गीत ‘पहुना अइले ससुरारी’ रिलीज कर दिया गया है। इस गीत को अपनी मधुर आवाज से सजाया है लोकप्रिय सिंगर तनु प्रियंका ने, जबकि वीडियो में रीति तिवारी और अजय (अज्जू) की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गीत रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

    यह गीत पारंपरिक भोजपुरी शादी-विवाह की खुशियों और गांव की संस्कृति को खूबसूरती से दर्शाता है। देसी अंदाज, लोक संगीत की मिठास और रंग-बिरंगे विजुअल्स ने इसे खास बना दिया है। गाने के बोल डॉ. शशिकांत तिवारी ने लिखे हैं, जो सीधे दर्शकों के दिलों को छूते हैं। वहीं मोहित मौर्या के संगीत ने इस गीत में चार चांद लगा दिए हैं।
    लिंक

    गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जो लगातार भोजपुरी इंडस्ट्री को नए और बेहतरीन गाने दे रहे हैं। वीडियो का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है, जबकि डीओपी रंजन ने शानदार सिनेमेटोग्राफी की है। कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने की है और एडिटिंग आलोक यादव ने संभाली है। मिक्स एंड मास्टर का काम अजय सिंह एजे ने किया है।

    ‘पहुना अइले ससुरारी’ को Worldwide Records भोजपुरी के ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। यह गीत खासकर शादी और पारिवारिक समारोहों में लोगों की पहली पसंद बनता नजर आ रहा है। भोजपुरी लोकसंस्कृति से जुड़े इस गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

  • शिवानी सिंह, अखिल तिवारी, पारुल यादव और गौरव कुशवाहा का लोकगीत ‘पियर सड़िया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज

    शिवानी सिंह, अखिल तिवारी, पारुल यादव और गौरव कुशवाहा का लोकगीत ‘पियर सड़िया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज

    भोजपुरी संगीत की दुनिया में धमाकेदार भोजपुरी लोकगीत ‘पियर सड़िया’ मोस्ट पॉपुलर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज करके संगीतप्रेमियों के लिए नई सौगात लाई है। ये गीत ने रिलीज होते ही मनोरंजन के गलियारों में हलचल तेज कर दी है। सिंगर शिवानी सिंह और अखिल तिवारी की जादुई आवाज में गाया हुआ इस लोकगीत के वीडियो में एक्ट्रेस पारुल यादव का मनमोहक डांस और एक्टर गौरव कुशवाहा का स्वैग फुल इंटरटेनिंग है। मनोरंजन से भरपूर यह लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर आप देख सकते हैं।
    बता दें कि इस लोकगीत को गाकर भोजपुरी की लोकप्रिय सिंगर शिवानी सिंह ने एक बार फिर अपनी आवाज की खनक से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। उनके साथ स्वर में स्वर मिलाकर सिंगर अखिल तिवारी ने अपनी मधुर आवाज का तड़का लगाया है। इस पारंपरिक लोकगीत में दोनों सिंगर की जुगलबंदी श्रोताओं को मधुर रसपान करा रही है। ये गाना सीधे हर किसी के जुबान पर चढ़ जाता है।
    इस लोकगीत के वीडियो की बात करें तो एक्ट्रेस पारुल यादव ने अपनी कातिलाना अदाओं और बेहतरीन डांस मूव्स से गरदा उड़ा दिया है। बैगनी रंग और लाल रंग की साड़ी में पारुल की खूबसूरती देखते ही बन रही है। वहीं उनका साथ दे रहे अभिनेता गौरव कुशवाहा ने अपने शानदार परफॉर्मेंस और एक्सप्रेशंस से सबका दिल जीत रहे हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

    लिंकः https://youtu.be/uNysXMQyqyI?si=5mz7iyE7wOj-Agty

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘पियर सड़िया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह और अखिल तिवारी ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस पारुल यादव ने गरदा उड़ा दिया है और उनके साथ
    एक्टर गौरव कुशवाहा ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार दुर्गेश भट्ट ने लिखा है, जबकि संगीतकार कान्हा सिंह ने मधुर संगीत दिया है। प्रोजेक्ट अनंजय रघुराज ने तैयार किया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव और रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी व फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘ये लोकगीत ‘पियर सड़िया’ महज एक गाना नहीं, बल्कि भोजपुरी लोक संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन का एक बेहतरीन संगम है। अगर आप भी भोजपुरी संगीत के शौकीन हैं और कुछ नया व फ्रेश देखना चाहते हैं, तो यह गाना आपके लिए मस्ट वॉच है।’

    शिवानी सिंह और अखिल तिवारी ने कहा कि ‘इस लोकगीत की धुन और बोल बहुत ही पारंपरिक हैं, जो आज के युवाओं को भी पसंद आएंगे। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स जैसी बड़ी म्यूजिक कंपनी के साथ काम करना काफी सुखद है। दर्शकों से अपील है कि वे इस गाने को अपना प्यार और आशीर्वाद दें।’

    एक्ट्रेस पारुल यादव और एक्टर गौरव कुशवाहा ने कहा कि इस गाने का हिस्सा बनकर हम बेहद रोमांचित हैं। हमें उम्मीद है कि दर्शक इस गाने पर बहुत सारे रील्स बनाएंगे। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार जी ने इस प्रोजेक्ट पर बहुत मेहनत की है। इस लोकगीत की सबसे बड़ी ताकत इसका मधुर संगीत और फिल्मांकन है।’