घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों पर कार्रवाई की मांग; कार्रवाई न होने पर लखनऊ में लोकतांत्रिक घेराव की चेतावनी
राम नगीना साहनी जी के साथ हुई घटना को लेकर निषाद समाज और निषाद पार्टी की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद के कथन का समर्थन करते हुए कहा गया है कि उनके साथ हुई घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
क्या कहा गया?
बयान में आरोप लगाया गया है कि इस घटना में समाजवादी पार्टी से जुड़े लोग शामिल थे। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के राजनीतिक व्यवहार और सोच पर सवाल उठाए गए हैं।
बयान में यह भी कहा गया है कि इस घटना से यह चिंता पैदा होती है कि यदि समाजवादी पार्टी सत्ता में आती है, तो निषाद समाज के साथ उसका व्यवहार कैसा होगा।
अखिलेश यादव से स्पष्ट रुख की मांग
निषाद पार्टी की ओर से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से इस मामले पर स्पष्ट और आधिकारिक रुख सामने रखने की मांग की गई है।
साथ ही, घटना के लिए जिम्मेदार बताए जा रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
लखनऊ कार्यालय के घेराव की चेतावनी
बयान में कहा गया है कि यदि मामले में स्पष्ट कार्रवाई नहीं होती है, तो निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद के नेतृत्व में लोकतांत्रिक तरीके से समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
निषाद समाज के सम्मान का मुद्दा –
बयान में स्पष्ट किया गया है कि निषाद समाज के सम्मान और अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार के अन्याय को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अब सवाल यह है कि राम नगीना साहनी प्रकरण पर समाजवादी पार्टी नेतृत्व की ओर से क्या आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आती है और मामले में क्या कार्रवाई होती है?
मोहनलालपुर में सोमवार को लगी थी भीषण आग, मंगलवार को गोदाम खोलने पर हुआ दर्दनाक खुलासा; जांच में जुटी पुलिस
गोरखपुर।तिवारीपुर थाना क्षेत्र के मोहनलालपुर में सोमवार शाम फिनायल और तारपीन तेल के गोदाम में लगी भीषण आग ने एक बेकसूर मजदूर की जान ले ली। सोमवार की रात जिस आग को बुझा हुआ मान लिया गया था, मंगलवार सुबह जब उस जले हुए गोदाम को दोबारा खोला गया, तो अंदर का खौफनाक मंजर देखकर हर कोई दहल उठा। गोदाम के भीतर एक मजदूर का पूरी तरह से जला हुआ शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान भोला उर्फ रामबदन (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो घटना के बाद से ही लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार शाम को भड़की थी भीषण आग मची थीअफरा-तफरी –
जानकारी के अनुसार-
मोहनलालपुर निवासी कृष्णा गुप्ता (पुत्र स्व. रामेश्वर प्रसाद) के फिनायल और तारपीन तेल के गोदाम में सोमवार (28 सितंबर) की शाम अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी। गोदाम के अंदर अत्यधिक ज्वलनशील केमिकल और तेल होने के कारण आग ने चंद मिनटों में ही विकराल रूप धारण कर लिया था। आसमान में उठतीं आग की ऊंची लपटें और काले धुएं के गुबार को देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना पर पहुंची तिवारीपुर पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद आसपास के घरों को खाली कराया और आग पर काबू पाया था।
परिजनों की सूचना पर मंगलवार को खुला गोदाम, तो सामने आई सच्चाई
सोमवार की रात राहत कार्य खत्म होने के बाद गोदाम को बंद कर सुरक्षित कर दिया गया था। मंगलवार सुबह महराजगंज जिले के सिंदुरिया थाना अंतर्गत ग्राम मुजहना बुजुर्ग से आए परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि उनका 27 वर्षीय बेटा भोला उर्फ रामबदन, जो इस गोदाम में मजदूरी करता था, सोमवार शाम से ही लापता है और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। अनहोनी की आशंका होने पर पुलिस ने आनन-फानन में जले हुए गोदाम को दोबारा खुलवाया। मलबे के बीच तलाशी के दौरान अंदर एक व्यक्ति का पूरी तरह कोयला बन चुका शव बरामद हुआ।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की असली वजह –
शव इस कदर जल चुका था कि मौके पर शिनाख्त करना भी बेहद मुश्किल था, लेकिन कपड़ों और अन्य परिस्थितियों के आधार पर उसकी पहचान भोला के रूप में की गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला आग में फंसकर दम घुटने और जिंदा जलने का लग रहा है। हालांकि, मौत की सही वजह और समय का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि गोदाम में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।
जर्जर बिजली पोल के सर्वे के दौरान विवाद, ईंट से हमला करने के प्रयास का भी आरोप; युवक ने अब तक थाने में नहीं दी लिखित शिकायत
गोरखपुर/गोला। गोला उपनगर के वार्ड संख्या-14 में जर्जर बिजली पोल और तारों को बदलने व स्थानांतरित करने के लिए किए जा रहे सर्वे के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि 22 सितंबर को अधिकारियों की मौजूदगी में आवेदनकर्ता शिवम तिवारी के साथ मारपीट की गई और ईंट से हमला करने का प्रयास किया गया। घटना के दौरान बिजली विभाग के अधिकारी और जूनियर इंजीनियर भी मौके पर मौजूद बताए जा रहे हैं।
अधिकारियों के सामने हमला करने का आरोप
जानकारी के मुताबिक, सार्वजनिक सुविधा को देखते हुए क्षतिग्रस्त बिजली पोल को बदलने और स्थानांतरित करने के संबंध में सर्वे किया जा रहा था। इसी दौरान शिवम तिवारी पर अचानक हमला किए जाने का आरोप है। आरोप यह भी है कि उनके साथ मौजूद अधिकारियों के सामने ईंट से हमला करने का प्रयास किया गया।
छह महीने में जान से मरवाने की धमकी का आरोप
शिवम तिवारी की ओर से लगाए गए आरोपों के अनुसार, विवाद के दौरान उन्हें कथित तौर पर धमकी दी गई कि “छह महीने के अंदर जैसे तुम्हारे बाप को मरवाया है, वैसे तुम्हें भी मरवा दूंगा।” इसके अलावा सर्वेश तिवारी की ओर से युवक के आवागमन को बाधित करने की धमकी दिए जाने का भी आरोप है।
हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और इस संबंध में पुलिस में अभी तक कोई लिखित शिकायत दिए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है।
मौके पर मौजूद थे बिजली विभाग के अधिकारी
बताया जा रहा है कि जिस समय विवाद हुआ, उस समय गोला के जूनियर इंजीनियर सहित विभागीय अधिकारी मौके पर मौजूद थे। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि सरकारी कार्य के लिए किए जा रहे सर्वे के दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में विवाद और कथित हमले की स्थिति कैसे बनी।
जर्जर पोल और खुले तार बने खतरा-
मामले का दूसरा महत्वपूर्ण पहलू क्षतिग्रस्त बिजली पोल और भारी-भरकम तारों से जुड़ा है। आरोप है कि तारों की स्थिति ऐसी है कि तेज हवा या आंधी के दौरान इनके मकान पर गिरने का खतरा बना रहता है।
यही वजह है कि आवेदनकर्ता की ओर से पोल को बदलने अथवा स्थानांतरित करने के लिए विभाग से कार्रवाई की मांग की गई थी।
अब कार्रवाई पर टिकी नजर –
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या बिजली विभाग जर्जर पोल और ढीले/खुले तारों को समय रहते ठीक कराएगा? साथ ही, अधिकारियों की मौजूदगी में सरकारी कार्य में कथित बाधा और युवक पर हमले के आरोपों को लेकर विभाग और पुलिस स्तर पर क्या कार्रवाई होती है, यह भी देखना होगा।
महत्वपूर्ण बिंदु:
22 सितंबर को गोला वार्ड-14 में घटना का आरोप।
जर्जर बिजली पोल के सर्वे के दौरान विवाद।
अधिकारियों के सामने युवक से मारपीट का आरोप।
ईंट से हमला करने के प्रयास का भी आरोप।
जान से मरवाने और आवागमन बाधित करने की धमकी का आरोप।
मौके पर जूनियर इंजीनियर समेत अधिकारी मौजूद बताए गए।
आवेदनकर्ता ने अभी तक थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है।
कैंपियरगंज के आभूराम तुर्कवलिया में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन, विजेता छात्र-छात्राओं को वितरित किए पुरस्कार
गोरखपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कैंपियरगंज विधानसभा के मंडल जंगल कौड़िया स्थित पं. त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी इंटर कॉलेज, आभूराम तुर्कवलिया में ‘सपनों का भारत’ थीम पर पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा –
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग और रंगोली के माध्यम से भारत के भविष्य, राष्ट्रप्रेम और विकसित भारत की कल्पना को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों की कलाकृतियों का अतिथियों ने अवलोकन किया।
जिला अध्यक्ष ने किया पेंटिंग और रंगोली का अवलोकन –
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं की पेंटिंग और रंगोली का अवलोकन किया। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए।
‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान
इस अवसर पर जनार्दन तिवारी ने कहा कि हमें सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करना चाहिए और अपने राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के विकास और निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
ये प्रमुख लोग रहे मौजूद –
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष डॉ. सदानंद शर्मा, प्रबंधक अखिलेश्वर नाथ त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य अशोक कुमार द्विवेदी, विवेकानंद शुक्ला, विकास साहनी, शंसाह आलम और अरुण सिंह समेत विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे
गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला।
श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया।
🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान
अयोध्या से आए धर्मगुरु एवं प्रसिद्ध कथा वाचक आनंद जी महाराज ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और मातृशक्ति मंदिर परिसर में मौजूद रहे। बालाजी सरकार के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
🔹 ट्रस्ट के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन
यह धार्मिक आयोजन बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में और उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे ‘बबलू’ की देखरेख में संपन्न हुआ।
🔹 देर रात तक मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
मुकुट धारण कराने के बाद भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों के बीच देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में उमड़ती रही। करीब रात एक बजे तक भक्तों का आवागमन जारी रहा।
🔹 जन्मोत्सव के बाद भंडारे का आयोजन
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियों के साथ बालाजी दरबार में भंडारे का भी आयोजन किया गया।
श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में एक शाम समर्पित करें।
आयोजन से जुड़े लोगों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की और कहा— आइए, एक शाम श्रीकृष्ण भगवान के नाम करें।
अधिकारी के आदेश बेअसर, खजनी में लगा 2 किलोमीटर लंबा जाम, बहनों की राखी पर भारी पड़ा जाम
खजनी कस्बे में सुबह 7 बजे से लगा भीषण जाम, 2 KM तक वाहनों की कतार, एम्बुलेंस भी फंसी
ब्यूरो प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी खजूरी गोरखपुर
खजनी, गोरखपुर: खजनी कस्बे में शुक्रवार सुबह 7 बजे से भीषण जाम लगा हुआ है। खजनी थाना से लेकर खजनी ब्लॉक से आगे तक लगभग 2 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी है। जाम में एम्बुलेंस और हजारों राहगीर फंसे हुए हैं।सबसे चिंताजनक बात यह है कि मौके पर यातायात संभालने के लिए पुलिस प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं है।
रक्षाबंधन के पर्व पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर समय से राखी बांधने के लिए घरों से निकली हैं, लेकिन इस जाम में फंसकर उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर यही हाल रहा तो कई बहनें मुहूर्त पर अपने भाइयों तक नहीं पहुंच पाएंगी और मायूस हो जाएंगी।
त्योहार को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने पहले ही आदेश दिया था कि क्षेत्रों में जाम न लगने दिया जाए, लेकिन खजनी में इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द जाम खुलवाने की मांग की है।
हर बृहस्पतिवार की परंपरा के तहत हुआ आयोजन, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
गोरखपुर।श्री बालाजी मंदिर, निकट सेल टैक्स ऑफिस, तारामंडल गोरखपुर में हर बृहस्पतिवार की भांति इस सप्ताह भी कीर्तन एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।
धार्मिक माहौल और भक्ति गीतों से पूरा मंदिर प्रांगण भक्तिमय नजर आया।
🔴 मुख्य बिंदु
हर बृहस्पतिवार की परंपरा के तहत कीर्तन का आयोजन।
भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
भक्तों की भारी मौजूदगी से पूरा मंदिर परिसर भक्तों से भरा रहा।
आयोजन की व्यवस्था बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट की देखरेख में संपन्न हुई।
अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी एवं उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे ‘बबलू’ ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पंडित शुभम शास्त्री, मनीष मिश्रा, कामाख्या नारायण सिंह, राणा सिंह एवं डॉ. सीताराम पांडे का आयोजन में विशेष योगदान रहा।
🎙️ आयोजन को सफल बनाने वालों का सम्मान –
बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया
कीर्तन और भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने भक्ति भाव से कीर्तन में सहभागिता की और बाद में भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
वन्यजीव संरक्षण एवं वन अपराधों की रोकथाम के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले वन दरोगा विजय कुमार शुक्ल को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वन विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उनके द्वारा वन्यजीव तस्करी के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई की विभागीय अधिकारियों ने सराहना की।
विजय कुमार शुक्ल पुत्र स्व. रामनारायण शुक्ल जो कि सहबाजगंज, थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर के निवासी हैं। वर्तमान में वह तिलकोनिया रेंज के अंतर्गत रजही सेक्शन प्रभारी के पद पर तैनात हैं।
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए विजय कुमार शुक्ल की टीम अब तक लगभग 4,000 तोतों को शिकारियों के चंगुल से मुक्त करा चुकी है। इसके अलावा कछुआ तस्करी के मामलों में भी प्रभावी कार्रवाई करते हुए तस्करों को पकड़कर जेल भेजा गया।
वन्यजीवों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराने के बाद उन्हें नियमानुसार प्राकृतिक वातावरण में पुनर्वासित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है। इसके साथ ही कुसम्ही वन क्षेत्र में विरासत वाटिका, पौधरोपण एवं नगर वन की स्थापना जैसे कार्यों में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध कटान के विरुद्ध लगातार कार्रवाई से वन अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगा है। वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए मुख्य वन संरक्षक डॉ. बोनिक चन्द्र ब्रह्मा, डीएफओ गोरखपुर शुभम सिंह एवं एसडीओ गोरखपुर विनीत सिंह द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान मिलने पर विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने विजय कुमार शुक्ल को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकराई DJ ट्रॉली, एक कांवड़िए की मौत; दूसरा गंभीर रूप से झुलसा
गोरखपुर। पिपराइच क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तुर्रा नाला के पास ऊंचाई पर लगाया गया DJ सड़क किनारे गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। करंट की चपेट में आने से दो कांवड़िए गंभीर रूप से झुलस गए। इलाज के दौरान एक कांवड़िए की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार जारी है।
⚡ ऐसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक कांवड़ियों का जत्था दोहरीघाट से जल लेकर वापस लौट रहा था। डीजे बजाते हुए कांवड़िए पादरी बाजार से आगे पिपराइच की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान जंगल तिनकोनिया-पिपराइच मुख्य मार्ग पर तुर्रा नाला के पास ट्रॉली पर लगा ऊंचाई वाला DJ हाईटेंशन तार से छू गया। तार के संपर्क में आते ही तेज चिंगारी निकली और ट्रॉली में करंट उतर गया।
हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर अफरातफरी मच गई।
🚨 दो कांवड़िए झुलसे, एक की मौत
हादसे में झुलसे दोनों कांवड़ियों को पहले पिपराइच सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
इलाज के दौरान जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुर्रा निवासी 24 वर्षीय करण चौहान की मौत हो गई।
वहीं 25 वर्षीय मोहन भारती गंभीर रूप से झुलसे हैं और उनका इलाज जारी है।
🔴 HIGHLIGHTS
⚡ 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकराई DJ ट्रॉली
🚨 करंट की चपेट में आए दो कांवड़िए
🕯️ 24 वर्षीय करण चौहान की इलाज के दौरान मौत
🏥 25 वर्षीय मोहन भारती गंभीर रूप से झुलसे
🚑 पिपराइच सीएचसी से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
👮 हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली
🔎 हादसे के बाद जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। हादसे के बाद DJ संचालक ने घटनास्थल पर ही ट्रॉली से DJ उतार दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।
⚠️ हादसे ने खड़े किए सुरक्षा पर सवाल
इस घटना ने कांवड़ यात्रा के दौरान ऊंची DJ ट्रॉलियों और सड़क के किनारे गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइनों के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या ऊंचाई वाले DJ वाहनों को हाईटेंशन लाइनों वाले मार्गों पर भेजने से पहले पर्याप्त सुरक्षा जांच की गई थी?
BREAKING NEWS — निष्पक्ष टुडे गोरखपुर से बड़ी खबर।
रंगारंग प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा समां, प्रेम-शांति और सेवा का दिया संदेश
गोरखपुर। सुप्रभा गर्ल्स इण्टर कॉलेज, शिवपुर, सहबाजगंज, गोरखपुर में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
🇮🇳 देशभक्ति नाट्य मंचन बना आकर्षण का केंद्र
समारोह में विद्यार्थियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर आधारित देशभक्ति नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। प्रभावशाली अभिनय और भावपूर्ण प्रस्तुति पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
🎭 प्रस्तुतियों के जरिए दिया सामाजिक संदेश
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रेम, शांति, करुणा और सेवा का संदेश दिया। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी जगाया।
⭐ मुख्य अतिथि ने मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी की दी सलाह
समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक रेलवे, गोरखपुर श्री लक्ष्मी निवास मिश्र ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मोबाइल एवं सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से दूर रहने तथा पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और मेहनत के साथ अपने भविष्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया।
🎓 शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी : गजेन्द्र त्रिपाठी
विशिष्ट अतिथि श्री गजेन्द्र त्रिपाठी, ब्यूरो प्रमुख, आज तक ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कारों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी रुचि के क्षेत्र को पहचानकर उसमें बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करें।
🌟 विद्यालय परिवार ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कंचन मिश्रा एवं प्रबंध निदेशक श्री अशोक कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की।
📌 समारोह का हुआ गरिमापूर्ण समापन
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती कंचन मिश्रा ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया।
मुख्य आकर्षण:
🇮🇳 देशभक्ति पर आधारित प्रभावशाली नाट्य मंचन
🎭 रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
❤️ प्रेम, शांति, करुणा और सेवा का संदेश
📚 विद्यार्थियों को पढ़ाई एवं संस्कारों के लिए प्रेरित किया गया
🇮🇳 राष्ट्रीय गीत के साथ समारोह का समापन