Category: उत्तर प्रदेश

  • वित्तविहीन प्रबंधक संघ के ब्लाक अध्यक्ष गोला बने हरेंद्र कुमार यादव

    वित्तविहीन प्रबंधक संघ के ब्लाक अध्यक्ष गोला बने हरेंद्र कुमार यादव

    वित्तविहीन प्रबंधक संघ के ब्लाक अध्यक्ष गोला बने हरेंद्र कुमार यादव
    गोला। 30 सितम्बर 2024 को मां विंध्यवासिनी शिक्षण संस्थान देवकली गोपालापुर गोला के प्रबंधक वाचस्पति दुबे के अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ इकाई गोला की एक बैठक सकुशल संपन्न हुई जिसमे हरेंद्र कुमार यादव को सर्वसम्मति से गोला ब्लाक अध्यक्ष चुना गया, जिसमे विस्तृत मुद्दे पर चर्चा भी हुआ जिसमे विद्यालय की कठिनाइयों व कक्षा – 1 से 12 वीं तक मान्यता के बढ़े हुए मानक को ख़त्म कर पुराने मानक को बहाल करने हेतु विस्तृत चर्चा की गयी। इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश संस्थापक अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र,प्रदेश अध्यक्ष महेश राव, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा,जिलाध्यक्ष गोरखपुर मनोज यादव,जिला सचिव शंभू शरण यादव,सुनील पाल, नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष गोला हरेंद्र कुमार यादव एवं प्रबंधक तारकेश्वर पाण्डेय, सुग्रीव कुमार चौरसिया, अरुण मिश्रा,आशीष सोनकर,सुनील श्रीवास्तव,संजय मौर्या, संजय यादव, कुशहर प्रसाद,अखिलेश कुमार मौर्या आदि लोग मौजूद रहे.

  • मनरेगा उपायुक्त ने मिटिंग में कसे पेंच

    मनरेगा उपायुक्त ने मिटिंग में कसे पेंच

    मनरेगा उपायुक्त ने मिटिंग में कसे पेंच
    विकास कार्यो में तेजी लाने के दिये निर्देश.
    बड़हलगंज / गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) मनरेगा उपायुक्त सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने बड़हलगंज विकास खंड के सभागार में कर्मचारियो की बैठक कर मनरेगा कार्यो की समीक्षा कर अधुरे कार्यो को जल्द पुरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने जाब कार्ड वेरिफिकेशन, जियो टैग, अधिक से अधिक मानव दिवस सृजन, मनरेगा श्रमिकों का समय से भुगतान, श्रमिकों को सौ दिन का रोजगार आदि कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने पेंडिग जियो टैग पर नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द जियो टैग कर खत्म करने का निर्देश दिया। कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नही कि जायेगी। शासन स्तर से मिले आदेश को पुरा न करने वाले लापरवाहो पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बारी बारी से हर गांव के कार्यो की समीक्षा की। हर माह श्रमिकों से डिमांड लेकर उनको रोजगार उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश ग्राम रोजगार सेवकों को दिया। ब्लाक में मनरेगा श्रमिकों के मोबाइल नंबर सत प्रतिशत पाये जाने पर ग्राम रोजगार सेवकों को सराहा। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मीरा गौतम ने कहा कि विभाग के कर्मचारी युद्ध स्तर पर लग के अधूरे कार्यो को पुर्ण करने में तत्परता दिखाये। बैठक के दौरान जेई आशीष कुमार, जयराम तिवारी, ग्राम रोजगार सेवक कैलाश पति, अनुप सिंह, दयानंद यादव, नीता सिंह, जयहिंद, मनीष यादव, बबलू, अमिताभ गौड़, संदीप, अजीज, निर्भय पांडेय, सालिक राम आदि लोग मौजूद थे।   

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शिक्षकों को किया गया सम्मानित

    विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शिक्षकों को किया गया सम्मानित

    विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शिक्षकों को किया गया सम्मानित
    गोरखपुर
    विशिष्ट बी.टी.सी. शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, उ.प्र., गोरखपुर मंडल द्वारा विगत सात वर्षों से मंडल के सूदूर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों को सम्मानित करने का कार्य निरंतर करता आ रहा है । उसी क्रम में इस वर्ष डायट स्थित गुरु गोरक्षनाथ सभागार में गोरखपुर मंडल के 60 उत्कृष्ट शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों, विशेष शिक्षकों व कस्तूरबा विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा तथा विशिष्ट संवर्ग से उच्च पदों पर कार्यरत 05 पूर्व शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया ।

    विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शिक्षकों को किया गया सम्मानित
    विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शिक्षकों को किया गया सम्मानित

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक – चिल्लूपार मा. राजेश त्रिपाठी ने कहा कि गुरु का स्थान ईश्वर से भी बड़ा होता है और हम इन उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करके ईश्वर का साक्षात्कार किए हैं । हम यदि आज कुछ बोल पा रहे हैं तो वह शबृद हमें किसी शिक्षक ने ही सीखाया है । विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य अभिषेक कुमार पाण्डेय ने कहा कि बेसिक शिक्षा में समाज के अंतिम व्यक्ति को शिक्षित कर देश का बेहतर नागरिक बनाने में हमारे शिक्षक उत्कृष्ट योगदान देकर रहे हैं । नगर शिक्षा अधिकारी डा. नरेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारे शिक्षकों में असंभव को भी संभव करके दिखाने की असीमित क्षमता है । शिक्षक से खण्ड शिक्षा अधिकारी बने उदयशंकर राय, प्रदीप शर्मा, विनयशील मिश्र व राजकिशोर सिंह को भी सम्मानित किया गया । प्रदेश मंत्री व आयोजन समिति के संयोजक तारकेश्वर शाही ने अतिथियों का स्वागत व आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि हम प्रति वर्ष सूदूर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों को सम्मानित कर उन्हें और भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र उपाध्याय ने कहां कि शिक्षक सम्मान का भूखा होता है और उन्हें सम्मानित करके कठिन से कठिन कार्यों को भी सम्पादित कराया जा सकता है । कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल उपाध्यक्ष विनोद मिश्र ने किया ।
    प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री संजयराज सिंह, मंडल उपाध्यक्ष ईश्वर चन्द्र शुक्ल, संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष खेसरीलाल, मंडल कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह, मीडिया प्रभारी रणधीर प्रताप शाही, जिलाध्यक्ष देवरिया विज्ञान सिंह, कोषाध्यक्ष गोरखपुर शिवरतन निषाद, अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने भी संबोधित किया ।

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय में तीन दिनों तक रहेगा साहित्यकारों का संगम

    गोरखपुर विश्वविद्यालय में तीन दिनों तक रहेगा साहित्यकारों का संगम

    गोरखपुर विश्वविद्यालय में तीन दिनों तक रहेगा साहित्यकारों का संगम :
    गोरखपुर विश्वविद्यालय में आगामी 4,5,6 अक्टूबर को केन्द्रीय हिंदी निदेशालय शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित ‘हिन्दी भाषा और साहित्य : आलोचना का मूल्य और डॉ. रामचन्द्र तिवारी’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन कर रहा है। गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद-भवन में आयोज्य इस संगोष्ठी के उद्‌घाटन सत्र में मुख्य अतिथि श्री शिवप्रताप शुक्ल, माननीय राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश, शिमला रहेंगे। प्रो० विश्वनाथ प्रसाद तिवारी, पूर्व अध्यक्ष, साहित्य अकादेमी मुख्य वक्तव्य देंगे। प्रो० सुनील बाबूराव कुलकर्णी, निदेशक, केन्द्रीय हिंदी-निदेशालय बतौर विशिष्ट अतिथि उद्‌घाटन सत्र को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो० पूनम टंडन, माननीया कुलपति जी करेंगी।
    संगोष्ठी का पहला सत्र रामचन्द्र तिवारी की स्मृति को समर्पित रहेगा। जिसमें उपस्थित वक्तागण प्रो. अनंत मिश्र, प्रो. अमरनाथ शर्मा, प्रो रामदरश राय, कथाकार नवनीत मिश्र एवं डॉ धर्मव्रत तिवारी अपनी स्मृतियों को साझा करेंगे। इस सत्र की अध्यक्षता प्रो. रामदेव शुक्ल करेंगे। द्वितीय सत्र जिसका विषय है ‘रामचन्द्र तिवारी और उनका आलोचना साहित्य’। इस सत्र में प्रो. टी.वी. कट्टीमनी (विजयनगरम), प्रो० अरविन्द त्रिपाठी, डॉ. वेदप्रकाश पांडेय, प्रो. अनिल कुमार राय, डॉ. प्रेमवत तिवारी बतौर वक्ता के रूप में रहेगें।
    संगोष्ठी के दूसरे दिन के पहले सत्र में ‘हिन्दी भाषा : वर्तमान और भविष्य’ शीर्षक का पहला सत्र होगा, जिसमें प्रो नंदकिशोर पाण्डेय (जयपुर), प्रो. रामजी तिवारी (मुंबई), प्रो. दीपक प्रकाश त्यागी (गोरखपुर), प्रो. नरेंद्र मिश्र( नई दिल्ली), प्रो. विजय प्रसाद अवस्थी (नासिक) बतौर वक्ता रहेंगे।
    द्वितीय सत्र ‘हिन्दी-निबन्ध: सांस्कृतिक मूल्य’ विषय पर केन्द्रित रहेगा। जिसमें श्रीराम परिहार (खंडवा), प्रो. सदानंद प्रसाद गुप्त (गोरखपुर), प्रो. मिलनरानी जमातिया (सूर्यमणिनगर), डॉ. दमयन्ती तिवारी (गोरखपुर) बतौर वक्ता उपस्थित रहेंगी।
    तृतीय सत्र में ‘हिन्दी आलोचना का स्वरूप’(आरम्भ से छायावाद तक) विषय पर केन्द्रित रहेगा। जिसमें प्रो आर एस सर्राजू ( हैदराबाद), प्रो. के. सी. लाल (गोरखपुर ), प्रो. पवन अग्रवाल (लखनक), प्रो. राजेश मल्ल (गोरखपुर) मुख्य वक्ता रहेंगे । चतुर्थ सत्र ‘हिन्दी आलोचना का स्वरूप’(छायावाद के बाद), विषय पर केन्द्रित होगा। जिसमें प्रो. कुमुद शर्मा (नई दिल्ली), प्रो चित्तरंजन मिश्र (गोरखपुर), प्रो. मंजु त्रिपाठी (लखनऊ), प्रो. गौरव तिवारी (कुशीनगर) वक्तव्य देंगे।
    संगोष्ठी के तीसरे दिन (6 अक्टूबर 2024) को शोध-पत्र वाचन का सत्र होगा। जिसकी अध्यक्षता डॉ. दमयन्ती तिवारी जी करेंगी। दूसरा सत्र ‘हिन्दी शोध: स्थिति और स्वरूप” विषय पर आयोजित होगा। जिसमें प्रो. जोगेन्द्र सिंह विसेन (नासिक), प्रो हरीश कुमार शर्मा (सिद्धार्थनगर), प्रो. सिद्धार्थ शंकर (छपरा) बतौर वक्ता रहेंगे।
    संगोष्ठी का समापन सत्र 6 अक्टूबर, 2024 को 12 बजे से आरंभ होगा। जिसमें प्रो. सुरेन्द्र दुबे उपाध्यक्ष, केन्द्रीय हिन्दी शिक्षण मण्डल शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार बतौर मुख्य अतिथि रहेंगे। विशिष्ट अतिथि प्रो. राजवंत राव, अधिष्ठाता, कला-संकाय, गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं अध्यक्षता प्रो. सुनील बाबूराव कुलकर्णी, निदेशक, केन्द्रीय हिंदी निदेशालय, शिक्षा-मंत्रालय, भारत सरकार करेंगे। कार्यक्रम के अंत में कुलपति प्रो. पूनम टंडन आशीर्वचन देंगी। संचालन प्रो. प्रत्यूष दुबे, और आभार कुलसचिव, गोरखपुर विश्वविद्यालय देंगे।

  • 112 पर तेंदुआ आने की झूठी सूचना वाला अभियुक्त गिरफ्तार!!

    112 पर तेंदुआ आने की झूठी सूचना वाला अभियुक्त गिरफ्तार!!

    112 पर तेंदुआ आने की झूठी सूचना वाला अभियुक्त गिरफ्तार!!
    गोसाईगंज क्षेत्र में तेंदुआ आने की झूठी सूचना 112 पर देने वाला अभियुक्त को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे!!
    गोसाईगंज थाना प्रभारी बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिवप्रसाद पुत्र शम्भू निवासी गंगाखेड़ा महुराकला उम्र 35 ने 112 पर महुराकला मे तेंदुआ आने की झूठी सूचना दी!!
    जानकारी करने पर पाया गया कि शिवप्रसाद नशेड़ी है,गांव के लोगों ने तेंदुआ आने कि सूचना का खंडन किया!!
    झूठी सूचना देने पर इनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही कि गई!!

  • पर्वतारोहण अभियान में गोरखपुर की सुप्रिया यादव ने रचा इतिहास 14,100 फीट ऊंचे बर्फीले पहाड़ को किया फतह

    पर्वतारोहण अभियान में गोरखपुर की सुप्रिया यादव ने रचा इतिहास 14,100 फीट ऊंचे बर्फीले पहाड़ को किया फतह

    पर्वतारोहण अभियान में गोरखपुर की सुप्रिया यादव ने रचा इतिहास 14,100 फीट ऊंचे बर्फीले पहाड़ को किया फतह.
    गोरखपुर। पर्वतारोहण के क्षेत्र में गोरखपुर की बेटी सुप्रिया यादव ने एक बार फिर अपने साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए इतिहास रचा है। हिमालयन ट्रेक के द्वारा आयोजित पर्वतारोहण अभियान में सुप्रिया ने 14,100 फीट ऊंचे बर्फीले पहाड़ पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे पहले सुप्रिया ने 10,000 फीट ऊंचे बर्फीले पहाड़ पर चढ़ाई की थी, और अब इस नई ऊंचाई को छूकर उन्होंने अपने पर्वतारोहण के सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ दी है।
    सुप्रिया यादव, जो गोरखपुर के सूरजकुण्ड कॉलोनी की निवासी हैं, भारतीय जीवन बीमा निगम के मुख्य बीमा सलाहकार श्रीराम यादव और श्रीमती विमला यादव की बेटी हैं। उनके माता-पिता ने हमेशा ही उनके सपनों को पूरा करने के लिए उन्हें प्रेरित किया और उन्हें आगे बढ़ने का साहस दिया। पर्वतारोहण के प्रति सुप्रिया का जुनून और साहस उन्हें इस मुकाम तक लाया है। आसपास के क्षेत्रों में आयोजित रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग और ट्रैकिंग कैंप के दौरान सुप्रिया ने इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा कर दिखाया।
    सुप्रिया ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस अभियान के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। ठंड के मौसम में बर्फीले तूफान और तेज हवाओं ने चढ़ाई को और कठिन बना दिया था, लेकिन उन्होंने अपने आत्मविश्वास और साहस के बल पर इन सभी कठिनाइयों का सामना किया। उनके प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन और उनकी अपनी मेहनत ने उन्हें इस ऊंचाई को फतह करने में मदद की। इस सफलता के लिए उन्होंने अपने परिवार, प्रशिक्षकों और दोस्तों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें हर कदम पर सहयोग और प्रोत्साहन दिया।
    सुप्रिया का चयन और उनके द्वारा प्राप्त की गई सफलता इस बात का प्रमाण है कि समर्पण और मेहनत से किसी भी ऊंचाई को हासिल किया जा सकता है।
    सुप्रिया की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे गोरखपुर में खुशी और गर्व का माहौल है। उनके इस साहसिक कदम ने युवाओं को यह संदेश दिया है कि अगर हिम्मत और मेहनत से काम किया जाए,तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती। गोरखपुर व उत्तर प्रदेश की प्रथम व इकलौती बेटी ने अपने प्रयासों से शहर व प्रदेश का नाम रोशन किया है और आने वाली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरी हैं।

  • नगर आयुक्त व महापौर शहर में भ्रमण शील रहकर जल निकासी पंपों से कराया

    नगर आयुक्त व महापौर शहर में भ्रमण शील रहकर जल निकासी पंपों से कराया

    नगर आयुक्त व महापौर शहर में भ्रमण शील रहकर जल निकासी पंपों से कराया
    निगम 65 स्थलों पर अस्थाई पम्पसेट एवं 11 स्थाई पम्पसेट लगा कर जल भराव स्थलो से पानी निकलवाया
    गोरखपुर। शहर में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच आज प्रातः काल महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा महानगर के विभिन्न स्थानों पर भ्रमणशील रहकर जल निकासी सुनिश्चित कराया गया। नगर आयुक्त द्वारा मुंशी प्रेमचंद पार्क, महेवा स्थित सम्पवेल, गोपालपुर दाउदपुर, पैडलेगंज, पाम पैराडाइस के पास स्थित रेगुलेटर, धर्मशाला ओवर ब्रिज के नीचे, गोरखनाथ ओवर ब्रिज होते हुए गुरुकुल विद्यालय आदि स्थानों का निरीक्षण किया गया एवं सभी जोनल अधिकारी, सफाई निरीक्षक को नालियों की सफाई कराते रहने एवं समस्त अभियंतागण को पंपसेट एवं सम्पवेल लगातार चलाते रहने हेतु निर्देशित किया गया। नगर निगम, गोरखपुर द्वारा लगभग 65 स्थलों पर अस्थाई पम्पसेट एवं 11 स्थाई पम्पसेट लगा कर जल भराव वाले प्रमुख स्थलो यथा नकहा पुल के नीचे, गायत्रीपुरम नकहा मजार के पास, एच०एन० सिंह चौराहा के पास, गोपलापुर में, धर्मशाला पुल के पास, खंजान्ची चौराहे के पास, वार्ड सं० 17 मोहम्मद नगर में पप्पू कटरा के पास, मैत्रीपुरम बिछिया में, मोहनापुर चौहान टोला में, भरपुरवा गोंत में मोहनापुर नरायन खुर्द में, वार्ड संक 01 निकट भैरोपुर, सिघड़िया में, गोरखनाथ में व गायघाट में जल निकासी की व्यवस्था की गयी है। उक्त के अतिरिक्त निम्न स्थलों पर महापौर व नगर आयुक्त द्वारा औचक निरीक्षण के समय जल निकासी हेतु नगर निगम, गोरखपुर द्वारा कार्यवाही की गयी। जल निगम द्वारा आर०के०बी० के० से पैडलेगंज चौराहे तक बनाये जा रहे रिंग रोड के कारण उक्त क्षेत्र के रामगढ़ताल में जाने वाला पानी अवरूद्ध हुयी, जिसे तत्काल निस्तारण हेतु रोड को कटवा कर जल निकासी कराया गया
    गोरखनाथ ओवर ब्रिज के पास सेतु निगम द्वारा निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य करने के दौरान नाला पाट दिया गया था, जिसे तत्काल खोलवा कर आस-पास के क्षेत्रों से जल निकासी करायी गयी। नौसड से पैडलेगंज तक पी०डब्लू०डी० द्वारा नाला का निर्माण के दौरान नाले में मलवा भर जाने के कारण

    जल निकासी अवरूद्ध हो गयी थी, जिसे नगर निगम द्वारा साफ करा कर जल निकासी करायी गयी। 4 आई०सी०सी०सी० द्वारा लगातार जल भराव को लेकर निगरानी की जा रही है, किसी प्रकार की समस्या प्राप्त
    होने पर क्वीक रिसपोन्स टीम द्वारा मदद की जा रही है।
    नगर आयुक्त एवं महापौर द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी लोग वर्तमान में हुए वर्षों एवं अगामी वर्षा के दृष्टिगत अलर्ट रहे एवं क्षेत्र का भ्रमण करते रहें तथा आवश्यकतानुसार कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।
    नगर निगम क्षेत्र में कार्य कर रही निम्न संस्था यथा पी०डब्लू०डी०, सेतु निगम, विकास प्राधिकरण व जल निगम आदि द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों के कारण शहर में कई स्थानों पर जल भराव की समस्या उत्पन्न हुई है।
    पी० डब्लू० डी० द्वारा खजांची चौराहे पर पम्प चलाने में की गयी देरी के कारण खजांची रोड पर स्पोर्टस कालेज साइंड में जलभराव हो गया, जिसे पम्प चलवा कर जल निकासी किया गया।
    उक्त के अतिरिक्त बन्धों पर स्थापित समस्त रेगुलेटरों व शहर में स्थापित विभिन्न स्थलों पर स्थापित सम्पवेल का संचालन करा कर जल निकासी की कार्यवाही की जा रही है।

  • सीएम योगी- जीरो टॉलरेंस नीति से अपराधियों और उनके आकाओं को ही परेशानी

    सीएम योगी- जीरो टॉलरेंस नीति से अपराधियों और उनके आकाओं को ही परेशानी

    जीरो टॉलरेंस नीति से अपराधियों और उनके आकाओं को ही परेशानी : सीएम योगी
    बेहतर भविष्य बनाने के लिए वर्तमान का सुरक्षित रहना आवश्यक : मुख्यमंत्री
    गीडा सेक्टर 27 में पेप्सिको की फ्रेंचाइजी वरुण बेवरेजेज की यूनिट का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
    जीआईएस में मिले 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों में से 10 लाख करोड़ का शिलान्यास, 10 लाख करोड़ पाइप लाइन में गोरखपुर, 29 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुरक्षा के बेहतरीन माहौल में ही निवेश आता है। जब व्यक्ति ही सुरक्षित नहीं रहेगा तो उसकी पूंजी कैसे सुरक्षित रह पाएगी। पर, सुरक्षा के इस शानदार माहौल से, अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति से उन लोगों और उनके आकाओं परेशानी होती है जिनके लिए अपराध ही पेशा था। जो अपराध करने को ही बड़प्पन मानते थे। सरकार कानून व्यवस्था को लेकर जीरो टॉलरेंस के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि इससे ही वर्तमान सुरक्षित रहेगा और बेहतर भविष्य के लिए वर्तमान का सुरक्षित रहना आवश्यक है।

    सीएम योगी रविवार को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के समीप बस रहे औद्योगिक गलियारे में गीडा के सेक्टर 27 में बहुराष्ट्रीय कंपनी पेप्सिको की फ्रेंचाइजी मेसर्स वरुण बेवरेजेज के 1170 करोड़ रुपये के निवेश से लगी यूनिट (शीतल पेय बॉटलिंग एवं डेयरी उत्पाद संयंत्र) का औपचारिक उद्घाटन करने के बाद यहां आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं का आह्वान किया है कि वे नौकरी की बजाय उद्यमिता पर अधिक ध्यान दें। रोजगार के लिए और अधिक अवसर पाने के लिए उद्यमिता सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। आधुनिक विकास की नई ऊंचाइयों को छूने वाले जिन देशों ने उद्यमिता, शोध और नवाचार पर ध्यान दिया है, वही देश आर्थिक परिदृश्य में केंद्र बिंदु में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के रोजगार के लिए, जन आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए जो अवसर चाहिए उनमें निवेश सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। सुखद स्थिति है कि बीते सात साल में उत्तर प्रदेश निवेश का बेहतरीन गंतव्य बन चुका है।

    *यूपी में निवेश के सवाल को लिया चुनौती के रूप में, संकल्प से बनाया बेहतरीन डेस्टिनेशन*
    सीएम योगी ने कहा कि 2017 में जब पहली बार उनकी सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए टीम को लगाया गया। टीम ने रिपोर्ट दी कि प्रदेश में 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश आ सकता है। तत्समय 23 करोड़ की आबादी वाले राज्य में मात्र 20 हजार करोड़ के निवेश को लेकर बताया गया कि यूपी में निवेश कौन करेगा। सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने इस सवाल को चुनौती के रूप में स्वीकार किया और संकल्प लिया कि उत्तर प्रदेश को ऐसा बनाएंगे जहां देश और दुनिया के निवेशक निवेश करने आएंगे। इसके लिए जिस स्पीड में काम किया गया उसका परिणाम रहा कि फरवरी 2023 में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में यूपी को 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले। इनमें से 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों का पीएम मोदी की उपस्थिति में हुए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शिलान्यास हो चुका है। जबकि 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरने के लिए पाइप लाइन में हैं।

    *निवेश से बढ़ी औद्योगिक विकास की आस*
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा निवेश के रूप में उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की आस भी बढ़ रही है और रोजगार भी आ रहा है। उन्होंने वरुण बेवरेजेज की गीडा यूनिट का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां पूंजी तो आई ही, प्रशासन ने 48 एकड़ भूमि देकर काम आगे बढ़ाया। नतीजा है कि आज यहां 1500 से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। इनमें से 90 प्रतिशत लोग यूपी और यूपी में भी 70 प्रतिशत से अधिक लोग गोरखपुर और आसपास के हैं। उन्होंने कहा कि युवा पहले नौकरी के लिए बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, थाईलैंड या सिंगापुर जाने को विवश होते थे। आज उन्हें घर के पास ही नौकरी और रोजगार की सुविधा मिल रही है। पर, यह सुविधा अचानक नहीं आई है।

    *तीन-चार साल में ही गीडा में हुआ 12 हजार करोड़ का निवेश*
    सीएम ने कहा कि गीडा के शिलान्यास के बाद 1998 तक उद्योग लगने का नाम तक नहीं था। धरना प्रदर्शन, लाठी चार्ज, गोली चलने से कोई निवेश के लिए आना नहीं चाहता था। इन समस्याओं का समाधान किया गया, निवेशकों से संवाद बढ़ाया गया। परिणाम है कि बीते तीन-चार सालों में ही गीडा में 12 हजार करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है।

    *सुगमता से बढ़ते कार्यक्रम से आ रहा निवेश, बढ़ रहा रोजगार*
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निवेश को धरातल पर उतारने के लिए लैंड बैंक, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का बेहतरीन होना जरूरी है। सरकार ने इन सब पर पूरा ध्यान दिया। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए डिजिटल प्लेटफार्म तैयार किए। निवेश मित्र पोर्टल जहां 450 से अधिक एनओसी के लिए सिंगल विंडो प्लेटफार्म है तो वहीं निवेश सारथी से निवेश एमओयू की मॉनिटरिंग होती है और जब निवेश धरातल पर उतर जाता है तो निवेशकों को इंसेंटिव देने के लिए भी ऑनलाइन व्यवस्था है। साथ ही निवेशकों की समस्याओं के समाधान के लिए सीएम फेलो को भी लगाया गया है। सीएम योगी ने कहा कि जब सुगमता से कार्यक्रम आगे बढ़ते हैं तो निवेश और रोजगार सृजन भी दिखता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गीडा में आईजीएल, गैलेंट, अंकुर उद्योग, केयान डिस्टिलरी, ज्ञान डेयरी, तत्वा प्लास्टिक ने भी निवेश किया है। गीडा की तरफ से प्लास्टिक पार्क, फ्लैटेड फैक्ट्री और रेडीमेड गारमेंट पार्क का काम भी युद्ध स्तर पर आग बढ़ाया जा रहा है।

    *धुरियापार को बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनाने की कार्यवाही शुरू*
    मुख्यमंत्री ने कहा कि धुरियापार में सीबीजी प्लांट की स्थापना हो चुकी है। यहां पराली से एथेनाल बनाने के साथ ग्रीन एनर्जी की तरफ कदम बढ़ा दिया गया है। अब धुरियापार को बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनाने की कार्यवाही भी आगे बढ़ाई जा रही है। सीएम योगी ने कहा कि आज यूपी के पास एक्सप्रेसवे का संजाल है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से इस क्षेत्र की जनता और उद्यमियों को काफी सहूलियत होगी।

    *बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर की तरह बनेगा महिलाओं का समूह*
    सीएम योगी जी कहा कि वरुण बेवरेजेज ने बेहतरीन डेयरी प्रोडक्ट बन रहे हैं। अभी स्थानीय स्तर पर पर्याप्त दूध न मिल पाने से प्लांट के लिए दूध बाहर से मंगाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस दिक्कत को देखते हुए सरकार ने बुंदेलखंड की बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर की तर्ज पर महिलाओं का समूह बनाने के लिए 20 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इसे तत्काल आगे बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि वरुण बेवरेजेज को दूध गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के जिलों से ही मिलने लगे। इससे किसानों की आय कई गुना बढ़ेगी और पशुधन भी बचेगा। उन्होंने वरुण बेवरेजेज प्रबंधन से कहा कि वे प्रगतिशील किसानों को प्लांट का विजिट कराएं।

    *साढ़े छह लाख को सरकारी नौकरी, दो करोड़ को एमएसएमई-उद्योग में रोजगार*
    यूपी को निवेश का बेहतरीन डेस्टिनेशन बताते हुए सीएम योगी ने कहा कि सरकार नौकरी के साथ ही स्टार्टअप्स और उद्योग लगाने के लिए सतत प्रोत्साहन दे रही है। युवाओं को हरेक क्षेत्र में उचित अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में साढ़े छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। जबकि दो करोड़ को एमएसएमई-उद्योग में रोजगार मिला है, 60 लाख युवाओं को स्वतः रोजगार से जोड़ा गया है।

    *युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए देंगे ब्याजमुक्त लोन*
    मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए उनकी सरकार ब्याजमुक्त लोन देने जा रही है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत पहले चरण में पांच लाख रुपये तथा दूसरे चरण में दस लाख रुपये का लोन दिया जाएगा।

    *दुनिया में धूम मचा रहा यूपी का ओडीओपी*
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के प्रभावी होने के बाद लाखों की संख्या में रोजगार सृजन हुआ है। यूपी का ओडीओपी दुनिया में धूम मचा रहा है और देश में ब्रांड बन गया है।

    *स्किल डेवलपमेंट के लिए भी हो रहा है कार्य*
    सीएम योगी ने कहा कि निवेश और रोजगार के साथ ही सरकार स्किल डेवलपमेंट के लिए भी कार्य कर रही है। इसी क्रम में गीडा में भारत सरकार के सहयोग से एक स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर खोला गया है। सरकार की कोशिश इंडस्ट्री और इंस्टिट्यूशन को जोड़कर स्किल्ड मैनपॉवर उपलब्ध कराने की है।
    ————-
    *सीएम योगी ने जो किया वह देश में मॉडल बनकर उभरा : नंदी*
    इस अवसर पर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में चौतरफा विकास का कारवां आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो कहा, वो कर दिखाया और जो किया वह पूरे देश में मॉडल बनकर उभरा। श्री नंदी ने कहा कि 2017 के पहले के यूपी, पूर्वांचल और गोरखपुर की तुलना आज के दौर से करने और जमीन आसमान का अंतर नजर आएगा। पहले की सरकारें जहां अपना, अपने परिवार, रिश्तेदार और फिर अपनी जाति तक सीमित थीं तो वहीं सीएम योगी ने बिना भेदभाव समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाई है। सीएम योगी के नेतृत्व में सिर्फ प्रदेश ही नहीं बदला है बल्कि परिवेश भी बदला है। आज का उत्तर प्रदेश सशक्त, समृद्ध और गतिशील प्रदेश है। उन्होंने कहा कि 2017 के पूर्व उत्तर प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र का बुनियादी ढांचा व्हीलचेयर पर था और आज सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी औद्योगिक प्रगति के मामले में फर्राटा भर रहा है।
    ———-
    *प्रयागराज में भी बॉटलिंग प्लांट लगा रहा वरुण बेवरेजेज : रविकांत जयपुरिया*
    स्वागत संबोधन में मेसर्स वरुण बेवरेजेज के चेयरमैन रविकांत जयपुरिया ने कहा कि वरुण बेवरेजेज, पेप्सिको के ब्रांड के विश्व के सबसे बड़े मैन्युफैक्चरर्स में से एक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन और सहयोग से गोरखपुर में वरुण बेवरेजेज की यूनिट बहुत कम समय में तैयार हो गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में यूपी काफी आगे है। सरकार की इंडस्ट्री फ्रेंडली नीतियों से उत्तर प्रदेश में तीव्र औद्योगिक विकास हो रहा है। बताया कि सरकार के प्रोत्साहन से वरुण बेवरेजेज प्रयागराज में भी बॉटलिंग प्लांट लगाने का काम शुरू कर चुका है। 2025 के शुरुआत में वहां भी प्लांट के लोकार्पण की तैयारी है। उन्होंने बताया कि वरुण बेवरेजेज को प्लास्टिक रिसाइक्लिंग प्लांट लगाने के लिए भी सरकार फर्रुखाबाद में भूमि आवंटन कर चुकी है। श्री जयपुरिया ने बताया कि गीडा यूनिट में सॉफ्ट ड्रिंक्स के साथ ही अब डेयरी उत्पादों का उत्पादन शुरू हो गया है। यह प्लांट गोरखपुर के किसानों से दूध खरीदकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश करेगा। उन्होंने सीएसआर फंड से जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में आरुह हेल्थ क्लिनिक की पहल किए जाने और गोरखपुर में भी ऐसी एक क्लिनिक के संचालन की जानकारी भी दी।
    ———–
    *वरुण बेवरेजेज की गीडा यूनिट ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का उत्कृष्ट उदाहरण : कमलेश जैन*
    वरुण बेवरेजेज के अधिशासी निदेशक कमलेश जैन ने कहा कि गोरक्षभूमि पर पेप्सी प्लांट का उद्घाटन वरुण बेवरेजेज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ लॉ एंड ऑर्डर और यूपी सरकार के प्रोत्साहन से वरुण बेवरेजेज की गीडा यूनिट महज एक साल में उत्पादनरत हो गई है। यह प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने बताया कि ग्रुप का टर्नओवर 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक है और ग्रुप में कुल मिलाकर 40 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिला हुआ है। वरुण बेवरेजेज के आठ प्लांट अकेले उत्तर प्रदेश में हैं। गोरखपुर की यूनिट में 1500 को रोजगार मिला है जबकि दस हजार किसानों-पशुपालकों को दूध बेचकर आय बढ़ाने का मौका मिलेगा। वरुण बेवरेजेज के टेक्निकल हेड बग्गा ने प्लांट से जुड़े तकनीकी पहलुओं और सॉफ्ट ड्रिंक्स तथा डेयरी प्रोडक्ट के बनने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
    इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, नेपाल के कृष्णानगर के सांसद अभिषेक प्रताप शाह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक प्रदीप शुक्ल, फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, श्रीराम चौहान, सरवन निषाद, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, एमएलसी बागीश पाठक, प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, मेदांता ग्रुप के चेयरमैन डॉ. नरेश त्रेहन, गीडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुज मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
    ———-
    *बॉटलिंग प्लांट का निरीक्षण किया मुख्यमंत्री ने*
    वरुण बेवरेजेज की गीडा यूनिट का फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बॉटलिंग प्लांट का सघन निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक के मैन्युफैक्चरिंग से लेकर पैकेजिंग तक के प्रोसेस तथा पेप्सिको ब्रांड के विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर वरुण बेवरेजेज के अधिकारियों ने सीएम योगी को यहां लगी अत्याधुनिक हाईटेक मशीनों और बॉटलिंग प्रक्रिया की जानकारी दी।

  • मुख्यमंत्री- जल्द से जल्द करें जनता की समस्याओं का समाधान

    मुख्यमंत्री- जल्द से जल्द करें जनता की समस्याओं का समाधान

    जल्द से जल्द करें जनता की समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
    सीएम ने सबको किया आश्वस्त, हर समस्या का अवश्य होगा निस्तारण
    गोरखपुर, 30 सितंबर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी लोगों से मुलाकात और उनकी समस्या के समाधान का सिलसिला जारी रखा। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी पीड़ित व्यक्ति की समस्या के समाधान में देरी नही होनी चाहिए। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे जल्द से जल्द जनता की समस्याओं का समाधान करें।
    सोमवार को सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात की। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को संदर्भित किया। सीएम योगी ने सभी को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का निस्तारण अवश्य कराया जाएगा। इसे लेकर उन्होंने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को मौके पर ही दो टूक समझाया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। कुछ प्रकरणों पर उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि यह भी पता लगाएं कि यदि किसी को प्रशासन का सहयोग नहीं मिला है तो ऐसा क्यों और किन कारणों से हुआ। हर पीड़ित की त्वरित मदद की जाए। उन्होंने जमीन कब्जाने की शिकायतों पर विधि सम्मत कठोर कदम उठाने का निर्देश दिया। साथ ही पारिवारिक विवादों का निस्तारण आपसी सामंजस्य के आधार पर करने का प्रयास करने को कहा।
    हर बार की तरह इस बार भी जनता दर्शन में कई लोग इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। इस पर सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध करा दें। इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त मदद की जाएगी। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं बच्चों के साथ पहुंची थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को खूब प्यार-दुलार किया। उन्हें चॉकलेट गिफ्ट करते हुए आशीर्वाद दिया।
    मंदिर की गोशाला में सीएम योगी ने की गोसेवा
    सोमवार प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करने और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर की गोशाला में पहुंचे। यहां उन्होंने गोसेवा करते हुए गोवंश को अपने हाथों से गुड़ खिलाया। सीएम योगी ने गोशाला के कार्यकर्ताओं से सभी गोवंश के स्वास्थ्य व पोषण की जानकारी ली और देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए।
    बच्चों पर लुटाया प्यार
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान परिजनों के साथ आए बच्चों को अपने पास बुलाकर उन्हें प्यार-दुलार दिया। बच्चों से बेहद आत्मीय तरीके से संवाद करने के साथ सीएम ने उनसे ठिठोली भी की। सबके माथे पर हाथ फेरकर आशीर्वाद दिया और हमेशा की तरह उन्होंने बच्चों को चॉकलेट गिफ्ट किया।

  • डिजिटल युग में हर हाथ में मोबाइल-टैबलेट फिर भी सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों का अवमूल्यन-क्षरण का कठिन दौर: योगी आदित्यनाथ

    डिजिटल युग में हर हाथ में मोबाइल-टैबलेट फिर भी सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों का अवमूल्यन-क्षरण का कठिन दौर: योगी आदित्यनाथ

    डिजिटल युग में हर हाथ में मोबाइल-टैबलेट फिर भी सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों का अवमूल्यन-क्षरण का कठिन दौर: योगी आदित्यनाथ

    गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महापुरुषों का कृतित्व होता है. यही वजह है कि किसी भी आयोजन में जाओ और गो-सेवा गौ रक्षा की बात होती है, तो स्वतः ही भाईजी का स्मरण हो जाता है. वह एक शाश्वत सत्य की व्यवस्था पर आधारित होता है वह देश काल और परिस्थिति से आवंटित होता है. वह जितना प्रासंगिक उसे समय था, उतना आज भी है. भाई जी हनुमान प्रसाद पोद्दार के कृतित्व 132 वर्षों बाद भी आज हमें उनकी याद दिलाते हैं. लेकिन आज हमारे लिए सबसे कठिन दौर चल रहा है. आज जब हम डिजिटल युग और डिजिटल मीडिया के युग की ओर बढ़ रहे हैं हर हाथ में टैबलेट और मोबाइल है. सामाजिक सांस्कृतिक मूल्य का अवमूल्यन हुआ है. सामाजिक समरसता कमजोर पड़ी है सांस्कृतिक मूल्यों को लेकर हमें चिंतन करने की जरूरत है. राष्ट्रीय आंदोलन के स्वर मद्धिम पड़ते दिखाई दे रहे हैं. हमारी स्थिति क्या है इस पर हमें विचार करने की जरूरत है.

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गीता वाटिका में भाई जी हनुमान प्रसाद पोद्दार की 132 में जयंती के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने भाई जी हनुमान प्रसाद पोद्दार और राधा बाबा के कार्यों को याद करते हुए लोगों को उनसे प्रेरणा लेने की सीख दी. उन्होंने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि दोनों ही महापुरुषों ने गोरखपुर को अपनी कर्मभूमि के रूप में चुनकर पूरा जीवन समर्पित कर दिया. सन 1932 में जब आजादी के आंदोलन के स्वर साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में आगे बढ़ रहे थे, उसे दौर में भाई जी हनुमान प्रसाद पोद्दार ने कल्याण पत्रिका के आदि संपादक के रूप में कार्य करते हुए इस सांस्कृतिक आंदोलन को आगे बढ़ाया. मुख्यमंत्री ने कहा कि कई ऐसे अवसर आए जब अंग्रेजों के गुलामी के दौर में कल्याण पत्रिका को जप्त कर लिया गया लेकिन भाई जी हनुमान प्रसाद पोद्दार की साहित्य साधना को वह नहीं रोक पाए.

    आज उनकी 132वीं जयंती पर हम उन्हें याद कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने सारा जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित कर दिया. सनातन हिंदू धर्म और लोगों की रक्षा के लिए उन्होंने ऐसा मार्ग चुना जिस मार्ग पर चलते हुए उन्हें ने न सिर्फ सामान सनातन धर्म की रक्षा की बल्कि लोगों को इससे प्रेरणा लेने की सीख भी दी. उन्होंने कहा कि यही वजह है कि जब गीता प्रेस के प्रबंध समिति के लोग उनके पास गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह और भाई जी जयदयाल को गोयन्दका की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह के आयोजन को लेकर चर्चा करने आए तो उन्होंने कहा कि कोई भी कार्यक्रम ऐसे भाव नहीं होता है उसके लिए पूरे मनोयोग से लगना पड़ता है. गीता प्रेस की स्थापना के उद्देश्य को देखते हुए इसका शताब्दी वर्ष पूरी भव्यता के साथ मनाया जाना चाहिए. तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समारोह में आए. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आगमन हुआ और इसके पहले ही गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार मिला. यह बताता है कि सनातन धर्म और उसके ग की रक्षा के लिए जिस तरह से भाई जी हनुमान प्रसाद पोद्दार और अन्य लोगों ने योगदान दिया है उसी का परिणाम है कि आज हम सनातन धर्म और उसकी रक्षा के संकल्प के उनके उद्देश्यों के बारे में आज यहां चर्चा कर रहे हैं. उन्होंने किसी महान कार्य को आगे बढ़ाया है जिसके फल स्वरुप 132 वीं जयंती पर आज हम उनका स्मरण कर रहे हैं.