पोषण के साथ स्वच्छता का संदेश लेकर दौड़ा गोरखपुर
पोषण माह और ‘ स्वच्छता ही सेवा ‘ पखवाड़े के तहत हुआ मिनी मैराथन का आयोजन
मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना के दिशा-निर्देशन में कई विभागों ने की प्रतिभागिता
गोरखपुर, 01 अक्टूबर 2024
पोषण माह और स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े की कड़ी में रामगढ़ताल स्थित नौकायन केंद्र पर सोमवार को मैराथन का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना के दिशा निर्देशन में हुए इस आयोजन के दौरान जिले के कई विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ प्रतिभाग किया। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग और पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस मैराथन को जिला विकास अधिकारी राज मणि वर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया । इसके जरिये पोषण के साथ स्वच्छता का भी संदेश दिया गया ।
मैराथन के पहले और बाद में सैकड़ों प्रतिभागियों ने सही पोषण, देश रोशन और स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता जैसे नारे लगाए। जिला विकास अधिकारी ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता और पोषण संबंधित शपथ भी दिलाई। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने आसपास साफ सफाई रखें तथा कुपोषण को दूर करने में सहभागी बनें। बीमारियों से बचाव में सुपोषित जीवनशैली और स्वच्छता का विशेष महत्व है।
इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा ने कहा कि पोषण अभियान के लक्ष्य और स्वच्छता पखवाड़ा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। विकसित भारत की संकल्पना स्वस्थ, स्वच्छ, साक्षर और सुपोषित भारत की नींव पर ही मजबूत होगी। कुपोषण और अस्वच्छता भी एक दूसरे से जुड़े हैं । दूषित वातावरण, खानपान और गंदगी भी कुपोषण की जड़ है। दोनो समस्याओं पर सामूहिक प्रहार की आवश्यकता है । प्रत्येक परिवार, प्रत्येक समाज और प्रत्येक समुदाय को स्वच्छता एवं पोषण संवर्धन के लिए आगे आना होगा।मैराथन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न विभागों की महिला प्रतिनिधियों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इसे मुख्यमंत्री द्वारा महिला सशक्तिकरण पर जोर देने की संकल्पना को चरितार्थ होने का उदाहरण बताया। रामगढ़ ताल के स्वच्छता और सुंदरता की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि गोरखपुर का हर गांव और हर मोहल्ला, रामगढ़ ताल की तरह ही साफ सुथरा होना चाहिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी निलेश प्रताप सिंह ने स्वच्छता पखवाड़ा को धूमधाम से मनाने के लिए जनपदवासियों से अपील की।
कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) वेद प्रकाश मिश्रा, जिला युवा कल्याण अधिकारी अमित सिंह, एडीपीआरओ आशुतोष कुमार, डीसी पंचायती राज बच्चा सिंह, यूनिसेफ की स्टेट प्रतिनिधि शुभा रावत, सुरेश तिवारी, अरविंद सिंह, सीडीपीओ राहुल राय, पियूष, रचना, ऋचा, सुमन, सौरभ, जवाहिर, संजय, आनंद, अभय और कृपाशंकर, बाल विकास की मुख्य सेविकाएं, पंचायती राज के सफाईकर्मी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं आदि उपस्थित रही।सम्मानित हुए विजेता
मैराथन के विजेताओं को तीन श्रेणियों में सम्मानित किया गया। एथलीट श्रेणी में प्रथम पुरस्कार गौरव निषाद को, दूसरा पुरस्कार संदीप साहनी और तृतीय पुरस्कार विवेक यादव को दिया गया और उन्हें मौके पर ही जिला विकास अधिकारी ने ट्रॉफी प्रदान की। महिला श्रेणी में किरण, छाया और विमलेश, जबकि पुरुष वर्ग में पंचायती राज विभाग से डीपीएम रविकांत दूबे, सफाईकर्मी विजय कुमार और जिला युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह मैराथन के विजेता रहे, जिन्हें गांधी जयंती के मौके पर सम्मानित किया जाएगा।
Category: उत्तर प्रदेश
-

पोषण के साथ स्वच्छता का संदेश लेकर दौड़ा गोरखपुर
-

सरकारी के साथ सामुदायिक प्रयासों से नियंत्रित हुआ इंसेफेलाइटिस
सरकारी के साथ सामुदायिक प्रयासों से नियंत्रित हुआ इंसेफेलाइटिस
पिपराईच, गोरखपुर ग्रामीण और चिल्लूपार विधायक एवं सांसद प्रतिनिधि ने किया अभियान का शुभारंभ
एक माह चलेगा तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, 11 अक्टूबर से देंगे घर घर दस्तक
गोरखपुर, 01 अक्टूबर 2024.
‘जिस प्रकार प्रदेश सरकार के प्रयासों के साथ साथ सामुदायिक सहभागिता से इंसेफेलाइटिस नियंत्रित हुआ है, ठीक उसी प्रकार अन्य संचारी रोगों पर भी नियंत्रण पाना है। इस लक्ष्य को हासिल करने में जनजागरूकता और साफ सफाई का विशेष महत्व है।’’ इस संदेश के साथ जिले में सोमवार से एक माह तक के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो गया। इसी कड़ी में ग्यारह अक्टूबर से घर घर दस्तक अभियान चलेगा, जिसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की टीम बुखार, टीबी, फाइलेरिया, कुष्ठ, मधुमेह, कैंसर और हाइपरटेंशन के मरीज ढूंढेंगी। पिपराईच विधायक महेंद्र पाल सिंह, चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह और सांसद प्रतिनिधि समरेंद्र विक्रम सिंह ने एनेक्सी भवन से अभियान का शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में पिपराईच विधायक महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि सरकार इंसेफेलाइटिस नियंत्रण के प्रयासों में सफल नहीं हो पाती, अगर लोगों का साथ नहीं मिलता। जनजागरूकता सरकारी प्रयासों को मजबूती प्रदान करती है। गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से इंसेफेलाइटिस को नियंत्रित किया गया है, उसी प्रकार से डेंगू को भी नियंत्रित करना है। स्वच्छता के हथियार से इस बीमारी के प्रसार को रोका जा सकता है। चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि हमे रोजमर्रा के कार्यों से समय निकाल कर स्वच्छता व्यवहार अपनाना होगा। इसके जरिये हम खुद को और अपने परिवार को कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं। उद्घाटन समारोह के बाद उपस्थित सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं और सफाईकर्मियों समेत अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को इंसेफेलाइटिस उन्मूलन की शपथ दिलाई गई। विधायक, सांसद प्रतिनिधि और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। साथ ही जागरूकता का संदेश देने के लिए बैलून भी उड़ाया गया।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि चौदह विभाग मिल कर संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए अभियान के दौरान एक साथ प्रयास करेंगे। इनमें स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज, नगर निकाय, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, कृषि और चिकित्सा शिक्षा जैसे विभाग शामिल हैं जिनके कर्मचारी साफ सफाई कराएंगे और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। वर्ष दो हजार सत्रह से शुरू हुए इस अभियान की ही देन है कि जिले में इस वर्ष एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम के 44 केस ही निकले हैं और अभी तक इससे एक मृत्यु हुई है। जापानीज इंसेफेलाइटिस का कोई मामला नहीं निकला है। अभी तक डेंगू के 63 केस निकले हैं और इससे भी कोई मृत्यु नहीं हुई है।
कार्यक्रम का संचालन उपेंद्र मणि त्रिपाठी ने किया । इस मौके पर एसीएमओ डॉ एके चौधरी, डॉ वीपी पांडेय, डीटीओ डॉ गणेश यादव, डीआईओ डॉ नंदलाल कुशवाहा, नोडल अधिकारी डॉ राजेश, मंडलीय किटविज्ञानी डॉ वीके श्रीवास्तव, डीएमओ अंगद सिंह, डीएचईआईओ केएन बरनवाल, डीडीएचईआईओ सुनीता पटेल, जेई एईएस कंसल्टेंट सिद्धेश्वरी सिंह, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, सीफार, पाथ के प्रतिनिधिगण और आदिल फखर के अलावा मलेरिया, फाइलेरिया, टीबी और कुष्ठ विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
ठीक हो रहे हैं मरीज
डॉ दूबे ने बताया कि सरकारी स्वास्थ्य तंत्र मजबूत होने की वजह से तीव्र बुखार के रोगी प्राथमिक चिकित्सा से ही ठीक हो कर घर लौट रहे हैं। इस साल बुखार के करीब 2.23 लाख रोगियों को ईटीसी या मिनी पीकू से उपचारित करके घर भेजा जा चुका है। जिले में 19 मिनी पीकू, एक पीकू और आठ ईटीसी की व्यवस्था है जहां तीव्र बुखार के रोगियों का उपचार किया जा रहा है।
पहली बार जुड़ी है एनसीडी स्क्रीनिंग
जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि पहली बार दस्तक अभियान के तहत गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की स्क्रीनिंग को जोड़ा गया है। इसके तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मधुमेह, हाईपरटेंशन और तीन प्रकार के कैंसर रोगियों को ढूंढेंगी। साथ उन्हें सीबैक फार्म भी भरना होगा। इस बार भी पूर्व की भांति आशा कार्यकर्ता आभा आईडी बनाएंगी।
डेंगू से बचाव पर रहेगा जोर.
इस बार विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान डेंगू से बचाव पर विशेष जोर होगा। मंडलीय किटविज्ञानी डॉ वीके श्रीवास्तव ने उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक किया। उन्होंने अपील की कि छोटे जलस्रोत में साफ पानी इकट्ठा न होने दें। आंखों के पीछे तीव्र दर्द के साथ बुखार हो तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। यह लक्षण डेंगू का भी हो सकता है। बुखार होने पर अपने मन से किसी भी दवा का सेवन न करें। -

जानें, कल होने वाले सूर्य ग्रहण के बारे में,
जानें, कल होने वाले सूर्य ग्रहण के बारे में,
क्या होता है सूर्य ग्रहण _
खगोल विद अमर पाल सिंह ने बताया कि जब पृथ्वी और सूर्य के बीच में चन्द्रमा आ जाता है तब सूर्य ग्रहण की खगोलीय घटना घटित होती है, जिस कारण से धरती पर आने बाला सूर्य का प्रकाश कुछ देर तक बाधित हो जाता है, जिसे खगोल विज्ञान की भाषा में एकलिपसाइड कहा जाता है, सूर्य ग्रहण चार प्रकार के होते हैं १पूर्ण सूर्य ग्रहण , २आंशिक सूर्य ग्रहण,३ बलयाकार या कंगनाकर सूर्य ग्रहण ,४ हाइब्रिड सूर्य ग्रहण,
आसमान में दिखेगी रिंग ऑफ फायर _ यह सूर्य ग्रहण बलयाकर सूर्य ग्रहण होगा, यह साल का दूसरा और आख़िरी सूर्य ग्रहण होगा, जिस दौरान रिंग ऑफ फायर की घटना भी दिखाई देगी,
अमर पाल सिंह ने बताया कि यह सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को दिखाई देगा यह सूर्य ग्रहण जोकि एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जोकि आंशिक तौर पर घटित होगा,
क्या भारत में दिखाई देगा यह सूर्य ग्रहण _
2 अक्टूबर को होने वाला यह सूर्य ग्रहण को जो लोग भारत में देखना चाहते हैं उनको ब खगोल प्रेमियों को यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा , जब यह ग्रहण होगा तब भारत में रात्रि का समय होगा,
कहां से दिखाई देगा यह सूर्य ग्रहण _ खगोल विद अमर पाल सिंह ने बताया कि इस सूर्य ग्रहण को प्रशांत महासागर , दक्षिणी चिली और दक्षिणी अर्जेंटीना के कुछ हिस्सों से देखा जा सकता है, वहां के लोग एक चमकदार रिंग ऑफ फायर देख सकेंगे, और दक्षिणी अमरीका में आंशिक रूप से दिखाई देगा,
किस समय दिखाई देगा यह ग्रहण _ भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को रात्रि 09:13 PM से 3 अक्टूबर की सुबह 03:17 AM तक रहेगा, अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो आपको इंटरनेट पर लाइव देख सकते हैं,
विशेष जानकारी हेतु आप सीधे कॉल कर सकते हैं,
@अमर पाल सिंह ,खगोलविद वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला ( तारामण्डल ) गोरखपुर उत्तर प्रदेश भारत, मोबाईल नंबर , -

इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ने का कमाल, रोइंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा रामगढ़ताल
इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ने का कमाल, रोइंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा रामगढ़ताल
22 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगी सब जूनियर राष्ट्रीय रोइंग प्रतियोगिता.
मई 2023 में हो चुका है खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत रोइंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन
गोरखपुर, 1 अक्टूबर। रामगढ़ताल में वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए ताल के समीप वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में योगी सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर के परिणाम सामने आने लगे हैं। रामगढ़ताल इसी माह 22 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली सब जूनियर राष्ट्रीय रोइंग प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है। इसके पहले मई 2023 के खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की रोइंग प्रतियोगिता भी यहां सफलतापूर्वक आयोजित हो चुकी। सब जूनियर राष्ट्रीय रोइंग प्रतियोगिता के उद्घाटन या समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रह सकते हैं।
सब जूनियर राष्ट्रीय रोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने समीक्षा बैठक की। बैठक में बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से करीब ढाई सौ खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। मंडलायुक्त ने कहा कि आने वाले प्रतिभागियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने समय पूर्व रामगढ़ताल में लेन कोर्स बनाने, खिलाड़ियों की प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ/एसडीआरएफ की छह सेफ्टी बोट्स तैनात करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा प्रतियोगिता स्थल के आसपास सफाई, अस्थायी टॉयलेट और शुद्ध पेयजल के लिए नगर निगम और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग को जरूरी हिदायतें दी गईं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के आवासीय स्थल तथा प्रतियोगिता स्थल के समीप स्वास्थ्य विभाग की टीम दवाओं और एक-एक एम्बुलेंस के साथ तैनात रहेगी। प्रतियोगिता की तैयारी बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी नगर अंजनी कुमार सिंह सहित कई अधिकारी और रोइंग एसोशियन के लोग उपस्थित रहे।
योगी सरकार की तरफ से 49 करोड़ रुपये की लागत से वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाए जाने के बाद रामगढ़ताल वाटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्लेटफार्म बनकर उभरा है। यहां 27 से 31 मई 2023 तक खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत रोइंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन हो चुका है। इस प्रतियोगिता में देशभर के विश्वविद्यालयों से करीब ढाई सौ खिलाड़ी शामिल हुए थे। देशभर के अलग अलग राज्यों के विश्वविद्यालयों से आए खिलाड़ी, उनके कोच और रोइंग फेडरेशन आफ इंडिया के पदाधिकारी भी हैरत में थे कि वाटर स्पोर्ट्स के लिए समूचे उत्तर भारत के लिए महत्वपूर्ण यह वेन्यू लाइमलाइट में नहीं था। सबने माना था कि गोरखपुर के रामगढ़ताल में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आसमान छू सकती हैं। रोइंग फेडरेशन आफ इंडिया के शीर्ष पदाधिकारियों ने यहां रोइंग का नेशनल कैम्प लगाने और ट्रेनिंग एकेडमी की इच्छा जता रखी है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स रोइंग प्रतियोगिता के बाद जर्मनी से 20 रोइंग बोट मंगाकर स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया गया है। -

कैबिनेट बैठक में दो विवि की स्थापना को मिली मंजूरी,निवेश नीति में संशोधन को भी मिली सहमति
कैबिनेट बैठक में दो विवि की स्थापना को मिली मंजूरी,निवेश नीति में संशोधन को भी मिली सहमति
लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई।बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली है।बैठक में विद्या विश्वविद्यालय मेरठ और केडी विश्वविद्यालय मेरठ की स्थापना को मंजूरी दे दी गई है।वहीं उच्च शिक्षा प्रोत्साहन नीति पर सहमति जता दी गई है।
बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2024 में मूल्य समर्थन योजना के तहत मक्का,बाजरा और ज्वार की खरीद को मंजूरी दी गई है।यूपी के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को पीपीपी बोर्ड पर संचालित करने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ बिल्ड ऑन एन ऑपरेट फेस पर सोलर पार्क विकसित किए जाने को मंजूरी दी गई।इसके अलावा औद्योगिक निवेश नीति के संशोधन को मंजूरी मिल गई है।बैठक में इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ बिल्ड ऑन एन ऑपरेट फेस पर सोलर पार्क विकसित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी।
उत्तर प्रदेश बायो प्लास्टिक उद्योग नीति 2024 बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी।
आगरा में नक्षत्रशाला साइंस सिटी और विज्ञान पाठ की स्थापना की मंजूरी।
उत्तर प्रदेश महाधिवक्ता और विधि अधिकारी अधिष्ठान सेवा नियमावली 2009 में पंचम संशोधन के लिए मंजूरी।
आबकारी नीति 2024- 25 में कतिपय संशोधन की मंजूरी।
यूपी 112 में पुराने वाहन की जगह 380 नए वाहनों की खरीद की मंजूरी।
भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के क्रियान्वयन के लिए 75 जिलों में 75 फॉरेंसिक मोबाइल वैन क्रय करने की मंजूरी। उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद कर्मचारी सेवा नियमावली 2024 को मंजूरी। -

जरा याद उन्हें भी कर लो, जो लौट के घर ना आए.
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय.
जरा याद उन्हें भी कर लो, जो लौट के घर ना आए.
आई सी एच आर की ऐतिहासिक प्रदर्शनी का समापन
दिल्ली के बाहर देश में पहली बार गोरखपुर में लगी थी प्रदर्शनी.
यह प्रदर्शनी गोरखपुर के लिए न सिर्फ गौरव बल्कि जागरण भी दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अमृता कला विथिका में भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा स्वतंत्रता संघर्ष पर लगाई गई अनूठी प्रदर्शनी का आज समापन हो गया. यह प्रदर्शनी नगरवासियों के लिए भी विशेष आकर्षण और कौतूहल का विषय बनी रही. इस प्रदर्शनी को देखने पर कोई भावुक हुआ तो कोई चिंतनशील. कि.
इस प्रदर्शनी की विशेष बात यह भी रही कि इसमें न सिर्फ उच्च शिक्षा से जुड़े हुए लोगों ने रुचि दिखाई बल्कि शहर के तमाम स्कूलों के बच्चे भी इसके साक्षी बने.
भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद नई दिल्ली का इस स्पष्ट उद्देश्य है कि हमारे गौरवपूर्ण स्वतंत्रता संग्राम के भुला दिए गए नायकों को विशेष रूप से रेखांकित करना. कहना ना होगा की बहुत सी ऐसी अनकही कहानी है जिनका कहा जाना अभी बाकी है. भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद उन्हें अनकही कहानियां को लेकर समाज में निकला है. इतिहास विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के साथ ही इस प्रदर्शनी का भी गोरखपुर विश्वविद्यालय में अनावरण हुआ.
कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि यह प्रदर्शनी जन जागरूकता की दिशा में एक बड़ी पहल है. यह प्रदर्शनी गोरखपुर के लिए न सिर्फ गौरव बल्कि एवं आमजन को जागरूक करने की दिशा में भी मिल का पत्थर साबित हुई है.गोरखपुर विश्वविद्यालय भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, दिल्ली का आभारी है कि उन्होंने दिल्ली के बाहर इस प्रदर्शनी के लिए सबसे पहले गोरखपुर विश्वविद्यालय को चुना. किताबों के बाहर भी हमारे इतिहास का विश्वसनीय दस्तावेज मौजूद है. जरूरत है उसे संकलित और संरक्षित करने की.
गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कृतकार्य आचार्य प्रो. शिवशरण दास ने इस प्रदर्शनी पर अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं ऐसी प्रदर्शनी देखकर हतप्रभ रह गया. मेरा यह मानना है कि ऐसी प्रदर्शनी पूरे देश में दिखाई जानी चाहिए. भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद और गोरखपुर विश्वविद्यालय का यह एक अद्भुत प्रयास है. 20 वर्ष से कम उम्र के सैकड़ो युवाओं का देश के लिए बलिदान विशेष रूप से भावविभोर करने वाला रहा. हमारे देश के महान क्रांतिकारियों की अनसुनी कहानियों को देश के सामने लाने का यह कार्य स्तुत्य है.
विनायक हॉस्पिटल के डॉ. सिद्धार्थ अग्रवाल ने इस प्रदर्शनी पर अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के लिए इतिहास का प्रत्येक पहलू जानना आवश्यक है. यह प्रदर्शनी समाज की इस जरूरत को पूरी करने में सक्षम है. इसके लिए हम गोरखपुर विश्वविद्यालय और भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद के प्रति आभार प्रकट करते हैं.
प्रतिष्ठित नगरवासी श्री अचिंत्य लाहिणी ने टिप्पणी करते हुए कहा कि भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद द्वारा गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित प्रदर्शनी गोरखपुर के लिये स्वतंत्रता के अमृत काल में एक नायाब तोहफ़ा था. इस प्रदर्शनी के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन में क्रांतिकारियों तथा उनके बलिदान की अनसुनी गाथाएँ और एक से बढ़कर एक गुमनाम बलिदानियों और उनके अदम्य साहस को जानने का मौक़ा मिला. आज की युवा पीढ़ी के लिये यह प्रेरणा का स्रोत है और उन्हें राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने के लिये उचित उदाहरण है.ऐसी प्रदर्शनी शहर में लाने के लिये दोनों संस्थाएँ बधाई और साधुवाद के पात्र है. उम्मीद करते हैं की भविष्य में शहर के लोगो और मौके मिलेंगे.
प्रो.हिमांशु चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आंदोलन पर प्रदर्शनी, जिसका उद्घाटन डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में माननीय उपराष्ट्रपति द्वारा किया गया था, के आयोजन से गोरखपुर परिक्षेत्र के युवाओं और नागरिकों में भारी उत्साह रहा। अधिकांश के द्वारा प्रश्न किया गया कि इसमें दी गई जानकारियां पाठ्य पुस्तकों में क्यों नहीं मिलती? सभी के लिए यह राष्ट्रीय आंदोलन का इतिहास जानने का नवीन अनुभव था। इस प्रदर्शनी में दी गई जानकारी अभिलेखागारों में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दी गई हैं।
इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि भारत के क्रांतिकारी आंदोलन के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पक्ष को समेटे हुए इस सप्तदिवसीय प्रदर्शनी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अनेक पहलुओं को पूरी दक्षता के साथ प्रस्तुत किया है. इस प्रदर्शनी से पूर्वांचल की जनता को भारतीय क्रांतिकारी आंदोलन और उसके नायकों, अल्प ज्ञात नायकों, घटनाओं इत्यादि को सरलता के साथ चित्रों के माध्यम से समझने का एक रोचक और ज्ञानवर्धक अवसर प्राप्त हुआ। इस प्रदर्शनी के माध्यम से हमारे विद्यार्थियों को यह पता चला कि स्वतंत्रता की बलिवेदी पर राष्ट्र की मुक्ति के लिए कैसे 9 साल, 12 साल, 15 साल तक के बच्चों ने अपना बलिदान किया. इससे हमारे
विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रथम की भावना का विकास होगा। स्वतंत्रता के महत्व को समझ सकेंगे. इसे अक्षुण बनाए रखने में योगदान करेंगे. इसके लिए भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद और उसकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई.
डॉ.दिलीप मणि त्रिपाठी, यूरोलॉजिस्ट* ने कहा कि देश की माटी के बारे में उसकी संतानों को जानना जरूरी है. इतिहास एक ऐसा विषय है जिसका हिस्सेदार पूरा समाज है. स्वतंत्रता संघर्ष के उन चमकते पहलुओं पर प्रकाश डालने के लिए निश्चायी भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, दिल्ली और सहयोगी की भूमिका में गोरखपुर विश्वविद्यालय बधाई के पात्र हैं. -

प्रदेश अध्यक्ष का प्रधानों ने किया स्वागत
प्रदेश अध्यक्ष का प्रधानों ने किया स्वागत
बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज:राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री ललित शर्मा का ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में बड़हलगंज में स्थानीय प्रधानों ने जोरदार स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष सड़क मार्ग से बनारस से गोरखपुर जा रहे थे। सूचना पाकर सिधुवापार प्रधान दिनेश पांडेय के कुरांव स्थित आवास पर बड़हलगंज ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव उर्फ बैरिस्टर यादव के नेतृत्व में स्थानीय प्रधानों ने फूल मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने सभी को धन्यवाद देते हुए पंचायतीराज संस्थाओं की मजबूती के लिए जारी संघर्ष में सभी का साथ मांगा। इस अवसर पर दिनेश पांडेय, बृजेश दूबे, जयराम यादव, संजय राना, संदीप गौड़, अनन्त कुमार, रक्कम यादव, सुरेश यादव,प्रमोद राव, प्रदीप सिंह, राघवेंद्र पांडेय आदि लोग उपस्थित थे।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी -

गांधी जी ने अहिंसा की बदौलत ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ फेंका गांधी जयंती की पूर्व संध्या संगोष्ठी
गांधी जी ने अहिंसा की बदौलत ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ फेंका
गांधी जयंती की पूर्व संध्या संगोष्ठी
बड़हलगंज / गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) स्थानीय पंडित भृगुनाथ चतुर्वेदी कालेज आफ लां में गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर “भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में – गांधी जी का योगदान ” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी की भूमिका अहम रही है। अपने राजनीतिक गुरु गोपाल कृष्ण गोखले के आग्रह पर 1915 में दक्षिण अफ्रीका से भारत आये। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी ने अपने विचार सत्य, अहिंसा को अपनाते हुए ‘असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान दाण्डी यात्रा-12 मार्च 1930 जैसे मुख्य आन्दोलनों का नेतृत्व महात्मा गांधी जी द्वारा किया गया था। जिसका प्रभाव तत्कालीन ब्रिटिश हुकूमत पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। जो अंग्रेजों के पैर उखाड़ दिए। गांधी जी द्वारा इन महत्वपूर्ण आंदोलनों को जनआंदोलन में बदलने का श्रेय उनके कुशल नेतृत्व को दिया जाता है। इसमें भारतीय समाज के सभी वर्गों व समुदाय के लोग जुड़ गए थे। गांधी जी द्वारा महिलाओं के अधिकारियों, अस्पृश्यता और विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच कमजोर नीतियों के खिलाफ विरोध कर उन्हें दूर करने के लिए प्रेरित किया। कालेज के मुख्य नियन्ता चन्द्र भूषण तिवारी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में गांधी जी का महत्व पूर्ण योगदान रहा है। देश को स्वतंत्र कराने में गांधी जी द्वारा चलाए गए आंदोलनों को उन्होंने नई दशा और दिशा देने का कार्य किया। भारत ही नहीं बल्कि समूचे विश्व के लिए उनके विचार सत्य और अहिंसा हर समय ,हर जगह मानवता की रक्षा के लिए मार्गदर्शन का कार्य करती रहेगी। असिस्टेंट प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता व अवनीश कुमार उपाध्याय ने कहा कि गांधी जी की अहिंसा पर उनके विचार मानवता को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन श्रुति माथुर व विकास शर्मा ने किया।
इस दौरान सत्यम् गुप्ता, विकेस कन्नौजिया, वासव निषाद रिमझिम, पूजा यादव, मनोज यादव, आनन्द द्विवेदी सहित अन्य छात्रों ने सहभागिता निभाई।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी -

भाजपा नेता कैलाश पासवान के निधन पर शोक
भाजपा नेता कैलाश पासवान के निधन पर शोक
गोला । विधानसभा चिल्लूपार क्षेत्र के मर्चिपार बुजुर्ग गांव निवासी 78 वर्षीय 2017 से भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता एवं गोला मंडल महामंत्री कैलाश पासवान का सोमवार की रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही गांव परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार नकटा मदरहा घाट पर भाजपा के ध्वज के साथ किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ट पुत्र अमरजीत पासवान ने दिया। वह अपने पीछे दो पुत्र समेत पूरा परिवार छोड़ गये।उनके निधन पर विधानसभा चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चंद वरिष्ठ भाजपा नेता रणविजय चंद रतन प्रकाश दुबे वेद प्रकाश त्रिपाठी नित्यानंद मिश्र भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन अनिल भट्ट डॉ बृजभूषण मिश्र बालचंद सोनकर मंडल अध्यक्ष देवेश निषाद मंडल उपाध्यक्ष अजय राजभर राजकपूर सिंह जयप्रकाश यादव इमरान अंसारी जयशंकर तिवारी आलोक पाण्डेय अमरमणि त्रिपाठी आलोक पाण्डेय रजनीश पाण्डेय दुर्गेश मिश्र देवेश दुबे बबलू सोनकर अर्जुन सोनकर नीलेश दुबे बेचन माली राजेश ओझा नरसिंह पटेल राम हरख प्रजापति रंधा यादव गुलाब दत्त दुबे हरि संगम यादव राम भजन यादव सहित आदि ने शोक प्रकट किया है। -

बच्चों ने गांधी तेरे रूप अनेक कार्यक्रम का किया मंचन
बच्चों ने गांधी तेरे रूप अनेक कार्यक्रम का किया मंचन
गोला । गोला तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड उरुवा के कुशलदेईया गांव में स्थित पी एच इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पर मंगलवार को गांधी व शास्त्री जी की जयंती के पूर्व संध्या पर एक मंचन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने गांधी के अनेक गुणों की चर्चा की। और सत्य अहिंसा सद्भावना देशप्रेम स्वदेशी समाजसेवा जैसे कई गुणों पर बच्चो ने अपने व्याक्यान दिए।इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक मनोज उमर वैश्य ने गांधी तेरे कितने रूप के इस कार्यक्रम में कहा की गांधी जी की इतने सारे खूबियों में एक गुण भी हम अपने जीवन में उतार ले तो जीवन धन्य हो जाय।प्रधानाचार्य विनय तिवारी ने गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन परिचय बताया और उनके अच्छे विचारों को बच्चो से सांझा किया। इस अवसर पर अंजू अनामिका संदीप रुद्र प्रताप राधिका सहित शिक्षक शिक्षिकाएं व अभिभावक और अधिक संख्या में बच्चे मौजुद रहे।









