समाजसेवी रामबचन यादव का आकस्मिक निधन
गोला।नगर पंचायत गोला के वार्ड नंबर दो रानीपुर निवासी समाजसेवी 79 वर्षीय रामबचन यादव का सोमवार की रात हृदय गति रूकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही उनके रानीपुर आवास पर सुभचिंतको का तांता लग गया।उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को गोला के बेवरी मुक्तिधाम पर किया गया।मुखाग्नि उनके ज्येष्ट पुत्र नीरू यादव ने दिया।वह अपने तीन पुत्र व दो पुत्रियों को पीछे छोड गये।
उनके निधन पर विधायक राजेश त्रिपाठी, रणविजय चंद, अस्मिता चंद,पूर्व जिपंस घनानंद यादव,ब्रम्हानंद शाष्त्री,हरेन्द्र यादव,हरिकेश यादव,देवेन्द्र पांडेय, दयाशंकर यादव , तेजबहादूर चंद, कमलेश यादव ,संतोष यादव,अमेरिका लाल,प्रभुनाथ प्रजापति, घनश्याम कसौधन, राकेश कुमार यादव यादव,राजेश यादव,श्रीकांत,गुड्डु पाण्डेय,सुरेंद्र यादव,मलखान सिंह,सूर्यनाथ यादव कुश चंद, सहित तमाम लोगों ने शोक प्रकट किया है।
Category: उत्तर प्रदेश
-

समाजसेवी रामबचन यादव का आकस्मिक निधन
-

अंग्रेजी विषय में शोध पात्रता परीक्षा (रेट) के सफल अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन 4 अक्टूबर से शुरू
अंग्रेजी विषय में शोध पात्रता परीक्षा (रेट) के सफल अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन 4 अक्टूबर से शुरू
अंग्रेजी विभाग, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 2023 की शोध पात्रता परीक्षा (रेट) में सफल हुए अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया 4 अक्टूबर 2024 से प्रारंभ की जाएगी।
अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष, प्रो. अजय शुक्ल ने बताया कि सभी सफल अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र और सभी प्रमाण पत्रों की 2 सेट फोटो कॉपी, एक फ़ाइल में व्यवस्थित करके लानी होगी। अभ्यर्थी सुबह 11:30 बजे तक अंग्रेजी विभाग में उपस्थित हो। -

लखनऊ- फर्जी तरीके/कूटरचित अंकपत्र (मार्कशीट) तैयार कराकर
लखनऊ- फर्जी तरीके/कूटरचित अंकपत्र (मार्कशीट) तैयार कराकर भारतीय डाक विभाग में ‘ग्रामीण डाक सेवक’ पद पर भर्ती कराने वाले गिरोह के सरगना सहित 13 गिरफ्तार।
13 व्यक्तियों को थाना सिविल लाईन, जनपद अलीगढ क्षेत्र से STF ने किया गिरफ्तार -

गोरखपुर-छात्रों से 10 लाख की ठगी का मामला आया सामने
गोरखपुर-छात्रों से 10 लाख की ठगी का मामला आया सामने
कंप्यूटर से कमाई का झांसा देकर छात्रों से ठगे 10 लाख
कंप्यूटर सिखाने और पैसा कमाने की लालच देकर ठगी
30 से 40 छात्रों ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर लगाई गुहार
अधिकारियों ने खजनी थाने को दी मामले की जांच
न्यू गुरुकुल इंस्टीट्यूट के नाम से ऑफिस खोलकर ठगी -

एसपी नार्थ ने किया हरपुर बुदहट थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण
एसपी नार्थ ने किया हरपुर बुदहट थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण अपराध नियंत्रण और त्योहारों के लेकर सभी पुलिसकर्मियों से अलर्ट रहने का एसपी नार्थ ने दिया निर्देश
थाना प्रभारी हरपुर बुदहट महेश चौबे सहित तमाम पुलिसकर्मी थाने पर रहे मौजूद
ज़फर खान- देश न्यूज़
गोरखपुर/ एसपी नॉर्थ जितेन्द्र श्रीवास्तव ने थाना हरपुर बुदहट का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया थाना प्रभारी महेश चौबे ने एसपी नार्थ को थाने का पूरा निरीक्षण करवाया निरीक्षण के दौरान एसपी नार्थ जितेन्द्र श्रीवास्तव ने थाना परिसर, कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क आदि का विधिवत निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक नार्थ ने निरीक्षण के दौरान थाने के रिकॉर्डों,साफ सफाई रखने से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मासिक निरीक्षण रजिस्टर व अपराध रजिस्टर का भी अवलोकन किया। एसपी नार्थ ने थाना प्रभारी महेश चौबे को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग को प्रभावी बनाने, रात्रि गश्त व पिकेट को प्रभावी बनाने, एचएस चेकिंग, लम्बित विवेचनाओ को गुणदोष के आधार पर निस्तारण करने के लिए निर्देशित दिया। वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसपी नॉर्थ ने हरपुर बुदहट थाने का जब निरीक्षण कर रहे थे तब उन्होंने थाने की साफ सफाई को देख कर खुश हुए। एसपी नार्थ ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि आगामी नवरात्र दुर्गा पूजा दशहरा पर्व को देखते हुए सभी बीट के सिपाही हल्का दरोगा और चौकी प्रभारी क्षेत्रों में पूरी मुस्तैदी के साथ नज़र बनाये रहेंगे हर छोटी बड़ी घटना की जानकारी फौरन उच्चाधिकारियों को बताए। -

अभिनेता रजनीकांत की तबीयत बिगड़ी, चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट, हालत स्थिर
अभिनेता रजनीकांत की तबीयत बिगड़ी, चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट, हालत स्थिर
हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ सिनेमा में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को सोमवार देर रात चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया है. बताया जा रहा है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. खबरों के मुताबिक, 73 साल के रजनीकांत को मंगलवार को एक खास प्रोसेस से गुजरना पड़ सकता है. हालांकि, अभी तक उनके परिवार या अस्पताल की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.सुपरस्टार रजनीकांत को 30 सितंबर 2024 को चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें पेट में तेज दर्द की शिकायत थी। 1 अक्टूबर को उनकी एक *इलेक्टिव प्रोसीजर* (निर्धारित प्रक्रिया) की गई, जिसमें उनके पेट के निचले हिस्से में एक स्टेंट डाला गया। यह प्रक्रिया सफल रही और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है, और उन्हें जल्द ही निजी वार्ड में स्थानांतरित किया जाएगा। उनके कुछ दिनों में अस्पताल से डिस्चार्ज होने की उम्मीद है।
रजनीकांत की अस्पताल में भर्ती होने की खबर से उनके प्रशंसकों में चिंता थी, लेकिन अब उनकी तबीयत स्थिर है। उनके परिवार और अस्पताल द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, हालांकि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और अन्य नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। -

UPPSC की पीसीएस जे मुख्य परीक्षा 2022 से जुड़ी खबर
प्रयागराज
UPPSC की पीसीएस जे मुख्य परीक्षा 2022 से जुड़ी खबर
हाईकोर्ट ने उत्तर पुस्तिकाएं बदले जाने के मामले में दिया आदेश।
याची श्रवण पांडे को नये सिरे से याचिका दाखिल करने की इजाजत।
कोर्ट ने याचिका संशोधन अर्जी वापस लेने का दिया निर्देश।
UPPSC के हलफनामे पर जवाब दाखिल करने का दिया समय।
4 अक्टूबर को हाईकोर्ट में होगी मामले की अगली सुनवाई।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा 2022 से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने श्रवण पांडे द्वारा उठाए गए उत्तर पुस्तिका में गड़बड़ी के मुद्दे पर सुनवाई की। याचिकाकर्ता ने दावा किया कि उनकी अंग्रेज़ी उत्तर पुस्तिका में लिखावट अलग थी और हिंदी उत्तर पुस्तिका के कुछ पृष्ठ फटे हुए थे, जिसके कारण वे परीक्षा में असफल हो गए।
कोर्ट ने श्रवण पांडे को नई याचिका दायर करने की अनुमति दी है और UPPSC को इस मामले पर विस्तृत हलफनामा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। आयोग ने यह स्वीकार किया है कि उत्तर पुस्तिकाओं के संभालने में कुछ समस्याएँ हुई थीं, और कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई भी की गई है। इस मामले की अगली सुनवाई 4 अक्टूबर 2024 को होगी -

राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप सब जूनियर 22 से 26 अक्टूबर तक
राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप सब जूनियर 22 से 26 अक्टूबर तक गोरखपुर। 22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक 25 वीं सब जूनियर राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए मंडलायुक्त सभागार में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया बैठक में प्रमुख रूप से सीडीओ संजय कुमार मीना पुलिस अधीक्षक नगर/ कार्यवाहक एस अभिनव त्यागी एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह जिला कीड़ा अधिकारी आविद हैदर जिला पर्यटन अधिकारी रविंद्र मिश्रा सीएमओ आशुतोष दुबे सहित संबंधित विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
-

निखिल पाण्डेय ब्लाक अध्यक्ष व सर्वेन्दर दुबे बने संयोजक वित्त विहीन प्रबंधक संघ
निखिल पाण्डेय ब्लाक अध्यक्ष व सर्वेन्दर दुबे बने संयोजक वित्त विहीन प्रबंधक संघ
बड़हलगंज /गोरखपुर ( निष्पक्ष टुडे)उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के तत्वाधान में बड़हलगंज इकाई के गठन हेतु लिटिल फ्लावर स्कूल में वित्तविहीन प्रबंधक संघ के अध्यक्ष महेश राव जी के अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गयी ।
बैठक में संस्थापक जयप्रकाश मिश्र ने कहा की यदि किसी प्रबंधक साथी के विद्यालय में विभागीय समस्या का निराकरण बार-बार जा कर कराया जायेगा और संगठन की मजबूती के लिए नियमित रूप से बैठक होनी चाहिए ताकि हम सभी प्रबंधकों का मनोबल ऊँचा हो। वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेश राव ने कहा की हम सभी का कार्य बहुत ही पुनीत है। हम सभी सत्य पे चलने वाले पथिक है यदि हम एक साथ रहेंगे तो कोई भी हमारा बाल भी बाँका नहीं कर सकता हैं। बड़हलगंज की धरती वित्त विहीन प्रबंधक संघ के उत्पत्ति की धरती है। इसलिए यहाँ संगठन की मजबूती बहुत ही महत्वपूर्ण है ।कार्यकारिणी सदस्य अम्बिका शरण तिवारी ने कहा कि यदि किसी प्रबंधक का किसी माध्यम से दोहन हो रहा हो तो उसमें संगठन की बड़ी भूमिका होनी चाहिए साथ ही साथ सभी प्रबंधकों को भी इसमें सहयोग करना होगा।
आपको बताते चले की वित् विहीन प्रबंधक संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह प्रजापति ने अध्यक्ष पद हेतु निखिल पाण्डेय एवं ब्लॉक संयोजक पद हेतु सर्वेन्दर् दुबे का नाम प्रस्तावित किया, जिसे सभी प्रबंधकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। प्रदेश अध्यक्ष राव ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई ।कार्यक्रम का संचालन सुनील पाल ने किया ।
इस अवसर पर गोरखपुर ज़िलाध्यक्ष मनोज यादव, सुर्य प्रकाश दुबे, शैलेश निगम, शिवदत्त तिवारी अजय यादव नागेंद्र यादव, निखिल पाण्डेय, चंद्रभान निषाद, राम सिंह प्रजापति मंयक राय, राजेश सिंह हरेंद्र यादव मयंक राय राजेश सिंह शैलेंद्र शर्मा , संजय एवं राजीव जायसवाल सहित अन्य प्रबंधक गण मौजूद रहे ।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी -

शिक्षक अभिभावक एवं माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शिक्षक अभिभावक एवं माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बड़हलगंज / गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भीटी बाल व प्राथमिक विद्यालय धोबौली में शिक्षक अभिभावक एवं माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजन में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को उनके ही स्थानीय भाषा में अनेक प्रकार के खेल खिलौने के बारे में जानकारी दिया। बच्चों को हमेशा समय से स्कूल भेजें। सरकार की शिक्षा उपयोगी विभिन्न योजनाओं में से एक बाल वाटिका जो आंगनबाड़ी से संबंधित है। जिनका कार्य पूर्व प्राथमिक शिक्षा से ही है। इसमें 3 से 6 वर्ष के नामांकित बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा शिक्षा देने का कार्य करना है। जिससे प्राथमिक शिक्षा के स्तर में सुधार हो सके और सरकार की शैक्षिक योजनाएं फलीभूत हो।जिन बच्चों का आधार कार्ड अभी नहीं बना है वह अभिभावक अपने बच्चों का आधार कार्ड अवश्य बनाएं और बच्चों को समय से स्कूल भेजें। धर्मेंद्र कुमार राव, अर्चना जायसवाल, सरिता देवी, राम किशुन सिंह, संतोष कुमार, प्रियंका मौर्या, रीता सिंह आदि मौजूद रहे।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी









