Category: उत्तर प्रदेश

  • लखनऊ- केजीएमयू का सर्वर डाउन

    लखनऊ- केजीएमयू का सर्वर डाउन

    लखनऊ- केजीएमयू का सर्वर डाउन
    नहीं बन रहा OPD का पर्चा
    ओपीडी में दिखाने वाले लोगों का नहीं बन रहा पर्चा
    लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में सर्वर की समस्या के कारण OPD पर्चे नहीं बन पा रहे हैं। इस तकनीकी समस्या के चलते मरीजों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है, जिससे डॉक्टरों को दिखाने में देरी हो रही है। रोज़ाना हज़ारों मरीज यहां OPD में आते हैं, और इस रुकावट से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। अस्पताल के कर्मचारी समस्या को सुलझाने में लगे हुए हैं, लेकिन मरीजों को देरी का सामना करना पड़ सकता है।

    King George’s Medical University (KGMU) in Lucknow is currently facing issues with its server, leading to a disruption in the generation of OPD slips. Due to this technical problem, patients are unable to get their registration done, causing delays in seeing doctors. Thousands of patients visit the OPD daily, and the inability to issue registration slips has caused significant inconvenience. Hospital staff are working to resolve the issue, but patients are advised to be prepared for potential delays.

  • गांधी जी ने भी दिया था स्वच्छता का संदेश

    गांधी जी ने भी दिया था स्वच्छता का संदेश

    गांधी जी ने भी दिया था स्वच्छता का संदेश: राजेश त्रिपाठी
    बड़हलगंज / गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने जीवन में सत्य, अहिंसा और सेवा भाव को सर्वोपरि रखा। स्वच्छता के प्रति उनका समर्पण आज भी हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत है। गांधीजी का मानना था कि स्वच्छता केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और नैतिक शुद्धता भी है। उन्होंने भी स्वच्छता का संदेश दिया था।
    उक्त बातें चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय पर ध्वजारोहण भी किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि गांधी जी ने जहां सत्य अहिंसा की लड़ाई तो वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। देश के प्रति समर्पण और सद्भाव उनकी अलग पहचान थे। शास्त्री ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और देश का मजबूत नेतृत्व प्रदान किया, विशेषकर 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान उनकी भूमिका को याद किया जाता है।
    इस दौरान विधायक श्री त्रिपाठी ने चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर व अन्य के साथ सुभाषचंद्र बोस पार्क में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान ईओ शिवकुमार, सभासद दीपक शर्मा, राजीव मिश्रा, राकेश राय, खुर्शीद अहमद, रवि साहनी, सुनील यादव, अमूल्य चतुर्वेदी, सूरज सोनकर, भाजपा नेता राजीव पांडेय, अखंड शाही, दुर्गेश मिश्रा, राजकुमार निगम, सुरेश उमर, कृष्णा गुप्ता, राजेश जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी शास्त्री जी की मनाई गई जयंती

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी शास्त्री जी की मनाई गई जयंती

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी शास्त्री जी की मनाई गई जयंती
    बड़हलगंज / गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) प्राथमिक विद्यालय भीटी बाल व प्राथमिक विद्यालय धोबौली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म दिवस मनाया गया। सर्व प्रथम राष्ट ध्वज फहराया गया उसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया और उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।
    प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद ने कहा कि 2 अक्टूबर को हम सब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के रूप में मनाते हैं। महात्मा गांधी अपने देश के बहुत बड़े नेता थे। ओ पूरी दुनिया में शान्ति और अहिंसा के लिए जाने जाते हैं।
    इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद राम किशुन सिंह धर्मेंद्र कुमार राव अर्चना जायसवाल सरिता देवी संतोष कुमार प्रियंका मौर्या रीता सिंह मालती देवी सोनमती प्रेमबाला माधुरी पनिता उर्मिला आदि शिक्षक एवं बच्चे मौजूद थे।

  • पौधा लगाकर करें उसकी परवरिश:घनानंद

    पौधा लगाकर करें उसकी परवरिश:घनानंद

    पौधा लगाकर करें उसकी परवरिश:घनानंद
    गोला।उपनगर गोला के अतरौरा में पूर्व जिपंस घनानंद यादव व समाजसेवी सूरज पाण्डेय के नेतृत्व में युवाओ ने पौधारोपण किया गया।
    पौधरोपण की शुरुआत महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पार्चन से की गयी।तत्पश्चात विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।पूर्व जिपंस घनानंद यादव ने बताया कि सभी को अपने घर के आसपास स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। थोड़ी सी जगह में पौधा लगाकर उसकी परवरिश करनी चाहिए, जिससे घर का वातावरण और मन प्रसन्न रहता है।समाजसेवी सूरज पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान समय में सौरमंडल का संतुलन बिगड़ गया है। क्योंकि पेड़-पौधे कट रहे हैं और उनकी जगह उतने पेड़-पौधे लगाये नहीं जा रहे हैं। पेड़-पौधों के कम होने से वायुमण्डल तथा पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। जलवायु में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण मानव जीवन भी प्रभावित हो रहा है और छोटी आयु में ही रोग बढ़ गए हैं।
    इस अवसर पर अंकित पाण्डेय,विपिन मिश्रा,सनी तिवारी,मनोज कुमार, लक्ष्मी यादव,संजय यादव,वाजिद शाह आलम,सोनू,अंशुल,आकाश आदित्य आदि मौजूद थे।

  • भैस ने दिया दो पड़िया को जन्म बना कौतूहल का विषय

    भैस ने दिया दो पड़िया को जन्म बना कौतूहल का विषय

    भैस ने दिया दो पड़िया को जन्म बना कौतूहल का विषय
    बड़हलगंज / गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) विकास खण्ड बड़हलगंज के छपिया उमराव निवासी रामस्नेही यादव की भैंस को देर शाम प्रसव पीड़ा हुआ जिसके बाद पशुपालक उसको भैस को छप्पर में बांध दिए और कुछ देर बाद देख रहे हैं तो उनकी भैस दो पड़िया का जन्म दिया ।
    पहली बार ऐसी स्थिति देखकर पशुपालक रामस्नेही घबरा गए और उनको समझ आया कि भैस ने कोई दूसरे जानवर को जन्म दिया ।
    सूचना पाकर जयचंद यादव सत्येंद्र यादव सहित अन्य लोग पहुचे और भैंस को बाहर लाये और देखे तो भैस ने दो पड़िया को जन्म दिया है।
    यह खबर क्षेत्र में कौतूहल का विषय बन गयी हैं आस पास के लोग देखने पहुँच रहे ।
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

  • देवी माई के स्वागत में काजल त्रिपाठी ने सरस्वती सरगम के साथ कहा – ‘दुवरा सेवकवा बाड़े खाड़’,

    देवी माई के स्वागत में काजल त्रिपाठी ने सरस्वती सरगम के साथ कहा – ‘दुवरा सेवकवा बाड़े खाड़’,

    देवी माई के स्वागत में काजल त्रिपाठी ने सरस्वती सरगम के साथ कहा – ‘दुवरा सेवकवा बाड़े खाड़’, देवीगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले देवी माई के स्वागत में म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने बहुत प्यारा भक्ति भाव से भरपूर देवीगीत ‘दुवरा सेवकवा बाड़े खाड़’ लेकर आई है, जोकि माता जी के भक्तों के लिए अनमोल भेंट है। इस गीत को सिंगर सरस्वती सरगम ने श्रध्दा भक्ति से गाया है, जोकि सुनने मात्र से मन मयूर झूम उठा है। वहीं वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने अपनी मोहिनी मुस्कान और अदायगी के साथ इस देवीगीत में चार चांद लगा दिया है। वह सिंगर सरस्वती सरगम का साथ देते हुए मालिन से जल्दी श्रृंगार करने को कह रही हैं, क्योंकि बाहर सेवक सब बेसब्री से माता जी का दर्शन करने का इंतजार कर रहे हैं। यह देवीगीत ‘दुवरा सेवकवा बाड़े खाड़’ को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। यह गीत हर देवी माता के पंडाल में बजने वाला है। इस गीत को रिलीज होते ही बहुत पसंद किया जा रहा है। इस गीत फिल्मांकन भी बहुत शानदार किया गया है जोकि भक्ति से ओतप्रोत है।
    इस देवीगीत में दिखाया गया है काजल त्रिपाठी ट्रेडिशनल लुक में साड़ी पहने शेरावाली माता के पास आती हैं और माता जी के श्रृंगार में हो रही देरी को मालिन से पूछती है। फिर वह बाहर इशारा करते हुए कहती है कि…
    ‘कब तक ले करबू ए मालिन माई के सिंगार, दुवरा प सेवका सब खाड़ बाड़े हो ना, पुजवा के बेर होता सबके अबेर होता, सब लोग करत इंजतार बाड़े हो ना, कब तक ले करबू ए मालिन माई के सिंगार, दुवरा प सेवका सब खाड़ बाड़े हो ना…’
    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस देवी गीत ‘दुवरा सेवकवा बाड़े खाड़’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सरस्वती सरगम ने भक्ति भाव में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने माता की भक्तिमय अदाकारी किया है। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। मिक्स मास्टर अकिंत अहीर ने किया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गीत का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकती मिला एक युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

    संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकती मिला एक युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

    संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकती मिला एक युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी
    कैम्पियरगंज/गोरखपुर: बरगदही गाँव के बरई टोले के पश्चिम सिवान में बने एक मकान के अन्दर संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की लाश मिली | परिजनों का रो रो कर है बुरा हाल|
    प्राप्त जानकारी के अनुसार बरई टोला निवासी विन्देश्वरी सिंह का भान्जा अंगद सिंह पुत्र रवीन्द्र जो कि अपनी पत्नी व माँ के साथ गाँव के सिवान में बने अपने मकान में रहता था जिसने अज्ञात कारणों से बीती रात फन्दे से लटक कर अपनी जान दे दी जबकि वहीं बगल में ही पत्नी और एक 6 वर्षीय लड़का भी सो रहे थे! परन्तु उन्हें घटना के समय कुछ भी ज्ञात नहीं हो सका और जब पत्नी पूर्णिमा जगी तो पति को विस्तर पर न पाकर ढूंढने लगी और जब बगल में देखा तो फन्दे से लटकती हुई पति की लाश मिली| वहीं पत्नी ने बताया कि हमें किसी तरह की कोई समस्या नहीं थी और नवरात्रि के दृष्टिगत कल हम लोगों ने बाजार से आवश्यक सामग्रियों की खरीददारी भी की परन्तु न जाने क्या ऐसा हुआ कि उन्होंने ऐसा कदम उठाया | इस तरह की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना हुआ है|सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मछली गांव चौकी इंचार्ज रुद्र प्रताप सिंह मय फ़ोर्स लाश को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही मे जुटे।

  • गोरखपुर, 2 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा दिन गुरुवार, 3 अक्टूबर को गोरखनाथ मंदिर

    गोरखपुर, 2 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा दिन गुरुवार, 3 अक्टूबर को गोरखनाथ मंदिर

    गोरखपुर, 2 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा दिन गुरुवार, 3 अक्टूबर को गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर में गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सायंकाल 5.00 बजे माॅ दुर्गा शक्ति मंदिर में कलश स्थापना करेंगे। इसके साथ ही दस दिवसीय विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ हो जाएगा।
    12 अक्टूबर, दिन शनिवार को परम्परागत रूप से विजयादशमी (दशहरा) का पर्व पारंपरिक अनुष्ठान के साथ हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जायेगा।
    यह जानकारी गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ जी ने दी । उन्होने बताया कि शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा गुरुवार दिनांक 3 अक्टूबर की सायंकाल 5.00 बजे गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी के साथ कलश स्थापना के लिए सभी साधु-संत, पुजारी, योगी, वेदपाठी बालक, पुरोहित आदि के साथ एक शोभायात्रा के रूप में शंख ध्वनी के बीच भीम सरोवर का पवित्र जल कलश में भरकर मठ के प्रथम तल पर स्थित माॅ दुर्गा शक्ति मंदिर में पहुंचेंगे । वहाॅ गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश विधि विधान से आदिशक्ति मां भगवती की विशेष उपासना के लिए कलश स्थापना करेंगे। इसके साथ ही मठ में श्रीमददेवीभागवत की कथा एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रतिदिन प्रातःकाल एवं सायंकाल 4.00 बजे से 6.00 बजे तक देवी-देवताओं के आह्वान के साथ पूजन-आरती किया जायेगा।
    10 अक्टूबर, गुरुवार, अष्टमी की शाम 7 बजे से गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ महानिशा पूजन एवं हवन करेंगे।
    महानवमी को कन्या पूजन करेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर
    11 अक्टूबर, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि के व्रत के साथ पूर्वाह्न 11.00 बजे गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज माननीय मुख्यमंत्री, कुमारी कन्याओं का पांव पखारकर पूजन करेंगे तथा मातृ स्वरूपा कन्याओं के लिए भोज का भी आयोजन होगा और गोरक्षपीठाधीश्वर उन्हें दक्षिणा तथा उपहार भेंट करेंगे। बटुक भैरव के रूप में कुछ बालक भी इस पूजन अनुष्ठान में सम्मिलित होंगे।
    विजयादशमी महापर्व
    विजयादशमी के दिन 12 अक्टूबर, शनिवार को गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज माननीय मुख्यमंत्री, प्रातः 9.15 बजे श्रीनाथ जी ( गुरु गोरखनाथ ) का विशिष्ट पूजन करेंगे। तत्पश्चात मंदिर परिसर में स्थित सभी देव विग्रह एवं समाधि पर पूजन करेंग। अपराह्न 1.00 बजे से 3.00 बजे तक गोरक्षपीठाधीश्वर के तिलकोत्सव का कार्यक्रम चलेगा।
    सायंकाल 4.00 बजे गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी रथ पर सवार होकर *शोभयात्रा* के साथ अंधियारी बाग स्थित मानसरोवर मंदिर पहुचेंगें। वहां देव विग्रहों का पूजन एवं अभिषेक करेंगे। उपरांत सायंकाल 5.00 बजे मानसरोवर रामलीला मैदान में श्रीराम दरबार का पूजन करके प्रभु श्रीराम का *राजतिलक* करेंगे। शोभायात्रा के समापन के बाद सायंकाल 7 बजे से गोरखनाथ मंदिर में भंडारा का आयोजन होगा।
    प्रमुख आयोजनों का होगा सजीव प्रसारण
    गोरखनाथ मंदिर द्वारा शारदीय नवरात्र के अवसर पर प्रमुख आयोजनों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से सजीव प्रसारण करेगा। इसे श्रद्धालु गोरखनाथ मंदिर के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निम्नलिखित लिंक के द्वारा देख सकतें हैं।
    विनय गौतम
    गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर।

  • देश पर मर मिटने वाले हमारे पितृ हैं।

    देश पर मर मिटने वाले हमारे पितृ हैं।

    देश पर मर मिटने वाले हमारे पितृ हैं। चाहें क्रांतिवीर हों या सरहदों पर बलिदान होने वाले सैनिक, ये सभी हमारे पूर्वज हैं हम सब उनकी संतानें। कृतज्ञ गोरखपुरवासियों ने उन्हें तर्पण श्राद्घ द्वारा अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं।
    उक्त विचार बृजेश राम त्रिपाठी ने व्यक्त किया। वे पितृ विसर्जन के अवसर पर अखिल भारतीय क्रांतिकारी सम्मान संघर्ष मोर्चा एवं गुरुकृपा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ज्ञात- *अज्ञात तिथि नाम श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम* को बतौर मुख्य यजमान बोल रहे थे।
    देश के महापुरुषों क्रांतिवीरों बलिदानियों को विगत कई वर्षों से तर्पण जलांजलि देकर भावपूर्ण अभिव्यक्ति का अपने आप में देश का इकलौता अनूठा आयोजन श्री त्रिपाठी के संयोजकत्व में होता है उन्होंने कहा कि भारत को ही अपना परिवार मानकर लाखों अविवाहित युवाओं ने फांसी के फंदे को चूमा।
    बृजेश राम त्रिपाठी

  • एडीजी जोन कार्यालय पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया गया पुष्पांजलि अर्पित

    एडीजी जोन कार्यालय पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया गया पुष्पांजलि अर्पित

    एडीजी जोन कार्यालय पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया गया पुष्पांजलि अर्पित
    गोरखपुर। एडीजी जोन कार्यालय पर बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज (2 अक्टूबर) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155 वीं जयंती है साथ ही देश भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 120 वीं जयंती भी मना रहा है दोनों महान हस्तियों ने अपने कार्यों और विचारों से देश और दुनियाभर के जनमानस पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है अंग्रेजों को भारत से खदेड़ने में महात्मा गांधी की ओर से चलाए गए सत्याग्रह जन आंदोलनों की बड़ी भूमिका बताई जाती है वहीं, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में लाल बहादुर शास्त्री का भी महत्वपूर्ण योगदान है महात्मा गांधी हमेशा लोगों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की सीख देते थे और लाल बहादुर शास्त्री की छवि भी सबसे ईमानदार नेता की है महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को उनकी स्मृति में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है। । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालो में प्रमुख रूप से एडीजी जोन डॉ के एस प्रताप कुमार सहित कार्यालय के समस्त कर्मचारी रहे मौजूद।